- Home
- देश
- मंगलुरु । कर्नाटक के मंगलुरु में बुधवार को एक घर में एक ही परिवार के चार सदस्य मृत मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान नागेश शेरिगुप्पी (30), उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी (26), बेटी सपना (8) और बेटे समर्थ (4) के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि नागेश ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। नागेश का शव घर की छत से लटका पाया गया, जबकि अन्य को जहर देकर मार डाला गया था। परिवार बागलकोट जिले के बिलगी तालुक के सुनग गांव का रहने वाला था। नागेश ड्राइवर के तौर पर काम करता था जबकि विजयलक्ष्मी सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करती थी। विजयलक्ष्मी अक्टूबर में लापता हो गई थी और नागेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। विजयलक्ष्मी के वापस आने के बाद मामले को बंद कर दिया गया। विजयलक्ष्मी ने पुलिस को बताया था कि वह अपने पति से झगड़े के बाद कुछ दिन के लिए अपनी दोस्त के घर चली गई थी। शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार, डीसीपी हरिराम शंकर व अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।
- शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश)। शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर इलाके में बुधवार को एक ट्रक के सड़क किनारे बैठे लोगों पर पलट जाने से उसके नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि ढाई घाट से गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहा एक ट्रक पृथ्वीपुर गांव में ऊपर से गुजर रहे एक बिजली के तार में फंस गया और अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बैठे लोगों पर पलट गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में ट्रक के नीचे दबकर रेखा (45) और सोनकली (55) नामक महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक का चालक भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
- पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक श्रमिक की किस्मत उस वक्त रातों रात बदल गई जब उसे खदान से 60 लाख रुपए कीमत का 13 कैरेट का हीरा मिला। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मजदूर मुलायम सिंह को कृष्णा कल्याणपुर इलाके में उथली खदानों में मिले हीरे का वजन 13.54 कैरेट है जिसकी कीमत कम से कम 60 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि सिंह के अलावा अन्य मजदूरों को अलग अलग वजन के छह हीरे मिले हैं। इन छह में से दो हीरों का वजन क्रमश छह और चार कैरेट है जबकि अन्य का वजन 43, 37 और 74 सेंट है। अधिकारी ने कहा कि इन सभी हीरों की कुल कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक हो सकती है। नीलामी में इनकी वास्तविक कीमत का पता चलेगा। हीरा मिलने पर खुशी जताते हुए सिंह ने कहा, मैं हीरे की नीलामी से मिलने वाले रुपयों को अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करुंगा।'' अधिकारियों के अनुसार भोपाल से 380 किलोमीटर दूर स्थित पन्ना जिले में कुल 12 लाख कैरेट के हीरे के भंडार होने का अनुमान है।
- बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के एक गांव में मां और बेटे के शव एक कुएं से बरामद हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। तिरोड़ी थाना प्रभारी चेन सिंह उइके ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार शाम को तिरोड़ी थाने के दिग्धा गांव में हुई। महिला के मायके वालों का आरोप है कि दोनों की हत्या की गई है जबकि महिला के पति का कहना है कि महिला ने बच्चे के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की है। उइके ने कहा कि शकुंतला बाई (28) और उसके छह साल के बेटे का शव खेत के कुएं में मिला है। उन्होंने महिला के पति के हवाले से कहा कि उसकी पत्नी दोनों बेटों के साथ कुंए में कूद गई। इसमें तीन वर्षीय छोटा बेटा कुएं की सीढ़ियों से बाहर निकल आया और बच गया जबकि महिला और उसके पांच वर्षीय बड़े बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार देर रात शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।=file photo
- मुजफ्फरनगर (उप्र)। यहां बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पैसा जमा कराने जा रहे एक गैस एजेंसी के प्रबंधक से तीन हथियारबंद लोगों ने 1.69 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी विनय गौतम ने बताया कि एक गैस एजेंसी के प्रबंधक नितिन कुमार दो अन्य कर्मचारियों के साथ मोटरसाइकिल से एजेंसी के पैसे बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में बुढाना-कांडला मार्ग पर तीन हथियारबंद लोगों ने उन पर धावा बोल दिया। गौतम ने कुमार की शिकायत के हवाले से बताया कि उन्होंने कुमार और उनके सहयोगियों को हथियार का डर दिखाकर उनसे पैसे लूट लिये। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।
