हाइपरटेंशन कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय.....
वर्तमान समय में हाइपरटेंशन एक आम समस्या बन चुकी है, जिसके कारण हर साल लाखों लोग हार्ट और किडनी की गंभीर समस्याओं से पीड़ित हो जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कि यह धीरे-धीरे व्यक्ति के शरीर को अंदर से खोखला करता है। हाइपरटेंशन की समस्या स्ट्रेसफुल और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण सबसे ज्यादा होती है। इसके अलावा यह एक जनेरेशन से अगली जनेरेशन में भी हो सकती है, यानी अगर आपके परिवार में किसी को हाइपरटेंशन की समस्या है तो आने वाली पीढ़ी में भी ये गंभीर समस्या हो सकती है।
उच्च रक्तचाप के लिए आयुर्वेदिक घरेलू उपचार
1. अर्जुन की छाल
हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप फ्लेवोनोइड्स और पोषक तत्वों से भरपूर अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। इससे मांसपेशियों को ताकत मिलती है और हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। हाइपरटेंशन कंट्रोल करने के लिए 1 इंच अर्जुन की छाल को एक कप पानी में डालकर 5-10 मिनट तक उबालें। अब उबाले हुए पानी को ठंडा होने दें और फिर इसे छानकर पिएं। इसके अलावा आप गाय के दूध में भी इसे उबालकर पी सकते हैं। इसे रोजाना पीने से हाइपरटेंशन की समस्या कम हो सकती है, साथ ही कमजोरी भी दूर होती है और शरीर एनर्जेटिक रहता है।
2. लहसुन
लहसुन का इस्तेमाल लगभर हर घर में होता है, जो कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है। लहसुन का सेवन हाइपरटेंशन को कंट्रोल कर सकता है और हार्ट हेल्थ को बेहतर बना सकता है। लहसुन को कच्चा या पका हुआ खाने में शामिल किया जा सकता है। आप लहसुन को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। ध्यान रखें कि लहसुन का सेवन डॉक्टर की सलाह पर उचित मात्रा में ही करें। ज्यादा लहसुन का इस्तेमाल आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
3. तुलसी
औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। हाई ब्लड प्रेशर में भी तुलसी का उपयोग लाभकारी होता है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो रक्तचाप यानी हाइपरटेंशन को नियंत्रित कर सकते हैं। 3-4 तुलसी की पत्तियों को 1 गिलास पानी में उबालकर पीने से फायदा होता है। इसके अलावा आप तुलसी की पत्तियों का पेस्ट भी पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
4. दालचीनी
दालचीनी में मौजूद मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने में सहायक हो सकते हैं। हार्ट को हेल्दी रखने और हाइपरटेंशन की समस्या को दूर करने के लिए आप डॉक्टर या आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर रोजाना उचित मात्रा में दालचीनी के पानी का सेवन कर सकते हैं। 1 इंच दालचीनी के टुकड़े को रातभर के लिए 1 गिलास पानी में भिगोकर अगली सुबह आप पी सकते हैं। इसके अलावा आप पानी में दालचीनी को उबालकर भी इसे तैयार कर सकते हैं। दालचीनी का पानी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता है।
5. इलायची
इलायची एक ऐसा मसाला है, जो लगभग हर भारतीय किचन में मौजूद होता है। हरी इलायची का इस्तेमाल खाने में कई तरीकों से किया जाता है। पोटैशियम, मैग्नीशियम के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर इलायची शरीर में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक हो सकती है और दिमाग भी को शांत करती है। हाइपरटेंशन कंट्रोल करने के लिए आप इलायची का सेवन चबाकर कर सकते हैं। इसके अलावा रात में सोने से पहले गाय के दूध में भी इलायची पाउडर डालकर पी सकते हैं। इससे न सिर्फ हाइपरटेंशन की समस्या कंट्रोल होने में मदद मिल सकती है बल्कि पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
(नोट कोई भी उपाय करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक की सलाह अवश्य लें)
Leave A Comment