- Home
- छत्तीसगढ़
- भिलाईनगर। मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी योजना अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास का फार्म मिल रहा है। कोई भी परिवार जो किराये में निवास करने वाले, जिनके पास स्वयं का मकान नहीं है, यहां के नागरिक है। उनके पास राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड है, वे मकान के लिए आवेदन कर सकते है। 25 फरवरी को आवास आबंटन के लिए लाटरी नगर निगम मुख्य कार्यालय के सभागार में प्रातः 11 बजे निकाली जायेगी। जो हितग्राही पूर्व से आवेदन किये है, उनके द्वारा 10 प्रतिशत अंशदान की राशि नियमानुसार जमा कर दिया जायेगा। वे पात्रता की श्रेणी में आयेगें, उन्हे लाटरी द्वारा मकान आबंटित किया जायेगा।ऐसी जानकारी मिली है, कि कुछ लोग दलालो के चक्कर में आकर पूर्व में आबंटित किये गये मकानों को 50 रूपये के स्टाम्प पेपर में खरीदी ब्रिकी कर निवास कर रहे है। उनके जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान खरीद ब्रिकी करना प्रतिबंधित है। उस मकान का पूरा प्रमाण पत्र पूर्व आबंटिती के नाम से ही रहेगा। बिजली का बिल और संपत्तिकर पुराने व्यक्ति के नाम से ही जमा होगा। जब उतने ही पैसे में नगर निगम भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का नया मकान मिल जायेगा। तो आपस में खरीदी ब्रिकी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाले ने सभी नागरिको से आग्रह किया है। कि हम लोग स्वयं मकान का निरीक्षण करने गये थे, बहुत ही अच्छे लोकेशन पर गुणवत्ता पूर्वक मकान बनाया गया है। जहां पर सड़क, बिजली, पानी, शौचालय , किचन के साथ मकान की सुविधा लगभग 3.50 लाख रूपया में मिल जा रहा है।यह मकान कृष्णा इंजीनियरिंग के पीछे खम्हरिया, एनार स्टेट खम्हरिया, स्वप्निल बिल्डर्स कुरूद इन जगहो में बने निर्मित मकानो का आबंटन किया जा रहा है। मकान के दिवाल भी स्लैब ढालकर बनाया जा रहा है, जो पूरी तरह मजबूत है। प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी का सपना है कि हर परिवार को अपना खुद का मकान मिले। यह मकान विशेष कर महिलाओ के नाम से ही दिया जा रहा है। जिनके घरों में दिव्यांग, बुर्जुग व्यक्ति निवासरत है, उनको प्राथमिकता के आधार पर भूतल का मकान प्रदान किया जा रहा है। पहले आये पहले पाये मकान लेकर घर बसाये।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी दानशीलता के लिए विख्यात समाजसेवी दाऊ कल्याण सिंह की 13 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह जी समाज के उत्थान के लिए समर्पित ऐसे प्रकाश स्तंभ थे जिनकी दानशीलता और उदारता सदैव प्रेरणा देती रहेगी। दाऊ कल्याण सिंह एक युगदृष्टा थे जिन्होंने छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक सेवा के लिए अद्वितीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह ने अस्पताल, पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसी जनहितकारी संस्थाओं के लिए कई एकड़ भूमि दान में दी। उनके इस योगदान के कारण प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय प्रगति हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज उनके द्वारा दान में दी गई भूमि पर अनेक शिक्षण संस्थान और चिकित्सालय संचालित हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाले दाऊ कल्याण सिंह जी का नाम सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ लिया जाएगा। उनका जीवन हम सभी को सार्वजनिक हितों के लिए निस्वार्थ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
-
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेडियो संचार का एक प्रभावी, विश्वसनीय और जनहितकारी माध्यम है, जो आमजन को सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के साथ-साथ लोक संस्कृति एवं लोकभाषा को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डिजिटल युग में भी रेडियो की प्रासंगिकता बनी हुई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेडियो न केवल आम जनता तक सरकार की योजनाओं और नीतियों को पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है, बल्कि यह दूर-दराज के गाँवों तक शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
-
- अब तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालु उठा चुके लाभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जता रहे आभार
रायपुर। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की आस्था का विराट संगम देखने को मिल रहा है। 13 जनवरी से प्रारंभ हुए इस महापर्व में अब तक करोड़ों श्रद्धालु संगम में पुण्य स्नान कर चुके हैं। यह दिव्य आयोजन 26 फरवरी 2025 तक जारी रहेगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए विशेष सेवा केंद्र स्थापित किया है, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन (मंडप) की स्थापना की गई है, जहां राज्य से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क ठहरने और भोजन की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इस पवेलियन में अब तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालु ठहरकर इसका लाभ उठा चुके हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन श्रद्धालुओं के लिए सेवा, सुविधा और आस्था का केंद्र बन चुका है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि और संवेदनशीलता से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के महाकुंभ के दिव्य माहौल का आनंद ले रहे हैं।
श्रद्धालुओं ने सराहा छत्तीसगढ़ सरकार की सेवा भावना
बिलासपुर से अपने परिवार के साथ प्रयागराज आए श्री आशीष सिंह ने छत्तीसगढ़ पवेलियन में ठहरने के बाद अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं अत्यंत सराहनीय हैं। स्वच्छता, सुरक्षा, समय पर नाश्ता और भोजन, मोबाइल चार्जिंग सुविधा, गर्म कंबल, गद्दे और बिस्तर जैसी सुविधाओं ने उनकी यात्रा को सुखद और आरामदायक बना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को इस सेवा के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह पहल छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है।
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोककला का विशेष आकर्षण
छत्तीसगढ़ पवेलियन केवल श्रद्धालुओं के ठहरने का स्थान नहीं है, बल्कि यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी परिचायक है। यहां विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य, लोकगीत और संगीत की शानदार प्रस्तुतियाँ श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। इसके अतिरिक्त, सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी यहां लगाई गई है, जिससे श्रद्धालु इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठा सकें।
महाकुंभ: आस्था और सेवा का महापर्व
महाकुंभ हिंदू धर्म में आस्था का सबसे बड़ा और पवित्र आयोजन है, जिसे स्नान, सेवा और आध्यात्मिक शुद्धि का महोत्सव कहा जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क ठहरने और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराना, उनके लिए एक बड़ी राहत और सहूलियत का कार्य है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के इस संवेदनशील और दूरदर्शी प्रयास से छत्तीसगढ़ के हजारों श्रद्धालु महाकुंभ के आयोजन का लाभ ले रहे हैं। यह पहल न केवल छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी नीतियों को दर्शाती है, बल्कि राज्य की आस्था और संस्कृति के प्रति संवेदनशीलता को भी उजागर करती है।
-
रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को शाम नया रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में केंद्रीय खाद्य मंत्री श्री प्रहलाद जोशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उल्लखेनीय है कि केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत रायपुर पहुंचे थे। इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में किसानों के हित में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।बैठक के दौरान खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री सौरभ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
-
रायपुर. शहर में मंगलवार को कथित तौर पर सुरक्षाबलों की वर्दी में एक घर में घुसे बदमाशों ने एक परिवार से 60 लाख रुपये लूट लिये। रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि यह घटना शहर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अनुपम नगर की है जहां मनोहर वेलू के घर में लुटेरों ने धावा बोला। मिश्रा ने बताया कि आज दोपहर बाद जब वेलू परिवार के सदस्य भोजन कर आराम कर रहे थे तभी एक महिला समेत पांच लोग उनके घर पहुंचे जिनमें से कुछ लोगों ने सुरक्षाबलों की वर्दी पहनी हुई थी। उन्होंने बताया कि घर में घुसने के बाद बदमाशों ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी और घर में मौजूद परिवार की दो महिला समेत तीन सदस्यों को बंधक बनाकर लगभग 60 लाख रुपये लूट लिये। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वेलू परिवार की सूचना में पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वेलू परिवार ने कुछ समय पहले दो करोड़ रुपये में जमीन बेची थी। इसमें कुछ रुपयों से परिवार ने जमीन खरीद ली तथा कुछ घर पर ही रखे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शहर और आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारी ने बताया कि घर के करीब लगे सीसीटीवी फुटेज में लूटेरे कार से उतरते दिख रहे हैं। मिश्रा ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि लुटेरों ने परिवार के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी हासिल की थी। पुलिस सभी संभावित स्थितियों को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। उम्मीद है जल्द ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ मुख्यालय ,रायपुर में 'देहदान महादान' विषय पर कल 12 फरवरी को शाम 4 बजे सेमीनार का आयोजन किया गया है। मानव संसाधन विभाग ,ट्रांसमिशन कंपनी के तत्वावधान में आयोजित इस सेमीनार में मानव जीवन बचाने के लिये अंगदान, देहदान के तकनीकी और चिकित्सकीय पहलुओं पर जानकारी देने के साथ प्रेरित व जागरूक भी किया जाएगा।