ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रेशर कुकर में भूलकर भी नहीं पकानी चाहिए ये चीजें
प्रेशर कुकर का इस्तेमाल भारतीय रसोई में खूब किया जाता है। दाल-चावल पकाने से ले कर आलू और बाकी सब्जियों को बॉयल करने जैसे कई काम कुकर में फटाफट हो जाते हैं। लेकिन क्या हर चीज कुकर में पकाना सही है? आपने कई लोगों को देखा होगा कि वो लगभग हर चीज कुकर में ही बनाते हैं, जो सही नहीं है। कुछ फूड्स को प्रेशर कुकर में पकाने से उनका स्वाद और टेक्चर तो खराब हो ही सकता है। साथ ही सेहत के लिहाज से देखें तो कुकर में पकाने से उनमें मौजूद पोषक तत्व कम हो सकते हैं। यहां हम आपके साथ ऐसे ही फूड आइटम्स की लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आपको प्रेशर कुकर में पकाना अवॉइड करना चाहिए।
प्रेशर कुकर में भूलकर भी ना पकाएं ये फूड्स
1) दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स
दूध, दही, मलाई और पनीर जैसे मिल्क प्रोडक्ट्स को प्रेशर कुकर में नहीं पकाना चाहिए। प्रेशर कुकर की तेज हीट से इनमें मौजूद प्रोटीन डीनेचर होने लगता है, जिससे ये फटने लगते हैं और खराब हो जाते हैं। अगर आपको किसी डिश को क्रीमी बनाना है, तो मिल्क प्रोडक्ट्स को प्रेशर कुकर में पकाने के बाद ही एड करें।
2) हरी पत्तेदार सब्जियां
प्रेशर कुकर में हरी पत्तेदार सब्जियां नहीं पकानी चाहिए। ऐसा करने से इनमें मौजूद पोषक तत्व भी कम हो सकते हैं। इसके अलावा हाई हीट की वजह से ये गलकर ज्यादा सॉफ्ट हो जाते हैं, जिस वजह से डिश का स्वाद खराब हो सकता है। साथ ही इनका ब्राइट हरा रंग भी फीका पड़ सकता है।
3) कुकर में ना बॉयल करें आलू
आलू उबालने के लिए बहुत से लोग प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुकर की हाई हीट आलू के स्टार्च को जरूरत से ज्यादा ब्रेकडाउन कर सकती है। इस वजह से आलू काफी ज्यादा सॉफ्ट हो जाते हैं और उनमें पानी भी भर जाता है।
4) परफेक्ट चावल कुकर में नहीं बनते
बिल्कुल खिले-खिले और परफेक्ट चावल प्रेशर कुकर में बनाना मुश्किल होता है। अगर पानी का अनुपात थोड़ा बहुत-ऊपर नीचे हुआ तो चावल आपस में चिपक सकते हैं या ज्यादा गीले बन सकते हैं। इसलिए अगर आप परफेक्ट राइस बनाना चाहते हैं तो पतीले या खुले बर्तन का इस्तेमाल करना ज्यादा सही रहता है।
5) मछली और बहुत नाजुक सी फूड
प्रेशर कुकर में मछली और दूसरे नाजुक सी फूड पकाने भी अवॉइड करने चाहिए। कुकर की हाई हीट में ये ओवर कुक हो सकते हैं, जिससे इनका टेक्चर खराब हो सकता है। इसके अलावा इनमें से गंदी स्मेल भी आ सकती है।
6) पास्ता और नूडल्स
पास्ता और नूडल्स को प्रेशर कुकर में पकाने पर इनके बहुत ज्यादा सॉफ्ट या स्टिकी होने के चांस रहते हैं। खासकर अगर कुकिंग टाइम का अंदाजा न हो तो इनका टेक्चर और स्वाद दोनों बिगड़ सकते हैं। इसलिए पास्ता और नूडल्स को कुकर के बजाए ओपन पैन में पकाना ज्यादा सही रहता है।
7) डीप फ्राइंग के लिए ना इस्तेमाल करें कुकर
कुछ तला हुआ खाने का दिल करे तो कड़ाही या दूसरे बर्तन का इस्तेमाल करें, प्रेशर कुकर का नहीं। प्रेशर कुकर का काम प्रेशर के साथ कुकिंग करना है, ना कि तेल में डीप फ्राइंग करना। इसके लिए हमेशा ऐसा बर्तन इस्तेमाल करें जो डीप फ्राइंग के लिए डिजाइन किया गया हो।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english