ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान के साथ 'बहुत अच्छे समझौते' के करीब है अमेरिका : ट्रंप

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान एक ''बहुत अच्छे समझौते'' के करीब हैं लेकिन अगर वाशिंगटन को वह नहीं मिलता जो वह चाहता है तो वह ''मामले को किसी और तरीके से खत्म करेगा। ट्रंप ने ये टिप्पणियां अपनी बहू लारा ट्रंप के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कीं जिसका प्रसारण शनिवार रात 'फॉक्स न्यूज' पर किया गया। ट्रंप ने कहा, ''हम एक बहुत अच्छे समझौते के करीब हैं। अगर आप जल्दबाजी करेंगे तो आपको बेहतर समझौता नहीं मिल पाएगा और धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से हमें वह मिल रहा है जो हम चाहते हैं। अगर हमें वह नहीं मिला जो हम चाहते हैं, तो हम इसे किसी और तरीके से खत्म करेंग। ट्रंप ने कहा कि ईरानी ''अच्छे वार्ताकार'' हैं लेकिन ''सारे पत्ते'' अब अमेरिका के हाथ में हैं क्योंकि ईरान ''सैन्य रूप से पराजित हो चुका है''। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ''लेकिन हम एक बहुत अच्छे समझौते के करीब हैं। अगर हम इसे कर लेते हैं, तो अच्छा है। अन्यथा, हम सीधे युद्ध विभाग से संपर्क करेंगे।'' ट्रंप ने बताया कि ईरानियों ने कहा है कि वे परमाणु हथियार विकसित नहीं कर रहे हैं। ट्रंप ने सवाल किया कि अगर ईरान परमाणु हथियार खरीद ले तो क्या होगा? उन्होंने कहा, ''मैंने कहा, अगर आप परमाणु हथियार खरीद लें तो क्या होगा? तो अब ईरान कहता है कि हम न तो कोई सैन्य हथियार विकसित करेंगे और न ही खरीदेंगे। यह एक बड़ा अंतर है।'' अमेरिकी नेता ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान पर अमेरिका का ''काफी दबदबा'' है क्योंकि उनकी नौसेना और वायुसेना ''पूरी तरह से तबाह'' हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान की सेना को पूरी तरह से नष्ट नहीं कर पाया है क्योंकि कुछ नेता अधिक उदारवादी हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के अधिक चरमपंथी तत्वों और प्रमुख नेतृत्व को निशाना बनाया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को अपने शीर्ष कैबिनेट सहयोगियों और सशस्त्र बलों के अधिकारियों के साथ बैठक की लेकिन यह बैठक भविष्य की कार्रवाई पर बिना किसी स्पष्टता के खत्म हो गई। अमेरिकी मीडिया संस्थान 'एक्सियोस' ने बताया कि ट्रंप ने उस समझौते में कई संशोधन करने का अनुरोध किया है जो उनके दूतों द्वारा ईरानी समकक्षों के साथ किया गया है। 'एक्सियोस' ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि ट्रंप चाहते हैं कि समझौता हो और इसे जल्द अंतिम रूप देने की उम्मीद करते हैं लेकिन वह समझौते में कुछ ऐसे बिंदुओं विशेष रूप से ईरान की परमाणु सामग्री से संबंधित बिंदुओं को सुदृढ़ करना चाहते हैं जो उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। ट्रंप के इस अनुरोध से दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर से बातचीत का दौर शुरू हो गया है जो कई दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english