- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर ।वाणिज्य उद्योग, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा सोमवार 02 मार्च 2026 को कोरबा जिले के विकास को नई गति देने के लिए करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। यह गरिमामय कार्यक्रम दोपहर 2 बजे श्री अग्रसेन गौसेवा समिति कनबेरी के पास आयोजित होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री जनमन योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कुल 21.35 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि से 08 नग वृहद पुलों और सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी जाएगी। स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 20.92 करोड़ रुपये की लागत से 08 महत्वपूर्ण वृहद पुलों का निर्माण शामिल है। इसमें रामपुर विधानसभा के कोरबा विकासखण्ड अंतर्गत लेमरू-देवपहरी रोड, डोकरमना मेन रोड, बगबुड़ा रोड, बताती-बांसाखार मार्ग और पतरापाली-धानकछार मार्ग पर स्थित विभिन्न नालों जैसे गौमुखी, चिंगराडांड, गड़गड़ा, कोटगसरा और पेंसारी नाला पर पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पालीतानाखार विधानसभा के पोड़ीउपरोड़ा विकासखण्ड में कटघोरा-अंबिकापुर रोड से बहरीझरिया मार्ग के कोठीझुंझा नाला पर भी एक वृहद पुल का निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी लागत 278.72 लाख रुपये है। ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कटघोरा विधानसभा के कटघोरा विकासखण्ड में पंचराम घर से हीरालाल घर की ओर 500 मीटर लंबी सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य भी किया जाएगा, जिसकी स्वीकृत राशि 42.95 लाख रुपये निर्धारित है। इन सभी निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से जिले के वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विशेष रूप से वर्षा ऋतु में होने वाली संपर्क की समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रविवार को लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल श्री रमेन डेका को उनके जन्मदिन के अवसर पर आत्मीय शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका को पुष्पगुच्छ, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक ढोकरा शिल्प की आकर्षक कलाकृति तथा शॉल भेंट किया। उन्होंने राज्यपाल श्री रमेन डेका के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन तथा दीर्घायु की कामना की।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्रभावी पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई और विकास कार्यों के विस्तार के परिणामस्वरूप नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से साकार हो रहा है तथा विकसित छत्तीसगढ़ का स्वरूप स्पष्ट रूप से आकार ले रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने रविवार को कहा कि महासमुंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय 15 सशस्त्र माओवादियों ने आज हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। लोकतंत्र में विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने सुरक्षा, विकास और शांतिपूर्ण जीवन की राह को अपनाया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 9 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं, जिन पर कुल 73 लाख रुपये का इनाम घोषित था। हथियारों के साथ उनका आत्मसमर्पण इस बात का प्रमाण है कि भटके हुए युवाओं का विश्वास अब सुशासन, सुरक्षा और विकास की नीति पर बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश में नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में निर्णायक कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार केंद्र के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा, आधारभूत अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसरों का तेजी से विस्तार कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का अटल संकल्प भयमुक्त वातावरण के साथ विकसित और सुरक्षित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है, जहां प्रत्येक नागरिक सम्मान और अवसर के साथ जीवन यापन कर सके। उन्होंने मुख्यधारा में लौटे सभी युवाओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- -उपमुख्यमंत्री ने ठाकुरदिया खुर्द में सामाजिक भवन एवं पिथौरा में जनपद पंचायत सभाभवन निर्माण की घोषणारायपुर / उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रविवार को महासमुंद जिले के ठाकुरदिया खुर्द में आयोजित राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति और मर्यादा के प्रतीक हैं तथा राम मंदिर का निर्माण समाज की आस्था और एकता का प्रतीक है।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या में निर्मित श्री राम मंदिर सनातन समाज के संकल्प और आस्था की अद्भुत मिसाल है। उसी प्रेरणा से गांव-गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का विकास होना चाहिए। अयोध्या के भगवान राम के मंदिर से ईंट लेकर इस मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। अयोध्या का श्री राम मंदिर अपने आप में विशेष है वह सनातनी मान बिंदु है, कई आक्रान्ता आये और हमारे मंदिरों को छिन्न भिन्न कर दिया था, उस समय समाज के लोगों ने संकल्प लिया होगा और 500 साल बाद राम मंदिर फिर भव्य रूप में बनकर खड़ा है।आज इस मन्दिर का निर्माण का प्रारम्भ अयोध्या से लाई ईंट से हो रहा जो बहुत अद्भुत है। संकल्प लेकर मंदिर निर्माण का कार्य समय पर पूरा करें। उन्होंने मंदिर हेतु समाज द्वारा प्रदान किए गए दान की भी सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने ठाकुरदिया खुर्द में 20 लाख रुपए की लागत से सामाजिक भवन तथा पिथौरा जनपद पंचायत में 25 लाख रुपए की लागत से सभाभवन निर्माण की घोषणा भी की।इस अवसर पर श्री उमेशानंद गिरी महाराज, श्री कृष्णानन्द गिरी महाराज, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, पूर्व केबिनेट मंत्री आन्ध्र प्रदेश श्री अमर सिंग तिलावत, जिला भाजपा अध्यक्ष एतराम साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, जनपद अध्यक्ष उषा पुरर्षोत्तम घृतलहरे, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भिखम ठाकुर भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष बाला चंद्राकर, आयोजन समिति के श्री अजय नायक उपस्थित रहे।
