ब्रेकिंग न्यूज़

 सुबह उठते ही ये 5 काम करें, स्किन और बाल दोनों ही हेल्दी रहेंगे

 हम में से बहुत से लोग अपनी स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। लेकिन भूल जाते हैं कि जितना हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल होगा, उतना ही त्वचा और बालों को नुकसान होगा। ऐसे में हम सभी के मन में एक ही ख्याल आता है कि “आखिर इन्हें हेल्दी रखें तो कैसे रखें?”  
-  रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्तियां चबाएं ।
करी पत्ता हेल्दी बालों और पाचन को बेहतर बनाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें नेचुरल आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और प्लांट कंपाउंड होते हैं जो बॉडी को अंदर से पोषण देते हैं।
 करी पत्ता स्किन और हेयर के लिए कैसे फायदेमंद है?
-यह बालों के नेचुरल रंग यानी कि पिगमेंटेशन को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिससे स्किन सेल्स को प्रोटेक्शन मिलती है।
-पाचन में मदद कर सकता है, जिसे आयुर्वेद साफ स्किन से जोड़ता है।
-नोट- 5–7 ताजी करी पत्तियों को अच्छी तरह धो लें और एक गिलास पानी के साथ चबाएं। अगर ताजी पत्तियां न मिलें, तो उन्हें अपने नाश्ते में शामिल करें।
 चेहरे पर खस वाले पानी का इस्तेमाल
 सादे पानी से चेहरा धोने के बजाय, रात भर खस की जड़ों को पीनी में भिगोकर रखें और फिर उस पानी  का इस्तेमाल करें। आयुर्वेद में, खस अपनी नेचुरल ठंडक देने और आराम पहुंचाने वाली खूबियों के लिए जाना जाता है। इसे इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं। जैसे- 
-डल स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बना सकता है।
-गर्मी से होने वाली स्किन की जलन को शांत करने में मदद कर सकता है।
-चेहरे को नेचुरली हाइड्रेटेड रखने में मददगार हो सकता है।
-बता दें कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आप साफ खस की जड़ों को पीने के पानी में रात भर भिगो दें। सुबह चेहरा धोने के लिए उस छने हुए पानी का इस्तेमाल करें।
फिंगर टिप से स्कैल्प की मासज करें
बहुत से लोग सोचते हैं कि स्कैल्प की मालिश सिर्फ तेल से ही होती है। लेकिन आयुर्वेद में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए उंगलियों की टिप से बिना तेल के मसाज करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से हेयर फॉलिकल्स तक ब्लड फ्लो बढ़ता है, स्कैल्प के कड़ेपन को कम करने में मदद मिलती है और बालों की जड़ों तक पोषक तत्वों को पहुंचाने में सुधार होता है।
एक चम्मच भुने हुए तिल खाएं
तिल को आयुर्वेद में हड्डियों, बालों और स्किन के लिए सबसे ज़्यादा पोषण देने वाले खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। इसमें कैल्शियम, जिंक, हेल्दी फैट्स और विटामिन E भरपूर मात्रा में होते हैं। यह रूखी त्वचा को पोषण देने में मदद कर सकता है। साथ ही बालों को अंदर से मजबूत बनाता है। आप सुबह एक चम्मच भुने हुए काले या सफेद तिल खाएं या उन्हें अपने नाश्ते पर छिड़कें। ये दोनों ही तरीके आपके बालों और स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
 गुलाब जल का इस्तेमाल करें
  सिर्फ गुलाब जल स्प्रे करने के बजाय, ठंडे प्योर गुलाब जल में कॉटन पैड भिगोकर अपनी बंद आंखों और गालों के ऊपरी हिस्से पर रखें। ऐसा करने से सूजी हुई आंखों को ताजगी मिलती है, चेहरे को आराम मिलता है, गर्मी में स्किन को ठंडक पहुंचाता है और ऑयल सीक्रेशन कम होता है, जिससे थकी हुई त्वचा को आराम मिलता है और वह फ्रेश नजर आती है।  आप सबसे अच्छे नतीजों के लिए बिना खुशबू या अल्कोहल वाला शुद्ध गुलाबजल चुनें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english