गमले में लग जाएंगे ढेरों टमाटर
0- सीखें बीज से पौधा लगाने का तरीका
जिन लोगों को पौधे लगाने का शौक होता है वह लोग अपने घर में एक छोटा किचन गार्डन जरूर बनाना पसंद करते हैं। किचन गार्डन में आसानी से लगने वाली रोजाना इस्तेमाल की सब्जियों को लगाया जा सकता है। मिर्ची, धनिया, कड़ी पत्ता के अलावा टमाटर भी घर पर आसानी से उगाए जा सकते हैं। बस इन्हें लगाने के लिए आपको बीजों की जरूरत है। आसानी से लगाए जाने वाली ये सब्जी से बहुत कम केयर में खूब सारे फल दे सकती है। हालांकि, जब आप इसके बीजों को लगाते हैं बस तब आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होता है। यहां हम बीजों से टमाटर का पौधा सही तरह से लगाने का तरीका बता रहे हैं और साथ ही टमाटर की सही केयरिंग टिप्स। जानिए-
बीजों से कैसे लगाएं टमाटर का पौधा---
टमाटर के बीज तैयार करें
गमले में बीजों को लगाने से पहले उन्हें तैयार करना बहुत जरूरी है। इसके लिए पके हुए लाल टमाटर से बीज निकाल लें। फिर बीजों को पानी से साफ करके हवा में थोड़ा सुखा लें। अगर बाजार से टमाटर के बीज लेकर आए हैं तो अच्छी क्वालिटी का बीज खरीदें।
मिट्टी में बीज बोएं
अब इन बीजों को मिट्टी में बोने से पहले मिट्टी में थोड़ी खाद मिलाएं। बस पौधे के लिए ऐसी मिट्टी को चुनें जो भुरभुरी और पानी निकालने वाली हो। अब बीजों को लगभग आधा सेंटीमीटर गहराई में बोएं। ऊपर से हल्की मिट्टी डाल दें। फिर हल्का पानी दें और स्प्रे बोतल से मिट्टी को नम करें। ध्यान रखें कि आप जिस भी गमले का इस्तेमाल करें उसमें पानी निकलने के लिए छेद जरूर हों।
अंकुर निकलने दें
जिस गमले में बीज बोए हैं उसे गर्म और रोशनी वाली जगह पर रखें। आमतौर पर 5 से 10 दिनों में छोटे पौधे निकलने लगते हैं। पौधे निकलने के बाद उन्हें रोज कुछ घंटे अच्छी धूप दें। जब पौधे में 3–4 पत्तियां आ जाएं और वह लगभग 10 से 15 सेंटीमीटर का हो जाए, तब उसे बड़े गमले में लगाएं। टमाटर के पौधे के लिए लगभग 12 से 15 इंच गहरा और चौड़ा गमला अच्छा रहता है। बस इस गमले को लगभग 6 से 8 घंटे धूप मिलने के लिए सही जगह पर रखें।
ध्यान दें---
मिट्टी को गीला रखें लेकिन उसमें पानी जमा न होने दें।
जब मिट्टी की ऊपरी परत सूखने लगे, तब पानी दें।
पौधा बढ़ने पर थोड़ी पकी हुई जैविक खाद डालें।
हर 2–3 सप्ताह में थोड़ी पकी कम्पोस्ट डालें। इससे पौधे की ग्रोथ जल्दी और अच्छी होती है।
पौधा बड़ा होने पर लकड़ी की छड़ी का सहारा दें। टमाटर के वजन से पौधा नीचे की तरफ लटक जाता है।
टमाटर के पौधे के लिए 12–15 इंच का गमला चुनें। आप ग्रो बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
जड़ों की अच्छी बढ़त के लिए मिट्टी, कम्पोस्ट और कोकोपीट को मिलाकर गमले में रखें।




.jpg)
.jpg)




Leave A Comment