ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेमिका को भगाकर ले जाने आया था आशिक, उसकी मां को भी उठा लिया, फिर...


रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक आशिक अपनी प्रेमिका को घर से भगाकर ले जाने आया था, लेकिन साथ में उसकी मां को उठाकर ले गया। रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के गोटिया गांव में एक नाबालिग लड़की को घर से भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के नालंदा से पूरी योजना बनाकर लड़का भाड़े की कार से अपनी प्रेमिका को भगाकर ले जाने घुटिया गांव पहुंचा था। बिहार से आया आरोपी आशिक चंदन नाबालिग को कार में बैठाकर निकल ही रहा था कि इसी बीच उसकी मां की नजर पड़ी। नाबालिग की मां ने जब बेटी को भगा ले जाने का विरोध किया, तो आरोपी चंदन कार के ड्राइवर के सहयोग से प्रेमिका की मां को भी जबरन कार में बैठा लिया। फिर तेजी से बालसरिंग रिंग रोड की ओर भागा। बालसरिंग में प्रेमिका की मां को कार से उतार दिया और आगे बढ़ गया। इसी बीच पीछे से आ रहे परिजनों ने एसएसपी को इसकी सूचना दी।
एसएसपी के निर्देश पर रिंग रोड में लगे सीसीटीवी कैमरे से कार का नंबर निकाला गया। वहीं, ओरमांझी थाना पुलिस रिंग रोड वैरिकेडिंग पर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। कुछ समय बाद ही एक कार आते देखा। कार को रोककर जब तलाशी ली गई, तो प्रेमी-जोड़ा पकड़ लिया गया। तब तक पीछे से तुपुदाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रेमी-जोड़े को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। कार को जब्त कर लिया गया। नाबालिग को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के गिरफ्तार करने पर आरोपी प्रेमी ने खुद के शादी शुदा होने का दावा किया। उसने पुलिस को बताया कि दिल्ली में बालाजी मंदिर में दोनों शादी कर चुके हैं। उसने कहा कि लड़की नाबालिग है, इसलिए कोर्ट में शादी नहीं की। गिरफ्तारी के बाद रांची पुलिस ने इसकी सूचना नालंदा पुलिस को दे दी है। नालंदा से पुलिस टीम के पहुंचने की सूचना है।
एक शादी में लड़की से हुई थी मुलाकात
पुलिस के अनुसार आरोपी चंदन ने बताया कि २०१७ में चचरे भाई की शादी में लड़की से मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया। फिर बातचीत होने लगी। लड़की के परिजनों को जब इसकी भनक लगी, तो उसे दिल्ली स्थित अपने पिता के पास भेज दिया गया। लेकिन लड़के ने पीछा नहीं छोड़ा। दोनों छुपछुप कर मोबाइल से बात किया करते थे। छह दिसंबर, २०२० को आरोपी चंदन दिल्ली पहुंचा और पिता के घर से नाबालिग को भगा कर बालाजी मंदिर ले गया। वहां दोनों ने शादी की। काफी प्रयास के बाद परिजनों ने नाबालिग को ढूंढ़ा। फिर नाबालिग को दिल्ली से रांची अपने मां के पास भेज दिया था।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english