ब्रेकिंग न्यूज़

 प्याज का रायता खाने से सेहत को मिलते हैं कई लाभ, जानें इसे बनाने का तरीका

 क्या आपको रायता खाना पसंद है? रायता अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है।  प्याज के रायते में दही और प्याज दोनों के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए प्याज का रायता खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। नियमित रूप से प्याज का रायता खाने से दही और प्याज दोनों के फायदे सेहत को मिलते हैं।  
 दही में पो तत्व  
विटामिन बी5 और बी12 , पोटैशियम ,आयोडीन, जिंक,फास्फोरस , राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम।
 प्याज में पोषक तत्व  
विटामिन ए, बी और सी , फोलिक एसिड, कैल्शियम , मैग्नीशियम, आयरन। 
 प्याज के रायते के फायदे
प्याज का रायता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है और यह पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। गर्मी के मौसम में प्याज का रायता खाने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और शरीर को एनर्जी मिलती है।
 हड्डियों को मजबूत बनाए प्याज का रायता 
अक्सर शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियों में दर्द होना शुरू हो जाता है। ऐसे में कैल्शियम युक्त डाइट या सप्लीमेंट लेना बहुत जरूरी होता है। प्याज और दही दोनों कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। आप चाहें तो अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए प्याज के रायते को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। प्याज का रायता खाने से जोड़ों में दर्द की समस्या भी दूर होती है।
गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रखे प्याज का रायता
गर्मियों में प्याज का रायता खाना बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से शरीर की गर्मी दूर होती है। गर्मी में रायता को डाइट में शामिल करने से शरीर को ठंडक मिलती है और  लू लगने का जोखिम कम होता है। सफेद प्याज लू से बचाता है। साथ ही प्याज का रायता बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाता है और बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। 
हृदय के लिए फायदेमंद प्याज का रायता 
प्याज का रायता खाने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। प्याज का रायता शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखता है। इसके अलावा यह ट्राइग्लिसराइड्स लेवल को भी कंट्रोल में रखता है। प्याज में एंटीक्लोटिंग गुण होते हैं, जो खून के थक्कों को बनने से रोकता है। ब्लड क्लोटिंग के जोखिम को कम करने के लिए आप प्याज के रायते का सेवन कर सकते हैं।
 इम्यूनिटी बढ़ाए प्याज का रायता  
प्याज में काफी अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही दही में जिंक भी होता है। इसलिए इन दोनों से मिलकर बने रायते को खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसके अलावा प्याज के रायते में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो बार-बार होने वाले सर्दी-खांसी में राहत दिलाते हैं। प्याज सर्दी-खांसी की समस्या को दूर करने में मददगार होता है।  साथ ही इसके सेवन से सूजन या इंफ्लामेशन की दिक्कत भी ठीक होती है। 
 पाचन क्रिया को मजबूत बनाए प्याज का रायता 
गर्मी के दिनों में नियमित रूप से प्याज के रायते का सेवन करने से पाचन क्रिया को बेहतर किया जा सकता है। दही में काफी अच्छी मात्रा में प्रोबायोटिक्स होता है, जो पाचन को बेहतर करने में मददगार होता है। प्याज के रायते को लंच में शामिल करने से पेट से जुड़े रोग जैसे-गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। 
 प्याज के रायते से मिलेगी एनर्जी  
दही में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है। साथ ही यह विटामिंस और मिनरल्स से भी भरपूर होता है। ऐसे में इसे प्याज के साथ मिलाकर खाने से आप एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। प्याज का रायता कमजोरी को दूर करने में सहायक होता है। इसके सेवन से आप दिनभर ऊर्जावान बने रह सकते हैं।
 प्याज का रायता बनाने की रेसिपी 
प्याज का रायता बनाना बहुत आसान है। आप इसे आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती है। 
 आवश्यक सामग्री  प्याज : 2 ,दही : 1 कटोरी, हरी मिर्च : 1 , धनिया पत्तियां : बारीक कटी हुई, तेल : तड़के के लिए, राई : 1 चम्मच, नमक : स्वादानुसार
विधि- प्याज का रायता बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को बारीक काट लें।  इसके बाद दही को अच्छी तरह से फेंट लें। अब एक कटोरी में कटे हुए प्याज और दही को अच्छी तरह से मिला लें। इसमें हरी मिर्च, धनिया पत्तियां और नमक डाल दें। अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें तड़का लगाने के लिए राई के दाने डाल दें। आखिरी में इस तड़के को दही और प्याज के मिश्रण में मिला दें। अब आप इसे अपने लंच में शामिल कर सकते हैं। साथ ही इससे मिलने वाले फायदों को पा सकते हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english