- Home
- छत्तीसगढ़
-
जागरूकता बढ़ाने के लिए कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ और हांडी फोड़, रोचक खेलों का किया गया आयोजन
कवर्धा/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस अवसर पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोडला में इस अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विजय पाटिल, जनपद पंचायत श्रीमती बालका रामकिंनकर वर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री नंद श्रीवास, मंडल अध्यक्ष श्री मोहन धुर्वे, जनपद सदस्य श्री नरेश चंद्रवंशी, श्रीमती बेबी सत्यवंशी, श्री चैन सिंह, श्री जस्सू पटेल सहित जनप्रतिनिधि व पार्षदगण, मितानिन समन्वयक, मितानिन ट्रेनर, मितानिन बहनें तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलने वाला यह अभियान महिला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम सिंह राजपूत ने बताया कि “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के दौरान जागरूकता बढ़ाने के लिए कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ और हांडी फोड़ जैसे रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा गर्भवती माताओं को चना, गुड व टीबी मरीज को निश्चय पोषण आहार एवं वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजपूत ने बताया कि नारी के स्वास्थ्य पर ही परिवार, समाज और आने वाले पीढ़ी का स्वास्थ्य निर्भर करता है यदि नारी स्वस्थ रहेगी तो परिवार मजबूत होगा और परिवार मजबूत होगा तो राष्ट्र प्रगति की ओर अग्रसर होगा। इसलिए आइए हम सब मिलकर इस अभियान को जन जन तक पहुंचाएं और एक स्वस्थ, सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर श्री मानिक चंद्रवंशी, श्री शोभाराम निषाद, श्रीमती सी बिलौहा, श्रीमती गीता मेंरावि, श्रीमती विमला देवांगन, श्री एफ कलिहारी, श्री बाबूलाल गोंड, श्री सुनील बिश्नोई, श्री डीके बेरवंशी, श्री कमल जायसवाल, श्री नीतीश साहू, श्री शैलेंद्र त्रिवेदी, श्रीमती अल्पना राजपूत, श्री प्रियंकेश मानिकपुरी, श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती गायत्री मरकाम व समस्त अधिकारी कर्मचारी की सहभागिता रही।
अभियान के तहत दी गई प्रमुख जानकारियां
“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” कार्यक्रम में माहवारी स्वच्छता एवं महिलाओं की स्वास्थ्य देखभाल, टीकाकरण एवं जननी सुरक्षा योजना की जानकारी, आयुष्मान कार्ड और वयवंदन योजना का लाभ, टीबी, कैंसर, बीपी, शुगर, सिकलसेल की जांच एवं रोकथाम, महिलाओं एवं बच्चों के पोषण से जुड़ी जानकारी, और 108 एवं 102 आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी और उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।
जांच के आँकड़े
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोडला में अभियान के दौरान ओपीडी 195, बीपी जांच 110, शुगर जांच 35, एएनसी जांच 48, टीबी स्क्रीनिंग 60, एक्सरे जांच 24, सिकल सेल जांच 33, परिवार नियोजन परामर्श 63 और 10 लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। -
गौवंश को सुरक्षित रखने के साथ व्यवसाय को बढ़ाने का मिला मौका
पशु शेड के निर्माण से संपन्न हो रहे हितग्राही
कवर्धा/ सुविधा एवं साधन विहीन ऐसे हितग्राही जो जीवन में आगे बढ़ने की ललक रखते है उनके लिए सफलताओं का मार्ग भी प्रशस्त होता है। व्यवसाय करने के लिए शासकीय योजनाओं से जुड़कर सफलता के द्वार खुलते है और लक्ष्य की प्राप्ति तब और सूखद अनुभव में परिलक्षित होता है जब मन चाहा काम पूरा हो जाता है। ऐसी ही कहानी है ज़िले के विकासखंड पंडरिया के ग्राम पंचायत चारभाठाखुर्द के हितग्राही श्री रामफल पिता श्री विश्राम की। महात्मा गांधी नरेगा योजना में दैनिक मजदूरी से अपना जीवन-यापन करने वाले श्री रामफल का सपना छोटा सा व्यवसाय करने का था। गौ पालक बनकर आगे बढ़ने की इच्छा थी लेकिन संसाधनों की कमी आड़े आ रही थी। समस्याओं का समाधान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से निकला। जिसमें पशु शेड का निर्माण करने से व्यवसाय ने गति पकड़ी और बढ़ती आमदनी से जीवन आसान हो गया।पशु शेड बन जाने से गौ माता को सभी मौसमों में सुरक्षित रखने की सुविधा अलग से मिल गई।
आमदनी में बढ़ोतरी और पशुओं की सुरक्षा का साधन बना पशु शेड
पशु शेड नहीं होने से अनेकों परेशानियां थी जिसमें प्रमुख रूप से सभी मौसमों से पशुधन को बचाना। खुले में पशुधन रहने के कारण यहा वहां चले जाना, किचड़ एवं गंदगी के कारण गायों को होने वाली बिमारियां और साथ ही इस पर होने वाले खरचो की परेशानी बनी रहती थी। पशु शेड़ बनने के पहले शुरूआत में आमदनी कम हुआ करती थी और पशुधन के देखरेख में ज्यादा पैसे खर्च हो जाते थे। इन सभी समस्याओं का समाधान पशु पालन शेड निर्माण के रूप में स्थायी तौर पर हो गया।
पशुशेड निर्माण कार्य पर एक नजर
हितग्राही श्री रामफल को अपने पंचायत से पता चला कि महात्मा गांधी नरेगा योजना की सहायता से उनके पशुधन के लिए पक्का शेड निशुल्क बनाया जा सकता है। फिर क्या था उनकी मांग एवं समस्याओं को देखकर ग्राम पंचायत ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के द्वारा इसका हल निकाला। पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर पशु शेड निर्माण कार्य 68500 रूपए राशि से स्वीकृत कराया गया। स्वीकृति पश्चात् माह अक्टुबर 2023 को पशु शेड निर्माण प्रारंभ किया गया। कार्य प्रारंभ होने पर ऐसा लगा जैसे व्यवसाय में आगे बढ़ने का रास्ता खुल गया हो। देखते ही देखते लगभग एक माह के अल्प समय में निर्माण कार्य पूरा हो गया। पशु शेड निर्माण में स्वंय हितग्राही को 48 दिवस का रोजगार मिला साथ ही 12 मानव दिवस का रोजगार सृजन करते हुए अन्य परिवारो सहित सभी ग्रामीणों को मजदूरी के रूप में 7 हजार 5 सौ रूपए प्राप्त हुए।
कार्य का परिणाम
पशुशेड का महत्व श्री रामफल बहुत अच्छे से जानते थे क्योंकि यही वह जगह है जो उनके व्यवसाय को समय के साथ आगे बढ़ाने में प्रमुख योगदान देकर आजिविका को आगे बढ़ाने का सपना सच होता दिख रहा है। पक्का एवं हवादार पशु शेड बन जाने से व्यवसाय में प्रगति हो रहीं है। 3 से 4 हजार रूपए प्रतिमाह की आमदनी दुध बेचकर होने लगा साथ मे घर के लिए भी दूध मिल रहा है। सारा व्यवसाय अपने घर से संचालित करने की खुशी अलग से।आजीविका के नए साधन बन जाने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ रही है। आमदनी परिवार के बहुत काम आ रहा है। जिसमें छोटी सी 2 एकड़ के खेतीहर भूमि में उपयोग कर कृषक कार्य कर रहें और अलग से आमदनी का स्त्रोत बन रहा है।
हितग्राही के अनुभव
हितग्राही श्री रामफल अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि पशुशेड बनाने के पूर्व अपने पशुओं को सुरक्षित रखने की बहुत चिंता रहती थी। खुले में पशुधन को बरसात के दिनों में पानी से बचाने एवं सर्दी के दिनों में ठण्ड से बचाना बड़ी समस्या था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पशुशेड नही बन पा रहा था। रोजगार गारंटी योजना से मेरी सभी चिन्ताएं दूर हो गई और अब पशुधन के सुरक्षा की चिन्ता नही रही। पशुधन से होने वाली आमदनी गौसेवा में लगा रहा हूं और साथ ही अपने व्यवसाय को आगे बढ़ने के लिए और अधिक गाय पालने में समर्थ हो गया हूं। -
कवर्धा/महिला हितैषी थीम पर डंगनिया स्थित प्रशिक्षण केन्द्र, जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कबीरधाम में नवनिर्वाचित महिला सरपंचों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। इसमें महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, आर्थिक भागीदारी बढ़ाना तथा निर्णय लेने में समान अवसर प्रदान करना प्रमुख लक्ष्य हैं।
मिशन शक्ति को “सबल” (सुरक्षा हेतु) एवं “सामर्थ्य” (सशक्तिकरण हेतु) नामक दो उप-क्षेत्रों में लागू किया गया है। इनके अंतर्गत विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनमें सखी वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना, सुकन्या समृद्धि योजना, नोनी सुरक्षा योजना, छत्तीसगढ़ महिला कोष आदि शामिल हैं। प्रशिक्षण में महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर भी जानकारी दी गई। इसमें घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर उत्पीड़न अधिनियम 2013, पोक्सो एक्ट 2012, बाल विवाह रोकथाम अधिनियम 2006 सहित विभिन्न अधिनियमों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साइबर फ्रॉड से सुरक्षा हेतु टोल फ्री नंबर 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में सहायक विस्तार अधिकारी श्रीमती खेमान बंजारे, श्री किशन गुप्ता, संस्थागत संरक्षण अधिकारी सुश्री क्रांति साहू तथा जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती सरिता साहू उपस्थित रहीं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिला सरपंचों को शासन की योजनाओं, कानूनी प्रावधानों तथा महिला सशक्तिकरण के पहलुओं से परिचित कराया गया, ताकि वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों में प्रभावी नेतृत्व प्रदान कर सकें। -
कवर्धा/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची में दर्ज अपात्र हितग्राहियों के नाम ग्राम सभाओं की अनुमोदन प्रक्रिया के बाद चिन्हांकित किए गए हैं। जिले के बोडला में 75, कवर्धा में 175 और सहसपुर लोहारा में 234 हितग्राही विभिन्न कारणों से अपात्र पाए गए हैं। इस प्रकार कुल 484 अपात्र हितग्राहियों के नाम आवास पोर्टल से विलोपित करने की प्रक्रिया प्रस्तावित है।
जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा सत्यापित सूची प्राप्त कर ली गई है। यह सूची संबंधित जनपद पंचायत और जिला पंचायत कार्यालयों के सूचना पटल पर उपलब्ध है। साथ ही जिला कबीरधाम की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। यदि किसी हितग्राही को सूची में सम्मिलित नाम पर आपत्ति है, तो वह आवश्यक दस्तावेजों सहित दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। इसके लिए अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। आवेदन संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय अथवा जिला पंचायत कबीरधाम कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। -
कवर्धा/ आवास प्लस (2018) अंतर्गत अपात्र हितग्राहियों के नाम स्थायी प्रतीक्षा सूची से विलोपित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्राम सभाओं से अनुमोदन उपरांत जिले की जनपद पंचायतों द्वारा चिन्हांकित 3029 हितग्राही विभिन्न कारणों से अपात्र पाए गए हैं। इनमें बोडला के 1616, कवर्धा के 194, पंडरिया के 967 और सहसपुर-लोहारा के 252 हितग्राही शामिल हैं।
समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा सत्यापित सूची जिला पंचायत को प्राप्त हो गई है। यह सूची संबंधित जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत कार्यालयों के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी गई है। साथ ही इसे जिला कबीरधाम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
यदि किसी हितग्राही को सूची में शामिल नाम पर आपत्ति है, तो वह 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार शाम 5 बजे तक आवश्यक दस्तावेजों सहित दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। आवेदन संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय अथवा जिला पंचायत कबीरधाम कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। -
