कार हादसे में दो की मौत, चार घायल
जम्मू। शहर की बाहरी सीमा पर रविवार को हुई कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तेज रफ्तार से आ रही कार में खेत में काम करने वाले कुछ मजदूर सवार थे। आर. एस. पुरा के पास गोंडला गांव में सुबह करीब सवा आठ बजे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। कार सड़क से फिसल कर गिरी और कई बार पलटी खाते हुए पेड़ों से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे में 48 वर्षीय स्थानीय निवासी गुरदास चांद की मौत हो गई। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Leave A Comment