पॉवर कंपनीज़ के मुख्यालय डंगनिया स्थित विद्युत सेवा भवन में आयोजित सेमीनार में एम्स की डॉ. मनीषा बी सिन्हा (एमडी), डॉ. विनोद राठौर, डॉ. विजया साहू (एप्थोमोलाजिस्ट) मुख्य वक्ता होंगे। यह आयोजन परम जीवन फाउंडेशन एवं एम्स के सहयोग से हो रहा है जिसमें इसके संयोजक की भूमिका श्रीमती अजंता चौधरी निभा रही हैं।
- दुर्ग / नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले में सभी वर्गो में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। सुबह से सभी बूथों में लंबी लाईने देखने को मिली। लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, रिटर्निंग अधिकारी एडीएम श्री अरविंद एक्का एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किये। उन्होंने आम जनता से मतदान करने की अपील की।नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत विभिन्न मतदान केन्द्रों में फर्स्ट टाईम वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला। अपने बारी का इंतजार करते हुए पूजा ने पहली बार अपने मत का प्रयोग करने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योकि आज मैने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अपने साथियों को भी प्रेरित करने के लिए उंगली में लगे निशान के साथ फोटो ली। वहीं 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती जानकी बाई जो चलने में असमर्थ थी, लेकिन उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति से वालिंटियर्स के द्वारा व्हील चेयर में बैठाकर मतदान केन्द्र पहुंचा गया। उनका कहना है कि अगर वह अगले पांच वर्षो तक जिंदा रही तो फिर से अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी। सभी मतदान केन्द्रों में जिला प्रशासन द्वारा छाया, रैम्प, पानी, व्हील चेयर, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। जिले में शाम 4 बजे तक 59.88 प्रतिशत मतदान रिकार्ड दर्ज किया गया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा, पाटन दुर्ग के कुलपति प्रोफेसर रवि आर.सक्सेना ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कुलपति प्रोफेसर सक्सेना से चर्चा के दौरान प्रदेश में, विकासखंडवार उपजाए जाने वाले विशिष्ट फलों और सब्जियों की खेती को प्रोत्साहित करने, खेती की अत्याधुनिक तकनीकी और अनुसंधान कार्यों को किसानों तक पहुंचाने की जरूरत पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने तथा क्षमता विकास के लिए स्किल डेवलपमेंट के कोर्स प्रारंभ करने की पहल विश्वविद्यालय द्वारा की जानी चाहिए, जिससे अधिक से अधिक संख्या में किसान और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां उनके निवास में गोवा के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमेश बी. तावड़कर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
-
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और रायपुर नगर निगम चुनाव के संयोजक बृजमोहन अग्रवाल तथा विधायक व रायपुर नगर निगम चुनाव सह-संयोजक राजेश मूणत ने नगरीय निकाय चुनाव में स्वस्फूर्त मतदान करने के लिए राजधानी की जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त किया है। श्री अग्रवाल और श्री मूणत ने कहा कि मंगलवार को नगरीय निकाय के लिए हुए मतदान ने यह साफ संदेश दे दिया है कि रायपुर नगर निगम में पिछले 15 वर्षों के कांग्रेस का कुशासन खत्म हो चुका है और भाजपा शानदार व ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। रायपुर दक्षिण के उपचुनाव की तरह ही भाजपा रायपुर नगर निगम में भी अपनी शानदार जीत का रिकॉर्ड बनाएगी।
