सरकार ने देश के विभिन्न भागों में कोविड-19 की वैक्सीन पहुंचाने का काम शुरू किया
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि मंगलवार को नागरिक उड्डयन क्षेत्र में एक और बड़ा अभियान शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकों को ले जाने के लिए पहली दो खेप स्पाइस जेट और गो-एयर द्वारा पुणे से दिल्ली और चेन्नई के लिए रवाना की गईं।
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि आज नागरिक उड्डयन क्षेत्र में एक और बड़ा अभियान शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकों को ले जाने के लिए पहली दो खेप स्पाइस जेट और गो-एयर द्वारा पुणे से दिल्ली और चेन्नई के लिए रवाना की गईं।
एक ट्वीट में श्री पुरी ने कहा कि पुणे से टीकों की साढ़े छप्पन लाख खुराक को लेकर आज एयरइंडिया, स्पाइसजेट, गो-एयर और इंडिगो की नौ उड़ानें दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलांग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बेंगलुरू, लखनऊ और चंडीगढ़ के लिए रवाना की जाएंगी।
भारत के औषध महानियंत्रक द्वारा मंजूर कोविड वैक्सीन कोविशील्ड की पहली खेप आज बेंगलुरु पहुंच चुकी है। कर्नाटक के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉक्टर के. सुधाकर ने बेंगलुरु में संवाददाताओं को बताया कि सात लाख 95 हजार शीशी की पहली खेप आज बेंगलुरु पहुंच गई है। राज्य को कुल 13 लाख 90 हजार फाइल आवंटित किए गए हैं। डॉ. सुधाकर ने बताया कि पांच मिलीलीटर की एक फाइल में टीकें के दस डोज़ होते हैं और प्रत्येक डोज़ 05 मिलीलीटर का होता है। प्रत्येक डोज़ का मूल्य दो सौ दस रुपये है।
पहला डोज़ देने के बाद संबंधित व्यक्ति की निगरानी की जाती है और ये देखा जाता है कि इसका कोई विपरीत असर तो नहीं है। इसके बाद उसे दूसरे डोज़ के लिए 28 दिन बाद बुलाया जाता है। उन्होंने बताया कि राज्य में 16 जनवरी से टीकाकरण का कार्य शुरू होने वाला है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों से कहा है कि पहले सभी स्वास्थ्यकर्मियों और इस क्षेत्र में कार्यरत लोगों का टीकाकारण करें बाद में विभिन्न बिमारियों से ग्रस्त और 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को टीका लगाएं।
पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में तैयार की गई कोविशील्?ड वैक्सीन का वितरण आज से शुरू हो गया है। छह शीत भंडारण कंटेनरों में ये वैक्सीन कड़ी सुरक्षा के बीच पुणे हवाई अड्डे भेजी गई। वैक्सीन भेजने से पहले सीरम इंस्टीट्यूट के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए गए और मिठाइयां बांटी गईं।
यह टीका पुणे हवाई अड्डे से देशभर के 13 शहरों में भेजा जा रहा है, जिसमें औरंगाबाद, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरू, करनाल, कोलकाता, विजयवाड़ा, हैदराबाद, गुवाहाटी, लखनऊ, चंडीगढ़ और भुवनेश्वर शामिल हैं। पहली उड़ान सुबह 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को कहा कि पुणे से कोलकाता और देश के अन्य भागों में कोविड के टीके रवाना किए जा रहे हैं और विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि टीके के डिब्बे पर लिखा हुआ वाक्य - सभी रोगों से मुक्त हों, स्वयं भारत की मंशा को स्पष्ट करता है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment