दुनिया का इकलौता सांप, बिना नर के पैदा कर लेता है बच्चे
लंदन। हमारी दुनिया कितनी विचित्र है, इसके बारे में आपको तभी पता चलेगा, जब आप अपने आसपास मौजूद जीव-जंतुओं को देखेंगे। सांप को ही ले लीजिए। आपने सांपों को लंबा, खतरनाक सूरत वाला, जहरीला ही पाया होगा, पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा भी सांप है, जो इतना छोटा है कि उसे देखकर लोगों को गलतफहमी हो जाती है और लोग उसे केचुआ समझ लेते हैं। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि ये सांप दुनिया का सबसे छोटा है और इनमें सिर्फ मादाएं होती हैं, ये बिना नर के बच्चे पैदा कर लेती हैं। जिस सांप की हम बात कर रहे हैं, इनका नाम है ब्राह्मिनी ब्लाइंड स्नेक। इसे भारत ही नहीं, दुनिया का सबसे छोटा सांप माना जाता है। सवाल ये उठता है कि अगर ये इतना छोटा है कि केचुए जैसा लगता है, तो फिर इसकी पहचान कैसे की जाती है? इसकी पहचान करने के लिए आपको इसके मुंह की तरफ देखना होगा। यह सांप भी अन्य सांपों की तरह जीभ निकालता है। यह जहरीले नहीं होते।
क्यों खास होते हैं ये सांप?
इन सांपों के पास आंखें नहीं होती हैं, बल्कि उनकी जगह पर बहुत छोटे काले बिंदु होते हैं जो उन्हें प्रकाश का अनुभव कराते हैं। इस प्रकार वे समझ जाते हैं कि वे मिट्टी के ऊपर हैं या नीचे। ये सांप छोटे कीड़े, चींटियां और दीमक खाते हैं। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि अब तक जितने भी सांप मिले हैं, सब मादा हैं। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि ये सांप केवल मादा होती हैं और ये दुनिया के इकलौते एकलिंग जीव हैं। ये पार्थिनोजेनेसिस नामक प्रक्रिया से बच्चे पैदा करती हैं। इसे वर्जिन बर्थ भी कहा जाता है।
Leave A Comment