ब्रेकिंग न्यूज़

  घर के मुख्य दरवाजे पर रखें 7 चीजें, खींची चली आएंगी लक्ष्मी माता
घर का मुख्य द्वार ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा, रौशन भरा रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की हर एक चीज में ऊर्जा मौजूद होती है। घर में गलत जगह पर गलत चीजें रखने या बनवाने से वास्तु दोष लगता है। घर के मुख्य दरवाजे पर कुछ चीजें रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है और धन-धान्य में भी वृद्धि होती है। आइए जानते हैं घर की एन्ट्रेंस पर कौन सी लकी वस्तुएं रखनी चाहिए-
स्वास्तिक का चिन्ह- हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ में स्वास्तिक का चिन्ह बनाया जाता है। इसलिए अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए मुख्य द्वार के दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।
घोड़े की नाल- घर के लिए घोड़े की नाल बेहद लकी मानी जाती है। घोड़े की नाल को हमेशा मुख्य द्वार के ऊपरी भाग में लगाया जाता है। इससे गुड लक बना रहता है।
तोरण लगाएं- आम के पत्तों का तोरण बनाकर मुख द्वार पर लगाएं। ध्यान रखें की तोरण में इस्तेमाल किए गए पत्ते हरे-भरे होने चाहिए न की कटे-फटे। इससे घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।
शुभ-लाभ- घर के मुख द्वार के ऊपर या दाएं-बाएं भाग में लाल चंदन से शुभ-लाभ लिखें। शुभ-लाभ शुभट का प्रतीक है। इसे लिखने से घर की सुख-समृद्धि बढ़ती है।
दीपक जलाएं- घर के मुख्य द्वार पर शाम के वक्त रोज दीपक जलाएं, जिससे पॉजिटिव एनर्जी घर में प्रवेश कर सके। मान्यता है शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
तुलसी पौधा- तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। घर के मुख द्वार के पास तुलसी का पौधा भी रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें की ये पौधा सूखने या सड़ने न पाए। सुबह-शाम तुलसी जी के समक्ष दीपक भी जलाएं। सूर्य यंत्र: घर के मेन दरवाजे पर सूर्य यंत्र लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर को बुरी नजर या नेगेटिव एनर्जी से बचाया जा सकता है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english