- -कवर्धा बायपास और NH-30 के धवईपानी से सिमगा सेक्शन को 4-लेन करने का किया आग्रह, मंत्री ने दिया शीघ्र स्वीकृति का आश्वासनरायपुर / उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शनिवार के अपने नागपुर प्रवास के दौरान भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से महत्वपूर्ण मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के धवईपानी (चिल्फी) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक लगभग 122 किलोमीटर लंबे सेक्शन को 4-लेन में उन्नत करने तथा कवर्धा बायपास (4L+PS) के निर्माण की स्वीकृति का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी को बताया कि हाल ही में एनएच - 30 के जबलपुर से मंडला एवं चिल्फी तक लगभग 160 कि.मी. के सेक्शन को 4-लेन में विकसित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में चिल्फी (धवईपानी) से कवर्धा तथा कवर्धा गुरूनाला से सिमगा तक का मार्ग 10 मीटर चौड़ाई की 2-लेन सड़क के रूप में निर्मित है। चिल्फी से रायपुर मार्ग पर वर्तमान में व्यावसायिक एवं भारी वाहनों का अत्यधिक आवागमन होता है। जबलपुर-मंडला-चिल्फी सेक्शन के 4-लेन बनने के बाद यातायात का दबाव आगे के 2-लेन सेक्शन पर और अधिक बढ़ने की संभावना है। ऐसी स्थिति में लोक सुरक्षा एवं यातायात सुगमता के दृष्टिकोण से धवईपानी (चिल्फी) से सिमगा (रायपुर) तक के पूरे सेक्शन को 4-लेन में उन्नत करना अत्यंत आवश्यक हो गया है।जबलपुर से रायपुर के मध्य एनएच-30 पर जिला कबीरधाम मुख्यालय कवर्धा स्थित है। यह अंतर्राज्यीय मार्ग व्यावसायिक, सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां प्रतिदिन भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन होता है।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कवर्धा शहर में भारी यातायात के दबाव को कम करने तथा जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कवर्धा बायपास (4 लेन मय पेव्ड शोल्डर) के निर्माण की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि बायपास निर्माण से शहर के भीतर दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी तथा यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा।नागपुर से लौटते ही रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि सिमगा से रायपुर तथा धवईपानी से जबलपुर तक 4-लेन निर्माण के आदेश पूर्व में जारी हो चुके हैं, किंतु धवईपानी से सिमगा तक का सेक्शन शेष रह गया था। इस महत्वपूर्ण खंड को भी 4-लेन में विकसित करने हेतु उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी से आग्रह किया, जिसे उन्होंने तत्काल स्वीकार करते हुए शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा मैं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकता को समझते हुए इस महत्वपूर्ण मार्ग को 4-लेन बनाने के लिए सकारात्मक सहमति प्रदान की है। इससे जबलपुर से रायपुर तक आमजन को निर्बाध 4-लेन मार्ग की सुविधा मिल सकेगी।
- - माओवादियों का पत्र,गृह मंत्री की अपील,नक्सलियों का पुनर्वास - बरगढ़-बलांगीर-महासमुंद डिवीजन पूर्णतः हुआ समाप्तरायपुर / बरगढ़ - बलांगीर - महासमुंद डिवीजन के 15 माओवादियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति पर विश्वास जताते हुए रविवार को महासमुंद जिले में हथियारों सहित पुनर्वास का मार्ग अपनाया। यह “पूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन” कार्यक्रम के अंतर्गत ओडिशा सीमा के निकट महासमुंद में हुआ।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुर्नवास का मार्ग चुनने वाले युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि इस पुनर्वास के साथ ओडिशा राज्य कमेटी का पश्चिमी सब जोन (बरगढ़ - बलांगीर - महासमुंद डिवीजन) पूर्णतः समाप्त हो गया है। अब रायपुर पुलिस रेंज और ओडिशा के संबलपुर रेंज अब नक्सल मुक्त हो जाने से क्षेत्र में शांति होगी और लोग भय मुक्त जीवन जी सकेंगे।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बरगढ़ - बलांगीर - महासमुंद डिवीजन के द्वारा उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर शासन की नीतियों पर विश्वास जताते हुए पुनर्वास करने के लिए इच्छा जाहिर की गई थी, जिसके जवाब में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए आश्वस्त करते हुए आकाशवाणी के माध्यम से आडियो मैसेज जारी कर 03 मार्च तक पुनर्वास की अपील की थी। उस अपील के पश्चात बरगढ़ - बलांगीर - महासमुंद डिवीजन के 15 माओवादियों ने पुनर्वास किया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलावाद केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा दिए गए समयावधि में यह समाप्त हो जाएगा। आज का पुनर्वास बहुत महत्वपूर्ण है, इसमें एक डिवीजन के पूरे बचे लोगों ने एक साथ पुनर्वास किया है, जो सराहनीय है। यह सब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में बनी दूरदर्शी पुनर्वास नीति से संभव हो सका है।उल्लेखनीय है कि इस दल में सबसे प्रमुख नाम वारंगल निवासी विकास उर्फ सुदर्शन उर्फ जंगू उर्फ बाबन्ना उर्फ राजन्ना का था, वह ओडिशा राज्य कमेटी के स्टेट कमेटी मेंबर तथा बीबीएम डिवीजन प्रभारी था, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह वर्ष 1985 से संगठन में सक्रिय था। इस दल के कुल 15 लोगों में पुनर्वास किया, जिनमें 9 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। वे अपने साथ 3 एके-47, 2 एसएलआर, 2 इंसास, 4 .303 राइफल, 3 बारह बोर सहित कुल 14 अत्याधुनिक एवं ऑटोमेटिक हथियार लाये हैं।
- -मुख्यमंत्री श्री साय ने होला मोहल्ला के लिए संगत बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवानारायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रविवार को राजधानी रायपुर स्थित रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की। इस अवसर पर उन्होंने सिख संगत द्वारा आयोजित होला मोहल्ला यात्रा के लिए निःशुल्क बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।सिख संगत द्वारा आयोजित इस यात्रा में लगभग 1200 श्रद्धालु 17 बसों, 2 ट्रकों एवं अन्य वाहनों के साथ श्री हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) तथा गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब, बीदर (कर्नाटक) के लिए रवाना हुए। यह यात्रा सिख समाज की आस्था, परंपरा और सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक है।मुख्यमंत्री श्री साय ने संगत को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिख गुरुओं का त्याग, बलिदान और मानवता की सेवा का संदेश पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़े पवित्र स्थलों पर आयोजित होला मोहल्ला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि साहस, सेवा और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत परंपरा का प्रतीक है। सिख गुरुओं द्वारा स्थापित शौर्य और समर्पण की विरासत सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि सिख संगत द्वारा लगातार 25वें वर्ष इस भव्य आयोजन का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए सिख समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा सहित सिख समाज के प्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
-
सभी सौहार्दपूर्ण ढंग से और भाईचारे के भाव के साथ त्यौहार मनाएं: एडीएम श्री उमाशंकर बंदे
डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई
सभी समाज प्रमुख हुए शामिल, शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह
रायपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी समाजों के प्रमुख नागरिक शामिल हुए। होली एवं अन्य त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने के निर्देश दिए गए। एडीएम श्री उमाशंकर बंदे ने कहा कि आने वाले दिनों में होली का त्योहार है और इस समय रमजान का महीना भी चल रहा है। नागरिकों से अपील है कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखें। इस दौरान समाज प्रमुखों ने भी अपने सुझाव रखे।
