- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत हुए बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ,विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने कहा यह बजट छत्तीसगढ़ की महिलाओ,युवाओं,किसानों के भविष्य को संवारने वाला बजट होगा।यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास का एक संकल्प लेकर निश्चित लक्ष्य बता रहा है जिसमे राज्य की जीएसडीपी को 5 साल में दोगुना किया जाना है।श्री कौशिक ने कहा यह बजट मोदी की गारंटी को पूरा करने वाला बजट है इस बजट में महतारी वंदन,किसानों को भुगतान,प्रधानमंत्री आवास,जल जीवन मिशन,श्री राम लला दर्शन,मुफ्त इलाज,भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए प्रावधान सहित मोदी की कई गारंटीयों को पूरा करने प्रावधान किया गया है।श्री कौशिक ने कहा यह बजट हर चुनौती को चुनौती दे रहा है।राज्य की आय बिना किसी पर कर का बोझ डाले 22 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य प्रशंसनीय है प्रदेश के हर क्षेत्र हर विभाग हर वर्ग के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं जिससे छत्तीसगढ़ के लोगो के जीवन में खुशहाली आएगी। यह बजट सही मायने में छत्तीसगढ़ के विकसित राज्य बनने के सपने को साकार करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
- -प्रदेश की जनता ने जिस आशा व विश्वास के साथ भाजपा सरकार को चुना था उस विश्वास को पूर्ण करने वाला बजट : श्री देवरायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव ने प्रदेश सरकार की बजट को विकसित छत्तीसगढ़ के लिए बेहतर बजट बताया है। छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए इस बजट में हर पहलु को ध्यान दिया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी, पेयजल अधोसंरचना सहित समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिंता की गई है। उन्होंने कहा कि बस्तर से लेकर सरगुजा व पूरे छत्तीसगढ़ के संपूर्ण विकास की दस्तावेज का प्रस्तुतिकरण विधानसभा के पटल में रखा गया है। हम भरोसा दिलाते हैं कि विकास के माध्यम से हर क्षेत्र में तस्वीर व तकदीर बदलेंगे। श्री देव ने कहा सर्वहारा सर्वसेहमत वाला बजट है , यही मोदी जी की गारंटी है। जिसके लिए हम सब तनम्यता से जुटे हुए हैं। इस बजट में समाज के हर वर्ग की चिंता की गई है। इस परिकल्पना के साथ हम विकास की हर संभावाओं के लिए जुटेंगे। यह बजट तकनीकी संसाधनों को प्रोत्साहित कराने वाला होगा, जिससे हम नवीन संसाधनों के साथ विकास के नए आयामों को छू पाएंगे। बुनियादी ढांचे के विकास के साथ जनता पर किसी प्रकार का कोई भार नहीं होगा ।भाजपा अध्यक्ष के श्री देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में बजट तैयार किया गया है व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रखरता से प्रस्तुत किया है। इसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया है भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि बजट में बस्तर के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है बस्तर के महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय में 20 नये विभाग व 33 नवीन स्नातक व स्नात्तकोत्तर पाठ्यक्रम की गई है। इसके लिए उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
- =मातृ शक्ति को स्वाभिमान के साथ आत्मनिर्भरता देना सरकार का पहला लक्ष्य=स्व-सहायता समूहों के नवाचारों से मिल रही है पूरे परिवार को नई दिशारायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण में रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्श में आज “शक्ति वंदन अभियान“ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शहरी व ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को उन्होंने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में रायपुर (उत्तर) विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री विश्वदीप सहित नगर निगम रायपुर की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव सहित जिला प्रशासन, नगर निगम, पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित थे।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा मातृ शक्तियों के कल्याण हेतु संचालित की जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में शक्ति वंदन के साथ सरकार हर घर को समृद्ध, सुशिक्षित, सुविकसित करने के संकल्पों के साथ हर परिवार के आधार माताओं एवं बहनों को आत्मनिर्भर बनाने योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन, लखपति दीदी जैसी, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा जैसी कई योजनाएं इस समय संचालित है, जिससे पूरे परिवार को अब आर्थिक संबल मिल रहा है। समारोह को विधायक श्री मिश्रा, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, श्री संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य कर स्वावलंबन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही महिला शक्तियों को सम्मानित करने के साथ ही स्वनिधि हितग्राहियों को उपमुख्यमंत्री श्री साव के हाथों चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सोना वर्मा, पार्षद श्री भोलाराम साहू, श्री रोहित साहू, श्री पुरुषोत्तम बेहरा, श्री किशोर महानंद, श्री सत्यम दुआ, प्रभा दुबे, श्री अनिल अग्रवाल सहित महिला एवं बाल विकास, श्रम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी, शहरी और ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंधक व स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भूमकाल स्मृति दिवस पर आदिवासी जननायक अमर शहीद गुंडाधुर को नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का आगाज करने वाले नायक गुंडाधुर का बलिदान इतिहास में हमेशा अमर रहेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है 10 फरवरी को 1910 में बस्तर के आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका था। इस विरोध को बुलंद करने में आदिवासी जननायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इन्हीं जननायकों में से अमर शहीद गुंडाधुर के नेतृत्व में भूमकाल विद्रोह में आदिवासियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर संघर्ष किया। उनकी याद में छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से प्राचीन दंडकारण्य क्षेत्र के स्थानीय लोग हर साल भूमकाल दिवस मनाते हैं। श्री साय ने कहा कि आदिवासी चेतना के प्रतीक के रूप में शहीद गुंडाधुर जनमानस में हमेशा जीवित रहेंगे। उनकी स्मृति में मनाया जाने वाला भूमकाल दिवस सदा हमें शोषण के विरूद्ध आवाज बुलंद करने का साहस देता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद गुंडाधुर ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आदिवासी जनमानस में जो अलख जगाई है, वह हमेशा प्रज्ज्वलित रहेगी।
- -ग्रामीणों की शिकायत पर कार्यस्थल का दौरा कर पीएचई के अधिकारियों को जल्द काम पूर्ण करने के दिए थे निर्देश-देवरहट के 437 घरों में शीघ्र पहुंचेगा नल से पानीरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम देवरहट में पानी टंकी (उच्च स्तरीय जलागार) के निर्माण का काम तेजी से शुरू हो गया है। विगत दिनों एक कार्यक्रम में शामिल होने देवरहट पहुंचे उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री साव से ग्रामीणों ने पानी टंकी के निर्माण में लेट-लतीफी की शिकायत की थी। श्री साव ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यस्थल का निरीक्षण कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पानी टंकी का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बाद विभाग ने तुरंत ही पानी टंकी का निर्माण पूर्ण करने तेजी से काम प्रारंभ कर दिया है।देवरहट के 437 घरों में शीघ्र पहुंचेगा नल से पानीउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यस्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से कहा था कि जल जीवन मिशन शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण कार्य त्वरित गति से शुरू कर दिया गया है। इसका काम शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।कार्यपालन अभियंता ने बताया कि देवरहट में हर घर तक शुद्ध और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए करीब एक करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से उच्च स्तरीय जलागार बनाया जा रहा है। इसके निर्माण से गांव के 437 परिवारों को स्वच्छ पेयजल का लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री श्री साव के निर्देश पर तेजी से इसका निर्माण पूर्ण किया जा रहा है।
- दुर्ग / जिला पंचायत दुर्ग के सभागार में आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत महिला स्व-सहायता समूह की दीदीयों का सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया। कार्यशाला में सामाजिक कार्य में अहम भागीदारी करने वाले स्वयंसेवी संगठन एवं स्व-सहायता समूह की बहनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में 50 स्व-सहायता की दीदीयों उपस्थित रहीं। कार्यशाला में 12 क्लस्टरों से आए पदाधिकारी को सम्मानित किया गया और साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, आवास योजना, मनरेगा, मातृत्व वंदना योजना एवं शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारियां दी गई।स्व-सहायता समूह से ब्लाक मथुरा कलस्टर संगठन बोरी, झॉंसी की रानी कलस्टर संगठन पेण्ड्रावन, उजाला कलस्टर संगठन मुरमुंदा, ब्लॉक पाटन अराधना महिला कलस्टर संगठन दरबारमोखली, जय भवानी, कलस्टर संगठन जामगांव एम, श्रेष्ठ महिला कलस्टर संगठन जामगांव आर, उन्नति महिला कलस्टर संगठन सेलूद, ब्लॉक दुर्ग नारी शाक्ति महिला कलस्टर संगठन अण्डा, सुरभि महिला कलस्टर संगठन जेवरा, संस्कृति महिला कलस्टर नगपुरा, उन्नति कलस्टर संगठन एवं स्व-सहायता समूह दीदीयों सम्मान किया गया।
- -बजट को मंत्री देवांगन ने बताया ऐतिहासिक नई औद्योगिक नीति से निवेश बढ़ाने और रोजगार ज्यादा से ज्यादा देने पर रहेगा जोररायपुर /आज छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता के लिए ऐतिहासिक दिन है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अथक ऊर्जा और सरल सहज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की सरकार द्वारा आज घोषित किया गया यह बजट एकमात्र आय-व्यय का सिर्फ लेखा-जोखा नही बल्कि 10 आधारभूत रणनीतिक स्तंभ के माध्यम से प्रदेश के हर वर्ग तक लाभ पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। वित्त मंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के अमृतकाल के नींव का बजट आज विधानसभा में पेश किया गया। मोदी जी के 2047 तक निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमारी सरकार एक महत्वपूर्ण योगदान देगी।इस बजट में उद्योग और श्रम के क्षेत्र में प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार आने वाले एक साल में कई महत्वपूर्ण कार्य करेगी इसका लाभ हजारों मजदूरों को मिलेगा। नई उद्योग नीति जल्द ही लागू की जायेगी। भूमिहीन कृषि मजदूरों की सहायता के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना प्रारंभ की जाएगी। इससे प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 10 हजार की आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके लिए बजट में 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।असंगठित श्रमिकों, असंगठित सफाई कर्मकारों, ठेका मजदूरों, घरेलू कामकाजी महिलाओं एवं हमालों के कल्याण के लिए अटल श्रम सशक्तिकरण योजना प्रारंभ होगी। इसके लिए 123 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसी तरह श्रमिकों की योजनाआंे के ऑनलाइन मानिटरिंग के लिए श्रमेव जयते पोर्टल शुरू किया जाएगा। नये औद्योगिक पार्कों की स्थापना के लिए 60 करोड़, फूड पार्कों के लिए 50 करोड़, लागत पूंजी अनुदानों के लिए 200 करोड़ एवं ब्याज अनुदान हेतु 50 करोड़ प्रावधान किया गया है। राजधानी में बनेगा यूनिटी मॉल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा।उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि प्रदेश के हैंडलूम हस्तशिल्प व अन्य स्थानीय उत्पादों के बिक्री एवं प्रचार प्रसार के लिए मार्केट प्लेस उपलब्ध कराने कि लिए यूनिटी मॉल की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 80 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ के माध्यम से देश-विदेश से बडे़ उद्योगपति छत्तीसगढ़ आयेंगे। इन्वेस्ट इंडिया के तर्ज पर इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा इसके लिए बजट में 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टार्टअप हब और नॉलेज प्रोसेस आउटसोर्सिंग इकाईयां स्थापित करने के लिए स्टार्टअप समिट का आयोजन किया जाएगा।
- -खाद्य विभाग एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैंरायपुर /छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 09 फरवरी की स्थिति में 48 लाख 80 हजार 829 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले स्थान पर बालोद जिला में कुल 2 लाख 21 हजार 810 हितग्राहियों में से 1 लाख 81 हजार 892 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाईन आवेदन जमा किया है। इसी प्रकार पर द्वितीय स्थान पर कांकेर जिले में कुल 1 लाख 87 हजार 999 हितग्राहियों में से 1 लाख 45 हजार 57 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाईन आवेदन जमा किया है और तीसरे स्थान पर धमतरी जिले में कुल 2 लाख 42 हजार 320 हितग्राहियों में से 1 लाख 85 हजार 585 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाईन आवेदन जमा किया है।राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।
- रायपुर // विधानसभा सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में आज छत्तीसगढ़ विधान सभा के वर्ष 2024 के वार्षिक कैलेंडर व डायरी का विमोचन किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्री किरण सिंहदेव और विधानसभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
-
-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भी मिठाई खिलाकर वित्त मंत्री ने दिया धन्यवाद
रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में छत्तीसगढ़ के अमृत काल के नींव का बजट पेश करने पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मुंह मीठा कराकर धन्यवाद दिया।गौरतलब है कि वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ रूपए के छत्तीसगढ़ के अमृत काल के नींव का बजट पेश किया। यह बजट GYAN अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी की समृद्धि और पूंजीगत व्यय बढ़ाकर अधोसंरचना विकास को प्रोत्साहित करने और राज्य के युवाओं को रोजगार एवं आजीविका बढ़ाने पर केन्द्रित है। यह बजट मोदी की गारंटी के तहत वादों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। -
-तलाशी अभियान में छत्तीसगढ़ के रायपुर, सरगुजा, सीतापुर और रायगढ़ जिलों में फैले 25 से अधिक परिसरों को कवर किया गया
रायपुर। आयकर विभाग ने 31/01/2024 को राजनीति से जुड़े एक व्यक्ति (पीईपी), उसके करीबी सहयोगियों और कुछ सरकारी अधिकारियों के मामले में तलाशी एवं जब्ती अभियान शुरू किया। उक्त पीईपी के करीबी सहयोगियों में से एक रियल एस्टेट के कारोबार में लगा हुआ है। तलाशी अभियान में छत्तीसगढ़ के रायपुर, सरगुजा, सीतापुर और रायगढ़ जिलों में फैले 25 से अधिक परिसरों को कवर किया गया।तलाशी अभियान के दौरान, कई आपत्तिजनक दस्तावेज, बिखरे कागजात और डिजिटल सबूत पाए गए तथा जब्त कर लिए गए। ये साक्ष्य इन व्यक्तियों द्वारा अपनाई गई कर चोरी और अन्य संदिग्ध कार्यप्रणालियों से जुड़े तौर-तरीकों को उजागर करते हैं। प्रारंभिक विश्लेषण से यह पता चलता है कि इन व्यक्तियों ने सरकार से संबंधित कार्यों में विभिन्न व्यक्तियों को अनुचित लाभ देने के बदले में अवैध धन प्राप्त किया है।तलाशी के दौरान बरामद किए गए आपत्तिजनक दस्तावेजों में कथित पीईपी द्वारा अपने करीबी सहयोगियों के माध्यम से नकद में प्राप्त लगभग 13 करोड़ रुपये की गलत कमाई का विवरण शामिल है। इसके अलावा, जब्त किए गए सबूतों से पता चलता है कि गलत तरीके से कमाया गया यह पैसा पीईपी के सहयोगियों के माध्यम से रियल एस्टेट में निवेश किया गया है। इसी तरह, रियल एस्टेट कारोबार में पीईपी के सहयोगियों द्वारा अचल संपत्ति की खरीद में लगभग 3 करोड़ रुपये के ऑन-मनी भुगतान और 8 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब नकद व्यय के साक्ष्य भी पाए गए हैं। ऐसे साक्ष्यों की सत्यता को पीईपी के करीबी सहयोगियों और उनके कर्मचारियों के बयानों से भी बल मिला है, जिसमें उन्होंने उपरोक्त कदाचार को स्वीकार किया है।इसके अलावा, पीईपी के करीबी सहयोगियों द्वारा अवैध रूप से जमीन हड़पने से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज भी पाए गए हैं। जिन किसानों और प्रभावित व्यक्तियों की भूमि इस तरह से हस्तांतरित की गई है, उन्होंने भी अपने बयान में स्वीकार किया है कि उक्त भूमि से संबंधित लेनदेन को पीईपी के अनुचित प्रभाव के तहत पूरा किया गया था। इसी प्रकार, उसके सहयोगियों द्वारा ‘पुनर्वास पट्टा’ की खरीद की अनुमति प्राप्त करने में भी पीईपी के अनुचित प्रभाव का उपयोग किया गया था।पीईपी के जीवनसाथी, जो ह्यूम पाइप्स की विनिर्माण कंपनी से संलग्न हैं, के स्वामित्व वाले कारखाने के परिसर से बैंक क्रेडिट के टर्नओवर से बेमेल होने की बात का भी पता चला है।इस तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप 2.50 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी और आभूषण जब्त किए गए हैं। आगे की जांच जारी है।
- राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादलारायपुर। राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गुरुवार को सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार अग्रवाल को जनसंपर्क संचालक, संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के दायित्व के साथ- साथ संयुक्त परिवहन आयुक्त पद की भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सौमिल रंजन चौबे को कृषि विभाग में उप सचिव बनाया गया है।देखें पूरी लिस्ट-



-
दुर्ग. कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन में अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग श्री मुकेश रावटे एवं अतिरिक्त तहसीलदार श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता द्वारा अवैध प्लॉटिंग निरीक्षण के दौरान दो ग्रामों में 03 अवैध प्लॉटिंग पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की गई है। उन्होंनेे अपनी उपस्थिति में जेसीबी के माध्यम से बनाए गए रास्ता को ध्वस्त करवाया। दुर्ग तहसील के ग्राम चंदखुरी के भूमिस्वामी श्री शिव कुमार पिता रेखुराम द्वारा भूमि खसरा नंबर 1058/1 रकबा 0.322 हेक्टेयर में, श्रीमती गीता देवी पति रोशन देशमुख की भूमि खसरा नंबर 1069/2 रकबा 0.20 हेक्टेयर में तथा ग्राम अंडा के भूमस्वामी श्रीमती सुंदरी पति दयाराम की भूमि खसरा नंबर 158 रकबा 0.52 हेक्टेयर पर अवैध प्लॉटिंग हेतु तैयार किए गए सड़क रास्ता आदि स्ट्रक्चर को उखड़वाया गया। एसडीएम श्री मुकेश रावटे ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए सभी पटवारियों से अवैध प्लॉटिंग की जानकारी मांगी जा रही है।
-
मस्टर रोल, डिमाण्ड लेटर आदि की जाँच की
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम बैहाकुआँ में पहुँचकर वहाँ महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत बन रहे तालाब के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि तालाब निर्माण हेतु वर्तमान में कुल 122 मजदूर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने मस्टर रोल, डिमाण्ड लेटर, मजदूरांे की उपस्थिति आदि की रेण्डम जाँच की। इस मौके पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। -
बालोद । महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य मंे प्रारंभ की गई ’महतारी वंदन योजना’ के अंतर्गत बालोद जिले में पात्र विवाहित महिलाओं का फाॅर्म भराने का कार्य निरंतर जारी है। जिले में इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के अलावा तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा इस कार्य की सतत् माॅनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले के विवाहित पात्र महिलाओं को फाॅर्म भराने के कार्य में सहयोग के लिए ग्राम पंचायतों के सचिव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा रोजगार सहायकों और बिहान की दीदियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसी क्रम में आज जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विपिन जैन के द्वारा डौण्डी विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसुमकसा एवं पथराटोला सहित नगर पंचायत चिखलकसा मंे आयोजित महतारी वंदन योजना के शिविर में पहुँचकर कार्यों का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित महिलाओं से चर्चा कर फाॅर्म भरने के कार्य के संबंध में जानकारी ली।
-
दुर्ग/ महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता, जागरूकता की कमी होने के फलस्वरूप समाज में महिलाओं के विरूध्द भेदभाव को समाप्त करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। इस योजना से महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा एवं महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण का रास्ता खुलेगा और वह तेजी से अपनी क्षमताओं का विकास कर सकेगी। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिला, जो छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी हो, आवेदन के कलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम न हो, को मिलेगा एवं महतारी वंदन योजना के तहत् जिले में पात्र महिला हितग्राहियों से फार्म जमा करने की प्रकिया आज चौथे दिन भी जारी रहा है, जिसमें महिलाओं में योजना का लाभ लेने के लिए काफी उत्साह भी देखा जा रहा है।
महतारी वंदन योजना का आवेदन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के व्दारा निःशुल्क वार्ड / ग्राम पंचायत में दिया जा रहा है, वही आवेदिकाओं व्दारा आवेदन पत्र को भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पुनः आंगनबाड़ी केन्द्रों में जमा किया जा रहा है, जिसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आवेदनों का सत्यापन कर उसे महतारी वंदन योजना के सॉफ्टवेयर में ऑनलाईन एन्ट्री किया जा रहा है। आवेदन को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां फैलाई जा रही है। फर्जी साइट भी वायरल हो रहा है। हितग्राहियों को सचेत किया गया है कि इस तरह फर्जी साइट में फार्म न भरें। आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिलाएं काफी संख्या में आवेदन भरने पहुँच रही है। जिले में ऑनलाईन फार्म और ऑफलाईन पंजीयन शुरू हो गया है। जिला स्तर पर फार्म भरने के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है ताकि महिलाओं को फार्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिले के हितग्राही 05 फरवरी से आगामी 20 फरवरी 2024 तक निःशुल्क आवेदन कर सकते है। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल तथा मोबाईल एप्प के माध्यम से स्वयं भी आवेदन कर सकती है। इस योजना के तहत फार्म आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत स्तर पर, शहरी क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी स्तर पर सहित परियोजना कार्यालय, जिला कार्यालय में उपलब्ध है। चौथे दिवस भी महतारी वंदन योजना का फार्म भरने महिलाएं उमड़ पड़ी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना फार्म भरा। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित होने महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। - -ग्रामीणों के चेहरे पर बिखरी खुशी, रोशन हुए घररायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों का विकास तेज गति से हो रहा है। बस्तर अंचल के दूरस्थ इलाकों में भी प्राथमिकता से बुनियादी सुविधाएं सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी और बिजली पहंुचायी जा रही है। सुकमा जिले के इत्तेपारा गांव में एक वर्ष बाद लोगों को फिर से बिजली मिलने लगी है। पूरा गांव रौशनी से जगमगा उठा है।पिछले एक साल से लालटेन और दीये के युग में जी रहे इत्तेपारा के ग्रामीणों के लिए गांव में फिर से बिजली का आना विकास की नई रौशनी के समान है। दुर्गम भौगोलिक बसाहट थी उस पर सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र के रूप में भी चिन्हित गांव की किस्मत अब बदलने जा रही है। अंधेरे में रहने की परेशानी छटने से ग्रामीण अत्यन्त प्रसन्न है। अब यह गांव रोशनी से जगमगा रहा है, गांव के घर भी रोशन हो उठे है। ग्रामीणों के चेहरों में खुशी है। एक वर्ष पूर्व में बिजली न होने से होने वाली दिक्कतों के संबंध में ग्रामीण बताते है कि उन्हें शाम ढलते तक अपने पूरा काम धाम निपटाकर घरों में बंद हो जाना पड़ता था और रात में मजबूरीवश कहीं आने-जाने के लिए लालटेन और दीया का ही उनका सहारा था।इत्तेपारा गांव की स्थिति अब बदल गई है और यह रोशनी से जगमगा रहा है और इन गांव में रहने वाले परिवार के घर भी रोशन हो उठे है। इस प्रकार इत्तेपारा में बिजली पहुंचने से ग्रामीणों के चेहरों में खुशी है। पूर्व में बिजली न होने से होने वाली दिक्कतों के संबंध में ग्रामीण बताते है कि उन्हें शाम ढलते तक अपने पूरा काम धाम निपटाकर घरों में बंद हो जाना पड़ता था और रात में मजबूरीवश कहीं आने-जाने के लिए लालटेन और दीये का ही सहारा था। बहरहाल लालटेन और दीए के युग में जी रहे इत्तेपारा के ग्रामीणों के लिए गांव में विद्युतीकरण का होना विकास का उजाला लेकर आया है। इसके लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का धन्यवाद किया।गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को 3 फरवरी को माओवादी आतंक प्रभावित सुकमा जिले के प्रवास के दौरान ग्राम इत्तेपारा का भ्रमण किया था और लोगों से मुलाकात की थी। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि उनके गांव में पिछले एक वर्ष से बिजली नही है। एक वर्ष पहले यहां बिजली थी। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। file photo
- -प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा : पिछली भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस तीन राज्यों की सत्ता से बेदखल हुई थी और अब तो छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को मुँह की खानी पड़ेगीरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हताश कांग्रेस की फिजूल सियासी कवायद करार देते हुए तंज कसा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के इस राजनीतिक प्रहसन को प्रदेश की जनता ने कतई रिस्पॉन्स नहीं दिया है। तमाम संसाधन झोंकने के बाद भी कांग्रेस अपने ‘शहजादा’ को स्थापित करने में विफल साबित हुई है। श्री देव ने कहा कि राहुल गांधी की पिछली भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस तीन राज्यों की सत्ता से बेदखल हुई थी और अबकी बार तो छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को मुँह की खानी पड़ेगी।