पाॅवर कंपनी से ईडी वी.के.दीक्षित, सीई प्रशांत बापट सहित नौ कर्मियों को भावभीनी विदाई
रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी से कार्यपालक निदेशक (टी एण्ड डी) श्री वीरेंद्र कुमार दीक्षित, मुख्य अभियंता (जनरेशन) श्री प्रशांत बापट सहित कुल 9 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। पॉवर कंपनीज के मुख्यालय सेवा भवन में आयोजित समारोह में प्रबंध निदेशक (जनरेशन) श्री एस. के. कटियार एवं प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) श्री राजेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्त ईडी श्री दीक्षित एवं सीई श्री बापट को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रबंध निदेशकगणों ने कहा कि श्री दीक्षित एवं श्री बापट के समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं अनुभवों से पॉवर कंपनी के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत ईडी श्री दीक्षित एवं श्री बापट ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए अपने सेवायात्रा में मिले सहयोग के लिए प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसी तरह एक अन्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में आयोजित समारोह में मानव संसाधन विभाग में पदस्थ सहायक प्रबंधक श्री कमलेश कुमार गुप्ता, कार्यपालक निदेशक (ट्रांसमिशन) रायपुर कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) श्री मो.युसुफ खान तथा दफ्तरी श्री बसंत कुमार विश्वकर्मा, कनिष्ठ अभियंता (सिविल) श्री चंद्रशेखर दीवान, भिलाई संभाग में कार्यरत वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) श्री धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं लाइन सहायक श्रेणी-दो श्री घनश्याम सिंह चैहान को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। जनरेशन कंपनी द्वारा भी सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें प्रबंध निदेशक (उत्पादन) कार्यालय में सीई श्री प्रशांत बापट को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री वी के साय, श्री एम एस चैहान, श्री के एस मनोठिया, श्री एम एस कंवर, श्री सी एल नेताम, श्री संदीप मोदी, श्री संजय शुक्ला, श्री रामायण नामदेव, श्री एस आर बी खंडेलवाल, श्री ए.एम. परियल मुख्य अभियंता श्री देवेंद्र नाथ, श्री संजय तिवारी, श्री अब्राहम वर्गीज, श्री के बी पात्रे, श्री शशि धर द्विवेदी, श्री प्रसन्ना गोसावी, श्री सुभाष शर्मा, श्री डी के चावड़ा, श्री गिरीश गुप्ता, श्री एच एन कोसरिया, श्री आई अंसारी, श्री संजीव सिंह, श्री एम जामुलकर, श्रीमती रश्मि वर्मा, डॉ एच एल पंचारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविंद पटेल एवं प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मंडावी ने किया। आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता श्री पंकज चैधरी ने किया।







.jpeg)


Leave A Comment