मौसमी संक्रमण से बचाव के लिए पियें ये 5 चाय
बारिश के दिनों में लोग काफी जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। क्योंकि जब मौसम में परिवर्तन होता है, तो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मौसम के अनुसार बदलने में थोड़ा समय लगता है। मानसून में खुद को स्वस्थ रखने के लिए सबसे आसान काम जो आप कर सकते हैं वह है दिन में 2-3 बार कुछ स्पेशल चाय का सेवन करना। लेकिन हम सामान्य दूध वाली चाय की बात नहीं कर रहे हैं, कुछ ऐसी हर्बल चाय हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत बनाने में बहुत मदद करती हैं।"
बरसात के मौसम में हेल्दी रहने के लिए 5 चाय-
1. मसाला चाय
इस चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके अलावा, यह फ्लू के आम लक्षण जैसे मतली, सिरदर्द और खराब पेट आदि की समस्या से भी राहत प्रदान करती है। इसका सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत लाभकारी साबित हो सकती है।
2. तुलसी की चाय
तुलसी को सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल संक्रमण जैसी समस्याओं से राहत के लिए एक रामबाण उपाय माना जाता है। यह गले व छाती की सूजन कम करने, छाती में जमा बलगम को बाहर निकालने और खांसी से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। संक्रमण के खिलाफ अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप दिन में 2-3 बार तुलसी की चाय पी सकते हैं।
3. नींबू और शहद की चाय
नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। वहीं शहद की बात करें, तो इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। इन दोनों की चाय एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। यह शरीर में मौजूद हानिकारक कण और बैक्टीरिया को बेअसर करती है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। दिन में 2-3 बार इसका सेवन करने से आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।
4. ग्रीन टी
इस हर्बल चाय में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है। यह भी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। यह संक्रमण से लड़ने में मदद करती है और आपको बारिश के दिनों में भी सेहतमंद रखती है।
5. लेमनग्रास और अदरक की चाय
मानसून में लोगों को उल्टी, बुखार, पेट दर्द, थकावट और खांसी जैसी समस्याएं बहुत परेशान करती हैं। इस तरह की समस्याओं के लिए लेमनग्रास और अदरक की चाय एक रामबाण उपाय है। यह इन समस्याओं को ठीक करने और बचाव में भी मदद करती है।
Leave A Comment