ब्रेकिंग न्यूज़

  ज्यादा ककड़ी खाने से खराब हो सकता है पेट

 गर्मियों में ज्यादातर लोग खीरे के साथ-साथ ककड़ी का सेवन करना पसंद करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट करने, पाचन में सुधार करने और वजन कम करने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से फायदे के बजाए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।  गर्मियों में ककड़ी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में पानी और फाइबर होता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका जरूर से ज्यादा सेवन करने से व्यक्ति को पेट से जुड़ी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
 ब्लोटिंग होने की समस्या
अधिक ककड़ी का सेवन करने से व्यक्ति को पेट फूलने या ब्लोटिंग और सूजन होने की समस्या हो सकती है। इसके कारण व्यक्ति को भारीपन महसूस होने जैसी परेशानी हो सकती है।
 गैस होना
ककड़ी में अच्छी मात्रा में पानी और फाइबर होता है। ऐसे में इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से गैस, अपच और डकार होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
 पेट दर्द होने
ककड़ी में कुकुरबिटासिन (Cucurbitacins) नामक कंपाउड होता है। ऐसे में ककड़ी का अधिक सेवन करने के कारण व्यक्ति को पेट दर्द होने की समस्या हो सकती है, खासकर जिन लोगों का पेट सेंसिटिव होता है। इसके अलावा, ककड़ी में पानी होता है। ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में भारीपन और ऐंठन की समस्या हो सकती है।
 जी मिचलाने या उल्टी होने
कई बार ककड़ी का जरूरत से ज्यादा सेवन करने के कारण व्यक्ति को जी मिचलाने और उल्टी आने की समस्या भी हो सकती है।
 ककड़ी कब और कैसे खाएं?
ककड़ी को अच्छे से धोकर कच्चा खाया जा सकता है। इसके अलावा, इसको सलाद या रायते के रूप में खाया जा सकता है। गर्मियों में ककड़ी को मीड मील में, सुबह के समय या लंच से आधे घंटे पहले सीमित मात्रा में खाया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है।
 सावधानियां
गर्मियों में ककड़ी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसको सही तरीके से खाना जरूरी होता है। इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति को किडनी से जुड़ी या कोई अन्य मेडिकल कंडीशन है, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें।
 निष्कर्ष
जरूरत से ज्यादा ककड़ी का सेवन करने से ब्लोटिंग, गैस, कब्ज, जी मिचलाने, उल्टी और पेट में दर्द होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में ककड़ी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसके अलावा, इससे किसी भी तरह की एलर्जी या परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। वहीं, किसी मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english