ब्रेकिंग न्यूज़

अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट समेत विभिन्न फिल्मी सितारों ने दशहरा की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली.  अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट और सोनाली बेंद्रे समेत कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर दशहरा की बधाई दी। अर्जुन ने बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "सभी को विजय, प्रसन्नता और समृद्धि से भरपूर दशहरे की शुभकामनाएं।" भट्ट ने भी एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा, "अच्छाई की हमेशा जीत हो। दशहरा की बधाई।
 चित्रांगदा सिंह ने इस अवसर पर अपनी कई तस्वीरें अपलोड कीं और लिखा, "हम सभी को प्रेम और प्रकाश मिले। दशहरे की शुभकामनाएं।" बेंद्रे ने कहा, "भगवान राम का आशीर्वाद हमें उज्जवल दिन और सुखद शुरुआत प्रदान करे। दशहरा की बधाई।"
 अनिल कपूर ने लिखा, "दशहरे की शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई की जीत हो और हमारे जीवन में शांति, आनंद व समृद्धि आए।" राजपाल यादव ने कहा, "दशहरा की शुभकामनाएं। अंधकार पर प्रकाश की विजय का जश्न मनाएं।"
 राजकुमार राव ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्टर अपलोड करके अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "दशहरा की शुभकामनाएं। जीत और नयी शुरुआत का जश्न मनाएं।"
 रणदीप हुड्डा ने कहा, "अच्छाई और सच्चाई हमेशा अपना रास्ता खोज ही लेती है। दशहरा की शुभकामनाएं।”
 अक्षय कुमार ने भी अपनी ‘इंस्टाग्राम' स्टोरी पर एक पोस्ट के ज़रिए अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "दशहरा की शुभकामनाएं।" रश्मिका मंदाना ने कहा, "दशहरा की शुभकामनाएं। विश्वास बनाए रखें, दयालु बने रहें और साहस के साथ आगे बढ़ते रहें।" बॉबी देओल ने लिखा, "दशहरा की शुभकामनाएं। हमारे जीवन में सकारात्मकता और अच्छाई हमेशा बनी रहे। आप पर अनुकंपा बनी रहे।" तृप्ति डिमरी ने कहा, "आज हम साहस, आशा और अच्छाई का जश्न मना रहे हैं! दशहरा की शुभकामनाएं।"
 अन्य हस्तियों ने भी शुभकामनाएं दीं, जिनमें नरगिस फाखरी, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, उर्मिला मातोंडकर, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और वाणी कपूर शामिल हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english