आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एक पात्रता-आधारित योजना
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज लोकसभा में बताया कि आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एक पात्रता-आधारित योजना है और किसी भी लाभार्थी को पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। योजना का लाभ उठाने के लिए आर्थिक जाति जनगणना डेटाबेस की आवश्यकता है।
त्रिपुरा से सांसद महाबली सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि योजना के तहत लाभार्थियों की पहचान की पुष्टि करने के बाद पेपर-आधारित ई-कार्ड जारी किए गए हैं। 3 फरवरी, 2020 तक 12 करोड़ चार लाख लाभार्थियों की पहचान की गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज लोकसभा में बताया कि देश में एक हजार चार सौ चार लोगों पर एक डॉक्टर हैं जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक हजार लोगों पर एक डॉक्टर निर्धारित किया था।
लोकसभा सदस्य विजय बघेल के द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में श्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि भारतीय चिकित्सा परिषद के अनुसार 30 सितंबर, 2019 से भारतीय राज्य परिषद, भारतीय चिकित्सा परिषद में 12 लाख एक हजार तीन सौ 54 डॉक्टरों पंजीकृत है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस समय साढ़े नौ लाख से अधिक डॉक्टर सेवा में हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में चिकित्सा सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं।
Leave A Comment