भाजपा सांसद श्री अग्रवाल और विधायक राजेश मूणत ने मतदान के प्रति अभूतपूर्व उत्साह के लिए जनता का आभार माना और कहा कि मतदान के प्रति यह उत्साह और उमंग “अटल विश्वास पत्र” में व्यक्त भाजपा के संकल्पों और मोदी की गारंटी पर मुहर है। यह प्रदेश की मातृ–शक्ति का भाजपा के प्रति विश्वासपूर्ण अनुग्रह का परिचायक है। रायपुर में शहर-सरकार बनते ही भाजपा अपने संकल्प पत्र पर पूरी ईमानदारी के साथ अमल करेगी। श्री अग्रवाल व श्री मूणत ने कहा कि मतदान के प्रति यह जागरुकता राजधानी को सँवारने के हमारे संकल्पों की बुनियाद सिद्ध होने जा रही है। परिवर्तन की लहर पूरे प्रदेश के साख ही राजधानी में भी महसूस की जा रही थी, जिसमें कांग्रेस और कांग्रेस के भ्रष्ट, कमीशनखोर महापौरों व अध्यक्षों समेत निकायों में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों का राजनीतिक तम्बू उखड़ने जा रहा है। मतदाताओं के जोश को देखकर यह बात स्पष्ट हो गई है कि जनता ने प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन, लूट, माफियाराज और अराजकता के खिलाफ और भाजपा के पक्ष में जनादेश दे दिया है जिसकी औपचारिक व आधिकारिक घोषणा 15 फरवरी को होगी। - -ग्राम गहिरा में श्री विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय: सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वादरायपुर,। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र स्थित ग्राम गहिरा के संत गहिरा गुरु आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने परम पूज्य गहिरा गुरु जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया और श्री विष्णु महायज्ञ में सम्मिलित होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने संत गहिरा गुरु जी के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ग्राम गहिरा से उनका गहरा आत्मीय संबंध रहा है, यह पूज्य संत गहिरा गुरु जी की जन्मस्थली और एक पवित्र धाम है। उन्होंने स्मरण किया कि पहली बार रायगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद बनने का सौभाग्य भी उन्हें इसी पवित्र भूमि के आशीर्वाद से प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में सांसदों को अपने क्षेत्र के किसी एक गांव को गोद लेकर विकास कार्य करने के लिए कहा गया था, तब उन्होंने ग्राम गहिरा को चुना और यहां विकास कार्य किए, हालांकि कुछ कार्य अधूरे रह गए थे। मुख्यमंत्री के रूप में पुनः ग्राम गहिरा आने पर उन्होंने कहा कि शायद यह उन्हीं अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर है।मुख्यमंत्री श्री साय ने गहिरा गुरु संत समाज द्वारा सनातन धर्म और सामाजिक उत्थान में किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब जनजातीय समुदाय में धर्मांतरण, सामाजिक बुराइयाँ और व्यसन बढ़ रहे थे, तब संत गहिरा गुरु जी ने समाज सुधार का बीड़ा उठाया, गांव-गांव में यज्ञ कराए, रामचरितमानस के पाठ करवाए और समाज को आध्यात्मिक रूप से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज यह संस्था पूरे प्रदेश में सनातन धर्म को सुदृढ़ करने, समाज को जागरूक करने और संस्कृत की शिक्षा को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस बात की भी प्रशंसा की कि संस्था के माध्यम से जनजातीय समुदाय के बच्चे संस्कृत में अध्ययन कर रहे हैं और सनातन संस्कृति के संवर्धन में एक सराहनीय पहल करते हुए विद्यालय व महाविद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने 14 वर्षों के वनवास का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बिताया था, जिसके प्रमाण आज भी प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर विद्यमान हैं। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ के लिए प्रदेशवासियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के ठहरने की संपूर्ण व्यवस्था छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में सतत विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे प्रत्येक नागरिक को समृद्धि और सुशासन का लाभ मिले।मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम गहिरा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों से परिचय प्राप्त कर उन्हें मंगलमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संत गहिरा गुरु जी के आशीर्वाद से सुशासन और विकास का कार्य निरंतर जारी है। हमारी सरकार राज्य की संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए दृढ़संकल्पित हैं।इस अवसर पर संत समाज संस्था अध्यक्ष श्री बबरूवाहन महाराज, सचिव श्री खीरेंद्र महाराज, रवि भगत, शान्ता भगत, मनोज सतपती, भास्कर बेहरा, मधुकर सिंघानिया एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
-
रायपुर । .आज रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सपरिवार दुर्गा कॉलेज, मौदहापारा स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने कहा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का मताधिकार अति महत्वपूर्ण है। समस्त रायपुर वासियों से अपील करता हूँ कि अपने मतदान केंद्र पर पहुँचकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें। आपका एक-एक वोट शहर के उज्जवल भविष्य की दिशा तय करेगा।
- रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव - 2025 के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदाताओं का आभार जताया है।सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा कि - आज नगरीय निकाय चुनाव - 2025 के अंतर्गत प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।मतदान में सामने आए रुझानों से पता चल रहा है कि जनता ने "अटल विश्वास पत्र" के संकल्प पर पूर्ण विश्वास करते हुए, नगरीय निकायों के समुचित विकास की संकल्पना में हमारा साथ दिया है। जिसकी बदौलत भारतीय जनता पार्टी प्रचंड विजय हासिल करेगी।लोकतंत्र के इस महोत्सव में सहभागी सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक आभार। आपके एक वोट ने 'विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़' के निर्माण के संकल्प को संबल प्रदान किया है।गौरतलब है कि आज प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतदान संपन्न हुआ। जिसके परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा है कि नगरीय निकाय के चुनावों में मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक है और भाजपा का यह विश्वास फलीभूत होने जा रहा है कि प्रदेश के सभी 10 नगर मिगमों समेत सभी नगरपालिकाओं व नगर पंचायतों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त हो चुकी शहरी और नगरीय क्षेत्रों की जनता का आक्रोश मंगलवार को नगरीय निकायों के मतदान में व्यक्त हुआ है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपना मतदान करने के बाद कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र के इस महापर्व पर सुबह से ही जिस भारी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुँचे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि जनता छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त करके विकास की गंगा बहाने के लिए संकल्पित है। श्री देव ने निकाय चुनाव के मतदान में स्वस्फूर्त हिस्सा लेने के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त कर कहा कि स्वस्फूर्त मतदान का प्रतिशत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश के हरेक शहर और नगर में परिवर्तन की प्रचण्ड लहर बह रही है और कांग्रेस के कुशासन और कुनीतियों से त्रस्त मतदाता कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के निश्चय के साथ मतदान केंद्रों तक बड़ी संख्या में पहुँचे। श्री देव ने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया था, उन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए भाजपा के पक्ष में जनता-जनार्दन ने स्वस्फूर्त भारी मतदान किया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि जनता-जनार्दन ने पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। मतदाताओं ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि छत्तीसगढ़ मूलभूत नागरिक सुविधाओं और विकास के साथ कदमताल करने का ख्वाहिशमंद है। प्रधानमंत्री आवास योजना हो या स्थानीय स्तर पर रोजगार की बात हो या फिर अधोसंरचना के निर्माण का विषय हो, जिन योजनाओं को भारतीय जनता पार्टी ने क्रियान्वित किया था, उन सारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने जिस प्रकार अपने इस पाँच साल के कार्यकाल में धोखाधड़ी और छलावा किया, उसे लेकर लोगों में बहुत नाराजगी है। श्री देव ने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग के साथ धोखाधड़ी करके पूरे छत्तीसगढ़ को निराशा के गर्त में धकेलने वाली कांग्रेस की गिनती पूरी हो चुकी है औ’र आगामी 15 फरवरी को मतगणना में उसकी पुष्टि हो जाएगी।
- -पत्रकार वार्ता के बाद दोपहर बुद्धिजीवी सम्मेलन में केंद्र सरकार के बजट प्रावधानों पर करेंगे विस्तार से चर्चा-सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव, उपमुख्यमंत्री साव रहेंगे मौजूदरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्री प्रह्लाद जोशी कल 12 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुँचेंगे। रायपुर पहुँचने के बाद श्री जोशी पहले पत्रकार वार्ता लेंगे और फिर दोपहर 2.30 बजे वीआईपी चौक स्थित बेबीलोन कैपिटल में आहूत बुद्धिजीवी सम्मेलन को मुख्य वक्ता की आसंदी से संबोधित करेंगे। इसमें श्री जोशी केंद्र सरकार के बजट-2025-2026 के प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे।भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में बजट कार्यक्रमों का संचालन कर रही समिति के नंदन जैन, नरेशचंद्र गुप्ता और अमित चिमनानी ने बताया कि इस सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव करेंगे और मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। श्री जैन, श्री गुप्ता व श्री चिमनानी ने बताया कि बजट के प्रावधानों को लेकर के देशभर में केंद्रीय मंत्रियों का दौरा हो रहा है। इसके तहत केंद्रीय मंत्री श्री जोशी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं और आगामी दिनों में बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा क्षेत्रों में भी केंद्रीय मंत्रियों का प्रवास होगा। बजट प्रावधानों को लेकर जिला स्तर पर भी प्रेस वार्ताएँ और बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। बुद्धिजीवी सम्मेलन में प्रोफेशनल्स में सीए, डॉक्टर्स, आईटी एक्सपर्ट्स, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।
- -राज्यपाल श्री रमेन डेका 12 फरवरी को करेंगे शुभारंभरायपुर, /छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में राजिम कुंभ कल्प 2025 की भव्य तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। यह माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक, 12 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका 12 फरवरी को इस पवित्र आयोजन का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर देशभर से प्रख्यात संत-महापुरुषों की उपस्थिति इस महाकुंभ को दिव्यता प्रदान करेगी।उल्लेखनीय है कि राजिम कुंभ कल्प ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इस आयोजन के माध्यम से सांस्कृतिक समृद्धि, आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित होता है। इस वर्ष के कुंभ में विशेष रूप से भव्य संत समागम, सत्संग दरबार, भागवत कथा तथा राष्ट्रीय एवं आंचलिक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समता, एकता और भाईचारे के सिद्धांतों को प्रतिष्ठित किया। उनके उपदेशों ने मानवता की सेवा और सामाजिक समानता का संदेश दिया। संत रविदास जी ने अपने आध्यात्मिक संदेशों के माध्यम से जातिवाद, भेदभाव और सामाजिक असमानता का विरोध किया और प्रेम, करुणा तथा परोपकार को जीवन का आधार बनाने पर बल दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे। वे हमें सद्भाव, सामाजिक उत्थान और मानवतावादी मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे संत रविदास जी के उपदेशों से प्रेरणा लेकर सामाजिक सद्भाव, समानता और सेवा के मूल्यों को आत्मसात करें और समाज को एक बेहतर दिशा देने में योगदान दें।
- रायपुर । राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने आज सपरिवार रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए प्राथमिक शाला पुरैना मतदान केंद्र में मतदान किया।मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की।
- प्रदेशवासियों से की मतदान की अपीलरायपुर। मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद ने आज रायपुर नगर निगम महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है, और प्रत्येक मतदाता का वोट क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है। श्री दयानंद ने कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, जिससे हम अपने शहर और प्रदेश के भविष्य का निर्धारण करते हैं। उन्होंने युवाओं और प्रथम बार मतदान कर रहे नागरिकों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
- रायपुर। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर रायपुर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
- रायपुर। नगरीय निकाय निर्वाचन जिला रायपुर के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक ने दुर्गा महाविद्यालय स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया । सामान्य प्रेक्षक इफ्फत आरा ने कहा, मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की न हो दिक्कत ।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सभी कार्यो में निरंतरता लाने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय प्रतिदिन किसी भी जोन में जाकर निरीक्षण हेतु भ्रमण कर रहे है। संबंधितो को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे है। प्राप्त आदेशानुसार फिल्ड के सभी अधिकारी/कर्मचारी जो भी उनको दायित्व मिला है। अपने कार्य के क्षेत्रों में भ्रमण करेगे, निरीक्षण के दौरान लोकेशन के साथ फोटोग्राफ भी डालेगे। क्या कार्य हो रहा है, कितना प्रगति हुआ है, समय सीमा के अंदर है, या बाहर, गुणवत्ता इत्यादि के बारे में सभी कार्यो का प्रगति के साथ गुगलशीट में अपलोड करेगें।आयुक्त पाण्डेय द्वारा प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक लिया जाता है। जिसमें सभी अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की जायेगी। सभी अधिकारी कर्मचारी जब फिल्ड में रहेगे, तो संबंधित एजेंसी भी अच्छे से कार्य करेगी। एक सकारात्मक दबाव रहेगा । प्रमुख रूप से साफ-सफाई, निर्माण, उद्यान, परियोजना, जल वितरण, संपत्तिकर, भू-भाटक, जलकर, आदि से संबंधित सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों के साथ कार्य करते हुए प्रतिदिन का फोटोग्राफ निगम के एक्टीविटी गु्रप में शेयर करेगें।इसमें चीफ इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, राजस्व अधिकारी, जोन सहायक राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी, सुपरवाईजर, सभी अभियंतागण, शहरी अजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, मोर संगवारी, आयुष्मान कार्ड, भवन अनुज्ञा, वाहन शाखा, अवैध निर्माण, उद्यान, शहरी अजीविका मिशन के मिशन मैनेजर, सी.ओ., तोड़फोड़, आवारा पशु पकड़ने वाले इत्यादि अन्य कार्यों के लिए प्राप्त निर्देशानुसार शामिल रहेगे।
- रायपुर,। छत्तीसगढ़ के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने भारत के फर्जी दस्तावेज के माध्यम से इराक भागने की कोशिश कर रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ एटीएस की पुलिस अधीक्षक राजश्री मिश्रा ने बताया कि एटीएस के दल ने बांग्लादेशी नागरिक तीन सगे भाई मोहम्मद इस्माइल (27), शेख अकबर (23) और शेख साजन (22) को एटीएस मुंबई के नागपाड़ा यूनिट के सहयोग से पायधुनी इलाके से गिरफ्तार किया है। वहीं इनके लिए दस्तावेज तैयार करने के आरोप में रायपुर निवासी सत्कार कंप्यूटर के संचालक मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने बताया कि बांग्लादेश के खुलना प्रांत के निवासी तीनों भाई रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में स्थित मिश्रा बाड़ा में रह रहे थे। एटीएस को सूचना मिली थी कि तीनों व्यक्ति फर्जी दस्तावेज बनवाकर 26 जनवरी को बगदाद (इराक) जाने के लिए हावड़ा मुंबई मेल ट्रेन से मुंबई पहुंचे हैं। सूचना के बाद एटीएस छत्तीसगढ़ के दल ने एटीएस मुंबई के सहयोग से पायधुनी इलाके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान-पत्र कार्ड के साथ ही बगदाद का वीजा बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि तीनों जियारत के बहाने बगदाद जाकर छिपकर रुकने वाले थे तथा वापस भारत नहीं आने वाले थे। मिश्रा ने बताया कि तीनों व्यक्तियों ने रायपुर में रहने के दौरान भारतीय दस्तावेज आधार, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनवाया है। उन्होंने जन्मतिथि के प्रमाण पत्र के लिए फर्जी अंकपत्र, रायपुर स्थित सत्कार कम्प्यूटर के संचालक मोहम्मद आरिफ के माध्यम से बनवाया था। आरोपियों ने बताया कि पूर्व में भी कई व्यक्ति इसी तरह सत्कार कंप्यूटर के संचालक मोहम्मद आरिफ की मदद से फर्जी दस्तावेज बनवाकर इराक जा चुके हैं और वापस नहीं आए हैं। मोहम्मद आरिफ, उसके सहयोगी शेख अली तथा अन्य के द्वारा संगठित गिरोह बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों देश के बाहर भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों की अन्य अवैधानिक गतिविधियों के संबंध में जांच की जा रही है। एटीएस ने मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पिता शमसुद्दीन, माता रशीदा, भाई अजगर, बहन सुरैया, इस्माइल की पत्नी यास्मीन और दो बेटियां वर्तमान में बांग्लादेश में रह रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ टिकरापारा थाना में भारतीय न्याय संहिता और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने सोमवार को कहा कि राज्य के बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए दो जवानों की शहादत अन्य सुरक्षाकर्मियों को नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रेरित करती रहेगी। गौतम यहां पुलिस लाइन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।गौतम ने कहा, ‘‘हमारे जवानों ने बहादुरी से ऑपरेशन में भाग लिया है। उसकी सफलता के रूप में 31 नक्सलियों को मार गिराया गया। इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान (भूभाग और घने जंगल के लिहाज से) बहुत कठिन क्षेत्र है और हमारे जवानों ने वहां घुसकर बहादुरी से ऑपरेशन को अंजाम दिया।'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं दोनों बहादुर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मुझे उम्मीद है कि उनकी शहादत और बहादुरी नक्सलवाद को खत्म करने में अन्य जवानों के लिए प्रेरणा बनेगी।'' भाजपा और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर सबसे बड़े हमलों में से एक में सुरक्षाबलों ने रविवार को बीजापुर के मद्देड़ और फरसेगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा पर एक पहाड़ी पर भीषण मुठभेड़ के दौरान 11 महिलाओं सहित 31 नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान, डीआरजी के प्रधान आरक्षक नरेश ध्रुव और एसटीएफ के आरक्षक वासित रावटे शहीद हो गए। ध्रुव बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के निवासी थे, जबकि रावटे राज्य के बालोद जिले के रहने वाले थे। इस घटना के साथ ही, इस वर्ष अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 81 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें से 65 नक्सली बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग में मारे गए। पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया था।







.jpg)







.jpg)
.jpg)







.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)