सुबह आसमान रहा साफ, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम
नयी दिल्ली। दिल्ली में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 45 प्रतिशत दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है और दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। शहर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान शुक्रवार को क्रमश: 14.3 डिग्री सेल्सियस और 36 डिग्री सेल्सियस रहा।
-file photo










Leave A Comment