वेट लॉस के लिए रोज कितना पानी पीना चाहिए?
न्यूट्रिशनिस्ट से लेकर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट तक हर कोई पानी पीना फायदेमंद मानता है। अगर आप पर्याप्त पानी पीते हैं, तो इससे आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। ज्यादा पानी पीने से बीमारियों का खतरा भी कम होता है। पानी पीने से बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर आते हैं। इससे बॉडी एक्टिव और एनर्जेटिक भी रहती है। पानी पीने से आपको वेट लॉस में भी मदद मिल सकती है। यह बॉडी को कैलोरी बर्न करने में भी मदद कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं वेट लॉस के लिए कितना पानी पीना जरूरी है?
वेट लॉस के लिए पानी पीना क्यों फायदेमंद है?
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट कहते हैं कि पानी पीना हमारे समस्त स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह बॉडी से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है। लेकिन वेट लॉस के लिए कितना पानी पीना चाहिए, यह शरीर की जरूरत पर निर्भर करता है। इसके अलावा शरीर के दोष, शारीरिक गतिविधि और प्यास के मुताबिक ही पानी की मात्रा रखनी चाहिए।
वेट लॉस के लिए पानी कैसे पीना चाहिए
हल्का गर्म पानी पिएं-
आयुर्वेद के अनुसार वजन घटाने के लिए ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इससे पेट की अग्नी शांत हो जाती है, जिससे वजन घटाने में मुश्किल होती है। इसकी जगह आप सादा पानी या हल्का गर्म पानी पी सकते हैं। इससे पेट की अग्नी तेज होती है और कैलोरी बर्न करने में मदद करती है।
घूंट-घूंट करके पिएं
आयुर्वेद के मुताबिक एक बार में ज्यादा पानी पीने के बजाय घूंट-घूंट करके पिएं। क्योंकि इससे बॉडी की हाइड्रेशन मेंटेन रहती है। साथ ही, इससे पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहेगा। इसलिए एक बार में कई गिलास पानी पीने के बजाय थोड़-थोड़ा पानी पीते रहें।
खाने से पहले पानी पिएं
अगर आप खाने से पहले पानी पीते हैं, तो इससे आप ज्यादा कैलोरी इनटेक नहीं करते हैं। यह पाचन क्रिया तेज करता है और कब्ज का खतरा कम करने में मदद करता है। इससे भूख भी कंट्रोल रहती है और आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक अगर आप खाने से पहले पानी पी रहे हैं, तो खाने से 30 मिनट पहले पानी पिएं।
अपने शरीर की जरूरत समझें
आपको अपनी शरीर की जरूरत के मुताबिक भी पानी पीना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार एक दिन में दो लीटर पानी पीना शरीर के लिए जरूरी है। लेकिन अगर आपके शरीर की जरूर ज्यादा है, तो आपको ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए।
वेट लॉस के लिए कितना पानी पीना जरूरी है?
आयुर्वेद के अनुसार केवल पानी पीने से आपको वजन घटाने में मदद नहीं मिलती है। इसके लिए डाइट और वर्कआउट फॉलो करना भी जरूरी है। दिनभर में कम से कम 2 लीटर यानी 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। यह डेली हाइड्रेशन को मेंटेन करेगा। साथ ही, इससे आप एक्स्ट्रा कैलोरी इनटेक भी नहीं करेंगे। हर किसी के शरीर के मुताबिक उसे अपना वाटर इनटेक रखना चाहिए।
Leave A Comment