विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर के घर गूंजी किलकारियां, पिता बने '12वीं फेल' फेम एक्टर
मुंबई। विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म '12वीं फेल' फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म ने बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर भी धमाल मचा दिया है। विक्रांत मैसी को इस फिल्म से काफी फेम मिला। विक्रांत मैसी इस फिल्म के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी के घर खुशखबरी आई है। एक्टर ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया उनके घर में एक नन्हे मेहमान ने जन्म लिया है। विक्रांत मैसी की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं विक्रांत मैसी ने पोस्ट में क्या-क्या जानकारी दी है।
विक्रांत मैसी अब पिता बन गए हैं। शीतल ठाकुर ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद से एक्टर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। विक्रांत मैसी ने पिता बनने की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल से लोगों को दी। विक्रांत मैसी ने मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। विक्रांत मैसी को फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी बधाई देते हुए नजर आए। विक्रांत मैसी ने इस पोस्ट को एक प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया है।
विक्रांत मैसी की इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी विक्रांत मैसी को कमेंट कर बधाई देते हुए नजर आए। विक्रांत मैसी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए सुनील शेट्टी ने दिल वाले इमोजी के साथ बधाई दी है। इसके अलावा मौनी रॉय, वाणी कपूर, राशि खन्ना, '12वीं फेल' एक्ट्रेस मेधा शंकर समेंत कई स्टार्स ने कमेंट किए।
Leave A Comment