31वें कोलकाता फिल्म महोत्सव में पोलैंड की फिल्में होंगी मुख्य आकर्षण
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में छह से 13 नवंबर तक आयोजित होने वाले 31वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पोलैंड की फिल्में मुख्य आकर्षण होंगी। फिल्म महोत्सव के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पोलैंड पर केंद्रित पांच श्रेणियां होंगी।
उन्होंने बताया, “31वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में पोलैंड की समकालीन फिल्में, प्रसिद्ध निर्देशकों की मशहूर फिल्में और दिग्गज निर्देशक वोज्शिएक जेर्जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अलावा, यूरोपीय राष्ट्र की एनीमेशन फिल्में और भारत-पोलैंड संबंधों पर केंद्रित फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी।” 1925 में जन्में निर्देशक वोज्शिएक जेर्जी का 2000 में निधन हो गया था।
पोलैंड की फिल्मों के अलावा अन्य श्रेणियों की फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें अंतरराष्ट्रीय चलचित्र प्रतियोगिता, भारतीय भाषाओं की प्रतियोगिता, एशियाई चयन, बंगाली पैनोरमा, राष्ट्रीय वृत्तचित्र प्रतियोगिता और राष्ट्रीय लघु कथा प्रतियोगिता शामिल हैं। प्रदर्शित की जाने वाली फिल्मों की कुल संख्या और प्रत्येक श्रेणी में फिल्मों की संख्या की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

.jpg)

.jpeg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)


Leave A Comment