देश में इस वर्ष मॉनसून सामान्य रहेगा, कृषि में अच्छी पैदावार की संभावना
नई दिल्ली। किसानों के लिए अच्छी खबर है कि देश में इस वर्ष मॉनसून सामान्य रहेगा। जुलाई से सितम्बर के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वर्षा के बारे में दूसरे दीर्घावधि अनुमान के बारे में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव डॉक्टर एम राजीवन ने कहा कि अच्छे मॉनसून के लिए स्थिति ज्यादा अनुकूल हो रही है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के मद्देनजर जून से सितम्बर के बीच देश में दीर्घावधि औसत की 102 प्रतिशत वर्षा होगी। इसका मतलब यह है कि देश में इस दौरान 88 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जाएगी। डॉक्टर राजीवन ने कहा कि देश में मॉनसून की वर्षा का वितरण भी अच्छा रहने का अनुमान है।
डॉक्टर राजीवन ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में दीर्घावधि औसत की 107 प्रतिशत, मध्य भारत में 103, दक्षिणी प्रायद्वीप में 102 और उत्?तर-पूर्व भारत में 96 प्रतिशत वर्षा होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि जुलाई में अच्छी वर्षा होगी, जो कृषि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अगस्त में भी अच्छी वर्षा होने का अनुमान है, लेकिन यह सामान्य मॉनसून से कुछ कम रहेगी। डॉक्टर राजीवन ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल पहुंच गया है और यह पूरे राज्य में सक्रिय हो गया है।
Leave A Comment