70 के दशक की ग्लैमरस क्वीन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं
नई दिल्ली। अपनी मुस्कान और दमदार एक्टिंग से 70 के दशक में राज करने वाली मौसमी चटर्जी आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं. अमिताभ-शशि कपूर की पसंदीदा हीरोइन रहीं मौसमी इस एक्टर को पसंद करती थी. हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस हुई हैं, जिन्होंने अपनी शर्तों पर जिंदगी जी और करियर बनाया. मौसमी चटर्जी उन्हीं में से एक हैं. आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम उनके उस सफर को याद कर रहे हैं, मौसमी चटर्जी की कहानी सभी एक्ट्रेस से काफी अलग है. उन्होंने बहुत ही कम उम्र में बंगाली सिनेमा के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था.
उस दौर में एक्ट्रेसेस शादी के बाद अपना करियर खत्म मान लेती थीं, वहीं मौसमी ने मशहूर संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे जयंत मुखर्जी से शादी रचाने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा. उन्होंने यह साबित किया कि एक शादीशुदा महिला भी इंडस्ट्री की लीड हीरोइन बनकर करोड़ों दिलों पर राज कर सकती है. मौसमी चटर्जी के चेहरे पर एक ऐसी मासूमियत थी कि लोग उन्हें देखते ही उनके मुरीद हो जाते थे. मौसमी चटर्जी की सबसे बड़ी ताकत उनकी नैचुरल एक्टिंग थी. कहा जाता था कि जब पर्दे पर मौसमी की आंखों से आंसू गिरते थे, तो सिनेमा हॉल में बैठा हर दर्शक भावुक हो जाता था. उनकी सादगी ने उन्हें 70 और 80 के दशक की सबसे चहेती एक्ट्रेस बना दिया था. 70 के दशक में जहां रेखा अपने ग्लैमर और स्टाइल के लिए जानी जाती थीं, वहीं मौसमी चटर्जी उन्हें अपने एक्टिंग से कड़ी टक्कर देती थीं.
मौसमी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई, उन्होंने 'रोटी कपड़ा और मकान' जैसी सामाजिक फिल्मों में शानदार काम किया. मौसमी चटर्जी ने अपने दौर के हर दिग्गज अभिनेता के साथ सुपरहिट फिल्में दीं. उनकी जोड़ी शशि कपूर और जितेंद्र के साथ भी दर्शकों को खूब पसंद आती थी. हैरानी की बात यह है कि दर्जनों सुपरस्टार्स के साथ काम करने के बावजूद मौसमी चटर्जी हमेशा संजीव कुमार को अपना फेवरेट मानती रहीं. मौसमी का मानना था कि संजीव कुमार जितने टैलेंटेड स्टार इंडस्ट्री में बहुत कम हैं. वे संजीव कुमार की एक्टिंग की इतनी बड़ी कायल थीं कि उनके साथ काम करने का कोई मौका नहीं छोड़ती थीं.
संजीव कुमार और मौसमी चटर्जी की जोड़ी की खासियत यह थी कि वे पर्दे पर किसी भी रिश्ते में फिट हो जाते थे. फिल्म 'अंगूर' में उन्होंने रिश्तों को कॉमेडी के साथ निभाया, वहीं कई फिल्मों में वे प्रेमी-प्रेमिका और यहां तक कि पिता-पुत्री के रूप में भी नजर आए. मौसमी के करियर ग्राफ में ऐसी कई फिल्में हैं जो आज भी बेहतरीन मानी जाती हैं. 'प्यासा सावन', 'स्वयंवर' और 'इतनी सी बात', 'अंगूर' जैसी शानदार फिल्मों में उन्होंने काम किया. उन्होंने बंगाली और हिंदी सिनेमा के बीच एक एक रिश्ता बनाने का काम किया.

.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)


Leave A Comment