- नई दिल्ली। लोकसभा ने उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन और सेवा शर्तें संशोधन विधेयक, 2021 को बुधवार को ध्वनि मत से पारित कर दिया है। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस संशोधन विधेयक में उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के पेंशन के वितरण में विसंगतियों को दूर करने का प्रयास किया गया है।इस संशोधन में व्यवस्था है कि विशेष आयु प्राप्त करने के बाद सेवानिवृत्त ये न्यायाधीश अतरिक्त पेशन अथवा परिवार पेशन के पात्र होगे। विशेष आय़ु को पांच श्रैणीयों में रखा गया है, जिसमें न्यूनतम आयु 80 वर्ष होनी चाहिए। विधेयक पर बहस का जवाब देते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि न्यायपलिका के उच्च पदों पर जजों की नियुक्त की वर्तमान कॉलेजियम प्रणाली के बारे में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, गैर सरकारी संगठनों और नागरिक समाज के अनेक वर्गों द्वारा अपत्ति व्यक्त की गई है।श्री रिजिजू ने कहा कि उन्हें एक नई राष्ट्रीय न्यायिक पालिका नियुक्ति आयोग विधेयक लाने का सुझाव भी प्राप्त हुआ है।उच्चतम न्यायालय औऱ उच्च न्यायालयों में रिक्त पदों का उल्लेख करते हुए कानून मंत्री ने कहा कि कॉलेजियम द्वारा नामों के सेट मिलने के बाद नियमानुसार उनकी छानबीन की आवश्यकता होती है।उन्होंने कहा कि इस मामले में एक निश्चित समय के भीतर कार्य करना उचित नहीं होगा। श्री किरेन रिजिजू ने कहा कि उन्होंने उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों से कहा है कि वे इस बात का ख्याल रखे की न्यायाधीश पद की नियुक्त के लिए भेजे गए नामों में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।कानून मंत्री का कहना था कि सरकार न्यायपलिका के मामले में कभी दखल नहीं देती है। कार्यपालिका और विधायका की तरह न्यायपालिका को भी अपने मामले में स्वतंत्रता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार फॉस्टट्रैक कोर्ट की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर कार्य कर रही है, औऱ पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्र के साथ सहयोग करने को कहा गया है। श्री रिजिजू ने कहा कि फिल्हाल न्यायालयों में साढ़े पांच करोड़ मामले लंबित है जो चिंता का विषय है। हांलाकि उनका ये भी कहना है कि इनमे से 90 प्रतिशत मामले निचली आदलतों में लंबित है। श्री किरेन रिजिजू ने 30 नवंबर को इस विधेयक को लोकसभा में पेश किया था। इस विधेयक पर कल सदन में विस्तार से चर्चा की गई।
- नई दिल्ली। जाने माने कोंकणी लेखक दामोदर माउजो को वर्ष 2022 का ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। दामोदर मौज़ो सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार प्राप्त करने वाले कोंकणी के दूसरे लेखक हैं, इससे पहले रविन्द्र केलेकर को 2006 में यह सम्मान दिया गया था। माउजो लघु कथा उपन्यासकार और पटकथा लेखक हैं। उन्हें 1983 में उपन्यास कार्मेलिन के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था। उनकी कई लघु कथाओं का अन्य भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है और विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित की गई हैं। उनकी कहानियों में निर्धन लोगों के संघर्ष और उनका दर्द झलकता है। असमी भाषा के कवि नीलमणि फुकन को वर्ष 2021 के 56वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया था।
-
नयी दिल्ली । स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि ओमीक्रोन संक्रमितों का इलाज विशेष कोविड केंद्रों में अलग से बनाए गए आइसोलेशन वॉर्ड में किया जाएगा।राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि यह सुनिश्चित करना होगा कि ओमीक्रोन के मरीज अन्य मरीजों के सम्पर्क में न आ जाएं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्तर पर ऐसे मामलों की निगरानी की जानी चाहिए। राज्यों से यह भी कहा गया है कि ऐसे नमूनों को जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशालाओं को भेजा जाए। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह भी सलाह दी गई है कि वे जिला स्तर पर निगरानी का काम करते रहें, खासकर वैसे जिलों में जहां साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से अधिक है।
