रोज खाएं 2 भीगे अखरोट, शरीर को मिलेंगे ये जादुई फायदे
हम भोजन के अलावा फलों का सेवन करते हैं, ताकि हमें कुछ हेल्दी मिल सके। मौसम के हिसाब से हम लोग फल बदलते रहते हैं। कभी तरबूज तो कभी सेब का सेवन किया जाता है। लेकिन इसके अलावा हम लोग ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन करते हैं, ताकि पोषक तत्व मिल सके। वैसे तो लगभग सभी ड्राई फ्रूट्स अपनी-अपनी जगह काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन अखरोट का सेवन करने से हमें काफी ज्यादा फायदे मिलते हैं। अखरोट में प्रोटीन, फैट, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फॉस्फोरस, सेलेनियम, जिंक, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। हमारे दिमाग के लिए अखरोट काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भीगे हुए अखरोट खाने के क्या फायदे हैं? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं।
दांतों और हड्डियों के लिए सही
अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होने की वजह से ये हमारी हड्डियों के साथ-साथ हमारे दांतों को मजबूत करने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए आप रोज रात को अखरोट के दाने भीगा सकते हैं और फिर सुबह इनका सेवन कर सकते हैं।
दिल के लिए फायेदमंद
भीगे हुए अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। अखरोट वैसे भी दिल के लिए फायेदमंद माना जाता है और भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से ये फायदे और भी बढ़ जाते हैं।
वजन कम करने में मददगार
आज के दौर में लगभग हर कोई अपने बढ़ते वजन से परेशान है। ऐसे में इसे कम करने में आपकी मदद भीगे हुए अखरोट कर सकते हैं। भीगे हुए अखरोट में कैलोरी कम और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।
डायबिटीज
भीगे अखरोट का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसे लोगों को भीगे अखरोट खाने से उनका ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। साथ ही डायबिटीज की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं दूर
हम पेट की कई दिक्कतों जैसे- कब्ज, पाचन प्रणाली में होने वाली दिक्कतों से जूझते हैं। अखरोट में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आपको पेट से जुड़ी दिक्कतों में आराम पाने में मदद कर सकता है।
Leave A Comment