केन्द्र ने राज्यों को लगभग 16 करोड़ कोविड टीके नि:शुल्क उपलब्ध कराये
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने अब तक राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को 16 करोड़ कोविड टीके मुफ्त दिये हैं। इसकी कुल लागत 14 करोड़ 89 लाख रूपये से अधिक है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि एक करोड़ से अधिक टीके अभी भी उनके पास उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने अगले तीन दिनों में 57 लाख से अधिक कोविड टीके राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को भेजने का आश्वासन दिया है।
महाराष्ट्र में टीकों की कमी के आरोप पर मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि राज्य को एक करोड़ 58 हजार टीके दिये गये। जिसकी कुल लागत एक करोड़ 53 लाख रूपये से अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र के पास अभी भी 5 लाख 6319 टीके बचे हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि अगले तीन दिनों में 5 लाख टीके और दिये जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीके का तीसरा चरण एक मई से शुरू हो रहा है। मंत्रालय ने बताया कि 12 लाख 92 हजार से अधिक टीके उत्तर प्रदेश में जबकि बिहार में 9 लाख 41 हजार टीके बचे हैं।


.jpg)




.jpg)
.jpg)

Leave A Comment