- नयी दिल्ली । केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को जारी रखने को बुधवार को मंजूरी दे दी जिसके तहत इसे मार्च 2021 से मार्च 2024 तक बढ़ाने की बात कही गई है। बैठक के बाद सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई जिसके तहम ग्रामीण इलाकों में सभी को आवास सुनिश्चित किया जा सकेगा । उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में ग्रामीण क्षेत्रों में सभी को आवास के संबंध में आकलन किया गया था कि 2.95 करोड़ लोगों के पक्के मकान की जरूरत होगी । इसमें बड़ी संख्या में परिवारों को आवास प्रदान किये गए हैं । ठाकुर ने कहा कि शेष परिवारों को भी आवास मिल सके, इसके लिये इस योजना को 2024 तक जारी रखने का निर्णय किया गया है। सरकारी बयान के अनुसार, इस योजना के तहत शेष 1.55 करोड़ मकानों के निर्माण के लिये वित्तीय प्रभाव 2.17 करोड़ रूपये आयेगा जिसमें केंद्र की हिस्सेदारी 1.25 लाख करोड़ रूपये तथा राज्य की हिस्सेदारी 73,475 करोड़ रूपये होगी । इसके तहत नाबार्ड को अतिरिक्त ब्याज के पुन:भुगतान के लिये 18,676 करोड़ रूपये की अतिरिक्त जरूरत होगी ।
- -राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री ने शोक व्यक्त कियानयी दिल्ली। तमिलानाडु में कुन्नूर के समीप बुधवार को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई। भारतीय वायुसेना ने इसकी पुष्टि की है। वायुसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘बहुत ही अफसोस के साथ अब इसकी पुष्टि हुई है कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, श्रीमती मधुलिका रावत और 11 अन्य की मृत्यु हो गई है।'' उसने यह भी बताया कि इस दुर्घटना में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह घायल हैं और फिलहाल सैन्य अस्पताल (वेलिंगटन) में उनका उपचार चल रहा है। वायुसेना ने कहा, ‘‘जनरल बिपिन रावत डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेज के दौरे पर जा रहे थे जहां उन्हें शिक्षकों एवं छात्रों को संबोधित करना था।'' उसने बताया कि एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर से सीडीएस और नौ अन्य यात्री तथा चालक दल के चार सदस्य सवार थे। यह हेलीकॉप्टर दोपहर के समय कुन्नूर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे पहले, वायुसेना ने कहा कि दुर्घटना की ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' के आदेश दे दिए गए हैं।तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सीडीएस रावत के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया, तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस रावत और उनकी पत्नी व 11 अन्य अधिकारियों के निधन से बेहद दुखी हूं। उनका असमय निधन देश के लिए एक अपूरणनीय क्षति है।
- नई दिल्ली। विमान से दागी जाने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का आज ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज चांदीपुर से लडाकू विमान सुखोई -30 एमके -1 से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। यह परीक्षण ब्रह्मोस मिसाइल के विकास में अहम कड़ी है। इस परीक्षण से देश में विमान से दागी जाने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों की उत्पादन प्रणाली का मार्ग प्रशस्त हुआ है। स्वदेश में निर्मित मिसाइल की प्रमुख एयरफ्रेम असेंबलियां रामजेट इंजन का अभिन्न अंग हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रहमोस मिसाइल के सफल परीक्षण पर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी आर डी ओ, ब्रह्मोस, भारतीय वायु सेना और रक्षा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों की प्रशंसा की।
- नयी दिल्ली। देश में प्रमुख बांधों की सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रावधानों वाले एक महत्वपूर्ण विधेयक को संसद की मंजूरी मिल गई । लोकसभा में यह विधेयक 2019 में ही पारित हो गया था । गत सप्ताह गुरुवार को राज्यसभा ने सरकारी संशोधनों के साथ बांध सुरक्षा विधेयक को पारित किया था।आज लोकसभा ने राज्यसभा में पारित संशोधनों के साथ इस विधेयक को मंजूरी दे दी ।केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा द्वारा पारित विधेयक पर राज्यसभा के संशोधनों को सदन की सहमति के लिए रखा जिन्हें सदन ने ध्वनिमत से सहमति प्रदान की।यह विधेयक बांध टूटने से संबंधित आपदाओं की रोकथाम के लिए निर्दिष्ट बांधों की निगरानी, निरीक्षण, संचालन और रखरखाव का प्रावधान करता है। विधेयक में भारतीय बांध सुरक्षा समिति और राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण गठित करने का प्रावधान किया गया है। इस विधेयक में बांधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संस्थागत तंत्र उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है।
