ब्रेकिंग न्यूज़

 स्टार हेल्थ इंश्योरेंस का पहली तिमाही का मुनाफा 25 प्रतिशत बढ़कर 550 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली. स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी का जून, 2026 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25 प्रतिशत बढ़कर 550 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 438 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।
स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी ने नियामकीय सूचना में बताया कि इस तिमाही के दौरान उसकी कुल आय एक साल पहले की इसी अवधि के 3,990 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,471 करोड़ रुपये हो गई। निजी स्वास्थ्य बीमा कंपनी का सकल प्रीमियम इस तिमाही में 19 प्रतिशत बढ़कर 4,287 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 3,605 करोड़ रुपये था। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आनंद रॉय ने कहा, ''पहली तिमाही में हमारा प्रदर्शन हमारी बुनियाद की मजबूती और काम करने के तरीके में निरंतरता को दिखाता है।''
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english