ब्रेकिंग न्यूज़

 होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी हेलीकॉप्टर के पायलट सुरक्षित: ट्रंप

दुबई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के पायलट इसमें घायल नहीं हुए। पश्चिम एशिया में युद्ध के दौरान ईरान द्वारा आवागमन के लिए बंद किए गए इस जलडमरूमध्य के पास हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण मंगलवार सुबह तक स्पष्ट नहीं हुए। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार को बताया कि इजराइल के हमले में उसकी हवाई रक्षा इकाइयों के कम से कम दो सदस्य मारे गए। अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर हमले किए जाने के बाद से शुरू हुए युद्ध ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। 
ट्रंप ने न्यूयॉर्क में बॉस्केटबॉल स्पर्धा एनबीए का फाइनल मैच देखने के बाद जॉन एफ. केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के पायलट सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, ''पायलट ठीक हैं। कोई घायल नहीं हुआ। हम कल एक रिपोर्ट जारी करेंगे। लेकिन पायलट सुरक्षित हैं।''
न्यूयॉर्क टाइम्स ने सबसे पहले खबर जारी की थी कि अमेरिकी सेना का एक अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर होर्मुज जलडमरूमध्य के पास गिर गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह हेलीकॉप्टर किन हालात में गिरा। अमेरिकी सेना की केंद्रीय कमान और रक्षा विभाग ने 'द एसोसिएटिड प्रेस' के प्रतिक्रिया के अनुरोधों पर तत्काल जवाब नहीं दिया। अपाचे हेलीकॉप्टर अमेरिकी सेना के लिए ऐसे समय में एक प्रमुख परिसंपत्ति रहा है, जब ईरान के कच्चे तेल के टैंकरों पर नाकाबंदी लागू की जा रही है ताकि तेहरान पर समझौते के लिए दबाव बढ़े। संयुक्त अरब अमीरात ने भी ईरान युद्ध के दौरान ईरानी ड्रोनों को मार गिराने के लिए इन हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया है। उधर, ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत को लेकर नए सिरे से विश्वास प्रकट किया।
उन्होंने कहा, ''दो से तीन दिन में हमें समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।'' हालांकि उन्होंने इस नई उम्मीद के लिए कोई वजह नहीं बताई। हेलीकॉप्टर दुर्घटना सोमवार को ईरान और इजराइल के एक दूसरे पर हमले किए जाने के बाद हुई, जिससे ईरान युद्ध में कमजोर पड़ते संघर्ष विराम को मजबूती प्रदान करने के मकसद से की जाने वाली बातचीत जोखिम में पड़ गई।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english