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भाजपा मानती है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस का एक और सुपर फ्लॉप शो साबित होगी और इसका कोई राजनीतिक लाभ कांग्रेस को नहीं मिलने वाला है। श्री देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने हाल के विधानसभा चुनाव में 'मोदी की गारंटी' पर भरोसा जताकर भाजपा को जो ऐतिहासिक जनादेश देकर सत्ता सौंपी है, उसके बाद छत्तीसगढ़ में इस यात्रा के बाद भी कांग्रेस को एक लोकसभा सीट भी नहीं मिलने वाली है। श्री देव ने कहा कि दरअसल कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रही है। कांग्रेस मोदी-विरोध के एजेंडे पर चलते-चलते अब देश और देश की जनता का विरोध करने लगी है जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं कर रही है। इसलिए कांग्रेस चाहे जितनी यात्रा निकाले, उसका कुछ नहीं होने वाला है। पिछला लोकसभा चुनाव भी हमने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के लगभग चार महीने बाद लड़ा और 11 में से 9 सीटें जीती थीं। इस बार सभी 11 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी।
- -बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर एवं सह प्रभारी नितिन नबीन ने दिया महत्वपूर्ण मार्गदर्शन-11 की 11 सीटे जीतेंगे:किरण सिंहदेवरायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, विधायक धरमलाल कौशिक, पुन्नूलाल मोहले, विक्रम उसेंडी, नारायण चंदेल, राम प्रताप सिंह, श्रीमती शालिनी राजपूत, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,रामजी भारती ,रामू रोहरा , भरत वर्मा मौजूद रहे।भाजपा चुनाव समिति की बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में जीत हासिल करेंगे। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस पार्टी का खाता नहीं खुलेगा। भाजपा की तैयारी जोरो से चल रही है और आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीटों में कमल खिलाकर इस बार 400 से अधिक सीट जीत कर केंद्र में फिर से एक बार मोदी जी की सरकार बनाएंगे। पिछले 10 वर्षों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में देश की जनता को केंद्र की सरकार ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत सशक्त बनाने का काम किया है जिसके चलते देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता देश की जनता में बढ़ी है और जनता देश में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देने के लिए आतुर है इस बार कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश में भी साफ होने वाला है।श्री किरण सिंहदेव ने कहा श्री ओम माथुर श्री नितिन नबीन जी ने आगामी लोकसभा को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया,आने वाले समय में लोकसभा वार कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई ,चुनाव की संपूर्ण रणनीति पर विचार किया गया।
- -सौर ऊर्जा का यह उत्कृष्ट मॉडल जिला राजनांदगांव में है स्थापित-संयंत्र से रात्रि में भी बिजली प्रदाय की सुविधा-प्रतिदिन 5 लाख यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन-लगभग 4.5 लाख मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी एवं हरित ऊर्जा को प्रोत्साहनरायपुर / सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ रोड पर ग्राम ढ़ाबा के आस-पास के 4-5 गांव के पहाड़ी क्षेत्र में स्थापित किया गया है। संयंत्र के साथ स्थापित बैटरी सिस्टम के माध्यम से रात्रि में भी बिजली प्रदाय की सुविधा रहेगी। इससे प्रतिदिन 5 लाख यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन होगा और लगभग 4.5 लाख मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, इससे हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलेगा।क्रेडा द्वारा राजनांदगांव में ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापना का कार्य सोलर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) एवं छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को सौंपा गया। इस कंपनी द्वारा 01 फरवरी 2024 को संयंत्र स्थापना कार्य पूर्ण कर कार्यशील किया गया। यह देश का पहला ऑनग्रिड सोलर सिस्टम है, जिसमें 100 मेगावॉट का सोलर संयंत्र स्थापित किया गया है। इस प्लांट की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें 660 वॉट क्षमता के कुल 2 लाख 39 हजार बाईफेसियल सोलर पैनल स्थापित किये गये हैं, जिससे पैनल के दोनों ओर से प्राप्त सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली का निर्माण किया जा रहा है। इसकी कुल परियोजना लागत 960 करोड़ रूपये हैं, जो कि सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन कर आगामी सात वर्षों तक प्राप्त हो जाएगी।इस पार्क के माध्यम से प्रति दिन लगभग 5 लाख यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन किया जा रहा है, जिससे लगभग 4.5 लाख मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है एवं हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन मिल रहा है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में यह परियोजना देश एवं प्रदेश में उत्कृष्ट मॉडल के रूप में देखा जाएगा। साथ ही ऐसे अनेक परियोजनाओं पर क्रेडा द्वारा कार्य किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ शासन द्वारा राजनांदगांव जिले के बैरन पहाड़ी क्षेत्र के उत्तम उपयोग के दृष्टिकोण से देश एवं प्रदेश के प्रथम सोलर पार्क की स्थापना का निर्णय लिया गया। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रारंभ वर्ष 2016 में हुआ। इसके तहत् ग्रिड कनेक्टेड मेगा साईज सोलर पावर प्लांट की स्थापना हेतु छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के द्वारा दो चरणों में सोलर पार्क की स्थापना का कार्य प्रस्तावित किया गया तथा इस हेतु कुल 17 गांव की 626.822 हेक्टेयर शासकीय भूमि की मांग की गई थी जिसमें कुल 09 गांव की 377.423 हेक्टेयर भूमि जिला प्रशासन, राजनांदगांव द्वारा आबंटित की गई।सोलर पार्क स्थापना के प्रथम चरण में 05 गांव के (16 खसरे) कुल 181.206 हेक्टेयर शासकीय भूमि का सर्वे कर आबंटन प्राप्त किया गया, इनमें प्रमुखतः ग्राम ढाबा, कोहका, रेंगाकठेरा, डुंडेरा, अमलीडीह तहसील व डोंगरगांव सम्मिलित थे तथा द्वितीय चरण में 04 गांव के 196-217 हेक्टेयर शासकीय भूमि का सर्वे कर आबंटन प्राप्त किया गया। इनमें प्रमुखतः ग्राम ओडारबंध, गिरगांव, टोलागांव, घुघुवा तहसील डोंगरगांव सम्मिलित थे।
- रायपुर /महतारी वंदन योजना के फॉर्म वितरण के तीसरे दिन भी महिलाओं में उत्साह दिखा। महिला एवं बाल विकास विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती निशा मिश्रा ने बताया ने बताया कि अब तक जिले मे 1 लाख 87 हजार 209 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज 08 फरवरी को 85 हजार 748 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें रायपुर शहरी 01 से 4 हजार 409, रायपुर शहरी 02 से 10 हजार 482, धरसींवा 01 से 27 हजार 280, धरसींवा 02 से 7 हजार 760, मंदिर हसौद से 6 हजार 249, आरंग से 9 हजार 077, अभनपुर से 11 हजार 447 और तिल्दा से 9 हजार 044 आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही अबतक 15 हजार 851 आवेदन अपलोड किए गए हैं।
- -समय सीमा की बैठक में निर्माण कार्यों के प्रगति की होगी पड़ताल-सड़क पर निर्माण सामग्री मिली तो होगी कार्यवाही, मलबे के प्रबंधन के भी निर्देशरायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री अबिनाश मिश्रा के साथ बैठक लेकर प्रगतिरत योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कार्य एजेंसियों से कहा है कि तय समय सीमा में सभी कार्य पूरे कर लिए जाए। उन्होंने स्मार्ट सिटी अधिकारियों से कहा है कि प्रत्येक सप्ताह समय सीमा की बैठक में कार्य की प्रगति की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होकर ब्रीफ करें। उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी कार्य की गुणवत्ता में कमी पाई गई, तो विधि अनुरूप सख्त कार्यवाही होगी।कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने सभी परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली, साथ ही कार्य एजेंसियों से विलंब के कारणों को जानना चाहा। अंतर्विभागीय समन्वय के कार्यों के संबंध में उन्होंने संबंधित विभाग से फोन पर स्वयं चर्चा कर अवरोध को दूर किया, साथ ही एजेंसियों से स्पष्ट तौर पर कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट की मियाद नहीं बढ़ाई जाएगी एवं प्रोजेक्ट निर्धारित समय पर पूरे किए जाए। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों व इंजीनियरों से भी उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षण इस तरह से करें कि कार्य में आने वाली कोई रूकावट तत्काल विभागीय समन्वय से दूर किया जा सकें एवं समय सीमा में गुणवत्ता के साथ योजनाओं का संपूर्ण लाभ आम नागरिकों को मिल सकें। उन्होंने कार्य एजेंसियों से कहा है कि निर्माण सामग्रियां प्रोजेक्ट के भीतर ही रखे जाए और सड़कों पर फैलाकर यातायात को बाधा न पहुंचाए। उन्होंने नगर निगम से भी कहा है कि सड़क या सार्वजनिक स्थल पर रखी सामग्रियों को जब्त करें, साथ ही निर्माण के दौरान निकलने वाले मलबे के प्रबंधन की दिशा में पहल भी करें। बैठक में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री उज्जवल पोरवाल, महाप्रबंधक (ई. एंड टी.) श्री पी.के. पंचायती, उप प्रबंधक संजय अग्रवाल , अमित मिश्रा , शुभम् तिवारी , नेहा पटेल , योगेन्द्र साहू सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी सभी एजेंसी प्रमुख उपस्थित थे।
- बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर आज मंथन सभाकक्ष में पर्यावरण स्वीकृति का री अप्रेसल, खान सुरक्षा के प्रावधानों एवं पर्यावरण की शर्तों का पालन तथा खनिज के परिवहन के सम्बन्ध में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुआ।आज कार्यशाला में श्री आर पी वासुदेव, वैज्ञानिक, पर्यावरण संरक्षण मण्डल बिलासपुर के द्वारा वासरी मे कोयला लोडिंग या अनलोडिंग के समय, कोयला की धुलाई के समय पानी छिड़काव की व्यवस्था आवश्यक रूप से करने की बात कहते हुए यह बताया की जिन कोयला अनुज्ञप्ति धारियों का काम बड़ा है या जो वाशरी संचालक है उन्हें वाहन प्रवेश मार्ग मे ही एक गढ्ढा नुमा संरचना बना कर उसमे पानी भर कर रखना चाहिए जिससे की कोयला परिवहन कर रहे वाहनों के टायर मे चिपका कोयला पानी से रुक जाय, परिवहन करने के पहले कोयला को पूरी तरह से ढक कर परिवहन करवाने, ग्रीन ने से ढक कर परिवहन नहीं किया जाना चाहिए अपितु तिरपाल ढक कर ही परिवहन किया जाना आवश्यक हैस भण्डारण क्षेत्र मे पानी छिड़काव की व्यवस्था करने, प्लांटेशन आवश्यक रूप से करने की बात कही गई।