ब्रेकिंग न्यूज़

  अगस्त में इन 4 राशि वाले जातकों के जीवन में आ सकती है परेशानियां
पंडित प्रकाश उपाध्याय
 अगस्त महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा साल के दो बड़े और आखिरी ग्रहण, चंद्रमा-सूर्य भी इसी महीने पड़ेंगे, जिससे ग्रहों की स्थिति और अधिक प्रभावशाली रहेगी।  अगस्त में ग्रहों-नक्षत्रों का असर सभी राशियों के लिए शुभ-अशुभ परिणाम लेकर आएगा। लेकिन यह समय कुछ राशियों के लिए परेशानियों का संकेत भी दे रहा है। आइये जानते हैं इन राशियों के बारे में .....
 वृषभ राशि
 अगस्त का महीना वृषभ राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। धन लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मौसम में बदलाव या पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है। घर में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। अगर कोई वस्तु को खरीदने की योजना बनाई थी, तो उसमें कुछ परेशानियां आ सकती हैं। 
 कर्क राशि
 कर्क राशि वालों पर कार्यक्षेत्र का दबाव बढ़ सकता है। पुरानी बातों का भार मन पर बना रहेगा। नौकरी को लेकर और प्रयास आपको करने होंगे। कुछ कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ की योजनाएं असफल हो सकती हैं।  नौकरी में जिम्मेदारियां अधिक रहने से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।  दोस्तों से अनबन महसूस होगी।
 कन्या राशि
 कन्या राशि वालों के लिए पूरा महीना सतर्कता बरतने का संकेत दे रहा है। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है।  विवादों से दूरी बनाए रखना और अपनी योजनाओं को गोपनीय रखना बेहतर रहेगा। अपेक्षाओं के कारण मानसिक दबाव बढऩे की पूरी संभावना है। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखने से लाभ मिलेगा।
 मकर राशि
 मकर राशि वाले जातकों को आर्थिक मामलों में मिला- जुला परिणाम मिल सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने कुछ पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है धन संबंधी मामलों में भी अत्यंत सतर्कता बरतें। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी, जिस कारण अपनी बात खुलकर रखने में दिक्कतें आ सकती हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english