- इंदौर। इंदौर में कोटक महिन्द्रा के कर्मचारी और उसकी पत्नी ने जहर खा लिया। अस्पताल लाने के दौरान पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें जिंदगी से परेशान होकर स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है।पुलिस के मुताबिक ग्रीन व्यू कॉलोनी के आयुष्मान अपार्टमेंट के फ्लेट नंबर 301 में रहने वाले मोनू और उसकी पत्नी अंजलि ने मंगलवार शाम को जहर खा लिया था। इसके बाद वह तड़पते हुए फ्लैट से बाहर आए थे। पड़ोसियों ने मामले में डॉयल 100 पर सूचना की थी। इस दौरान दोनों को अस्पताल लेकर आया गया। यहां मोनू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अंजलि की बाद में मौत हो गई। दोनों की इसी साल शादी हुई थी। मोनू बैंक में काम करता था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।---
- भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 34 वर्षीय आरोपी महिला ने अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियर आरोपी प्रेमी के साथ मिलकर अपने 40 वर्षीय पति की मंगलवार तड़के अपने ही घर में कथित तौर पर नींद की गोलियां खिलाने के बाद हथौड़े एवं डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी और शव को कार में लादकर थाने लाई। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने बताया, आरोपी संगीता (34) ने अपने प्रेमी आरोपी आशीष (32) के साथ मिलकर अपने पति धनराज (40) की मंगलवार तड़के दो बजे अपने ही घर में हथौड़े एवं डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला ने उसकी हत्या करने से पहले उसे नींद की गोलियां भी खिलाई थी। भदौरिया ने बताया कि कटारा हिल्स थाना इलाके के सागर गोल्डन पार्क में अपने पति के साथ किराये पर रहने वाली आरोपी महिला का सॉफ्टवेयर इंजीनियर आरोपी आशीष के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक कुछ समय पहले उसके पति को लग गई थी। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला के पति ने इसको लेकर पत्नी को कई बार समझाया भी था और दोनों के बीच इसको लेकर आए दिन झगड़े होते थे।भदौरिया ने बताया कि अपने पति से छुटकारा पाने के लिए आरोपी संगीता ने आरोपी आशीष के साथ मिलकर योजना बनाई और उसे सोमवार-मंगलवार की रात को नींद की गोलियां खिलाई। नींद आने के बाद उसने अपने आरोपी प्रेमी के साथ मिलकर हथौड़े एवं डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने पहले तो उसके शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन बाद में जब उन्हें एहसास हुआ कि वह पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं पाएंगे तो दोनों आरोपी खुद मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शव को एक कार में लेकर कटारा हिल्स पुलिस थाने के बाहर पहुंच गये और पूरी घटना के बारे में पुलिस को बता कर अपना जुर्म कबूल कर लिया। भदौरिया ने बताया कि इन आरोपियों ने शव को बोरे के अंदर रखा था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
- खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा में नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। हनुवंतिया के पास एक खेत में नीम के पेड़ पर रस्सी बांध ली और दोनों एक साथ फंदे पर झूल गए। मौके पर पहुंची थाना मूंदी पुलिस ने शवों को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक दोनों नाबालिग हंै।टीआई बृजभूषण हिरवे ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे के करीब सूचना मिली कि, हनुवंतिया के पास किसान सवाईसिंह के खेत पर नीम का पेड़ है, जहां लड़का-लड़की के शव फांसी के फंदे से लटके हुए है। मौके पर जाकर पंचनामा बनाया है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।-file photo
- मुजफ्फरनगर। जिले के शाहपुर इलाके में एक बस ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी तथा एक महिला को कुचल दिया और उसकी बेटी को घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने बस क्षतिग्रस्त कर दी। उन्होंने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को हुई जब उत्तर प्रदेश रोडवेज की तेज रफ्तार से जा रही बस ने यहां तवली गांव के पास स्कूटी को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने शाहपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग को जाम कर दिया और पथराव किया, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस से कुचल कर जान गंवाने वाली महिला की पहचान सोनम के रूप में हुई है। उसकी बेटी स्वाति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