एडीएम श्री बंदे ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जो जीवन में खुशियां और उल्लास भरता है। होलिका दहन के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर मुरूम डलवाई जा रही है। इसके लिए जोन आयुक्तों को निर्देशित किया गया है। सार्वजनिक स्थलों पर विद्युत व्यवस्था एवं साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी तथा पर्याप्त पानी की व्यवस्था भी रहेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्त्र-शस्त्र के उपयोग एवं प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग रात्रि 10 बजे तक ही और धीमी ध्वनि में किया जा सकेगा। बिजली के तारों, टेलीफोन के खंभों के नीचे तथा डामर सड़कों पर होलिका दहन नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा फिक्स पॉइंट बढ़ाए जाएंगे तथा बाइक पेट्रोलिंग की जाएगी। होलिका दहन निर्धारित समय पर किया जाएगा। जबरन चंदा वसूली करने वालों पर कार्रवाई होगी। होलिका दहन सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर किया जाएगा तथा दहन के बाद रेत डलवाई जाएगी। शासन की नीति अनुसार होली के दौरान शराब दुकानें बंद रहेंगी।
डीसीपी (उत्तर) श्री मयंक गुर्जर ने कहा कि नशे की हालत में उत्पात मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करते हुए शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। नकाब पहनकर हुड़दंग करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीसीपी (पश्चिम) श्री संदीप कुमार पटेल ने कहा कि सड़कों पर डीजे लगाना प्रतिबंधित है तथा यातायात किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होना चाहिए। उन्होंने समाज प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि यदि किसी क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका हो तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दें।
नगर सेना द्वारा होली को ध्यान में रखते हुए फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। होली गुलाल एवं रंग से खेली जाएगी। पेंट, कीचड़, वार्निश अथवा शरीर के लिए हानिकारक पदार्थों का उपयोग नहीं किया जाएगा। धार्मिक स्थलों पर आने-जाने वालों पर रंग-गुलाल नहीं डाला जाएगा। खुली जीप अथवा अन्य चारपहिया वाहनों में समूह बनाकर तथा दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर हुड़दंग करने पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों के घरों पर जबरन रंग नहीं डाला जाएगा। तेज रफ्तार वाहन चालकों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुखौटा लगाकर घूमने वालों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। हुड़दंग करने वालों पर निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम रजक, श्री उपेन्द्र किंडो, एडीसीपी पश्चिम श्री राहुल देव शर्मा, एडीसीपी मध्य श्री तारकेश्वर पटेल, एडीसीपी उत्तर श्री आकाश मरकाम सहित सिटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। - -परंपरा, प्रकृति और आत्मीय आतिथ्य ने जीता दिल, पर्यटन संवर्धन को मिला वैश्विक दृष्टिकोणरायपुर ।छत्तीसगढ़ के बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है। संयुक्त राष्ट्र की मेंटर एवं हिवा कोचिंग एंड कंसल्टिंग की संस्थापक सुश्री किर्सी ह्यवैरिनेन ने अपने छह दिवसीय प्रवास के दौरान बस्तर की जीवंत परंपराओं, लोक कला और जनजातीय संस्कृति को करीब से अनुभव किया। प्रवास की समाप्ति पर शनिवार को उन्होंने बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा से औपचारिक मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन भी उपस्थित रहे। बैठक में बस्तर में सतत पर्यटन, सामुदायिक सहभागिता और वैश्विक स्तर पर ब्रांडिंग की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।सुश्री किर्सी ने विशेष रूप से धुड़मारास के भ्रमण का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की प्राकृतिक छटा, जनजातीय जीवन शैली और पारंपरिक लोकाचार ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने स्थानीय समुदायों के आत्मीय आतिथ्य, लोकनृत्यों, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक जड़ें अत्यंत मजबूत और जीवंत हैं। यहां की परंपराएं केवल विरासत नहीं, बल्कि आज भी लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो इसे विश्व के पर्यटकों के लिए एक विशिष्ट और अविस्मरणीय गंतव्य बनाती हैं।छह दिनों तक बस्तर के विभिन्न अंचलों का भ्रमण करने के दौरान उन्होंने ग्रामीण पर्यटन, स्थानीय उत्पादों, महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों और प्रकृति आधारित पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर में सामुदायिक सहभागिता के साथ पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं और यदि इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संरचित किया जाए, तो यह वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक सशक्त पहचान बना सकता है।कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सुश्री किर्सी के अनुभवों को बस्तर के पर्यटन संवर्धन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से न केवल स्थानीय पर्यटन को नई दिशा मिलेगी, बल्कि बस्तर की लोक कला, परंपराएं और प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर और सशक्त पहचान मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय संवाद से बस्तर में सतत और समावेशी विकास की अवधारणा को और बल मिलेगा।प्रवास के समापन पर सुश्री किर्सी ह्यवैरिनेन भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि बस्तर केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि अनुभवों की ऐसी भूमि है जहां प्रकृति, संस्कृति और मानवीय संवेदनाएं एक साथ जीवंत हो उठती हैं। उनकी यह यात्रा बस्तर के लिए केवल एक औपचारिक दौरा नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर पहचान और संभावनाओं के नए द्वार खोलने वाला प्रेरक अध्याय बनकर उभरी है।
- रायपुर ।राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हाइड्रो रॉकेट कार्यशाला एवं विशेष नाइट स्काई गेजिंग कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर, रायपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी 2026 के अवसर पर 1 हाइड्रो रॉकेट कार्यशाला तथा 2 नाइट स्काई गेजिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर (RSC) एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (CCOST) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, दलदल सिवनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, बरौदा, पी. एम. श्री. भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय, खरोरा, ब्रईटन स्कूल, नरदहा एवं शासकीय विद्यालय, आमासिवनी के छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर (RSC) एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (CCOST) के वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम का गरिमामय शुभारंभ श्री एम. के. बेग, वैज्ञानिक (E-1) ने किया गया। अपने प्रेरणादायी उद्घाटन उद्बोधन में उन्होंने महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन की ऐतिहासिक खोज "रमन प्रभाव" को भारतीय विज्ञान की वैश्विक पहचान का आधार बताते हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल ज्ञान का विषय नहीं, बल्कि नवाचार, तर्कशीलता और राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी है।श्री बेग ने अपने वक्तव्य में संसाधन उपग्रह (Resource Satellite) एवं रिमोट सेंसिंग तकनीक की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि आज उपग्रह आधारित आंकड़ों के माध्यम से कृषि उत्पादन का आकलन, जल संसाधनों का मानचित्रण, वन क्षेत्र की निगरानी, आपदा पूर्वानुमान एवं शहरी नियोजन जैसे कार्य अत्यंत प्रभावी ढंग से किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे वैज्ञानिक सोच को अपनाकर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं उभरते शोध क्षेत्रों में सक्रिय सहभागिता करें और भारत को वैज्ञानिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें।कार्यशाला का आयोजन ISRO के पंजीकृत स्पेस ट्यूटर संस्था के तकनीकी सहयोग से किया गया। उनके द्वारा रॉकेट विज्ञान के मूल सिद्धांतों को सरल, व्यावहारिक एवं संवादात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया, जिससे विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अवधारणाओं को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को रॉकेट विज्ञान के मूल सिद्धांतों से परिचित कराया तथा रॉकेट प्रक्षेपण के वैज्ञानिक आधार को सरल एवं संवादात्मक शैली में समझाया। लगभग 120 विद्यालयी विद्यार्थियों ने कार्यशाला का लाभ प्राप्त किया। कार्यशाला का मुख्य आकर्षण हाइड्रो रॉकेट का प्रत्यक्ष प्रक्षेपण रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने वायु दाब, भ्रस्ट तथा न्यूटन के तृतीय गति नियम जैसे सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से समझा। इस प्रत्यक्ष प्रदर्शन ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक समझ को सुदृढ़ किया एवं अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति उनकी रुचि को बढ़ाया।डॉ. शिरीष कुमार सिंह, परियोजना निदेशक (प्रभारी), ने भी कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तर्कशीलता एवं नवाचार की भावना अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जिज्ञासा ही खोज का प्रथम चरण है। उन्होंने युवाओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर प्रयास करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।प्रातःकालीन सत्र में एक्सपोज़र विज़िट हेतु आए विद्यार्थियों को विशेष सोलर फिल्टर युक्त दूरबीन के माध्यम से सूर्य कलंकों (Sunspots) का सुरक्षित एवं प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया। विशेषज्ञों द्वारा सूर्य की संरचना, उसकी सतह पर होने वाली गतिविधियों तथा सूर्य कलंकों के वैज्ञानिक महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने यह समझा कि सूर्य की सतह पर दिखाई देने वाले ये गहरे धब्बे वास्तव में उच्च चुंबकीय गतिविधियों के परिणामस्वरूप उत्पन्न होते हैं। इस प्रत्यक्ष अवलोकन ने उनकी जिज्ञासा को और अधिक प्रोत्साहित किया तथा खगोल विज्ञान के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में समझने का अनूठा अवसर प्रदान किया।सायंकाल आयोजित "प्लानेटरी परेड" (Planetary Alignment) कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं आम जनमानस ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। दूरबीन एवं टेलीस्कोप के माध्यम से ग्रहों की विशेष स्थिति का अवलोकन कराया गया, जहाँ विशेषज्ञों ने ग्रहों की पहचान, उनकी कक्षीय गति, चमक एवं आकाश में उनकी स्थिति के वैज्ञानिक कारणों को सरल भाषा में समझाया। प्रतिभागियों ने आकाशीय पिंडों को प्रत्यक्ष देखकर सौरमंडल की संरचना को अधिक स्पष्ट रूप से समझा। आकाश दर्शन सत्र ने उपस्थित जनसमूह में अद्भुत उत्साह, रोमांच एवं वैज्ञानिक जिज्ञासा का संचार किया तथा पूरे कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय बना दिया। यह आयोजन सैद्धांतिक ज्ञान एवं व्यावहारिक अनुभव का उत्कृष्ट समन्वय रहा, जिसने युवाओं को विज्ञान एवं नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
- -कोरबा जिले के 43,681 किसानों के खातों में 200.81 करोड़ रुपये अंतरित-विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री एवं अनुदान का किया गया वितरणरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन करने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान होली पर्व से पूर्व आज उनके बैंक खातों में अंतरित किया गया। राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम रहंगी में किया गया, जहां मुख्यमंत्री श्री साय ने योजना अंतर्गत प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया तथा कृषकों से संवाद भी किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कोरबा जिले के हरदीमहुवा, ग्राम देवपहरी निवासी कृषक श्री सुखन साय कोरवा से संवाद कर योजना के लाभ की जानकारी ली। उन्होंने कृषक से खेती की भूमि, उत्पादन एवं आदान सहायता राशि के उपयोग के संबंध में चर्चा की। कृषक श्री कोरवा ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने आवास निर्माण कार्य में करेंगे।कोरबा जिले में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली का पावन पर्व रंग, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, और इस अवसर पर किसानों के खातों में अंतर राशि का अंतरण वास्तव में उनके लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। एक ओर जहां पूरा प्रदेश होली के उत्साह में सराबोर है, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा किए गए वचन-पूर्ति ने किसानों के परिश्रम को सम्मान देते हुए उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने “मोदी की गारंटी” के अंतर्गत किसानों का धान सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर खरीदने का जो संकल्प लिया था, उसे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया गया है।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किसानों के समग्र विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदा या फसल क्षति की स्थिति में उन्हें सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सिंचाई, कृषि यंत्रीकरण, भूमिहीन किसानों के सशक्तिकरण के लिए भी विभिन्न योजनाएं संचालित हैं, जिनसे किसानों की आय में वृद्धि और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित हो रही है।मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि कोरबा जिले के कुल 43 हजार 681 किसानों के खातों में आज 200.81 करोड़ रुपये की अंतर राशि अंतरित की जा रही है, जो जिले के कृषकों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि यह राशि किसानों के परिवारों की आवश्यकताओं की पूर्ति, कृषि कार्यों में निवेश तथा सामाजिक-आर्थिक उन्नति में सहायक सिद्ध होगी। अंत में उन्होंने सभी कृषकों को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए इस ऐतिहासिक पहल पर बधाई प्रेषित की।महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आज का दिन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए खुशहाली का प्रतीक है। किसानों के चेहरों पर आई मुस्कान सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णय उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना रहे हैं।कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों में आदान सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पश्चात अंतर राशि का भुगतान आज किसानों के खातों में पहुंच रहा है। उन्होंने उपस्थित किसानों का स्वागत करते हुए सभी को आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, मंत्री श्री देवांगन ने स्टालों का अवलोकन कर विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति एवं हितग्राहियों को दिए जा रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की जिनमें बीज निगम, सीएसपीडीसीएल, स्व-सहायता समूह, कोसा विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुधन विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग एवं किसान पंजीयन से संबंधित स्टॉल शामिल थे।इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को विद्युत पम्प, सहकारिता विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को केसीसी ऋण, मत्स्य विभाग द्वारा 8 हितग्राहियों को महाजाल 2 आइस बॉक्स 2 एवं 4 ग्रोथ प्रमोटर, रेशम विभाग द्वारा 8 हितग्राहियों को कोसाफल राशि के चेक, उद्यान विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को अनुदान राशि एवं प्रमाण पत्र तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को डेमो चेक प्रदान कर लाभान्वित किया गया। सभी हितग्राहियों को यह सामग्री एवं प्रमाण पत्र मंत्री श्री देवांगन के करकमलों से प्रदान किए गए।कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, श्री लक्ष्मण श्रीवास, श्री प्रफुल्ल तिवारी, कृषि स्थाई समिति की सभापति श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत, श्रीमती रेणुका राठिया सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
- -कांग्रेस किसानों को बारदाना तक उपलब्ध नहीं करा पा रही थी-कांग्रेस ने 5 वर्ष में सिंचाई पर 5,700 करोड़ तो हमने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ स्वीकृत किएरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर जिले अंतर्गत बिल्हा विकासखण्ड के रहंगी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस का पिछला कार्यकाल देखा है कि किस तरह कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया। कांग्रेस की सरकार किसानों को बारदाना उपलब्ध नहीं करा पा रही थी, किसानों को बारदाने के लिए रोना पड़ रहा था। हमने किसानों की इस समस्या को दूर किया। जूट कमिश्नर के माध्यम से बारदाने की सही समय पर पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की। अब बारदाने की कोई तकलीफ नहीं होती।कांग्रेस की सरकार किसानों को अंतर की राशि भी साल में चार-चार किस्त करके देती थी, एक किस्त को गोल भी कर दिया गया। इस तरह की स्थिति कांग्रेस की सरकार में रही। लेकिन आज हम धान खरीदी खत्म होते ही सप्ताह-दस दिन के भीतर अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान करते हैं। हमारे सभी किसानों को हमने एमएसपी के तहत 33 हजार 431 करोड़ रुपए का भुगतान 48 घंटे के भीतर ही उनके खाते में किया।उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में लंबे समय तक देश में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन उन्होंने कभी किसानों की चिंता नहीं की, जबकि भारतीय जनता पार्टी लगातार किसानों की चिंता करती है।श्री साय ने कहा कि जब केंद्र में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार रही, उस समय उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की, ताकि किसी भी किसान को पूंजी के लिए तकलीफ न करनी पड़े। इसी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ लेकर आज देश के करोड़ों किसान कृषि में आगे बढ़ रहे हैं।श्री साय ने कहा कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ पृथक राज्य बनने के बाद सहकारी बैंकों का ब्याज 16 से 18 प्रतिशत था, जिसे तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के 15 वर्ष के कार्यकाल के दौरान 7 प्रतिशत, फिर 3 प्रतिशत किया गया। आज छत्तीसगढ़ के किसानों को ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा मिल रही है। उन्हें आसानी से खेती करने के लिए पूंजी मिल रही है। किसानों के खेत में पानी पहुंचे, इसलिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत की गई। यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का अच्छा दाम मिल रहा है। हम किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रहे हैं। पूरे देश में धान खरीदी की इतनी अच्छी व्यवस्था नहीं है। अधिया, रेगहा, पब्लिक ट्रस्ट और वनभूमि के पट्टेदारों से भी हम धान की खरीदी कर रहे हैं। हम 5.62 हजार से ज्यादा भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए दे रहे हैं। किसानों के खेत में पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सिंचाई के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने मात्र 5,700 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी थी, जबकि हमारी सरकार ने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी। इससे आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारी सरकार किसानों के खेत में अच्छी तरह पानी पहुंचे, इसकी भी चिंता कर रही है।उन्होंने सभा में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का गौठान घोटाला आप सभी को पता है। जब हमारे कार्यकर्ताओं ने गौठानों की हकीकत जानी, तो गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे। गाय का पता न था, न ही वर्मी कम्पोस्ट या खाद का। कांग्रेस सरकार ने गौठान में भी भ्रष्टाचार करने का काम किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के 26 लाख किसानों को एक वर्ष में 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया गया। हमने इस वर्ष के बजट में 13,507 करोड़ रुपए कृषि में रखे हैं, जो कि कुल बजट का 8 प्रतिशत है। इस बात से आप समझ सकते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के प्रति कितनी संवेदनशील है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब समझ चुकी है कि कौन किसानों के नाम पर राजनीति करता है और कौन किसानों के हित में वास्तविक काम करता है। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार का एक ही लक्ष्य है—प्रदेश के अन्नदाताओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना। किसानों की आय बढ़े, उनके खेतों तक पानी पहुंचे और उन्हें उनकी मेहनत का पूरा सम्मान मिले, इसके लिए राज्य सरकार लगातार ठोस निर्णय ले रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि किसानों के सहयोग और आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
- -इस बार की होली, लेकर आई खुशहाली-किसानों के खातों में आई दस हजार करोड़ रुपए धान की अंतर की राशिरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने होली से पूर्व प्रदेश के 25 लाख से ज्यादा किसानों को धान विक्रय मूल्य की अंतर राशि का एक साथ और एकमुश्त भुगतान करने के राज्य सरकार की पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम उठाया है। श्री देव ने शनिवार को यहाँ मीडिया से चर्चा के दौरान इसे किसानों के लिए होली का एक बड़ा उपहार बताते हुए कहा कि सरकार ने होली से पहले भुगतान करने का अपना वादा पूरा किया है।भाजपा प्रदेश श्री देव ने अंतर राशि प्राप्त करने वाले सभी किसान भाइयों को बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह करती है। प्रदेश सरकार का यह निर्णय मोदी की गारंटी और साय सरकार के सुशासन का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाओं व कार्यक्रमों पर अमल कर रही है, जिनसे किसानों की सर्वतोमुखी उन्नति व खुशहाली के द्वार खुल रहे हैं। श्री देव ने विश्वास दिलाया कि श्री साय के नेतृत्व वाली सरकार निरंतर किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के लिए कार्य करती रहेगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कांग्रेस द्वारा बिलासपुर क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने के आरोपों के मद्देनजर पलटवार कर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार बस्तर से लेकर सरगुजा तक, पूरे छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। श्री देव ने तंज कसते हुए कहा कि जब बस्तर में विकास होता है या सरगुजा में कार्यक्रम होते हैं, तब भी विपक्ष को आपत्ति होती है, जो उनकी नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है।
- -भाजपा किसान मोर्चा ने जताया मुख्यमंत्री का आभाररायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने छत्तीसगढ़ के 25 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में धान खरीदी के अंतर की राशि (बोनस) के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि अंतरित किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की है।भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने कहा कि यह निर्णय मोदी की 'गारंटी' को पूरा करने की दिशा में एक मील का पत्थर है। सरकार ने न केवल अपना वादा निभाया है, बल्कि प्रदेश के अन्नदाताओं के आर्थिक सशक्तीकरण की नई इबारत लिखी है। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी राशि सीधे किसानों के खातों में बिना किसी बिचौलिए के भेजी गई है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई जान आएगी और किसानों का जीवन स्तर ऊँचा उठेगा। भाजपा सरकार ने चुनाव के समय किए गए 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के वादे को पूरा कर यह सिद्ध कर दिया है कि यह सरकार 'जो कहती है, वह करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का किसान अब कर्ज के बोझ से मुक्त होकर स्वाभिमान के साथ प्रगति कर रहा है।भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के इस निर्णय से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और उनकी होली के रंग दोगुने हो गए हैं। अंतर राशि प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के किसान अत्यंत आनंदित एवं उत्साहित हैं। यह निर्णय राज्य सरकार की किसान हितैषी नीति और अन्नदाताओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भाजपा किसान मोर्चा ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार आगे भी किसानों के हित में ऐसे ही कल्याणकारी निर्णय लेती रहेगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर बिलासपुर जिले में राज्यस्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 146 विकासखण्डों में इस राशि अंतरण को उत्सव के रूप में मनाया गया। किसानों ने इसे अपनी मेहनत और समर्पण का सम्मान बताया।
- रायपुर - आज संध्या 6 बजे से हुए रायपुर नगर पालिक निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत पहले सेमीफाइनल मैच में नगर निगम जोन 4 की टीम ने जोन 7 की टीम को हराकर स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया.आज खेले गए स्पर्धा के पहले सेमीफाइनल मैच में नगर निगम जोन 7 की टीम ने पहले बल्लेबाजी की औऱ निर्धारित 10 सीमित ओवर मैच में 69 रन बनाकर आल आउट हो गयी . नगर निगम जोन 4 की टीम ने 70 रन बनाकर पहले सेमीफाइनल मैच में विजय प्राप्त कर ली औऱ स्पर्धा के फइनल में प्रवेश कर लिया.नगर निगम जोन 4 की टीम के प्रणय ठाकुर मैन ऑफ द मैच, रुपेश गूढे बेस्ट बालर, झालेश साहू बेस्ट बेट्समैन शानदार प्रदर्शन करने पर घोषित किये गए.नगर पालिक निगम खेलकूद औऱ युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष श्री नन्दकिशोर साहू ने एमआईसी सदस्य सर्वश्री मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, भोलाराम साहू, अमर गिदवानी, श्रीमती संजना संतोष हियाल, जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल , पार्षद श्री अजय साहू, श्री आनंद अग्रवाल, अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, उपायुक्त श्री जसदेव सिंह बाबरा, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अभियंताओं, कर्मचारियों, खेलप्रेमी आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य मैन ऑफ द मैच प्रणय ठाकुर, बेस्ट बालर रुपेश गूढे, बेस्ट बेट्समैन झालेश साहू को ट्राफी प्रदत्त कर सम्मानित किया.
- -वर्चुअल माध्यम से 237 करोड़ से अधिक की राशि का किया अंतरण-’कृषक उन्नति योजना’ अंतर्गत वृहद किसान सम्मेलन में आदान सहायता राशि का हुआ वितरण-विष्णु सरकार में खेती बन रही लाभ का व्यवसाय- कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवालरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश के अन्नदाताओं को होली पर्व से पूर्व बड़ी सौगात दी है। जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर सरगुजा जिले के 52 हजार 553 किसानों के बैंक खातों में धान की अंतर राशि के रूप में 237,899.97 लाख रुपये का अंतरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने इस अवसर पर प्रतीक स्वरूप पाँच किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।किसानों के हित में समर्पित है विष्णु सरकार: श्री राजेश अग्रवालकार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में धान की बंपर रिकॉर्ड खरीदी हुई है। उन्होंने कहा कि आज जिले के 52,553 किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए विष्णु सरकार ने 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी की है। होली के पावन पर्व से पहले यह अंतर राशि किसानों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा है। कृषक उन्नति योजना के साथ-साथ भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। ऑनलाइन व्यवस्थाओं और गांव-गांव में सीएससी केंद्रों के माध्यम से किसानों की चिंता दूर की जा रही है।मेहनत का मिल रहा सही दामः श्रीमती दिव्या सिंहजिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति की अध्यक्ष श्रीमती दिव्या सिंह सिसौदिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ ’धान का कटोरा’ है और किसान इसकी रीढ़ हैं। विष्णु सरकार में अब न केवल धान, बल्कि दलहन, तिलहन, रागी, कोदो और कुटकी उगाने वाले किसानों को भी आदान सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे खेती लाभ का व्यवसाय बन रही है।कलेक्टर ने दी धान उपार्जन की जानकारीकलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बताया कि जिले में 39 प्राथमिक समितियों और 54 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से सुचारू रूप से धान खरीदी संपन्न हुई है। शासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाई, जिससे कोई भी किसान वंचित नहीं रहा। उन्होंने जानकारी दी कि धान उठाव का कार्य भी तेज गति से जारी है और आज मिली अंतर राशि से किसानों को आगामी खेती के कार्यों में बड़ी सुविधा होगी।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर, श्रीमती अनिमा केरकेट्टा, अम्बिकापुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री विक्रम सोनपाकर, उपाध्यक्ष श्री सतीश यादव, नगर सभापति श्री हरिमन्दर सिंह टिन्नी, पार्षद श्री आलोक दुबे, श्री भारत सिंह सिसौदिया, श्रीमती अरूणा सिंह, श्री जन्मेजय मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच-पंच और बड़ी संख्या में किसान, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, एवं कृषि विभाग उप संचालक श्री पितांबर दिवान सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