रायपुर/छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1033.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1472.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 494.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 901.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 752.7 मि.मी., गरियाबंद में 905.5 मि.मी., महासमुंद में 734.3 मि.मी. और धमतरी में 933.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1083.9 मि.मी., मुंगेली में 1047.9 मि.मी., रायगढ़ में 1257.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 907.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1234.0 मि.मी., सक्ती में 1125.7 मि.मी., कोरबा में 1053.5 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1004.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 796.1 मि.मी., कबीरधाम में 751.5 मि.मी., राजनांदगांव में 870.7 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1242.8 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 753.6 मि.मी. और बालोद में 1080.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 734.9 मि.मी., सूरजपुर में 1100.1 मि.मी जशपुर में 1012.6 मि.मी., कोरिया में 1168.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1052.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1407.8 कोंडागांव जिले में 955.3 मि.मी., कांकेर में 1149.3 मि.मी., नारायणपुर में 1239.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1381.0 मि.मी., सुकमा में 1088.9 मि.मी. और बीजापुर में 1415.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। -
अम्बिकापुर/ छत्तीसगढ़ शासन की रेंजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (आरएएमपी) योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले में ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग द्वारा एमएसएमई के लिए बाजार विकास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला 23 सितम्बर 2025 को अपरान्ह 2 बजे होटल सिग्नेचर इन, न्यू बस स्टैंड अंबिकापुर में आयोजित होगी।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), महिला उद्यमियों, स्वसहायता समूह (एसएचजी) सदस्यों, हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य प्रसंस्करण और वनोपज आधारित उद्यमों से जुड़े कारीगरों एवं उत्पादकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करना है।
अधिकारियों ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों का पंजीयन एवं ऑनलाईन बिक्री की प्रक्रिया, डिजिटल मार्केटिंग तकनीक, नेटवर्किंग अवसर, उत्पादों की दृश्यता बढ़ाने के उपाय तथा लॉजिस्टिक्स समर्थन की जानकारी दी जाएगी।
यह कार्यशाला निशुल्क है तथा इसमें जिले के सभी इच्छुक उद्यमी, महिला उद्यमी, स्वसहायता समूह की सदस्याएं एवं ऑनलाइन विक्रय के इच्छुक कारीगर भाग ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा, अंबिकापुर से संपर्क किया जा सकता है। -
अम्बिकापुर/ शारदीय नवरात्रि पर्व एवं आगामी मूर्ति विसर्जन को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सरगुजा ने जिले में शांति, सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने हेतु विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। आदेश में आयोजन समितियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं नागरिकों को पालन करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
पंडाल व्यवस्था
सड़क पर पंडाल लगाकर मार्ग अवरुद्ध नहीं किया जायेगा। अस्पताल, विद्यालय, एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड के आवागमन में बाधा नहीं आनी चाहिए। पंडाल लगाने के लिए यातायात, पुलिस एवं नगर निगम से अनुमति आवश्यक होगी। पंडाल एवं आसपास सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाये जायेंगे। विसर्जन उपरांत 12 घंटे के भीतर पंडाल व स्ट्रक्चर हटाना होगा। पंडालों में डस्टबिन रखना, प्लास्टिक सामानों का उपयोग न करना और केवल पत्तों के दोना-पत्तल का प्रयोग करना होगा। प्रसाद वितरण के दौरान वाहनों को रोकना व सड़क पर गंदगी फैलाना प्रतिबंधित रहेगा। पंडाल के आसपास व्यवस्था हेतु वालंटियर्स नियुक्त कर उनकी सूचना पुलिस को देना अनिवार्य होगा। गरबा नृत्य आयोजन हेतु संबंधित एसडीएम से पूर्व अनुमति लेना आवश्यक होगा।
मूर्ति स्थापना
केवल मिट्टी से बनी मूर्तियों की स्थापना की अनुमति होगी। प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं केमिकल रंग से बनी मूर्तियों की बिक्री और स्थापना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। मुख्य पंडाल के बाहर अतिरिक्त मूर्ति रखने की अनुमति नहीं होगी।
ध्वनि विस्तारक यंत्र
ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग केवल सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही किया जा सकेगा। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक इसका उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ध्वनि स्तर 45 से 70 डीबी तक सीमित रहेगा तथा सभी यंत्र साउंड लिमिटर से युक्त होने चाहिए। बिना अनुमति व नियम विरुद्ध यंत्रों का उपयोग करने पर जप्ती और आपराधिक प्रकरण दर्ज होंगे। धार्मिक उन्माद फैलाने वाले व अश्लील गानों पर पूर्णतः रोक रहेगी।
मूर्ति विसर्जन व्यवस्था
प्रतिमा विसर्जन केवल निर्धारित स्थल व पूर्व निर्धारित रूट के अनुसार ही होगा। सड़क किनारे मंच बनाने की अनुमति नहीं होगी, उल्लंघन पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को विसर्जन स्थल पर न ले जाने की अपील की गई है। नगर निगम द्वारा पर्याप्त स्टाफ, क्रेन, गोताखोर एवं जेसीबी की व्यवस्था की जाएगी। घाटों की पूर्व सफाई, पर्याप्त प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य होगी। राज्य विद्युत मंडल को विसर्जन के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और आपात स्थिति में त्वरित सुधार दल तैनात करने के निर्देश दिये गये हैं।
कलेक्टर ने सभी अनुभागीय दण्डाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर एसओपी के पालन की निगरानी करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही इस आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। -
नशा मुक्त भारत अभियान बनाने कलेक्टर ने दिलाई शपथ
गौरेला पेंड्रा मरवाही/जिले में "स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार" अभियान के अंतर्गत आज महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए "वूमेन वेलनेस वॉक" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के नेतृत्व में की गई, जिन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों और महिलाओं को स्वस्थ रहने और अपने परिवार को सशक्त बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के तहत आयोजित वूमेन वेलनेस वॉक में महिलाओं ने लगभग 5 किलोमीटर की दूरी चल कर तय की। यह वॉक दत्तात्रेय गार्डन से शुरू होकर रानी दुर्गावती चौक, तिराहा चौक, सारबहरा जोगीडोंगरी, अनीश चौक होते हुए मड़ना स्थित महफिल रेस्टोरेंट तक संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और जागरूकता का विशेष उत्साह देखा गया।
वॉक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार की नींव होती है और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक है। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत "नशा मुक्त भारत अभियान" की भी शपथ दिलाई गई। कलेक्टर श्रीमती मंडावी ने कहा कि देश की युवा शक्ति समाज एवं राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाती है, ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि युवा वर्ग नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़कर एक स्वस्थ, समर्थ और जागरूक राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला अधिकारी- कर्मचारी शामिल हुए। -
औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर विशेष जोर
श्रमिक हमारी विकास यात्रा की धुरी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
रायपुर/ औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर विशेष जोरछत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती अवसर पर 12 से 19 सितम्बर 2025 तक माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की मंशा के अनुरूप औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग द्वारा राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, उनकी कार्यक्षमता में सुधार लाना तथा औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना था। इस अवधि में आयोजित शिविरों में श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा प्रदान की गई, साथ ही कार्यस्थल की सुरक्षा, उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, दुर्घटनाओं से बचाव और प्राथमिक चिकित्सा संबंधी जानकारी दी गई।
राज्य के विभिन्न औद्योगिक जिलों में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजितऔद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर विशेष जोर किए गए। रायपुर जिले के उरला एसोसिएशन भवन एवं सिलतरा स्थित सामुदायिक भवन में 1 हजार 50 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दुर्ग जिले में भिलाई के मंगल बाजार में 300 तथा रसमड़ा के दशहरा मैदान में 200 श्रमिकों ने लाभ लिया। कोरबा जिले में अडानी पावर, बालको और डीएसपीएम में आयोजित शिविरों से कुल 835 श्रमिक लाभान्वित हुए। रायगढ़ जिले में 32 कारखानों में आयोजित शिविरों से 3 हजार 800 श्रमिक लाभान्वित हुए, साथ ही पंजरी प्लांट, नगर निगम ऑडिटोरियम में 1 हजार 200 श्रमिकों का परीक्षण किया गया। बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंग्स प्रा.लि. में 1 हजार 72 श्रमिकों ने परीक्षण कराया। महासमुंद जिले के बिरकोनी में 254 श्रमिक, बलौदाबाजार जिले के बाबाडीह में 350 एवं कुकुरडीह में 207 श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
रजत जयंती पर श्रमिक कल्याण की अनोखी पहल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से हजारों श्रमिक लाभान्वित रजत जयंती पर श्रमिक कल्याण की अनोखी पहल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से हजारों श्रमिक लाभान्वितइसी तरह कवर्धा जिले के राम्हेपुर व पंडरिया स्थित शक्कर कारखानों में 200-200 श्रमिक, जांजगीर-चांपा जिले के बम्नीडीह स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में 374 तथा अकलतरा स्थित केएसके महानदी पॉवरजेन में 400 श्रमिक, सक्ती जिले में आरकेएम पावरजेन डभरा में 296 तथा डी.बी. पावर बडादरहा में 352 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुंगेली जिले के खम्हारडीह स्थित कुसुम स्मेल्टर्स में 250, सूरजपुर जिले के नयनपुर स्थित यूव्ही वेन्चर्स में 47, बस्तर जिले के जगदलपुर में 85, राजनांदगांव जिले के टेडेसरा व इंदमरा में क्रमशः 60 एवं 133 श्रमिक तथा बेमेतरा जिले के ग्राम सरदा स्थित राईजन इंडस्ट्रीज में कई श्रमिक लाभान्वित हुए।
रजत जयंती पर श्रमिक कल्याण की अनोखी पहल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से हजारों श्रमिक लाभान्वित रजत जयंती पर श्रमिक कल्याण की अनोखी पहल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से हजारों श्रमिक लाभान्वितरजत जयंती अवसर पर 17 सितम्बर 2025 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे श्रमिक राज्य की शक्ति और विकास के प्रतीक हैं तथा उनका स्वास्थ्य और कल्याण हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस महासम्मेलन के दौरान भी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 300 श्रमिकों का परीक्षण किया गया।
राज्य शासन का मानना है कि श्रमिकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं, बल्कि राज्य की औद्योगिक उत्पादकता और समग्र विकास को भी सुनिश्चित करते हैं। इस दृष्टि से यह पहल प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं श्रमिक कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। -
बिलासपुर. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मुंगेली जिले के सरगांव नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट पोल्स के विस्तार के लिए एक करोड़ 35 लाख 41 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की गई है।
-
बिलासपुर/बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 1083.9 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 1007.8 मि.मी. से 76.1 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 1378.8 मि.मी. तखतपुर तहसील में और सबसे कम बारिश 874.8 मि.मी. कोटा में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिलासपुर तहसील में 1213.5 मि.मी., बिल्हा तहसील में 1006.6 मि.मी., मस्तूरी में 930.1 मि.मी.,सीपत में 981.1 मि.मी., बोदरी में 1005.1 मि.मी., बेलगहना में 1353.4 मि.मी., बेलतरा में 1001 मि.मी., रतनपुर में 1077.1 मि.मी., सकरी में 1234.7 मि.मी. और पचपेड़ी तहसील में 951 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1202.3 मि.मी. है।
-
स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान
बिलासपुर/माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संचालित स्वस्थ नारीदृसशक्त परिवार अभियान योजना (27 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में दन्त चिकित्सा विभागों के संयुक्त सहयोग से महिलाओं का स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। आज आयोजित इस शिविर में लगभग 30 महिलाओं का कैंसर जांच किया गया, जिनमें से 5 से 6 महिलाओं में कैंसर के शुरुआती लक्षण तथा 1 महिला में एडवांस स्टेज का कैंसर पाया गया। संबंधित महिला को विस्तृत उपचार संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।देश में महिलाओं में प्रमुख कैंसर रोग का प्रकार स्तन कैंसर, गर्भाशय (बच्चेदानी) का कैंसर एवं मुख कैंसर है। इनमें मुख कैंसर भी अन्य कैंसर की तरह गंभीर और जानलेवा रोग है। इसी कारण आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को मुख कैंसर के लक्षण, कारण एवं चेतावनी संकेतों की जानकारी दी गई तथा जानकारी पर्चे भी वितरित किए गए, ताकि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी जागरूक कर सकें। विगत 7 वर्षों में सिम्स दंत चिकित्सा विभाग द्वारा 42 मुख कैंसर मरीजों की सफल सर्जरी की गई है, जिनमें 14 महिलाएं और 28 पुरुष शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन दन्त रोग चिकित्सक़ डॉ. भूपेंद्र कश्यप के मार्गदर्शन में हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप प्रकाश, डॉ.जंडेल सिंह ठाकुर, डॉ. प्रकाश खरे के सहयोग से महिला मरीजों की जांच की गई। मुख्य जांच एवं परामर्श डॉ. केतकी किनिकर, डॉ. हेमलता राजमणि, डॉ. सोनल पटेल ने प्रदान किया।इस अवसर पर रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं और मरीजों को मुख की स्वच्छता एवं कैंसर से बचाओ के संबंध मे जानकरी दी। उक्त कार्यक्रम सिम्स अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के विशेष दिशा-निर्देश में चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सिस्टर प्रमिला एवं दंत रोग विभाग के अन्य स्टाफ ने सक्रिय सहयोग दिया। -
सैकड़ों लोगों ने लिया निःशुल्क परामर्श का लाभ*
बिलासपुर/23 सितम्बर को आगामी दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक मंच, चिंगराज पारा बिलासपुर में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासी शिविर में पहुंचे और उन्होंने आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति से परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व और उनके स्वास्थ्य लाभ से अवगत कराना रहा।शिविर में डॉ. अनिल कुमार सोनी, डॉ. ओमकार सिंह राजपूत, डॉ. रश्मि जितपुरे, डॉ. रुकमणी कुर्रे, डॉ. सना अहमद खान, डॉ. श्रुति थवाईत और डॉ. रश्मि श्रीवास सहित विभाग के कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों का परीक्षण कर उन्हें आयुष पद्धति पर आधारित उपचार एवं परामर्श दिए। आयोजकों ने बताया कि आयुर्वेद दिवस जैसे आयोजनों का उद्देश्य जन-जन तक प्राकृतिक चिकित्सा और भारतीय पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों को पहुंचाना है, जिससे लोग बिना दुष्प्रभाव के बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में आए नागरिकों ने भी इस शिविर की सराहना की और कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहें तो समाज को बड़ी राहत मिलेगी। -
बिलासपुर/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने शुक्रवार को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनते हुए स्वयं रक्तदान किया और समाज को “जीवन का सबसे पवित्र दानदृरक्तदान” का संदेश दिया।
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में 19 सितम्बर को जिले के 13 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इसी क्रम में नेहरू चौक स्थित सिंचाई विभाग प्रार्थना सभा भवन में विशेष शिविर रखा गया। इसमें भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्काउटर, गाइडर, सीनियर रोवर्स एवं रेंजर्स ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।इस अवसर पर डॉ. यादव ने कहा कि रक्तदान केवल मानव सेवा नहीं, बल्कि यह जीवन बचाने का सबसे श्रेष्ठ कार्य है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस पुण्य कार्य में आगे आकर समाज की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। शिविर में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जिले भर से आए सैकड़ों युवाओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेवा, त्याग और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था, जिसे स्काउटिंग-गाइडिंग के माध्यम से और मजबूती मिली।जिला संघ पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाना ही सबसे बड़ी सेवा है। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए प्रेरित किए जाएंगे। आयोजन के अंत में डॉ. सोमनाथ यादव ने सभी रक्तदाताओं के द्वारा 54 यूनिट रक्तदान पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह की सामाजिक गतिविधियाँ समाज में मानवीय मूल्यों को बढ़ाने का कार्य करती हैं। सभी रक्तवीरो को जिला मुख्य आयुक्त चंद्रप्रकाश बाजपेई एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त श्री विजय कुमार टांडे, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट श्री विजय कुमार यादव द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित किया गया एवं जिले के समस्त पदाधिकारियों ने भी धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दिया।उक्त कार्यक्रम में रक्तवीर के रूप में जिला सचिव सुश्री लता यादव श्रीमती संध्या तिवारी, सुश्री देवकीरण साहू, सुश्री निशा साहू, सुश्री कौशल्या साहू, सुश्री सानिया साहू, सुश्री मंजू पटेल, सुश्री प्रतीक्षा बंजारे, सीनियर रोवर युगल विश्वकर्मा, चंद्रशेखर पंकज सहित सहयोगकर्ता के रूप में जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री महेंद्र बाबू टंडन, जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉ पूनम सिंह, श्रीमती बीना यादव, श्रीमती पुष्प शर्मा, सुश्री निधि कश्यप, ध्वनि हुमने, मनीषा साहू, कृति बिजोर, अनामिका बंजारे स्काउटर के रूप में श्री संतोष तंबोली, सूर्यकांत खूंटे, निखिल सिंह, शशांक विश्वकर्मा, रोवर नितेश चंद्राकर, मो. ग्यास खान सहित जिले के रोवर्स-रेंजर्स एवं स्काउटर-गाइडर ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया एवं लगातार सेवा प्रदान करते रहे। -
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक श्रीमती रीनू ठाकुर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती रीनू ठाकुर अपनी कर्त्तव्यपरायणता, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व तथा मधुर व्यवहार के कारण विभागीय परिवार में विशिष्ट स्थान रखने वाली अधिकारी रहीं। उन्होंने विभागीय दायित्वों का निर्वहन सदैव पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ किया और अपने कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दे। -
*नगरीय प्रशासन विभाग ने पार्षद निधि की 72.34 करोड़ और महापौर/अध्यक्ष निधि की 30.64 करोड़ किए जारी*
बिलासपुर/ राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेशभर के नगरीय निकायों को कुल 102 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए जारी किए हैं। विभाग द्वारा निकायों को पार्षद निधि के कुल 72 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए तथा महापौर/अध्यक्ष निधि के कुल 30 करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपए आबंटित कर दिए गए हैं। विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दोनों मदों में 50-50 प्रतिशत राशि निकायों को जारी की है।
नगरीय प्रशासन विभाग ने पार्षद निधि के रूप में राज्य के 14 नगर निगमों को कुल 21 करोड़ 96 लाख रुपए जारी किए हैं। वहीं 54 नगर पालिकाओं को 23 करोड़ 37 लाख 75 हजार रुपए तथा 120 नगर पंचायतों को 27 करोड़ रुपए की पार्षद निधि जारी की गई है। विभाग द्वारा 14 नगर निगमों को दस करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए की महापौर निधि आबंटित की गई है। राज्य के 54 नगर पालिकाओं को दस करोड़ 50 लाख रुपए और 120 नगर पंचायतों को दस करोड़ एक लाख 25 हजार रुपए की अध्यक्ष निधि विभाग द्वारा जारी की गई है। -
*21 सितम्बर को होगा आयोजन, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की भागीदारी की अपील*
बिलासपुर/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने और देश को नशामुक्त बनाने का संदेश देने 21 सितम्बर को देशभर के 75 शहरों में नमो युवा रन का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ में यह आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर और बिलासपुर में किया जा रहा है।जिले में में यह रन उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देशन में सी.एम.डी कॉलेज मैदान से शुरू होकर रिवर व्यू रोड तक संपन्न होगी।नमो युवा रन में युवाओं से उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है। इस दौड़ में एनएसएस, एनसीसी, विद्यालयों, महाविद्यालयों, नगर सेना और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल से भी युवा इस दौड़ में शामिल होंगे। 19 सितम्बर की शाम तक 6200 युवाओं ने पंजीयन कराया, और खेल विभाग के अधिकारियों ने सम्भावना जताई है कि करीब 8000 युवा इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को कुल ₹1.40 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। पहला पुरस्कार ₹25,000,दूसरा ₹15,000,तीसरा ₹10,000चौथा और पांचवा पुरस्कार ₹5,000-₹5,000 का और छठवें से दसवें स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को ₹2,000-₹2,000 का पुरुस्कार दिया जाएगा। यह दौड़ सी.एम.डी चौक से पुराना बस स्टैंड तेलीपारा रोड, मानसरोवर चौक ,लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय, गोंडपारा से होते हुए रिवर व्यू रोड पर समाप्त होगी। प्रतिभागियों को पहचान हेतु चेस्ट नम्बर 21 सितम्बर को सुबह 5 बजे से सी.एम.डी कॉलेज मैदान में वितरित किए जाएंगे। -
*कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता शपथ*
*जिले में चलाया जा रहा स्वच्छता ही सेवा अभियान*बिलासपुर/स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। अधिकाधिक संख्या में लोग अभियान से जुड़कर सामूहिक स्वच्छता श्रमदान कर रहे है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने ग्राम मेलनाडीह के खूंटाघाट डेम परिसर में ग्रामीणों, समूह की दीदियों एवं गणमान्य नागरिकों साथ सामूहिक श्रमदान कर सभी से स्वच्छता ही सेवा अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष कोटा श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज, अन्य जनप्रतिनिधि, सहायक कलेक्टर श्री अरविंथ कुमारन, एसडीएम श्री नीतिन तिवारी, सीईओ श्री युवा सिन्हा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा की प्रधानमंत्री के आह्वान पर संपूर्ण देश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता एवं सेवा अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता को एक सीमित समय में बांधा नहीं जा सकता। ये संपूर्ण जीवनकाल तक चलने वाले एक आदत है। लेकिन अभियान के दौरान इसे जीवन में अपनाने का संकल्प ले सकते हैं। उन्होंने कहा की स्वच्छता अभियान को लेकर हम क्या छोटी-छोटी चीज कर सकते हैं, इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा की गंदगी हम स्वयं करते हैं, इसे कैसे कम कर सकें इस पर चर्चा किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क पर से मवेशी बैठने की समस्या से कैसे निदान पाएं। ग्रामवासी मिलजुल कर इसका समाधान निकाल सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि इस समस्या को ग्रामवासी अपनी समस्या मानकर सामूहिक जिम्मेदारी लें तो निदान संभव है। कलेक्टर ने लोगों को नशा पान से भी दूर रहने का सुझाव दिया। नशे का पैसा यदि बाल बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर लगे तो इससे बढ़िया कुछ नहीं हो सकता । -
*शिविरों में 20 को बनाये जाएंगे अपार एवं आभा आईडी*
बिलासपुर/जिले में 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग एवं अन्य विभागों के सहयोग से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 20 सितम्बर को अपार एवं आभा आईडी बनाने के लिए शिविर लगाये जाएंगे। 21 सितम्बर को गर्भवती महिलाओं का वजन एवं हिमोग्लोबीन के स्तर की जानकारी पोषण टैªकर एप में एंट्री की जाएगी। 22 सितम्बर को 3 से 6 साल तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, चित्रकारी एवं खिलौना निर्माण एवं पोषण संबंधी जागरूकता, शालाओं एवं बाल देखरेख संस्थाओं में पोषण संबंधी चित्रकला प्रतियोगिता, 0 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए प्रारंभिक विकास पर माता-पिता केन्द्रित गतिविधियां, पोस्टर स्लोगन बैनर के माध्यम से पोषण भी-पढ़ाई भी थीम का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।इसी प्रकार पोषण माह के अंतर्गत 23 सितम्बर को स्थानीय उत्पादों, खिलौनो, पौष्टिक खाद्य पदार्थाें के उपयोग के बारे में जागरूकता एवं गतिविधियों का आयोजन, स्वदेशी खिलौने का निर्माण एवं स्थानीय व्यंजन के प्रचार-प्रसार सत्र का आयोजन, बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन एवं स्वच्छता पर चित्रकला एवं कटपुतली नाच का आयोजन किया जाएगा। 24 सितम्बर को स्वच्छता एवं हाथ धुलाई पर प्रशिक्षण, पूरक आहार पर जागरूकता सत्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आईवाएसीएफ, रिस्पान्सिव तथा उम्र अनुसार फीडिंग, हाईजिन पर प्रशिक्षण, स्तनपान के शीघ्र शुरूआत पर जागरूकता, स्थानीय सामग्री से कॉम्प्लिमेंटरी फीडिंग की प्रदर्शनी, 25 सितम्बर को बच्चों का वजन मापन, पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी, स्वस्थ जीवनशैली एवं स्वस्थ खानपान जागरूकता कार्यक्रम, सुपोषण चौपाल, योगा सत्र एवं जंक फूड जागरूकता पर सत्र का आयोजन किया जाएगा। 26 सितम्बर को पोषण चौपाल, संवाद के बाद प्रत्येक पुरूष को छोटे-छोटे पोषण लक्ष्यों की सूची प्रदान करते हुए फॉलोअप लेना, मस्तिष्क के विकास पर पिताओं और समुदायों के अन्य पुरूष सदस्यों की जागरूकता एवं हेल्दी स्नैक्स बनाने का प्रशिक्षण एवं आसान रेसिपी कार्ड वितरित किये जाएंगे। -
बिलासपुर/प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए 25 सितम्बर को जिले के अधिकारी, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को अरपा नदी छठघाट तोरवा में सवेरे 10 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। आपदा के पूर्व, आपदा के समय एवं आपदा उपरांत बचाव एवं सुरक्षा के संबंध में जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 23 सितम्बर को सवेरे 9.30 बजे वर्चुअली उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। प्राकृतिक आपदाओं जैसे आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, अतिवृष्टि, लू, शीतलहर आदि से बड़ी मात्रा में जन-धन एवं पशु आदि की हानि होती है। इनसे बचाव के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।
-
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला एवं अशासकीय संस्था को प्रति वर्ष मिनी माता सम्मान प्रदान किया जाता है। महिला उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को माता बहादुर कलारिन सम्मान एवं वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए नामांकन प्रस्ताव 26 सितम्बर 2025 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यालय बिलासपुर में जमा किये जा सकते है। 26 सितम्बर के पश्चात आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाईट https://cgwcd.gov.in में सम्मान, पुरस्कार खण्ड का अवलोकन किया जा सकता है एवं पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे स्थित महिला बाल विकास विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते है।
-
आश्रम, छात्रावासों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में खाद्य आयोग के शिकायत काॅल सेंटर का नंबर प्रदर्शित करने के दिए निर्देश
बालोद/छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा एवं राज्य खाद्य आयोग के सदस्य श्री राजेश महिलांग ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में खाद्य, आदिम जाति कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा ने आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा आश्रम-छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों को समुचित मात्रा में गुणवत्तायुक्त भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके, इसके लिए जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के साथ-साथ आश्रम-छात्रावासों में राज्य खाद्य आयोग के शिकायत कॉल सेंटर के नंबर 18002333663/1967 को अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को फोर्टिफाईड चावल के संबंध में भी जानकारी चस्पा कराने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने कहा कि प्रत्येक नागरिकों को गुणवत्तायुक्त भोजन एवं खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना केन्द्र व राज्य सरकार के विशेष प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने खाद्य एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसका समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं जिला खाद्य अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। -
लापरवाही बरतने पर खाद्यान संचालकों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के दिए निर्देश
बालोद/छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा एवं सदस्य श्री राजेश महिलांग ने आज बालोद जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकानों, आश्रम छात्रावासों, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन, आंगनबाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वाले खाद्यान संचालकों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री शर्मा एवं सदस्य श्री महिलांग ने आज गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत कंचांदूर में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान में कोई भी महिला सदस्य दुकान संचालन करते हुए नही मिले। इसके साथ ही वितरण किये जा रहे खाद्यान्न के नमूना सेंपल का भी प्रदर्शन नहीं किया गया था। इसके अलावा उचित मूल्य की दुकान में पूर्व माह का शेष बचत 16 बोरा चावल निम्न गुणवत्ता का पाया गया। निरीक्षण के दौरान उचित मूल्य की दुकान में समुचित साफ-सफाई का भी अभाव देखने को मिला। जिस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने दुकान संचालक के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य के द्वारा ग्राम पंचायत देवरी में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान देवरी अ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान देवरी अ में खाद्यान्न के नमूना सेंपल का प्रदर्शन नहीं पाया गया। इसके अलावा 01 बोरा (50 किग्रा) निम्नगुणवत्ता का पाला चावल प्रदाय केन्द्र गुण्डरदेही के द्वारा उचित मूल्य दुकान में माह अक्टूबर 2025 के अग्रिम खाद्यान्न भंडारण किया गया था। जिस संबंध में शाखा प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह गुण्डरदेही के विरूद्ध कराण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने जिले के किसी भी शासकीय उचित मूल्य की दुकान में पाला निम्नगुणवत्ता चावल का भंडारण किसी भी स्थिति में नही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा एवं सदस्य श्री राजेश महिलांग ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कचांदूर में संचालित मध्यान्ह भोजन का आकस्मिक निरीक्षण किया। जहाँ संपूर्ण व्यवस्था संतोषप्रद पाई गई। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को भंडारण स्थल पर फोर्टिफाईड चावल के संबंध में आवश्यक जानकारी संबंधी पलैक्स प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री शर्मा एवं सदस्य श्री महिलांग ने तैयार मध्यान्ह भोजन भी ग्रहण किया गया एवं उन्होंने तैयार मध्यान्ह भोजन पर संतोष व्यक्त की। -
खरखरा जलाशय को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के उपायों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की
बालोद/दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री सत्य नारायण राठौर ने आज अपने बालोद जिले के प्रवास के दौरान डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में स्थित खरखरा जलाशय में पहुँचकर जलभराव की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं अधिकारियों से खरखरा जलाशय की जलभराव की क्षमता, सिंचाई सुविधा आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने घने जंगलों और पहाड़ों तथा प्रकृति के मनोरम वादियों के बीच स्थित इस खरखरा जलाशय को अत्यंत खूबसूरत एवं मनोरम बताते हुए पर्यटन की दृष्टि से इसे अत्यंत अनुकूल बताया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक सहित मौके पर उपस्थित अन्य अधिकारियों से खरखरा जलाशय एवं उसके आस-पास के क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के संबंध में भी चर्चा की। इसके पश्चात संभाग आयुक्त श्री राठौर अधिकारियों के साथ डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कोटेरा पहुँचकर जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना अंतर्गत निर्माणाधीन फिल्टर प्लांट एवं पानी टंकी के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराने के निर्देश भी दिए।











.jpeg)
.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)





