शरीर में आयरन की कमी होने पर नजर आ सकते हैं ये 5 अजीब लक्षण
स्वस्थ रहने के लिए और शरीर को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करने के लिए आयरन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयरन एक ऐसा मिनरल है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आवश्यक होता है। हीमोग्लोबिन,, रेड ब्लड सेल्स में पाए जाने वाला एक प्रोटीन है, जो हमारे ब्लड वेसल्स में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है। शरीर के स्वास्थ रहने, टिशू और मांसपेशिटों को बेहतर ढ़ग से काम करने के लिए हीमोग्लोबिन बहुत जरूरी है। अगर शरीर में हीमोग्लोबिन यानी खून की कमी हो जाए तो ब्लड में ऑक्सीजन के फ्लो के साथ कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। शरीर में आयरन होने पर ऐसे संकेत मिलते हैं, जिसे कई बार आप अनदेखा कर देते हैं।
शरीर में आयरन की कमी होने पर क्या होता है?
1. आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को कच्चे चावल, मिट्टी, चाक, पेंसिल और बर्फ जैसे पदार्थों की क्रेविंग बढ़ सकती है।
2. आयरन की कमी रेस्टलेस लेग सिंड्रोम का एक बड़ा कारण है।
3. एनीमिया में शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण लगातार ठंडे हाथ-पैर हो सकते हैं।
4. आयरन की कमी से नाखूनों के कमजोर, पतले और टूटने की संभावना बढ़ सकती है।
5. आयरन की कमी से मुंह के दोनों कोनों में ड्राईनेस और दरारें हो सकती हैं।
6. जूभ में सूजन और पीलापन अक्सर आयरन की कमी का लक्षण हो सकता है।
7. आयरन की कमी के कारण इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे बार-बार इंफेक्शन होने का जोखिम बढ़ जाता है।
आयरन के स्तर को जल्दी कैसे बढ़ाएं?
-अपनी डेली डाइट में अलग-अलग प्रकार के आयरन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।
-विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों के साथ पौधे आधारित आयरन सोर्स को भी मिलाएं।
-आयरन-फोर्टिफाइड अनाज के विकल्पों को चुनें।
-आयरन के अवशोषण में आ रही बाधा को रोकने के लिए भोजन के दौरान चाय और कॉफी का सेवन कम करें।
-शरीर में ज्यादा खून की कमी होने पर डॉक्टर की सलाह पर आयरन सप्लीमेंट लें।
- नियमित ब्लड टेस्ट के साथ आयरन के स्तर पर नजर बनाए रखें।
शरीर में आयरन की कमी के लक्षणों को पहचानकर आप इसे ठीक करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए, अगर आपको ये लक्षण नजर आए तो डॉक्टर से परामर्श करें और ब्लड टेस्ट जरूर करवाएं।
Leave A Comment