परिवहन विभाग के अधिकारियों के द्वारा भी यह बताया गया की खनिज ओवरलोड करके परिवहन करने से खनिज परिवहन के दौरान गिरता है और तिरपाल नहीं ढकने से डस्ट उड़ता भी है इस लिए ओवर लोड ना करें स उन्होंने यह भी बताया की ज्यादातर खनिज परिवहन करने वाले वाहन काफी पुराने होते है उनका फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं लिया जाता, वो ज्यादा धुँवा छोड़ते है इस लिए खनिज परिवहन मे लगे सभी वाहनों का फिटनेस सर्टिफिकेट अवश्य प्राप्त करें स वाहनों मे टेल लाइट और रिफ्लेक्टर अवश्य लगावें तथा उन्हें साफ रखें जिससे दुर्घटना ना हों सउप संचालक खनिज दिनेश मिश्रा ने सभी कोयला भण्डारण अनुज्ञप्तिधारियों को अपने अनुज्ञप्ति क्षेत्र के बाहर अनुज्ञप्तिधारी का नाम, स्वीकृत अनुज्ञप्ति की अवधि, अनुज्ञप्ति क्षेत्र का रकबा, खनिज की मात्रा सम्बन्धी बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने कहा जिससे उनकी वैधता की जानकारी सभी को हो सके स उपसंचालक खनिज के द्वारा भंडारण क्षेत्र की बॉउंड्री ऊँची रखने, तौल कांटा तथा कंप्यूटर सिस्टम रखने की अनिवार्यता पर जोर दिया तथा आग से सुरक्षा का उपाय, मेडिकल किट रखना अनिवार्यता है यह भी बताया। कार्यशाला के दूसरे दिन दिनेश मिश्रा, उपसंचालक खनिज, आर पी वासुदेव, वैज्ञानिक क्षेत्रीय पर्यावरण मण्डल बिलासपुर, परिवहन विभाग, खनिज विभाग के अधिकारीयों तथा जिला के विभिन्न कोयला भंडारण अनुज्ञप्तिधारी उपस्थित थे।इस कार्यशाला उपस्थित सभी खनिज पत्तेधारियों तथा कोयला भंडारण अनुज्ञप्तिधारियों के द्वारा कलेक्टर बिलासपुर के जागरूकता हेतु कराये गए इस प्रयास की बहुत सराहना करते हुये उन्हें धन्यवाद दिया गया।
-
निजी अस्पताल व पैथौलाॅजी लैब की आकस्मिक जांच
न्यू वंदना अस्पताल को 20 हजार रूपए जुर्माना
बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज फिर शहर के निजी क्षेत्र में संचालित समर्थ नर्सिंग हाॅस्पिटल एवं अरिहंत पैथौलाॅजी लैब की आकस्मिक जांच की। जांच मंे मिली गंभीर खामियों के चलते अरिहंत पैथोलाॅजी को तत्काल बंद कराकर लैब सील कर दिया। वहीं समर्थ नर्सिंग हाॅस्पिटल के संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है। न्यू बंदना हास्पिटल को 20 हजार रूपये का जुर्माना ठोंका गया है। टीम ने गत 5 तारीख को निरीक्षण कर अस्पताल प्रबंधन को खामियों के लिए नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर उन्हें चेतावनी के साथ 20 हजार रूपए जुर्माना लगाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज मुंगेली रोड स्थित समर्थ नर्सिंग होम एवं नगोई चैक स्थित अरिहंत डायग्नोस्टिक्स का आकस्मिक निरीक्षण किया। दोनों संस्थानों में अनेक खामियां पाई गई। समर्थ नर्सिग होम के निरीक्षण के दौरान कोई भी ड्यूटी डाॅक्टर कार्य पर नहीं पाये गये। डाॅ. नीरू व्ही पटेल निरीक्षण के दौरान स्टाॅफ के बुलाने पर हाजिर हुई। अस्पताल में इस दौरान एएनएम अनिमा लकड़ा और जीडीए रीना तिग्गा उपस्थित थीं। जबकि संस्थान में प्रशिक्षित एवं नर्सिंग कौंसिल से पंजीकृत स्टाॅफ नर्स का होना जरूरी है। जनरल वार्ड में छह बिस्तर संचालित हैं जबकि मानक रूप में इसके लिए जगह उपलब्ध नहीं हैं। नर्सिंग होम परिसर में डाॅ. मृणालिनी का बोर्ड प्रदर्शित होना पाया गया। जबकि इस संबंध में कार्यालय को किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई है। इसलिए संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है।
जांच टीम ने नर्सिंग होम एक्ट के तहत बैमा नगाई चैक सीपत रोड स्थित अरिहंत पैथोलाॅजी लैब के निरीक्षण में भी कई खामियां पाई। संस्थान में पैथोलाजिस्ट का चेम्बर नहीं पाया गया। पैथोलाॅजिस्ट का नाम एवं अर्हता प्रदर्शित नहीं की गई। लैब में कुमारी लता मरावी कार्यरत पायी गई जो कि वर्तमान में डीएमएलटी की पढ़ाई कर रही है। लैब टेक्निशियन प्रफुल्ल कुर्रे का पैरामेडिकल कौंसिल में पंजीकृत होना नहीं पाया गया। प्रयोगशाला उपकरण मानक के अनुरूप नहीं पाये गये। संस्थान में मरीजों के उपयोग के लिए प्रसाधन की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। इस प्रकार पायी गई कमियां छग राज्य रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं अनुज्ञापन नियम 2013 का गंभीर उल्लंघन है। जिसके चलते पैथोलाॅजी लैब का संचालन बंद करते हुए लैब सील कर दी गई। - -किसी दूसरे का सहारा अब नहीं लेना पड़ेगा-मुख्यमंत्री को दिया धन्यवादरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर दिव्यांग श्री कलीराम सोरी को उनकी अपनी नई ट्रायसाइकिल मिल गई है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे अपना काम अब आसानी से कर सकेंगे। श्री सोरी ने ट्रायसाइकिल के लिए समाज कल्याण विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया था। उनका आवेदन परीक्षण उपरांत समाज कल्याण विभाग द्वारा मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम खरीपथरा निवासी श्री कलीराम सोरी को कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय योजना अंतर्गत नई ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई गई। श्री सोरी ने ट्रायसाइकिल मिलने पर कहा कि उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले वे कहीं आने-जाने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर रहा करते थे। अब वे अकेले अपने दैनिक जीवन के कार्यों को ट्रायसाइकिल के माध्यम से कर सकेंगे।

.jpg)
.jpg)














.jpg)