- -जनसंपर्क विभाग मे अनवरत 36 वर्षों तक दी उल्लेखनीय सेवाएंरायपुर / जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद अपर संचालक श्री जवाहर लाल दरियो के सेवानिवृत्ति अवसर पर आज नवा रायपुर स्थित संवाद के ऑडिटोरियम में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल सहित जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्री दरियो को भावभीनी विदाई दी।कार्यक्रम में आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल ने श्री दरियो की सेवा, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने श्री दरियो को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ, सुदीर्घ और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा ने उनके साथ कार्य के अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि अविभाजित मध्य प्रदेश के इंदौर से जब उनका स्थानांतरण हुआ तो उन्होंने ही कार्यभार ग्रहण किया। अपर संचालक संजीव तिवारी ने श्री दरियो की सरलता और दायित्वों के प्रति समर्पण की प्रशंसा की।कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपर संचालक श्री आलोक देव ने श्री दरियो की जीवनी पर प्रकाश डाला। श्री दरियो ने इस मौके पर विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त मार्गदर्शन और सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि आप सभी लोगों के सहयोग से ही वह अपने दायित्वों के निर्वहन में सफल रहे हैं।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री मिश्रा को राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई देते हुए पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
- -मुख्यमंत्री माधवास रॉक बैंड के ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में हुए शामिल-मुख्यमंत्री श्री साय ने भक्तों के संग खेली फूलों की होलीरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित माधवास रॉक बैंड के ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भजन क्लबिंग युवाओं को अध्यात्म से जोड़ने का एक अभिनव और सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है और युवाओं के कंधों पर ही देश एवं प्रदेश का भविष्य टिका हुआ है। ऐसे आयोजन युवाओं को भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।प्रसिद्ध भजन बैंड माधवास रॉक बैंड की संगीतमयी प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो गया। राधा-कृष्णमय माहौल में मुख्यमंत्री श्री साय ने भी भक्तों के साथ फूलों की होली खेली। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक चेतना मंच द्वारा किया गया था।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमें अपनी जड़ों और प्राचीन परंपराओं को कभी नहीं भूलना चाहिए। भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है और यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि जब युवा अध्यात्म से जुड़ते हैं तो उनमें सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना और अधिक सशक्त होती है।मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों के हित में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और राज्य की लगभग 80 प्रतिशत आबादी कृषि से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, जो किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक अन्नदाता किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है। प्रदेश के 146 विकासखंडों में राशि अंतरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि वे स्वयं बिल्हा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली से पहले किसानों के खातों में राशि पहुंचने से उनके परिवारजन हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सकेंगे।इस अवसर पर विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री अजय जामवाल, श्री आलोक डंगस, सामाजिक चेतना मंच के अध्यक्ष श्री उज्ज्वल दीपक सहित अन्य पदाधिकारी, इस्कॉन रायपुर से स्वामी सुलोचन प्रभुजी, स्वामी तमाल कृष्ण प्रभुजी, स्वामी निखिलापति प्रभुजी, स्वामी रघुपति दास तथा बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।
-
-उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने प्रमुख अभियंता को राशि स्वीकृति संबंधी परिपत्र किया जारी बिलासपुर। राज्य शासन ने मुंगेली जिले में लोखंडी ब्रिज से जोंकी मोड़ तक सड़क के नवीनीकरण और मजबूतीकरण के लिए 2 करोड़ 30 लाख 18 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से 1.15 किलोमीटर लंबाई में सड़क का मजबूतीकरण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है।
- - पेंड्रा का किया दौरारायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (सीएसपीडीसीएल) के प्रबंध निदेशक एवं छत्तीसगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (क्रेडा) के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पेंड्रा जिले का दौरा ग्रामीण विद्युतीकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं जन-केंद्रित पहल साबित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विद्युत आपूर्ति संबंधी सुधारों पर चर्चा की।प्रबंध निदेशक एवं प्रभारी सीईओ, क्रेडा ने इस दौरान प्रसिद्ध वैद्य ननकू वैद से भेंट की तथा हाल ही में स्थापित विद्युत लाइन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विद्युत आपूर्ति संबंधी सुधारों पर चर्चा की। साथ ही, क्षेत्र में चंदन खेती सहित अपनाई जा रही उन्नत एवं उच्च-मूल्य कृषि पद्धतियों का अवलोकन भी किया। ठठपथरा के दौरे के दौरान हाल ही में प्रारंभ की गई नियमित विद्युत लाइन की स्थिति का जायजा लिया गया। क्रेडा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पूर्व में स्थापित सौर आधारित व्यवस्था को निकट भविष्य में किसी अधिक आवश्यक स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि अक्षय ऊर्जा संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित हो सके।पेंड्रा विश्राम गृह में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रचलित कार्यों के संचालन संबंधी चुनौतियों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को जनता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी और शुद्ध भावना से करने का स्पष्ट संदेश दिया। सीएसपीडीसीएल संभागीय कार्यालय में भी व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित कर चल रही परियोजनाओं, परिचालन चुनौतियों एवं भावी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद के माध्यम से ग्रामीण विद्युतीकरण को सुदृढ़ बनाने हेतु सामूहिक समाधान एवं सहयोगात्मक प्रयासों पर बल दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- -कृषक उन्नति योजना अंतर्गत राज्यभर में आदान सहायता राशि वितरण, रायपुर जिले में व्यापक आयोजनरायपुर । राज्य शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में धान उपार्जन करने वाले किसानों को आदान सहायता राशि का वितरण आज पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर समारोहपूर्वक किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में होली पर्व से पूर्व किसानों के बैंक खातों में आदान सहायता राशि का अंतरण कर राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अन्नदाता आर्थिक चिंता से मुक्त होकर अपने परिवार के साथ उल्लासपूर्वक त्योहार मना सकें। समय पर मिली यह राशि किसानों के लिए न केवल आर्थिक राहत बनी है, बल्कि त्योहार की खुशियों में भी नई शक्ति लेकर आई है।इसी क्रम में रायपुर जिले के सभी विकासखंडों में किसान सम्मेलन एवं राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में मौजूद किसानों ने खुशी और उत्साह व्यक्त किया।धरसीवां में आयोजित हुआ किसान सम्मेलन एवं राशि वितरण समारोहरायपुर जिले के धरसीवां विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री अनुज शर्मा एवं रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि, "जब एक किसान कड़ी मेहनत करता है और अपनी फसल बेचने जाता है, तो उसे यह संतोष होता है कि उसके खून-पसीने की कमाई का उसे उचित प्रतिफल मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में की जा रही है, जो प्रदेश के किसानों के लिए गर्व की बात है।"