- मुंबई।मुंबई में ट्रेन की चपेट में आने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। 31 वर्षीय जवान पिछले एक सप्ताह से लापता था। यह दुर्घटना दो दिन पहले हुई है। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि भूपेंद्र सिंह ओमप्रकाश टोकस तकनीकी पाठ्यक्रम के लिए मुंबई आए थे। उन्होंने बताया कि मीरा रोड और दहिसर स्टेशनों के बीच पटरियों को पार करते वक्त रविवार मध्यरात्रि को वह एक ट्रेन की चपेट में आ गए। जीआरपी के कर्मी उन्हें अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटना की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि टोकस दक्षिण मुंबई के नेवी नगर में सेना परिसर से 30 नवंबर को किसी को कुछ बताए बिना निकल गए थे। अधिकारी ने बताया कि किसी को इसकी जानकारी नहीं है कि वह सेना परिसर से क्यों चले गए। उनका मोबाइल फोन भी बाद में बंद मिला। उनके नहीं लौटने पर कफ परेड थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। अधिकारी ने बताया कि पश्चिम रेलवे की वसई जीआरपी की एक टीम मामले की जांच कर रही है और स्टेशनों के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के आधार पर दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। टोकस राजस्थान के अलवर जिले के हरसोली गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।-
- शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार को एक पिकअप वाहन के एक गहरे खड्ड में गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। एक जिला अधिकारी ने यह जानकारी दी। डलहौजी के पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि हादसा डलहौजी उप संभाग के भरारी इलाके में हुआ। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे में मारे गए दो लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि घायलों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी।
- नयी दिल्ली। सशस्त्र बल झंडा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सैन्य बलों के अतुलनीय योगदानों की सराहना की और कहा कि उनमें उत्कृष्ट दृढ़ता और साहस है। वर्ष 1949 से, 7 दिसंबर को पूरे देश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि शहीदों और वर्दी में उन लोगों को सम्मानित किया जा सके, जिन्होंने देश के सम्मान की रक्षा में देश की सीमाओं पर बहादुरी से दुश्मनों का मुकाबला किया और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सशस्त्र बल झंडा दिवस के अवसर पर मैं एक बार फिर सैन्य बलों के अतुलनीय योगदानों को रेखांकित करना चाहूंगा। उनकी दृढ़ता और साहस उत्कृष्ट है।'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि आप भी हमारी सेना के कल्याण में योगदान दें।=
- बरेली । बरेली शहर के सीबीगंज इलाके स्थित बीएल एग्रो की जौहरपुर इकाई में मंगलवार को जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर बेहोश हो गया। यूनिट में यह हादसा टैंक की सफाई के दौरान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बरेली के अपर जिलाधिकारी (नगर) राम दुलारे पांडे ने बताया कि बीएल एग्रो की जौहरपुर यूनिट स्थित टैंक की सफाई करने के लिए तीन मजदूर टैंक में उतरे। लेकिन काफी समय बाद भी बाहर नहीं आने पर एक अन्य मजदूर को उन्हें देखने के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि बाद में किसी तरह से चारों मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला गया और उन्हें तत्काल इलाज के लिए एसआरएम एस मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने विजय(32), नीरज(22)और यासीन(26) को मृत घोषित कर दिया जबकि एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। जिलाधिकारी के आदेश पर अधिकारियों की टीम मौके पर जांच के लिये भेजी गयी हैं।-file photo-
- नयी दिल्ली।नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने देश भर के हवाई अड्डों पर भीड़ प्रबंधन बेहतर करने के लिए एक कार्य योजना जारी की है जिसमें आरटी-पीसीआर जांच सेवाओं का विस्तार करना और विदेशी मुद्रा काउंटर को तैयार करना शामिल है। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर चिंताओं के बीच एक दिसंबर से यात्रा संबंधी नए नियमों के लागू होने के बाद से यात्री सोशल मीडिया पर देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ बढ़ने और अव्यवस्था की शिकायत कर रहे हैं। सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘‘निजी और एएआई, दोनों हवाई अड्डों पर भीड़ प्रबंधन के संबंध में तैयारियों, जांच क्षमताओं और जमीनी स्थिति का जायजा लिया।'' भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के पास देश भर में 100 से अधिक हवाई अड्डों का नियंत्रण है। हालांकि, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे प्रमुख हवाई अड्डों का संचालन निजी कंपनियों द्वारा किया जाता है। नागर विमानन मंत्री ने कहा कि उन्होंने ‘‘आव्रजन कतार, आरटी-पीसीआर सेवा प्रदाताओं का विस्तार, हेल्प डेस्क और विदेशी मुद्रा काउंटर को बेहतर बनाने के साथ-साथ सुगम आवाजाही के संबंध में आठ निर्देशों के साथ एक कार्य योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि निश्चिंत रहें, विमानन मंत्रालय हर दिन स्थिति की निगरानी कर रहा है और यात्रियों को हवाई अड्डों पर किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक दिसंबर से लागू दिशा-निर्देशों के मुताबिक ‘जोखिम वाले' देशों से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना होगा और दूसरे देशों से आने वाले दो फीसदी यात्रियों को भी औचक आधार पर जांच करानी होगी। दिशा-निर्देशों के अनुसार यात्रियों को हवाईअड्डे से निकलने या आगे की उड़ान लेने से पहले नतीजों का इंतजार करना होगा। ब्रिटेन सहित यूरोपीय देशों और दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, जिम्बाब्वे, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, हांगकांग, सिंगापुर और इजराइल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ‘‘जोखिम'' वाली श्रेणी में रखा गया है।-
- नयी दिल्ली। असमिया साहित्यकार नीलमणि फूकन को वर्ष 2021 के लिए और कोंकणी के साहित्यकार दामोदर मौउजो को वर्ष 2022 के लिए प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ' पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। भारतीय ज्ञानपीठ ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में बताया, “ ज्ञानपीठ पुरस्कार चयन समिति ने वर्ष 2021 व 2022 के लिए क्रमश: 56वें और 57वें ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा कर दी है।” विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रसिद्ध कथाकार व ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रतिभा राय की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। उसमें बताया गया है कि 1933 में जन्में फूकन का असमिया साहित्य में विशेष स्थान है और उन्होंने कविता की 13 पुस्तकें लिखी हैं। फूकन को पद्मश्री, साहित्य अकादमी, असम वैली अवॉर्ड व साहित्य अकादमी फैलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि 2022 के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले मौउजो कोंकणी साहित्यिक परिदृश्य में चर्चित चेहरा हैं। 1944 में जन्में मौउजो ने करीब 50 साल के अपने लेखन करियर में छह कहानी संग्रह, चार उपन्यास, दो आत्मकथात्मक कृतियां और बाल साहित्य को कलमबद्ध किया है। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार, गोवा कला अकादमी साहित्य पुरस्कार, कोंकणी भाषा मंडल साहित्य पुरस्कारों से नवाज़ा जा चुका है।
- अखनूर (जम्मू) । युद्ध में भागीदारी निभाने वाले 80 वर्षीय एक पूर्व सैनिक ने अपनी पुरानी ‘मोपेड' पर पंजाब स्थित अपने गृह नगर से जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर तक 230 किलोमीटर की यात्रा की और 1971 के भारत-पाक युद्ध के अपने साथियों को श्रद्धांजलि दी। होशियारपुर जिले के मुकेरियां क्षेत्र के दूसरी पीढ़ी के सेना के सूबेदार जय सिंह ने 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों में भाग लिया था और अखनूर सेक्टर में अपने साथियों के साथ बहादुरी से लड़े थे। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपरा निभाते हुए 80 वर्षीय पूर्व सैनिक ने नियंत्रण रेखा के अखनूर-जौरियां सीमा में छंब की लड़ाई के दौरान वीरता के साथ लड़ने वाले 1971 के युद्ध के अपने साथियों को एक शानदार श्रद्धांजलि देने का फैसला किया।" रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि प्रथम विश्व युद्ध में शामिल रहे एक सैनिक के बेटे सिंह 6 डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे और 1965 तथा 1971 दोनों युद्धों में भाग लिया। लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने कहा कि 1965 के युद्ध के दौरान सिंह एक आक्रमण टीम का हिस्सा थे और हाजीपीर सेक्टर में गितियां पर कब्जा करने के दौरान वह घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि सूबेदार ने 1971 में अखनूर के छपरियाल इलाके में 216 फील्ड रेजिमेंट के साथ युद्ध में भाग लिया था, जो वहां बहादुरी से लड़ी थी। उन्होंने कहा कि दो अधिकारियों, दो जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) और सीओ, लेफ्टिनेंट कर्नल एमएल सेठी सहित रेजिमेंट के 64 अन्य सैन्यकर्मियों ने अभियान के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था। जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि स्वर्णिम विजय दिवस के अवसर पर सिंह ने अपने आवास से 1971 के युद्ध स्थल क्षेत्र और पहाड़ीवाला में 216 फील्ड रेजीमेंट स्मारक तक अपनी पुरानी मोपेड से खुद 230 किलोमीटर की यात्रा की। उन्होंने कहा कि वयोवृद्ध सैनिक ने वीरगति को प्राप्त हुए अपने साथियों और अधिकारियों को आंखों में आंसू लिए गर्व के साथ याद किया। लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने कहा, "उनकी देशभक्ति और भावना ने पुष्पांजलि समारोह में उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रेरणा का काम किया।
