ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाली कांग्रेस का प्रधानमंत्री शाह से भारत यात्रा के दौरान राष्ट्र हितों को सर्वोपरि रखने का आग्रह

काठमांडू। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत की आधिकारिक यात्रा से एक दिन पहले शनिवार को नेपाल के मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने सरकार से राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। पार्टी ने कहा कि इससे इस यात्रा को ''सफल और सार्थक'' बनाने में मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री शाह, जिन्हें 'बालेन' के नाम से भी जाना जाता है, 34 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। गत 27 मार्च को पदभार संभालने के बाद शाह की यह किसी देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। वह हालांकि सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए अमेरिका गये थे। नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश शर्मा ने एक बयान में कहा कि यह यात्रा नेपाल के हितों को सर्वोपरि रखते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने वाली होनी चाहिए। नेपाली कांग्रेस ने कहा कि उसने द्विपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों पर सरकार को रचनात्मक सुझाव देने के लिए विषय विशेषज्ञों के साथ आंतरिक चर्चा की है। बयान के अनुसार, चर्चा में जलवायु परिवर्तन, हवाई संपर्क, पर्यटन, व्यापार, ऊर्जा, खेल, उद्यमिता, सीमा प्रबंधन, सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं और भारत में नेपाली श्रमिकों के सामने आने वाली चुनौतियों समेत कई मुद्दे शामिल थे। पार्टी ने कहा, ''नेपाल-भारत संबंध आपसी सम्मान, संप्रभु समानता और राष्ट्रीय हितों पर आधारित होने चाहिए।'' नेपाली कांग्रेस ने कहा कि वह नेपाल के हितों की रक्षा करने और मित्र देश भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसने कहा कि इस यात्रा के दौरान पूर्व में किए गए वादों को पूरा करने, लंबित मुद्दों का समाधान करने और पारस्परिक लाभ पर आधारित दीर्घकालिक सहयोग की नींव रखने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। बालेन्द्र शाह यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने शुक्रवार को विदेश मंत्रालय में संवाददाताओं से कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शाह से शिष्टाचार भेंट करेंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english