श्री शर्मा ने कहा कि "छत्तीसगढ़ के किसान अब कहते हैं- 'धान बेचो झट ले, पैसा झोंको फट ले' — यानी किसानों को किस्तों में नहीं बल्कि सीधे और तुरंत उनके बैंक खातों में भुगतान किया जा रहा है। शासन और प्रशासन धान खरीदी के दौरान किसानों से निरंतर संवाद करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहा है, ताकि किसी भी किसान को असुविधा न हो।प्रदेश भर में अब तक 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में 33,431.19 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में किया जा चुका है। साथ ही आज 10,292.33 करोड़ रुपये की राशि एकमुश्त किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी, जिससे किसानों को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूती मिलेगी।"कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री मोतीलाल साहू ने कहा, “त्यौहार के पहले किसानों को यह उपहार मिलना उनके लिए बड़ी खुशी की बात है। किसानों को शेष राशि मिल गई है, जिससे वे अपने त्यौहार को और बेहतर तरीके से मना सकेंगे। यह किसानों के सम्मान और उनकी मेहनत का उचित मूल्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”अनुज शर्मा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। “इस वर्ष 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। हमने ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने का जो संकल्प लिया था, उसे पूरा करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। हमारी सरकार किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए समर्पित है।”रायपुर जिले में ब्लॉकवार आदान सहायता राशि का विवरणकृषक उन्नति योजना के अंतर्गत रायपुर जिले में आयोजित विभिन्न ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 1,30,776 किसानों को लाभान्वित किया गया। जिले के अभनपुर, आरंग, तिल्दा एवं धरसीवां विकासखंडों में किसानों द्वारा कुल 66,62,444.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया, जिसके बदले लगभग 48,659.74 लाख रुपये की आदान सहायता राशि का वितरण किया गया।अभनपुर विकासखंड में 31,775 किसानों को 11,050.20 लाख रुपये, आरंग विकासखंड में 48,152 किसानों को 18,236.18 लाख रुपये, तिल्दा विकासखंड में 34,662 किसानों को 13,369.96 लाख रुपये तथा धरसीवां विकासखंड में 16,187 किसानों को 6,003.40 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि रायपुर जिला योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी रहा है।किसानों में खुशी और उत्साह का माहौलकार्यक्रम के दौरान किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्राम कुम्हारी से आये श्री भरतलाल निषाद, ग्राम चिखली से आये श्री मनराखन, श्री रामकुमार साहू और अन्य किसानों ने बताया कि होली से पहले बोनस राशि मिलने से वे रंग-गुलाल, मिठाइयों, कपड़ों और अन्य घरेलू आवश्यकताओं की व्यवस्था सहजता से कर पा रहे हैं। साथ ही यह राशि उन्हें आगामी कृषि कार्यों के लिए बीज, खाद एवं अन्य आदानों की खरीद में भी सहायक होगी।कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, कृषि विभाग उप संचालक श्री सतीश अवस्थी, ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक सीईओ सुश्री अपेक्षा व्यास एवं अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आसपास के गांव के सरपंच एवं कृषक उपस्थित रहें।
- -कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर की समीक्षारायपुर / जिले के पीएमश्री एवं शासकीय विद्यालयों में स्वीकृत विभिन्न निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की कार्यवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने फिनिशिंग स्तर पर चल रहे कार्यों, मरम्मत कार्यों एवं बालिका शौचालय निर्माण को 08 मार्च 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्यों की नियमित समीक्षा कर तय समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि टेंडर आधारित एवं बड़े निर्माण कार्यों को अप्रैल 2026 के अंत तक पूर्ण कराया जाए तथा किसी भी स्थिति में निर्माण कार्यों में विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, डिस्मेंटल या अन्य कारणों से लंबित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती ने समग्र शिक्षा, स्कूल शिक्षा एवं अन्य मदों के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन तथा समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक श्री अरुण कुमार शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर । जिले में DEAF (Depositor Education and Awareness Fund) एवं Inoperative खातों के सक्रियण एवं निराकरण की प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैंकर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में शासकीय एवं सार्वजनिक खातों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि शासकीय खातों को पुनः सक्रिय करने के लिए संबंधित विभागों से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे शासकीय कार्यों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही, जिन सार्वजनिक (पब्लिक) खातों की स्थिति DEAF अथवा Inoperative है, उनके निराकरण के लिए प्रभावी एवं परिणाममुखी प्रयास करने के निर्देश दिए गए। इसके अंतर्गत खाताधारकों से संपर्क स्थापित करना, आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कराना, KYC/री-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराना तथा खातों को शीघ्र सक्रिय करना सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।जिला प्रशासन द्वारा सभी बैंकों को आपसी समन्वय, समयबद्ध कार्ययोजना एवं नियमित अनुश्रवण के माध्यम से DEAF/Inoperative खातों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एलडीएम श्री मोहम्मद मोफिज, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर। सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर संगीता, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 24/02/2026 को अवैध रूप से मदिरा परिवहन की सूचना में मानपुर से टोहड़ा मार्ग ग्राम टोहड़ा थाना तिल्दा से आरोपी टिकेश्वर चेलक पिता आनंद चेलक और आरोपी वीरेंद्र कुमार ध्रुव पिता जगन्नाथ ध्रुव को काले रंग की दोपहिया वाहन हीरो स्पलेंडर में परिवहन करते 98 नग पाव देशी मदिरा मसाला (शोले) बरामद कर जप्त किया गया वही एक अन्य प्रकरण में अवैध मदिरा धारण की सूचना पर बंजारी नाला ग्राम सरारीडीह थाना तिल्दा से अश्वनी रात्रे पिता गंगादास रात्रे के आधिपत्य से अवैध रूप से धारित मदिरा 46 नग पाव देशी मदिरा मसाला (शोले )बरामद किया गया ।आरोपियों के विरुद्ध छ.ग.आब.अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) , 59(क)के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया ।उक्त प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया साथ ही ओवररेट की शिकायत प्राप्त होने पर सख्त कार्यवाही करते हुए कम्पोजिट मदिरा दुकान नेवरा से भरत जांगड़े को धारा 39(ग) का प्रकरण कायम कर तत्काल सेवा से पृथक किया गया ।उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सिल्विया सुमन और आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा का विशेष योगदान रहा।

.jpg)

.jpg)
















.jpg)



.jpg)


