देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के पशु पालन और डेयरी मंत्रालय ने कहा है कि देश के दस राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। ये दस राज्य हैं-केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तराखण्ड।
सोमवार का नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में विभागीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि राज्यों को तीन-तीन बार लिखे जाने के बावजूद इस संक्रमण के फैलाव को रोकने में सक्रियता नहीं दिखाई गई। उन्होंने कहा कि अगर राज्यों ने इस दिशा में कदम उठाए होते तो संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि अभी तक इस संक्रमण के मनुष्यों में फैलने की कोई सूचना नहीं है।

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment