- Home
- छत्तीसगढ़
-
- रसोई में बन रहे भोजन की गुणवत्ता परखी, डीएमएफ मद से कम्प्यूटर सेट की दी स्वीकृति
बालिका गृह भवन के तत्काल मरम्मत के दिए निर्देशबिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह, प्लेस आफ सेफ्टी, विशेष गृह, बालिका गृह और सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इन संस्थाओं में निवासरत बच्चों से चर्चा कर रहन-सहन, खान-पान की जानकारी ली। रसोई में बन रहे भोजन की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने बच्चों के अनुरोध पर डीएमएफ मद से कम्प्यूटर सेट की स्वीकृति भी दी।कलेक्टर ने सबसे पहले बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां 29 बच्चे निवासरत है। कलेक्टर ने इत्मीनान से बच्चों से चर्चा की और उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उनके अनुरोध पर 5 कम्पयूटर सेट प्रिंटर सहित एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उनसे चर्चा के दौरान कहा कि अपने भविष्य के लिए कुछ मकसद बनाएं और उसे पूरा करने में जुट जाएं। बच्चों ने इस दौरान देश भक्ति से ओत-प्रोत गानों पर प्रस्तुति भी दी। कलेक्टर ने कार्यक्रम के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। कलेक्टर ने यहां बच्चों के शयन कक्ष, भोजन कक्ष, भंडार कक्ष, रसोई कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता भी परखी। मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन दिया जा रहा है अथवा नहीं इसकी भी कलेक्टर ने जांच की। अधीक्षिका श्रीमती अर्चना चौहान ने बताया कि नाश्ते में पूरी और छोले की सब्जी दी गयी और दोपहर को खाने में दाल, चावल और आलू बैगन, सलाद दिया जाएगा। इसके बाद कलेक्टर ने प्लेस ऑफ सेफ्टी और विशेष गृह का जायजा लिया। इस संस्थान में 15 बच्चे निवासरत है। यहां बच्चों ने अपने हाथों से बनाया बुके और अन्य सामग्रियां कलेक्टर को दी। कलेक्टर ने इन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने इन किशोरों को भी 5 कम्प्यूटर सेट डीएमएफ मद से दिलाने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने शासकीय बालिका संप्रेक्षण गृह का जायजा लिया। यहां 6 से 18 वर्ष की 35 बालिकाएं है। ये बालिकाएं मुंगेली, बेमेतरा, गौरेला पेंड्रा और बिलासपुर जिले की हैं। कलेक्टर ने अधीक्षिका श्रीमती ज्योति तिवारी से बच्चों को दी रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने कहा। कलेक्टर ने कहा कि बाहरी व्यक्तियों को किसी भी हाल में प्रवेश न दिया जाए। बिल्डिंग की मरम्मत के लिए तत्काल प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिकाओं से चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित किया। 5 कम्प्यूटर सेट प्रिंटर सहित एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण -कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिला सहायता केन्द्र सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। सखी केन्द्र में महिलाओं को एक ही छत के नीचे कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, मेडिकल सुविधा के साथ अल्पकालीन आश्रय की सुविधा है। केंद्र का उद्देश्य घरेलू हिंसाओं से पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान करना है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सखी वन स्टॉप सेंटर में परामर्श से जुड़े दस्तावेजों के उचित संधारण के निर्देश दिए। सखी केंद्र में सभी कर्मचारी महिलाएं है, जो पीड़ित महिला को केंद्र में आवश्यक सहायता प्रदान करती है। केंद्र में विगत वर्ष कुल 160 प्रकरण आए जिनमें 149 का निराकरण किया गया। 28 महिलाओं को आश्रय प्रदान किया गया। सखी केंद्र प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी पाण्डेय ने बताया कि केंद्र में आने वाले अधिकतर प्रकरण घरेलू हिंसा के होते है, जिनमें परामर्श के माध्यम से सुलह का प्रयास किया जाता है।निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री तारकेश्वर सिन्हा व जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री उमाशंकर गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। - -कलेक्टर और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाबिलासपुर /जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल आज कलेक्टर श्री अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में सवेरे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी और विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित झांकी का प्रदर्शन भी किया जाएगा।कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अंतिम रिहर्सल का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर प्रशिक्षु आईपीएस श्री अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
- -पंजीयन पत्रक पर अब अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहींदुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में पंजीयन एवं नवीनीकरण करने हेतु इच्छुक आवेदकों के लिये विभाग द्वारा ऑन लाईन पंजीयन हेतु नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक श्री राजकुमार कुर्रे से मिली जानकारी के अनुसार जो आवेदक पंजीयन कराने हेतु इच्छुक है, वे रोजगार विभाग के वेबसाइट पर erojgar.cg.gov.in पर स्वयं ऑन लाईन पंजीयन कर सकते है अथवा अपने समीप के चॉइस सेंटर में उपस्थित होकर ऑन लाईन पंजीयन करवा सकते है। पंजीयन के उपरान्त आवेदक को पहचान पत्र का प्रिंट आउट लेना होगा। पंजीयन पत्रक पर अब अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नही होगी। इस प्रिंट आउट को आवेदक रिक्त पदों के लिये मांगे जाने पर उपयोग कर सकता है।
- -मॉप अप दिवस 15 फरवरी को आयोजितदुर्ग / जिले में आगामी 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान 10 फरवरी को जिले में एक वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि मुक्ति की दवा अल्बेंडाजॉल खिलाई जाएगी। 10 फरवरी को दवा सेवन से छूटे हुए बच्चों व किशोरों को 15 फरवरी को मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। आंगनबाड़ियों, शासकीय विद्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में बच्चों को कृमि की दवा का सेवन कराया जाएगा। एक वर्ष से दो वर्ष के बच्चों को अलबेंडाजॉल की आधी गोली खिलाई जाएगी। दो वर्ष से तीन वर्ष के बच्चों को एक गोली, तीन वर्ष से 5 वर्ष के बच्चों के लिए एक गोली, पंाच से 19 वर्ष के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों के लिए एक गोली अल्बेंडाजाल खिलाई जाएगी। 1 से 19 साल के बच्चों और किशोर-किशोरियों को कृमि नियंत्रण की दवाई स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्रों पर निःशुल्क खिलाई जाएगी।बच्चों व किशोरों के अच्छे स्वास्थ्य, अनीमिया पर नियंत्रण, एकाग्रता में वृद्धि, रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि, शरीर में पौष्टिक तत्वों में वृद्धि के लिए कृमिनाशक दवा देना आवश्यक है। मॉप अप दिवस 15 फरवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसमें कार्यक्रम के दौरान छुटे हुए बच्चों को दवा सेवन कराया जाएगा, जिससे की बच्चों, किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर, एनीमिया की रोकथाम, बौद्धिक विकास तथा शाला में उपस्थिति में सुधार हो सके।
- -सिकलिंग-थैलेसिमिया व जरूरतमंद मरीजों के लिए निशुःल्क रक्तदान शिविरदुर्ग 2 / जिला चिकित्सालय दुर्ग (ब्लड बैंक) में 25 जनवरी 2024 को प्रातः 9 बजे से संध्या 5 बजे तक रक्तदान शिविर व रक्तदान उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को जिला चिकित्सालय दुर्ग में निःशुल्क वाहन पार्किंग सुविधा एवं प्रशस्तिपत्र दिया जायेगा। ब्लड बैंक मंे रक्त की निरंतर उपलब्धता विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरो के अधिक से अधिक आयोजन से ही सुनिश्चित किया जा सकता है। दुर्घटना व आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के हित हेतु रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा मे जनसमान्य द्वारा अपना अमूल्य योगदान दिया जा सकता है। वजन के अनुसार स्वस्थ्य शरीर में 05 से 06 लीटर रक्त होता है, जिसमें से शरीर रक्तदाता को एक बार में केवल 350 मि.ली. ही रक्तदान करना होता है। रक्तदान के समय वजन, बीपी, हीमोग्लोबिन, ब्लडग्रुप, मलेरिया, एचआईवी, हेपेटाइटिस, वी.डी.आर.एल. की निःशुल्क जाँच होती है। व्यस्क लोग जिनकी उम्र 18 वर्ष से 65 वर्ष हो, वजन 45 कि.ग्राम से उपर हो, वह रक्तदान कर सकते है। हर तीन माह (90 दिन) के अंतराल पर पुरूष तथा हर 4 माह (120 दिन) के अंतराल पर महिला रक्तदान कर सकती है। हर बालिक व स्वस्थ्य व्यक्ति का कर्तव्य व दायित्व है कि जरूरतमंद मरीजों के लिये रक्तदान करें। जनसामान्य से अपील की गई है कि इस मानवीय कार्य मे 25 जनवरी को सभी को रक्तदान के लिये प्रेरित करें एवं रक्तदान शिविर तक लाने में मदद करें ताकि रक्तदान से ब्लड बैंक में सभी ग्रुव्स के रक्त युनिट उपलब्ध हो पायें।
-
दुर्ग /जिला मुख्यालय में गरिमामय गणतंत्र दिवस आयोजन के लिए आज कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और एसएसपी श्री आर.जी. गर्ग की मौजूदगी में अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। एडीएम श्री अरविंद एक्का ने पूर्वाभ्यास के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। मंच पर मुख्य अतिथि के आगमन व ध्वजारोहण का अभ्यास के साथ ही कलेक्टर और एसएसपी के साथ परेड निरीक्षण, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरों से परिचय, खूले आकाश में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़ने, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फोटो सेशन सहित संपूर्ण आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीइओ श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे, एसडीएम श्री मुकेश रावटे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जयसवाल सहित पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे-जिले में 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। जिला स्तरीय मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और एसएसपी श्री आर.जी. गर्ग ने सभी तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। - -निर्माण कार्यों और निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने कहा-प्रधानमंत्री आवास के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश-सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन टीम के साथ वार्डों का दौरा कर निर्माण और सफाई कार्यों का निरीक्षण करने कहारायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर और दुर्ग संभाग के नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अभियंता को भविष्य की जरूरत के मुताबिक निकाय का विकास करने और सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और अभियंताओं को अपने मुख्यालय में ही निवास करने को कहा। उप मुख्यमंत्री ने सभी निर्माण कार्यों और निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों के निर्माण में तेजी लाने को कहा। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन टीम के साथ वार्डों का दौरा कर निर्माण और सफाई कार्यों के निरीक्षण के निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आयोजित बैठक में नगर पंचायतों में अधोसंरचना विकास, राज्य एवं केंद्र प्रवर्तित तथा 15वें वित्त आयोग की राशि से निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इन नगरीय निकायों में आय-व्यय की स्थिति, कर संग्रहण की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति, साफ-सफाई की व्यवस्था और वेतन भुगतान की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस., संचालक श्री कुंदन कुमार, सूडा (SUDA) के सीईओ श्री सौमिल रंजन चौबे, नगरीय प्रशासन विभाग के मुख्य अभियंता तथा रायपुर और दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में अधिकारियों को निर्माण और सफाई कार्यों का मौके पर नियमित निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक वार्ड के लिए नोडल अधिकारी नामांकित कर हर सप्ताह तीन दिन निकाय के अधिकारियों की टीम और जनप्रतिनिधियों के साथ सफाई और निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नालियों और सड़कों की साफ-सफाई की पुख्ता मॉनिटरिंग करते हुए वार्डों में अच्छी स्वच्छता सुनिश्चित करने को कहा।श्री साव ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को संपत्ति कर के साथ ही अन्य करों की वसूली की नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने सप्ताह में हर दिन नगर पंचायत की अलग-अलग शाखाओं के काम की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों में भविष्य की जरूरतों के मुताबिक विकास कार्य करने और सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम करने को कहा।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समीक्षा बैठक में कहा कि निर्माण कार्यों में खराब गुणवत्ता की शिकायत नहीं आना चाहिए। उन्होंने संपत्ति कर के बड़े बकायादारों को चिन्हित कर इसकी वसूली के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगर पंचायतों में सड़कों, नालियों और चौक-चौराहों में अच्छी सफाई रखने को कहा। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरा रहने से वहां आने वाले लोगों में शहर और प्रदेश की अच्छी छबि बनती है।
- -राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में डाउनलोड कर राशनकार्ड के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकेंगे-इस एप को अपलोड करने के एक घंटे के भीतर 254 हितग्राहियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया जमारायपुर / प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए राज्य स्तरीय अभियान 25 जनवरी 2024 से प्रारंभ होने जा रहा है। राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि वर्तमान में प्रचलित सभी राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 के दौरान किया जाएगा। इस संबंध में सभी कलेक्टरों को 19 जनवरी को विस्तृत निर्देश जारी किए जा चुके हैं। राशनकार्ड नवीनीकरण खाद्य विभाग द्वारा नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, जिसे राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में डाउनलोड कर इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट ;ीजजचरूध्धींकलंण्बहण्दपबण्पदध्द्ध में आज अपलोड कर दिया गया है। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन तथा ऑफलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने का प्रावधान किया गया है। इस एप को आज अपलोड करने के एक घंटे के भीतर 254 हितग्राहियों द्वारा इसे डाउनलोड कर नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत भी कर दिया है।संचालक खाद्य विभाग द्वारा कलेक्टरों से कहा गया है कि राशनकार्ड नवीनीकरण के संबंध में उचित मूल्य दुकान, ग्राम पंचायत तथा स्थानीय स्तर पर प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने निर्देशित करें। बस्तर संभाग के जिले जहां मोबाईल कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है या नियमित कनेक्टिविटी नहीं है वहां हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष छूट का प्रावधान रखा जाए। साथ ही ऐसे अति वृृद्ध तथा शारीरीक रूप से निःशक्त हितग्राही, जिनके द्वारा अपना ई-केवाईसी अब तक नहीं कराया गया हैं, उन्हें भी राशनकार्ड नवीनीकरण में विशेष सुविधा की जाए। खाद्य विभाग द्वारा तैयार किए गए मोबाईल एप्प में हितग्राहियों के पास वर्तमान में उपलब्ध क्यूआर कोड को स्केन करने की सुविधा है, जिसके जरिए राशनकार्ड के आवेदन संबंधी समस्त जानकारी स्वतः खाद्य विभाग के डेटाबेस से मोबाईल एप्प के जरिए उपलब्ध हो जाएगी, जिसकी पुष्टि हितग्राही द्वारा अपने मोबाईल के जरिए करते हुए आवेदन सुगमता से प्रस्तुत किया जा सकेगा।राशनकार्डधारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा राशनकार्ड के नवीनीकरण की प्रक्रिया को पहले से अधिक बेहतर तथा सरल बनाया गया है ताकि कोई भी पात्र हितग्राही अपना राशनकार्ड नवीनीकृृत कराने से वंचित न रहे। राशनकार्ड में शामिल सदस्यों में से किसी भी एक सदस्य का ई-केवाईसी पूर्ण होने की स्थिति में हितग्राही द्वारा मोबाईल एप्प के जरिए इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया से हितग्राहियों के राशनकार्ड फरवरी 2024 तक नवीनीकृृत होने के साथ-साथ छूटे हुए सदस्यों के ई-केवाईसी का कार्य भी तेजी से पूर्ण हो जाएगा।अन्त्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित तथा निःशक्तजन श्रेणी के जारी राशनकार्डों के लिए राशनकार्ड नवीनीकरण की पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी तथा उन्हें नए राशनकार्ड प्राप्त करने हेतु किसी भी प्रकार की राशि का भुगतान नहीं करना होगा। सामान्य श्रेणी के राशनकार्डधारियों हेतु एप्प के माध्यम से नवीनीकरण के लिए 10 रूपए की राशि निर्धारित की गयी है।
- -केंद्रीय खान सुरक्षा महानिदेशालय एवं एसईसीएल ने दी ट्राफीरायपुर । भारत सरकार के केन्द्रीय खान सुरक्षा महानिदेशालय ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड को ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए लगातार दूसरे साल प्रथम पुरस्कार प्रदान किया है। यह पुरस्कार वर्ष 2023 में 2 मिलियन से 5 मिलियन टन की क्षमता की खुली खदान श्रेणी के लिए दिया गया है। इसके अलावा इस खदान को तीन और श्रेणियों (जनरल सेफ्टी, प्रकाश व्यवस्था एवं डस्ट सेपरेशन) में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। साथ ही खनन संक्रिया (माइनिंग वर्किंग), डंप मैनेजमेंट तथा पुनर्भरण (रिक्लीमिनेशन) व नवाचार (इनोवेशन) की तीन अलग-अलग श्रेणियों में द्वितीय पुरस्कार दिये हैं। इस उपलब्धि के लिए पावर कंपनी के चेयरमैन पी. दयानंद ने जनरेशन कंपनी की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के मुख्यालय डंगनिया स्थित सेवाभवन में चेयरमेन श्री पी. दयानंद को जनरेशन कंपनी के अधिकारियों ने उक्त पुरस्कार की ट्राफी सौंपी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार, कार्यपालक निदेशक (सिविल-प्रोजेक्ट-1) श्री एमआर बागड़े एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सिविल-माइनिंग एजेंट) श्री डी नाथ उपस्थित थे। गौरतलब है कि खान सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी कोल ब्लाक की वार्षिक समीक्षा कर विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत करता है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन खान सुरक्षा महानिदेशालय ने वार्षिक सुरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दीपका (कोरबा) में किया। इस वर्ष इस आयोजन की जिम्मेदारी खान सुरक्षा महानिदेशालय एवं साउथ ईस्टर्न कोलफील्डस लिमिटेड, एनटीपीसी व निजी क्षेत्र के कोयला संस्थानों द्वारा वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा किया गया। इस समारोह में खान सुरक्षा महानिदेशालय के महानिदेशक प्रभात कुमार मुख्य अतिथि एवं एसईसीएल के सीएमडी प्रेमसागर मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वर्ष 2023 में जनरेशन कंपनी को चार श्रेणियों में पुरस्कार मिले, जिसमें ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही तीन व्दितीय पुरस्कार प्राप्त हुए। जिसमें से सुरक्षा के लिए प्रयोग में लाए जा रहे नवाचार के लिए 25 हजार रुपए नगद राशि के साथ पुरस्कार प्रदान किया गया। जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री कटियार ने कहा कि कोल उत्खनन का कार्य सभी सुरक्षा मानकों को पालन करते हुए निरंतर पांच वर्षों से किया जा रहा है। शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त कर आगे खनन का कार्य जारी रखे हुए है।जनरेशन कंपनी को गारे पेलमा कोयला खदान आबंटित किया गया है, जहां 2019-20 से ओपन कास्ट माइनिंग की जा रही है। यहां से जनरेशन कंपनी के अटल बिहारी वाजपेयी थर्मल पॉवर स्टेशन मड़वा (1000 मेगावाट) को कोल आपूर्ति की जाती है। जनरेशन कंपनी के अधिकारियों के सुपरविजन में जीपी III सी एल (गारे पेलमा III कंपनी लिमिटेड) द्वारा गारे पेलमा सेक्टर –III से कोयला उत्खनन का कार्य किया जा रहा है।
- -घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से की मुलाकात शाल, श्रीफल से किया सम्मानित-शहीद संजय यादव की मूर्ति का अनावरण उनके जन्मदिवस के अवसर पर 21 मार्च को किया जाएगारायपुर, /उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा आज शहीद प्रधान आरक्षक संजय यादव के परिजनों से मिलने राजधानी रायपुर के अजाक थाना के पीछे स्थित पुलिस कॉलोनी उनके निवास में पहुंचे। उन्होंने शहीद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर सच्ची श्रध्दांजलि अर्पित की। परिजनों को शाल, श्रीफल, मिठाई एवं फल देकर सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री ने शहीद परिवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय का निमंत्रण संदेश लेकर आया हूं।उन्होंने परिजनों से बात कर उनका कुशलक्षेत्र पूछा। उनके परिवार के फोटो एलबम को भी देखा। परिजनो ने बताया कि टिकरापारा थाना के पास स्कूल का नामकरण शहीद संजय यादव के नाम पर किया गया है किन्तु आज तक स्कूल में उनकी मूर्ति नहीं लगाई गयी है। उपमुख्यमंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि शहीद की मूर्ति उनकी जन्मदिवस के अवसर पर 21 मार्च को स्थापित किये जाये। 21 मार्च को मूर्ति अनावरण में स्वयं उपस्थित भी होंगे। इस अवसर पर उनके परिजन उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई 2009 को मदनवाड़ा कैंप में घात लगाये नक्सलियों द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें 13 वीं वाहिनी के 2 जवान शहीद हो गये। घटना की खबर मिलते ही पुलिस पार्टी मदद के लिये मदनवाड़ा कैम्प के लिए रवाना हुई। पुलिस पार्टी जैसे ही ग्राम-कोरकोट्टी जंगल थाना-मानपुर रोड क्रासिंग के पास पहंुची वैसे ही एक जबरदस्त धमाका हुई एवं विस्फोट के पश्चात पुलिस व नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें वीरता पूर्वक लड़ते हुये शहीद प्रधान आरक्षक संजय यादव वीरगति को प्राप्त हुये।
- -राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भाषा शिक्षण के लिए तैयार की गयी है " हल्बी बालबोधिनी" पुस्तकरायपुर /गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘हल्बी बालबोधिनी’ पुस्तक का विमोचन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगें। राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2022 के अंतर्गत तीन से आठ साल तक के बच्चों को मातृभाषा, घर की भाषा, तथा आंचलिक भाषा में शिक्षा दान की व्यवस्था की गई है। भारत के आदिवासी बहुल क्षेत्रों के बच्चों को पठन-पाठन में कठिनाई होती है। बच्चों के ज्ञानात्मक स्तर व सामान्य बोली भाषा को ध्यान में रखते हुए भाषा शिक्षण पुस्तक ‘हल्बी बालबोधिनी’ तैयार की गयी है।हल्बी बालबोधिनी में अंग्रेजी के शब्दों के साथ चित्र एवं कविता के माध्यम से वर्णमाला, बारहखड़ी, गिनती का है समावेशहल्बी बालबोधिनी में मातृभाषा हल्बा के साथ हिंदी और अंग्रेजी के शब्दों के साथ चित्र एवं कविता के माध्यम से वर्णमाला, बारहखड़ी, गिनती आदि का समावेश है। यह पुस्तक हल्बा जनजाति क्षेत्र विशेषकर छत्तीसगढ़ के साथ मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा और असम में नया शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार को उपलब्ध कराई जाएगी।शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में भारतीय भाषा संस्थान मैसूर के डायरेक्टर प्रोफेसर शैलेन्द्र मोहन एवं पूर्वी क्षेत्रीय भाषा केन्द्र भुवनेश्वर के प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर, डॉ विनय पटनायक शिक्षा विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मुख्य परामर्शदाता भारत सरकार के मार्गदर्शन में हल्बी भाषा में स्थानीय गीत, कविता, कहानियां, वार्तालाप एवं चित्र को वर्ण और शब्दों के माध्यम से बच्चों को ध्वनि परिचय, वर्ण परिचय, पढ़ने एवं लेखन अभ्यास के लिए भाषा शिक्षण पुस्तक हल्बी बालबोधिनी का निर्माण कृष्णपाल राणा, आदिम जनजाति शोधकर्ता, एवं महासचिव अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा समाज छत्तीसगढ़ महासभा, दामेसाय बघेल, व्याख्याता, आदिम जनजाति शोधकर्ता एवं संरक्षक हल्बा समाज पखांजूर एवं हेमलता बघेल प्रधानाध्यापक के द्वारा किया गया है।इस पुस्तक की रचना में लतेलराम नाईक अध्यक्ष आदिवासी हल्बा समाज छत्तीसगढ़ महासभा, शिवकुमार पात्र पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक हल्बा समाज छत्तीसगढ़ महासभा, बिरेंद्र चनाप अध्यक्ष छत्तीसगढ़ महासभा, एवं डॉ रतिराम साहनी का विशेष सहयोग रहा। हल्बी बालबोधिनी पुस्तक रचना करने के लिए कृष्णपाल राणा, दामेसाय बघेल और हेमलता बघेल को भारतीय भाषा संस्थान शिक्षा मंत्रालय, उच्चतर शिक्षा विभाग भारत सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर भुवनेश्वर में सम्मानित किया है।
- किसानों को 27,504 करोड़ रूपए का भुगतानकस्टम मीलिंग के लिए 85.54 लाख मीट्रिक टन धान का उठावरायपुर, / छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 129.54 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 27,504 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 23 लाख 20 हजार 384 किसानों से 129 लाख 54 हजार 894 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 27 हजार 504 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 99 लाख 71 हजार 399 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 85 लाख 54 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
- -आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने पर मुख्यमंत्री के प्रति व्यक्त किया आभाररायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में पुलिस भर्ती में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्प भेंटकर राज्य शासन द्वारा शासकीय नौकरी भर्ती में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट की अवधि को पांच साल के लिए बढ़ाने के फैसले के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया।गौरतलब है कि मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के शिक्षित बेेरोजगारों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट की अवधि को पांच साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। अभ्यर्थियों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का लाभ 31 दिसम्बर 2028 तक मिलेगा।छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में दी गई, पांच वर्ष की छूट अवधि को 01 जनवरी 2024 से 31 दिसम्बर 2028 तक अर्थात् पांच वर्ष तक बढ़ाए जाने एवं अन्य विशेष वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में देय छूट को यथावत रखते हुए सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष यथावत निर्धारित रहेगी। यह छूट गृह (पुलिस) विभाग के लिए लागू नहीं होगी।छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला पुलिस आरक्षक संवर्ग में भर्ती के लिए वर्ष 2018 में 2259 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। इसके पश्चात लगभग 5 वर्ष उपरांत दिनांक 04/10/2023 को जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। ऑनलाईन आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिपरिषद द्वारा पुरूष अभ्यर्थियों को उच्चतर आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से आप सभी को भर्ती में भाग लेने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान श्री अंगद भारद्वाज ने बताया कि उम्र सीमा अधिक हो जाने के कारण वे भर्ती परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पा रहे थे। उन पर दो बहनों की जिम्मेदारी है और रोजगार नहीं मिलने से चिंतित थे। ऐसे में आयु सीमा में छूट मिलने पर वे फिर से भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे।अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट के विचार के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने बताया कि वे ग्रामीण परिवेश से जुड़े व्यक्ति हैं। उन्हें लोगों से मुलाकात के दौरान सभी की समस्याओं से रूबरू होने का मौका मिलता है। इस अवसर पर श्री मनोज बघेल, श्री सैलू कश्यप, श्री आलोक शर्मा, श्री सालिक सिन्हा एवं अभ्यर्थीगण उपस्थित थे।
- रायपुर । आयुष मंत्रालय भारत सरकार की योजना के तहत प्रदेश में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर्स) के योग प्रशिक्षकों को दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष के रूप में आमन्त्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के योग प्रशिक्षकों को बुलाया गया है ,जिसमें छत्तीसगढ़ केे 15 योग प्रशिक्षक भी शामिल हैं ।आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योगाभ्यास कराने वाले 15 योग प्रशिक्षकों को गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। राजधानी दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिलने के बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर के योग प्रशिक्षकों मे हर्ष व्याप्त है। गणतंत्र दिवस समारोह में देश भर के चुनिंदा योग शिक्षक शामिल होंगे। इस दौरान भारत सरकार की ओर से अतिथि के रूप में शामिल इन योग शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।आयुष विभाग द्वारा चयनित सभी 15 योग प्रशिक्षकों को सपरिवार आयुष विभाग की ओर से डॉ. परमानंद सोनकर (सहायक संचालक) बतौर नोडल अधिकारी गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। डॉ. सोनकर ने बताया कि वे सभी 15 योग प्रशिक्षक उत्साहित है जिन्हें अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। शेष सभी योग प्रशिक्षक भी इस बात से हर्षित है कि उन्हें भी भविष्य मे उन्हें भी यह सुअवसर प्राप्त होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथि के रूप में प्राप्त आमंत्रण से विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिला है। इस दौरान देश भर के आमंत्रित योग प्रशिक्षकों को नई दिल्ली स्थित भारत सरकार आयुष मंत्रालय के उत्कृष्ट संस्थानों का भ्रमण भी कराया जाएगा साथ ही केंद्रीय मंत्री (आयुष मंत्रालय) तथा सचिव भारत सरकार आयुष मंत्रालय के साथ रात्रि भोज एवं संवाद की व्यवस्था भी की जा रही है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि पर्यटन देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इससे न सिर्फ लोगों को स्थानीय सांस्कृतिक, भौगोलिक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं अद्भुत स्थलों को जानने का मौका मिलता है, बल्कि यह हजारों परिवारों के जीवनयापन के लिए आजीविका के नए रास्ते भी खोलता है।श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का उद्देश्य भारत में पर्यटन उद्योग के महत्व पर जोर देना है और लोगों के बीच इसके प्रति जागरूकता को बढ़ाना है ताकि यह देश को भविष्य में आर्थिक तरीके से लाभ देता रहे। भारत हमेशा से अपनी समृद्ध संस्कृतियों के लिए जाना जाता है इसलिए भारत के प्रत्येक क्षेत्र की एक लंबी और शानदार पृष्ठभूमि है। यह सब दिखाने का सबसे बड़ा तरीका पर्यटन के माध्यम से है। इसके माध्यम से व्यक्तियों को अपने देश की सुंदर भूमि के बारे में जानने के लिए भी जागरूक किया जाता है।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगल कामना की है। श्री साय ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। यह नई फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं।
- रायपुर /गणतंत्र दिवस के अवसर पर ज़िला मुख्यालय बेमेतरा स्थित ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान के मुख्य समारोह में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल प्रातः 9 बजे करेंगे ध्वजारोहण तत्पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
- -हमारी सरकार भगवान श्री राम के ननिहाल वालों को उनके अयोध्या तीर्थ दर्शन के लिए ले जाएगी : मुख्यमंत्री श्री साय-अयोध्या के श्रीराम मंदिर में हमारे भांचा श्रीराम का अलौकिक बाल विग्रह का आलोक देखते ही बन रहा-06 समिति के लोग साठ दिनों तक अयोध्या में भण्डारा चलाकर रामभक्तों को कराएंगे भोजनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित श्री राम मंदिर परिसर से श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भण्डारे के संचालन के लिए कार्यकर्ताओं की टीम को झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज हम सबके लिए एक विशेष अवसर है। भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से राम भक्त कार्यकर्ताओं और रसोईयों की टीम राम दर्शन के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को भण्डारा भोज कराने रवाना हो रहे हैं। भगवान श्रीराम की ही कृपा है कि 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के भांचा भगवान राम अयोध्या में अनेक वर्षों तक टेंट में रहने के बाद विधि-विधान से विराट मंदिर में विराजमान हुए। श्रीराम मंदिर में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से देश भर से अयोध्या पहुंचे संतो, महात्माओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसका लाइव प्रसारण हम सबने देखा। यह इतना अद्भुत दृश्य था। हमारे भांचा श्रीराम का अलौकिक बाल विग्रह का आलोक देखते ही बन रहा था।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बहुत खुशी है कि पूरा देश ही नहीं अपितु दुनिया भी राममय हुई है। हमारे छत्तीसगढ़ में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का ज्यादा ही उत्साह है, यह होना स्वाभाविक भी है क्योंकि हम सभी श्रीराम के ननिहाल वाले हैं। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है। हम ननिहाल वाले तरह-तरह से श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। हमने यहां से सुगंधित चावल और सब्जियां भेजी, जिसका भोग प्राण प्रतिष्ठा के दिन श्रीराम को लगाया गया। हमारे यहां सत्य सांई अस्पताल से डॉक्टरों की टीम भी स्वास्थ्य सेवा करने अयोध्या गई। हमारे 06 समिति के लोग अब साठ दिनों तक अयोध्या में भण्डारा चलाकर रामभक्तों को भोजन कराएंगे। ऐसे लोगों को अयोध्या रवाना कराने का सौभाग्य मिला है। मैं आप सभी को बधाई और धन्यवाद देना चाहूंगा। मेरी मंगल कामना है कि छत्तीसगढ़ पर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद बना रहे।मुख्यमंत्री श्री साय ने भण्डारा आयोजक 06 समिति के समन्वयक श्री धरमलाल कौशिक, समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा कि भोजन कराना बड़े पुण्य का काम है। भण्डारे की व्यवस्था में बड़ी मेहनत लगती है। इस काम की जितनी तारीफ की जाए कम है। अब छत्तीसगढ़ के लोग ट्रेन के माध्यम से अयोध्या जाएंगे। इसमें पहली ट्रेन दुर्ग से जाने वाली है। इसके बाद रायपुर, बिलासपुर फिर अंबिकापुर से श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन के लिए चार ट्रेनों में रवाना होगी। मोदी जी की गारंटी में हमारी सरकार भगवान श्री राम के ननिहाल वालों को उनके तीर्थ दर्शन के लिए ले जाएगी।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि अयोध्या में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ पहुंच रही है। भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांचा हैं और उनके दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले श्रद्धालु भूखे न रहे, इसकी चिंता छत्तीसगढ़ ने की है। अनाज से लेकर बड़े बर्तन एवं रसोईए भी इस दल के साथ अयोध्या के लिए आज रवाना हो रहे हैं। अयोध्या में 60 दिनों तक शबरी प्रसादालय के माध्यम से निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।विधायक श्री संपत अग्रवाल ने कहा कि पूरा देश इस उत्सव में जोर-शोर से शामिल हो रहा है। छत्तीसगढ़ श्रीराम का ननिहाल है इसलिए गांव का बच्चा-बच्चा राममय हो गया है। गौरतलब है कि श्री संपत अग्रवाल ने श्रीराम लला के ननिहाल छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाकर सेवा कार्य करने वाली समितियों को और राम सेवकों को एकजुट किया है। इन समितियों में नीलांचल सेवा समिति, स्वर्गीय पुरूषोत्तम अग्रवाल फाउंडेशन, काली मंदिर सेवा समिति, एग्रोटेक सोसायटी और अक्षत फाउंडेशन, उन्होंने बताया कि राम मंदिर के समीप सरयू तट पर लगभग एक किलोमीटर में छत्तीसगढ़ की समितियों द्वारा संचालित शबरी प्रसादालय संचालित किया जाएगा।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक श्री संपत अग्रवाल, विधायक श्री खुशवंत साहेब, विधायक श्री मोतीलाल साहू, इस कार्यक्रम की सहसंयोजक श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री योगेश अग्रवाल सहित श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- -21 मार्च 2024 तक चलेगी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रियारायपुर / सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने बताया कि भारतीय सेना में भर्ती के लिए इंडियन आर्मी की वेबसाइट-www.joinindianarmy.nic.in पर 08 फरवरी, 2024 को अधिसूचना जारी की जाएगी । अधिसूचना जारी होने के बाद, सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 08 फरवरी, 2024 से प्रारम्भ हो जाएगी जोकि 21 मार्च, 2024 तक खुली रहेगी । आवेदन अग्निवीर पुरूष जर्नल, तकनिकी, क्लर्क / स्टोरकिपर, ट्रेड्समैन दसवीं पास, ट्रेड्समैन आठवीं पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), नर्सिंग असिस्टेंस, नर्सिंग असिस्टेंस वेट, सिपाही फार्मा, हवलदार एस.ए.सी और धर्मगुरु (RT JCO) के पदों के लिए किया जा सकता है । ऑनलाइन परीक्षा अप्रैल और मई के महीने में आयोजित होने की संभावना है ।सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 250/- रुपये का भुगतान करना होगा । वर्ष 2024-25 के लिए उम्मीदवारों की भर्ती दो चरणों में की जायेगी । प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई ) और द्वितीय चरण में भर्ती रैली होगी । सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने यह भी बताया है की दसवीं या बारहवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण हैं और जो उम्मीदवार कक्षा दसवीं या बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहें हैं वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य सभी क्यूआर को पूरा करते हों जो की अधिसूचना में दिया जायेगा ।इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपना यूजर आईडी (Profile) और पासवर्ड इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर बनाकर तैयार रखें ताकि ऑनलाइन पंजीकरण के समय आपका पंजीकरण करने में ज्यादा समय ना लगे और यह भी सलाह दी जाती है कि भर्ती चक्र (2024-25) के दौरान अपना मोबाइल नंबर और ईमेल (Email ID) जिससे पंजीकरण कर रहे हैं उसे ना बदलें, क्योंकि सभी महत्वपूर्ण जानकारी उसी मोबाइल नंबर और ईमेल (Email ID) पर दी जायगी ।किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण अथवा सहायता के लिए शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष संख्या 0771-2965212, 0771-2965213, पर संपर्क किया जा सकता है । भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है इसलिए अनाधिकृत व्यक्तियों से सावधान रहें ।
- रायपुर, /राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी और मतदाताओं को विशेष पहल कर मतदान के लिए प्रेरित करने वाले जिलों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री टी. पी. शर्मा प्रमुख लोकायुक्त,छत्तीसगढ़ लोक आयोग होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल करेंगे।राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आईएएस श्री संजय अग्रवाल, आईएएस श्री आकाश छिकारा, श्री ऋतुराज रघुवंशी, डॉ प्रियंका शुक्ला, श्री जितेंदर यादव को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा निर्वाचकीय कार्याें में उत्कृष्ठता के साथ कार्य करने हेतु विशेष जुरी, उत्कृष्ठ उप जिला निर्वाचन अधिकारी, बेस्ट इलेक्शन सुपरवाइजर, सर्वश्रेष्ठ क्रियेटिव तैयारी करने हेतु राज्य स्तरीय प्रोत्साहन, उत्कृष्ठ रिटर्निंग ऑफिसर, उत्कृष्ठ सहायक रिटर्निंग, उत्कृष्ठ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उत्कृष्ठ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उत्कृष्ठ सहायक प्रोग्रामर, उत्कृष्ठ डाटा एंट्री ऑपरेटर को पुरस्कृत किया जाएगा
- -राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्यपथ पर छत्तीसगढ़ की 16 स्वच्छता दीदियां अपने परिजन के साथ देखेंगी गणतंत्र दिवस समारोहरायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड देखने नई दिल्ली जा रहीं स्वच्छता दीदियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यात्रा के लिए स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन को अपनी शुभकामनाएं दीं। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ की 16 स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह देखने विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। ये स्वच्छता दीदियां 25 जनवरी को केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात भी करेंगी। स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन की नई दिल्ली रवानगी के समय आज माना विमानतल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक श्री कुंदन कुमार, सूडा (SUDA) के सीईओ श्री सौमिल रंजन चौबे और हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख डॉ. विवेक गुप्ता भी मौजूद थे।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नई दिल्ली जा रहीं स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन से विमानतल पर मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह आमंत्रण प्रदेश के शहरों को स्वच्छ बनाने में जुटी महिला शक्ति के काम का सम्मान है। भारत सरकार के इस विशेष आमंत्रण से हमारी स्वच्छता दीदियों के साथ ही पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में गंडई नगर पंचायत की दो, कुम्हारी नगर पालिका की दो, खैरागढ़ नगर पालिका की एक, बिलासपुर नगर निगम की तीन तथा राजनांदगांव, दुर्ग, अंबिकापुर और कोरबा नगर निगम की दो-दो स्वच्छता दीदियों को आमंत्रित किया है। इन महिलाओं के साथ इनके एक-एक परिजन को भी आमंत्रित किया गया है।ये स्वच्छता दीदियां कर्तव्यपथ पर देखेंगी गणतंत्र दिवस समारोहकेन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के विशेष आमंत्रण पर स्वच्छता दीदी के रूप में काम कर रही बिलासपुर नगर निगम की श्रीमती किरण सिंह, श्रीमती पुष्पा कटरे और श्रीमती लक्ष्मी अय्यर, दुर्ग नगर निगम की श्रीमती किरण साहू और श्रीमती लक्ष्मी जांगड़े, अंबिकापुर नगर निगम की सुश्री शशि सिन्हा और श्रीमती कुसुम मिंज, कोरबा नगर निगम की श्रीमती गीता तोमर और श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी, राजनांदगांव नगर निगम की श्रीमती अनिता फ्रांसिस और श्रीमती वीणा टंडन नई दिल्ली जा रही हैं। गंडई नगर पंचायत की श्रीमती गायत्री देवांगन और श्रीमती राखी खान, कुम्हारी नगर पालिका की श्रीमती शोभा चक्रधारी और श्रीमती बिमला साहू तथा खैरागढ़ नगर पालिका की श्रीमती जयश्री ताम्रकर भी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह देखने के लिए आज विमान से रवाना हुईं।
- रायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप द्वारा मंगलवार सुबह जनपद पंचायत आरंग के नारा, संडी एवं जरौद ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया गया। डॉ सिंह ने धान खरीदी केंद्र, महात्मा गंाधी नरेगा के कार्य, जल जीवन मिशन एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को केन्द्रों के सुचारू संचालन हेतु निर्देश दिए। डॉ सिंह का औचक निरीक्षण ग्राम नारा से शुरू हुआ, सर्वप्रथम उन्होंने ग्राम नारा की मंडी में धान खरीदी का निरीक्षण कर टोकन जारी करते हुये शीघ्र धान खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्यरत मजदूरों से बात की और उनसे योजनांतर्गत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर डॉ सिंह ने नरेगा के तहत कार्यरत महिलाओं कोे मातृत्व भत्ता योजना के बारे में बताते हुए यह सुनिश्चित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों तक योजना की जानकारी पहुंच रही है। उन्होंने कार्यस्थल में पेयजल, फर्स्ट एड बॉक्स, मजदूरी भुगतान के बारे में भी मजदूरों से जानकारी ली। इसके बाद डॉ सिंह ग्राम संडी पहुंचे जहां उन्होेंनेें पी.एच.ई. से जल जीवन मिशन योजना के बारे में जानकारी ली एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपस्थित बच्चों से बात की। ग्राम जारौद-क. में डॉ सिंह ने हितग्राहियों के घर-घर जाकर उनको प्राप्त हो रहे पेयजल के संबंध में जानकारी ली और पीएचई के अधिकारियांे को यह निर्देशित किया कि सभी के घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान, अनुविभागीय अधिकारी आरंग, ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग, कार्यक्रम अधिकारी, ई.ई.पी.एच.ई. एवं सरपंच सचिव, रोजगार सहायक के साथ अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
-
-हिन्दी अथवा अंग्रेजी में 5000 की डिप्रेशन की गति के प्रमाण पत्र संबंधी शैक्षणिक योग्यता विलोपित
रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर द्वारा सहायक ग्रेड-3 के पद पर भर्ती हेतु आवेदन जारी किया गया था। जिसमें हिन्दी अथवा अंग्रेजी में 5000 की डिप्रेशन की गति अनिवार्य रखी गई थी। सालसा द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर उक्त अनिवार्यता को शिथिल करते हुए नया विज्ञापन जारी किया गया है। जो आवेदक मुद्र लेखन में 5000 की डिप्रेशन प्रतिघण्टा के प्रमाण-पत्र के अभाव में पूर्व में आवेदन नहीं कर पाए थे और विज्ञापन की अन्य अर्हताएं पूरी करते हैं, वे 22 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। जिन्होंने पूर्व में आवेदन दिया है, उनके आवेदन मान्य होंगे और उन्हे दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नही है।सालसा के सदस्य सचिव श्री आनंद प्रकाश वारियल ने बताया कि सालसा के द्वारा विभिन्न रिक्त पदों के साथ साथ सहायक ग्रेड-3/कम्प्यूटर आपरेटर / प्रोसेस राईटर के पद हेतु दिनांक 08-09-2023 को विज्ञापन जारी किया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 09-10-2023 थी।सहायक ग्रेड-3/कम्प्यूटर आपरेटर / प्रोसेस राईटर के पद हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अतर्गत मान्यता प्राप्त मंडल/संस्था अथवा छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद से (कम्प्यूटर एवं साफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी अथवा अंग्रेजी मुदलेखन में 5000 की डिप्रेशन प्रति घंटा का प्रमाण पत्र संबंधी शैक्षणिक योग्यता को विलोपित कर संशोधित / शुद्धि पत्रक का विज्ञापन जारी करते हुए पात्र अभ्यर्थियों से दिनांक 22-01-2024 से दिनांक 27-01-2024 को शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। विज्ञापन की शेष शर्त पूर्ववत रहेंगी। अधिक जानकारी के लिये सालसा की शासकीय वेबसाईट https://cgslsa.gov.in/ का अवलोकन किया जा सकता है। - बिलासपुर /राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 15 जनवरी से 14 फरवरी तक मनाया जा रहा है। जिसके तहत यातायात विभाग बिलासपुर द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में नेहरू चौक में छात्रों ने रैली निकालकर सड़क सुरक्षा केे नियमों का पालन करने का संदेश दिया।यातायात विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत परिवहन विभाग के प्रचार वाहन के जरिए लोगो को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न माध्यमों से लोगो को यातायात नियमों के प्रति सचेत किया जा रहा है। विभाग द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक व रैली के जरिए लोगो को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है व सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का संदेश दिया जा रहा है।नेहरू चौक में छात्रों ने रैली निकाली व यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरूक किया। छात्रों ने यातायात नियमों से जुडे़ संदेश की तख्तियां लेकर सड़क सुरक्षा के प्रति चेतना जगाने का प्रयास किया और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। जिसमें हैेलमेट का उपयोग करने, नशा कर के वाहन न चलाने, तेज गति, तीन सवारी, अव्यस्क बच्चों द्वारा वाहन न चलाने संबंधी संदेश शामिल थे। इस अवसर पर डीएसपी श्री संतोष साहू और ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर श्री उमाशंकर पाण्डेय व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
- बिलासपुर, /जिला निवार्चन कार्यालय बिलासपुर द्वारा जिला स्तर पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में मतदाता सूचियों के मुद्रण हेतु न्यूनतम मुद्रण दरों का निर्धारण करने हेतु इच्छुक निविदाकारों से निहित शर्ताे के आधीन 4 मार्च 2024 तक मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की गई है।








.jpg)



.jpg)






.jpg)



.jpg)