- नयी दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई ने मंगलवार को दूरसंचार परिचालकों को सभी मोबाइल ग्राहकों के लिये नंबर समान रखते हुए कंपनी बदलने (पोर्टेबिलिटी) को लेकर एसएमएस सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा है। यह सुविधा सभी मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं के लिये देने को कहा गया है, भले ही उन्होंने कितनी भी राशि का रिचार्ज क्यों नहीं कराया हो। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का नेटवर्क पोर्टेबिलिटी को लेकर यह कड़ा संदेश महत्वपूर्ण है। रिलायंस जियो ने हाल ही में नियामक को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि वोडाफोन आइडिया का नया शुल्क ढांचा कथित रूप से कम राशि के रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को अपने नेटवर्क से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की सुविधा प्रतिबंधित कर रहा है। ट्राई ने कुछ ‘प्रीपेड वाउचर' में ‘आउटगोइंग एसएमएस' सुविधा प्रदान नहीं करने वाली दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनियों के रुख पर पर कड़ा ऐतराज जताया। ट्राई के अनुसार, हाल के दिनों में ग्राहकों से शिकायतें मिली हैं कि वे अपने प्रीपेड खातों में पर्याप्त राशि होने के बावजूद ‘मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी' सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूपीसी (यूनिक पोर्टिंग कोड) सृजित करने के लिए निर्धारित नंबर 1900 पर एसएमएस भेजने में असमर्थ हैं। नियामक ने अपने निर्देश में कहा, ‘‘....अत: सभी सेवाप्रदाताओं को निर्देश दिया जाता है कि वे दूरसंचार मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी नियमन, 2009 के तहत प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों श्रेणी के मोबाइल फोन ग्राहकों को मोबाइल फोन पोर्टेबिलिटी की सुविधा के लिये 1900 पर यूपीसी को लेकर एसएमएसए भेजने की सुविधा दें। यह सुविधा सभी ग्राहकों को मिलनी चाहिए, भले ही वे कितने भी मूल्य का वाउचर क्यों नहीं इस्तेमाल कर रहे हों।'' ट्राई ने कहा कि कुछ प्रीपेड वाउचर/प्लान में मोबाइल नंबर पार्टेबिलिटी से संबंधित एसएमएस भेजने की सुविधा का प्रावधान न करने की गतिविधियां नियमन के प्रावधानों का ‘उल्लंघन' हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिलायंस जियो ने ट्राई से शिकायत की थी कि वोडाफोन आइडिया का नया शुल्क ढांचा कम मूल्य की योजनाओं को चुनने वाले ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर ‘पोर्ट' करने से रोकता है क्योंकि कंपनी की शुरुआती स्तर की योजनाओं में ‘आउटगोइंग एसएमएस' सुविधा उपलब्ध नहीं है। उल्लेखनीय है कि वोडाफोन आइडिया ने नवंबर में मोबाइल सेवाओं और इंटरनेट दरों में 18-25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। नए शुल्क ढांचे के तहत, कंपनी ने 28 दिनों की वैधता के साथ शुरुआती स्तर के ‘प्लान' को 75 रुपये से बढ़ाकर 99 रुपये कर दिया, लेकिन इसमें एसएमएस सेवा जुड़ी नहीं है। जियो की शिकायत के अनुसार, वोडाफोन आइडिया 179 और उससे ऊपर की योजनाओं में एसएमएस सेवा दे रही है।
- आरा (बिहार) ।भोजपुर ज़िला में जगदीशपुर थाना अंतर्गत कितापुर गांव के समीप मंगलवार को एक ऑटोरिक्शा और जीप में टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटोरिक्शा में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक समेत छः अन्य घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया की उक्त ऑटोरिक्शा में एक ही परिवार के लोग सवार थे, जो कि बभनीयावां गांव से भोजपुर जिला मुख्यालय आरा आ रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हीरा लाल भगत, उनके दामाद ललन भगत एवम् पांच वर्षीय नाती पुरुषोत्तम के तौर पर की गई है। तिवारी ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर आरा-मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग को घंटों जाम किए रखा और प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त किया।-








.jpg)



















