अपराध अन्वेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 121 पुलिस कर्मियों को केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया
नई दिल्ली। 121 पुलिसकर्मियों को जांच पड़ताल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2020 के केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया है। अपराध की व्यवसायिक जांच के उच्च मानकों और जांच अधिकारियों द्वारा उत्कृष्ट जांच कार्यों को बढ़ावा देने के लिए 2018 में यह पुरस्कार शुरू किया गया था।
पदक पाने वालों में सी बी आई के15 कर्मी, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के दस-दस, उत्तरप्रदेश पुलिस के आठ और केरल तथा पश्चिम बंगाल पुलिस के सात-सात कर्मी शामिल हैं। शेष पदक पाने वालों में अन्य राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें 21 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment