- Home
- छत्तीसगढ़
- -जिला पंचायत सीईओ श्री चौहान ने किया पौधरोपणबिलासपुर /विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आरपी चौहान ने मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत जांजी में ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। उन्होंने मौजूद सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि पौधरोपण करने के साथ ही पौधों को संरक्षित करने की जिम्मेदारी ले। पर्यावरण संतुलन में वृक्षों की अहम भूमिका होती है। कार्यक्रम में उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उपहार स्वरूप जिला पंचायत सीईओ श्री चौहान को पौधा भेंट किया। उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक से पौधरोपण एवं लोगों को इस हेतु प्रेरित करने की अपील की।कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तुरी श्री जेआर भगत, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा श्रीमती रूचि विश्वकर्मा, तकनीकी सहायक श्री बाल्मिकी धीवर, श्री अखिलेश सिंह, सरपंच श्री शिवनाथ कुमार, सचिव श्री परमेश्वर सोनवानी, ग्राम रोजगार सहायक श्री दिलीप कैवर्त्य, स्व सहायता समूह की महिलाये एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम भिलाई के विभिन्न क्षेत्रो में वृक्षारोपण किया गया। नगर निगम भिलाई के विभिन्न जगहो पर वृक्ष लगाने गढढे किये गये है। जैसे मानसून की पहली बारिश शुरू होगी सघन वृक्षारोपण शुरू हो जायेगा। जिसमें प्रियदर्शिनी परिसर जोन-1, जोन-2 ट्रेचिंग ग्राउण्ड, ढ़ौर तालाब इत्यादि जगहो पर वृक्षारोपण किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल, एम.आई.सी. सदस्य संदीप निरंकारी, केशव चैबे, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पार्षदगण, निगम के कार्यपालन अभियंता आर.एस.राजपूत, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महापौर नीरज पाल ने सब से अपील की है कि पेड़ पौधे लगाकर हम बढ़ती गर्मी पर्यावरण के असंतुलन को दुर कर सकते है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में हम लोग बड़े पौधे लगा रहे है जो एक वर्ष के अंदर वृक्ष का रूप ले लेगा। हम सब यह भी प्रयास कर रहे है कि जो भी पेड़ लगे वो पुरी तरह सुरक्षित रहे और नागरिको से भी यही अपील है सब आगे आये और वृक्ष लगाये। नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर कुसुम कानन नर्सरी में निःशुल्क पौधे उपलब्ध है जिसमे करंज, नीम, गुलमोहर, मुनगा, पीपल, बरगद, आम इत्यादि सभी प्रकार के पौधे है। समय पर जाकर आप अपनी इच्छानुसार पौधा ले करके लगा सकते है। वहीं पर उद्यान अधिकारी के नाम पर एक आवेदन देना है उसी में कितना पौधा चाहिए लिख देना है वही पर आपको पौधा मिल जायेगा। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी से आवहन किया है कि पौधा निगम उपलब्ध करायेगा। आप अपने बुर्जुगो के नाम से, बच्चो के नाम से पौधा लगाये और उसे बचाये। एक यादगार निशानी होगा, पर्यावरण मित्र बालू राम वर्मा ने बताया कि स्कंध पुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाना 100 पुत्रो के समान है। बहुत ही नेक और पवित्र कार्य है।
- भिलाईनगर। आगामी बरसात के दिनो में अति वृष्टि होने पर नगर निगम भिलाई के निचली बस्तीयो में पानी भरने की संभावना बनी रहती है उसके बचाव के लिए नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने बाढ़ से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ दल एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्था नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय में स्थापित की गई है। अपर आयुक्त अशोक कुमार द्विवेदी इसके नोडल अधिकारी होगें। जिनके मार्ग दर्शेन में अधिकारी एवं कर्मचारी आपदा प्रबंधन का कार्य संपादित करेगे। आवश्यकतानुसार नगर निगम का कंट्रोल रूम में आॅपरेटर राजदीप वैष्णव मो.नं. 9039136979, मिलाप साहू मो.नं. 9111681708 सुबह 6 से 2 एवं उमेश कोरी मो.नं. 8839022648, दिलीप कुमार हुमने मो.नं. 8234018349 दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक, उमा शंकर मो.नं. 998190447, टूम्मन लाल मो.नं. 6266620379, युवराज साहू मो.नं. 9970337382 रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक जो 24 घंटे खुले रहेगे अति वृष्टि के दौरान कंट्रोल रूम मे ंप्राप्त शिकायतो का निराकरण संबंधितो द्वारा किया जायेगा। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य में मुस्तेद रहेगे। विशेष रूप से मुख्य कार्यालय कंट्रोल रूम प्रभारी, राजस्व अधिकारी श्रीनिवास पटेल एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, आपदा शिविर एवं राहत सामग्री, अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, आपदा पेयजल आपूर्ति संजय शर्मा अधीक्षण अभियंता, विद्युत व्यवस्था आ.एस.रापजूत कार्यपालन अभियंता, चिकित्सा दल धर्मेन्द मिश्रा, नेहरू नगर बाढ़ नियंत्रण दल जोन आयुक्त रवि सिन्हा, जोन 2 सुश्री येशा लहरे जोन आयुक्त, जोन 03 अमिताभ शर्मा जोन आयुक्त, जोन-4 एवं 5 सुशील कुमार चैधरी जोन आयुक्त, बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी अर्पित बंजारे उपअभियंता, स्वास्थ्य शिविर व्यवस्था, के.के.सिंह वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक, प्रचार-प्रसार अजल शुक्ला जनसम्पर्क अधिकारी इन सभी अधिकारियो के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी सहयोग के लिए निरंतर तत्पर रहेगे।
- रायपुर / शासकीय बालक खेल परिसर (अन्य पिछड़ावर्ग) गोगांव, रायपुर खेल (कीड़ा) परिसर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश भर्ती प्रकिया प्रारंभ है। इसके लिए निम्न प्रक्रिया सुनिश्चित किया गया है।(1) संस्था में प्रवेश केवल अन्य पिछडावर्ग के छात्रों के लिये है।(2) प्रवेश हेतु पंजीयन फार्म निःशुल्क है। (3) प्रवेश हेतु निम्न आयु निर्धारित की गई है:-(अ) कक्षा 6वीं के लिये 11 वर्ष, (ब) कक्षा 7वीं के लिये 12 वर्ष, (स) कक्षा 8वीं के लिये 13वर्ष।(4) खिलाड़ी छात्र एवं ऊंचे कद के छात्रों को प्राथमिकता दी जायेगी।(5) प्रवेश पंजीयन फार्म बालक खेल परिसर (अन्य पिछड़ा वर्ग) छात्रावास शास. पूर्व माध्यमिक शाला, गोगांव बाजार चौक रायपुर से कार्यालयीन दिवस में समय 10.00 बजे से 2.00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है।(6) प्रवेश पंजीयन फार्म भर कर जमा करने की अंतिम तिथि 24.06.2024 तक 4.00 बजे तक होगी।(7) अंतिम चयन दिनांक 25.06.2024 एवं 26.06.202 को शास. पूर्व माध्यमिक शाला, बाजार चौक गोगांव रायपुर में प्रातः 9.00 बजे से किया जावेगा।(8) चयन प्रकिया 10 बेटरी टेस्ट के आधार पर किया जावेगा। 1.-उछाल परीक्षण, 2.- संचालित गति परीक्षण, 3. शटल रेस, 4.- गतिशील स्फूर्ति परीक्षण, 5.- गतिशील शक्ति परीक्षण, 6.- शरीर के ऊपरी भाग को मोड़ने संबंधी परीक्षण, 7.- पुश अप, 8.-लेग रेंजिग, 9.-सिट अप, 10.-सहन शक्ति दौड़।(9) छात्रों को चयन प्रकिया में सम्मिलित होने के लिये उत्तीर्ण कक्षा की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खातें की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साईज का फोटो लाना अनिवार्य है।(10) चयन प्रक्रिया हेतु छात्रों को स्पोर्ट कीट (टी शर्ट, निकर, जूता) में उपस्थित होना होगा।(11) चयनित छात्रों को प्रतिदिन प्रातः 6.00 बजे से 8.00 बजे तक एवं शाम 4.00 बजे से सूर्यास्त तक खेल मैदान में अभ्यास करना अनिवार्य होगा।(12) निःशुल्क सुविधाएं आवास, नास्ता, भोजन, गणवेश, ट्रेकसूट, जूता, मोजा एवं शिष्यवृत्ति तथा छ.ग. शासन द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली अन्य सुविधाएं। (13) विस्तृत जानकारी के लिये खेल परिसर कोच गोगांव रायपुर से मो.नं. 9752126662 या 9424166328 एवं अधीक्षक 8827380481 पर कार्यालयीन अवधि में संपर्क किया जा सकता है।
- -कलेक्टर ने ग्राम लाटाबोड़ और पैरी के अमृत सरोवर के किनारे रोपे पौधे-जिले के विभिन्न स्थानों में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजनबालोद । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिले के विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत ंिसंह चन्द्रवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम लाटाबोड़ एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड ग्राम पैरी पहुँचकर अमृत सरोवर के किनारे पौधे रोपे। उन्होंने ग्राम लाटाबोड़ में बरगद और पीपल तथा ग्राम पैरी में अशोक और जामुन के पौधे रोपकर उसकी देखभाल व सुरक्षा हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पैरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे पर्यावरण की सुरक्षा हेतु बड़ी संख्या में फलदार व छायादार पौधरोपण करने और उसका नियमित रूप से देखभाल करने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने ग्राम के अमृत सरोवर का अवलोकन कर वहाँ रिक्त स्थानों में वृक्षारोपण संबंधितों को निर्देश भी दिया।इसी प्रकार जिले के विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमंे ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, आयुष विभाग के अलावा जिला प्रशासन द्वारा गुरूर विकासखण्ड में चल रहे जल संरक्षण पखवाड़ा के अंतर्गत आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उमेश रात्रे एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने ग्राम पंचायतों में निःशुल्क पौधा वितरण हेतु पर्यावरण संरक्षण जन चेतना रथ को रवाना किया गया।
- बालोद। बालोद जिले में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले के सभी नागरिकों, राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि सभी के सहयोग से लोकसभा निर्वाचन 2024 निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सभी ने टीम भावना से जवाबदारीपूर्वक निर्वाचन कार्य में भागीदारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण मतदान कराने में भी सहयोग दिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में पूर्ण सहयोग मिला। मीडिया प्रतिनिधियों ने निर्वाचन में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। कलेक्टर ने शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों के जवानों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वाचन कार्य पूरा किया।
- बालोद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत कांडे एवं पुसावड़ में निर्मित अमृत सरोवर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पोधरोपण किया गया। इसके साथ ही वहाँ उपस्थित जन समूहों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के संबंध में जनपद पंचायत डौण्डी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.डी.मण्डले के द्वारा शपथ दिलाई गई। इस दौरान ग्रामिणों ने स्वप्रेरणा से गिरते हुए जल स्तर पर उन्नयन के लिए अपने घर, आँगन एवं बाड़ी में सोकपिट बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.डी.मण्डले के द्वारा लोगों को स्वप्रेरणा से सोकपिट निर्माण करने, छत में संचित पानी को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से सोकपिट के माध्यम से भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने एवं गर्मी में धान के स्थान पर पानी की कम खपत वाले दूसरी फसल लेने बारिश में अधिक से अधिक पौधरोपण करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कांडे के सरपंच श्रीमती चन्द्रलेखा पायला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- -पुलिस विभाग के द्वारा आईटीआई बालोद में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजनबालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले को दुर्घटना मुक्त जिला बनाकर जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने हेतु निरंतर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत आज पुलिस विभाग के द्वारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बालोद में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर वहाँ अध्ययनरत् विद्यार्थियों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को सायबर अपराधों के संबंध में भी जानकारी दी गई।
- -देव वृक्ष की मान्यता है हरिशंकरी को*रायपुर। पर्यावरण दिवस पर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम रायपुर के कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने हरिशंकरी पौधे का रोपण कर इसके महत्व से भावी पीढ़ी को भी अवगत कराने का आह्वान सभी से किया ।नगर निगम के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा,कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा तथा उद्यान विभाग के प्रभारी सोहन गुप्ता भी इस दौरान उपस्थित थे।हरिशंकरी का महत्व-हरिशंकरी का अर्थ होता है भगवान विष्णु और शंकर की छायावली होता है।मत्स्य पुराण में भी हरिशंकरी से जुड़ी कथा का उल्लेख है।पुराण के अनुसार पार्वती जी के श्राप से भगवान विष्णु पीपल, भगवान शिव बरगद और ब्रह्मा पलाश वृक्ष बन गए.इसीलिए पीपल, बरगद व पाकड़ के सम्मिलित रोपण को 'हरिशंकरी' कहते हैं. पौराणिक मान्यता के अनुसार पाकड़ को वनस्पति जगत का नायक कहा जाता है. वैदिक अनुष्ठान व हवन आदि में इसकी ख़ास अहमियत होती है.एक तने के रूप में नजर आते हैं तीन वृक्षहरिशंकरी वृक्ष तैयार करना एक अत्यंत पुण्य व परोपकारी काम माना जाता है. हरिशंकरी के तीनों पौधों अर्थात पीपल, बरगद और पाकड़ को एक ही स्थान पर इस तरह रोपते हैं कि तीनों वृक्षों का संयुक्त छत्र विकसित हों. इससे तीनों वृक्षों के तने विकसित होने पर एक तने के रूप में नजर आते हैं. वैसे तो हरिशंकरी पौधे देशभर में लगाए जाते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के बलिया, गाजीपुर, मऊ व आसपास के क्षेत्र में विशेष रूप से किया जाता है. हरिशंकरी की छाया में दिव्य औषधीय गुण व पवित्र आध्यात्मिक प्रवाह होता है. इसके नीचे बैठने वाले को पवित्रता, आरोग्य और ऊर्जा मिलती है.*बच्चों को बताएं हरिशंकरी का महत्व*पर्यावरण संरक्षण व जैव विविधता के नजरिए से पीपल, बरगद व पाकड़ सर्वश्रेष्ठ प्रजातियां मानी जाती हैं. इसे सड़क किनारे, धर्म स्थलों, सामुदायिक भवनों और गौठान आदि के आसपास लगाना चाहिए. अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत इसके पौराणिक एवं पर्यावरणीय महत्व के बारे में अधिक से अधिक लोगों को बताना चाहिए. भविष्य में यह विरासत बची रहे इसके लिए हमें बच्चों को खासतौर पर इसकी अहमियत के बारे में जानकारी देनी होगी.*जीव-जंतुओं के लिए भी उपयोगी*हरिशंकरी के तीनों वृक्षों पीपल, बदगद व पाकड़ का अत्यन्त ही महत्व है. हरिशंकरी में तमाम पशु-पक्षियों व जीव-जन्तुओं को आश्रय व खाने को फल मिलते हैं. इस प्रकार हरिशंकरी के रोपण से इन जीव-जन्तुओं का आशीर्वाद मिलता है, इस पुण्यफल की बराबरी कोई भी दान नहीं कर सकता. यह हमेशा हरा भरा रहने वाला वृक्ष है. शीत ऋतु के अंत में थोड़े समय के लिए पतझड़ में रहता है. इसका छत्र काफी विस्तृत और घना होता है. इसकी शाखायें जमीन के समानान्तर काफी नीचे तक आ जाती हैं. इसके नीचे घनी शीतल छाया का आनन्द बहुत ही अच्छी अनुभूति देता है.इसकी शाखाओं या तने पर जटा मूल चिपकी या लटकी रहती है. इसके फल मई-जून तक पकते हैं और वृक्ष पर काफी समय तक बने रहते हैं।
- बिलासपुर, /विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज परिस्थितिक तंत्र एवं पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने के उद्देश्य से कोटा ब्लॉक के 25 अमृत सरोवर तालाबों में जन सहयोग से पौधरोपण किया गया।जनपद पंचायत कोटा के सीईओ श्री युवराज सिन्हा ने भी ग्राम चंगोरी के अमृत सागर तालाब में पौधरोपण किया। इस मौक़े पर एसडीओ आरईएस, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
- -स्थिरता और पर्यावरण प्रबंधन को बढ़ावा देने पर जोरबिलासपुर/ प्रत्येक वर्ष 5 जून का दिन विश्व भर में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करने का है। कृषि महाविद्यालय बिलासपुर में पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया और इसके संरक्षण ,संवर्धन पर चर्चा की गई।प्रकृति के बिना मानव के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती है ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि हम पेड़-पौधों, जंगलों, नदियों, झीलों, भूमि, पहाड़ सबके महत्व को समझे। उक्त उदगार डॉ. आर.के.एस. तिवारी, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय बिलासपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किया। आपने आगे कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। वैश्विक तापमान बढ़ रहा है। दूषित हवा लोगों का दम घोट रही है। शहरों में बहुत से लोगों को बदतर आवोहवा के चलते सांस, हृदय, फेफड़ों की बीमारियां हो रही है। हमें यह समझना चाहिए कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। पृथ्वी ग्रह पर ही मानव जीवन संभव है इसलिए इसे जीने लायक बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।आयोजन पर प्रकाश डालते हुए वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम अधिकारी रासेयो अजीत विलियम्स ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस अभियान भूमि पुनर्स्थापना, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने पर केंद्रित है। इस बार की थीम 'हमारी भूमि, हमारा भविष्य' के रूप में तैयार की गई है। 2024 के विश्व पर्यावरण दिवस वैश्विक समारोह की मेजबानी सऊदी अरब कर रहा है। जो विजन 2030 लक्ष्यों के अनुरूप पर्यावरण की रक्षा और सतत विकास को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। भूमि का कटाव एक वैश्विक समस्या है, जो दुनिया भर में भूमि के विशाल क्षेत्र को प्रभावित करती है, अरबो लोगों को प्रभावित करती है और महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र को खतरे में डालती है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. एन. के. चौरे, प्रमुख वैज्ञानिक (कृषि सांख्यिकी) ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रकृति के बिना मानव जीवन खत्म हो जाएगा, इस बात से भली भांति परिचित होते हुए भी लोग प्रकृति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पर्यावरण पर पढ़ने वाले प्रभाव के कारण दुनिया विनाश की ओर जा रही है। मौसम में होता बदलाव इसका एक संकेत है। अत्यधिक बढ़ते तापमान का एक कारण ग्लोबल वार्मिंग है, जो मानव जीवन को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में पर्यावरण के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करके प्रकृति को हो रहे नुकसान को रोका जा सकता है।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को कोचिया के पौधे भेंट कर किया गया।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'कीटनाशकों के सुरक्षित और विवेकपूर्ण उपयोग, विषय पर छात्र-छात्राओं हेतु एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉर्टेवा एग्रीसाइंस की प्रक्षेत्र वैज्ञानिक डॉ. (सुश्री) शुभश्री प्रियदर्शनी ने विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कीटनाशक का उपयोग करने से पहले, प्रश्न पूछे 'क्या कीटनाशक की आवश्यकता है?' कीटनाशक का उपयोग करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़े और चेतावनियों से परिचित हो। लेबल आपको उत्पाद के बारे में वह सब कुछ बताता है जो आपको जानना जरूरी है। इसी के अंतर्गत उत्पादन प्रबंध जागरूकता कार्यक्रम शामिल है। जिसका अर्थ है कि जो कोई भी उत्पाद डिजाइन करता है, उत्पादन करता है, बेचता है या उपयोग करता है, वह उत्पादन के जीवन चक्र के सभी चरणों में उत्पाद के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने की जिम्मेदारी लेता है, जिसमें जीवन प्रबंधन का अंत भी शामिल है। कृषि छात्र होने के नाते आप सभी का उत्तरदायित्व है कि अन्नदाता कृषक भाइयों को कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग हेतु जागरूक करें।आज के कार्यक्रम का सफल संचालन वैज्ञानिक अजीत विलियम्स एवं आभार सहायक प्राध्यापक एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी अर्चना केरकट्टा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के समस्त प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर उनको जन्मदिन की बधाई और उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। शुभकामना के लिए योगी आदित्यनाथ ने सीएम साय का आभार जताया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम पूछा और समसामयिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की।गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। वे गुरु गोरक्षनाथ धाम के पीठाधीश्वर भी हैं।
- रायगढ़। रायगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह को हराया है। उन्होंने 2 लाख 40 हजार 391 वोटों से जीत हासिल की है। राठिया को कुल 8 लाख 82 हजार 275 वोट मिले हैं। वहीं शशि सिंह को 5 लाख 67 हजार 884 वोट मिले हैं। इस तरह जीत का अंतर 2 लाख 40 हजार 391 रहा। कुल वोट का प्रतिशत 55.63 रहा। रायगढ़ लोकसभा सीट से पिछले तीन चुनावों में भाजपा का दबदबा रहा है।राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साल 2009 और 2014 के चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं। वहीं 2019 के चुनाव में बीजेपी की गोमती साय ने बाजी मारी थी। राधेश्याम राठिया कद्दावर आदिवासी नेता के रूप में जाने जाते हैं। राठिया ने साल 1995 से 2000 तक ग्राम पंचायत छर्राटांगर के निर्विरोध उपसरपंच रहे हैं। इसके बाद वर्ष 2000 से 2005 तक सदस्य- जिला पंचायत रायगढ़, वर्ष 2005 से 2010 तक अध्यक्ष- जनपद पंचायत घरघोडा, वर्ष 2010 से 2015 तक सदस्य- जिला पंचायत रायगढ़ और वर्ष 2015 से 2020 तक घरघोड़ा से निर्विरोध जनपद सदस्य रहे हैं। भाजपा संगठन में भी दायित्व निभा चुके हैं।
- कोरबा। लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने 43 हजार 283 वोटों से दूसरी बार जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 5 लाख 70 हजार 183 वोट मिले हैं। वहीं, BJP प्रत्याशी सरोज पांडेय को 5 लाख 26 हजार 899 वोट मिले हैं।कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में केवल कोरबा लोकसभा सीट पर अपना खाता खोला है। कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय को पटखनी दी है। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रेक्षक प्रेमसिंह मीणा की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने विजयी प्रत्याशी महंत को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कोरबा लोकसभा क्षेत्र में कुल 16 लाख 18 हजार 437 मतदाता हैं, जो पिछले चुनाव के मुकाबले एक लाख नौ हजार 597 अधिक हैं। इस बार यहां 27 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है।
- जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर कमलेश जांगड़े ने विजय हासिल की है। उन्होंने 60 हजार वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 6 लाख 78 हजार 199 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को 6 लाख 18 हजार 199 वोट मिले हैं। इस तरह जीत का अंतर 60 हजार रहा। कुल वोट का प्रतिशत 48.71 रहा। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां से कुल 20 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।भाजपा नेत्री कमलेश जांगडे समाज सेविका, राजनीतिक रुचि और अपने समाज सहित सर्व समाज में अच्छी पकड़ा है। वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष हैं। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है। उनकी शिक्षा- एम ए हिंदी साहित्य और डीएड की हुई हैं। पिछले 2019 चुनाव की स्थिति-2019 में भी टीका मिलने को लेकर नाम चल रहा था। जिसके बाद भाजपा में गुहाराम अजगल्ले को अपना उम्मीदवार बनया था, जिसके बाद 2019 के चुनाव में भाजपा 5 लाख 72 हजार790 वोट मिला था। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी रवि भारद्वाज को 4 लाख 89 हजार 553 वोट मिला था, जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने 88255 वोट से जीत दर्ज की थी। लंबे समय से पार्टी के कार्यकर्त्ता के रूप में काम कर रही भाजपा नेत्री कमलेश जांगडे भाजपा ने साल 2024 में चुनावी मैदान में उतारा है।
- अंबिकापुर। सरगुजा लोकसभा सीट से परिणाम सामने आ गए है। सरगुजा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस की शशि सिंह को 2 लाख से ज्यादा वोटो से हरा दिया है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के चिंतामणि महाराज ने जीत का परचम लहराया है।सरगुजा लोकसभा सीट से भारतीय जनता के प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को 765112 वोट मिले हैं। तो वहीं कांग्रेस पार्टी की शशि सिंह कोरम को 538927 वोट मिले हैं। बीजेपी की चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस की शशि सिंह को 226185 वोटो से हराते हुए संसद पहुंच गए हैं।सरगुजा लोकसभा सीट की बात करें तो यह इलाका उत्तर प्रदेश और झारखंड की सीमा से सटा हुआ है। इसके साथ ही आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भी माना जाता है। हर बार लोकसभा के चुनाव में साल 1951 और 1957 के दरमियान चुने गए दो-दो सांसदों की चर्चाएं यहां खूब होती रहती हैं। छत्तीसगढ़ का सरगुजा लोकसभा क्षेत्र खारिज संपदा से भरा हुआ है। छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट अंतर्गत आठ विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें अंबिकापुर, लुंड्रा, सीतापुर, सामरी, रामानुजगंज, प्रतापपुर, भटगांव एवं प्रेमनगर विधानसभा सीटें प्रमुख हैं।
- कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को हराया है। तमाम रोमांच और विवाद के बीच भोजराज नाग विजयी घोषित किये गये। बेहद नजदीकी मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को 1 हजार 884 मतों से शिकस्त दी। लगातार दूसरी बार बीरेश ठाकुर को हराया। भोजराम नाग को कुल 5 लाख 97 हजार 624 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को 5 लाख 95 हजार 740 वोट मिले हैं। इस तरह जीत का अंतर 1 हजार 884 रहा। नाग के कुल वोट का प्रतिशत 47.23 और बीरेश का 47.08 प्रतिशत रहा।
- बिलासपुर। लोकसभा से लगभग 1 लाख 64 हजार 558 मतों से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने जीत दर्ज की है। बिलासपुर सीट से बीजेपी को 8वीं बार जीत दिलाई है। तोखन साहू को कुल 724937 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस के देवेंद्र यादव को 560379 वोट मिले हैं। जीत के बाद तोखन साहू ने कहा कि यह जीत जनता की है। मैं जनता के लिए काम करूंगा।
- दुर्ग। दुर्ग लोकसभा सीट पर विजय बघेल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को हराया। वे 4 लाख 38 हजार 226 वोटों से जीते। विजय बघेल को 9 लाख 56 हजार 497 वोट मिले। राजेंद्र साहू को 5 लाख 18 हजार 271 वोट मिले।
- संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव का निर्वाचन परिणामराजनांदगांव। कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर संजय अग्रवाल ने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव की चुनाव परिणाम की अंतिम घोषणा की और भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी संतोष पाण्डेय को विजयी होने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव से कुल 15 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे थे। जारी निर्वाचन परिणाम अनुसार बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी श्री देवलाल सिन्हा (सोनवंशी) को 9 हजार 668 मत, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री भूपेश बघेल को 6 लाख 67 हजार 646 मत, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री संतोष पाण्डेय को 7 लाख 12 हजार 57 मत, शक्ति सेना (भारत देश) के अभ्यर्थी श्री नारद प्रसाद निषाद को 8 हजार 30 मत, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी श्री रमेश राजपुत को 1 हजार 737 मत, न्याय धर्म सभा के अभ्यर्थी श्री रामफल पाटिल को 1 हजार 537 मत, हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी श्रीमती ललिता कंवर को 2 हजार 149 मत, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी श्री लाखन सिंह टंडन को 1 हजार 56 मत तथा निर्दलीय अभ्यर्थी श्री अजय पाली को 1 हजार 114 मत, त्रिवेणी पडोती को 1 हजार 613 मत, इंजि. बसंत कुमार मेश्राम को 1 हजार 820 मत, श्री भुवन साहू को 4 हजार 174 मत, श्री विशेष धमगाये को 4 हजार 873 मत, श्री एएच सिद्दीकी को 10 हजार 737 मत, श्री सुखदेव सिन्हा को 8 हजार 1 मत मिले।
- रिटर्निंग ऑफिसर श्री मलिक ने सौंपा प्रमाण पत्रमहासमुंद / लोकसभा निर्वाचन 2024 संसदीय क्षेत्र क्रमांक 09 महासमुंद अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को रिटर्निंग ऑफिसर श्री प्रभात मलिक द्वारा सम्यक् रूप से निर्वाचित घोषित किया गया है। इस आशय का निर्वाचन प्रमाण पत्र 4 जून २ाम को मतगणना पूरी होने के पश्चात श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को सौंपा गया।अंतिम परिणाम पत्रक के अनुसार निर्वाचन विवरणी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 महासमुंद अंतर्गत अभ्यर्थी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी भारतीय जनता पार्टी को 703659 मत एवं श्री ताम्रध्वज साहू इंडियन नेशनल कांग्रेस को 558203 मत प्राप्त हुए है। इस तरह श्रीमती रूपकुमारी चौधरी 145456 मतों से विजयी घोषित किए गए। इसमें डाक मतपत्र की गणना शामिल है।महासमुंद संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कुल निर्वाचकों की संख्या 1762477 है। इसमें डाले गए विधिमान्य मतों की कुल संख्या 1322240 है। इनमें से कोई नहीं (नोटा) के लिए मतों की कुल संख्या 3840 व अस्वीकृत मत 361 प्राप्त हुए है। इस प्रकार कुल 1326441 मतदाताओं ने वोट दिए है। निविदत्त मतों की कुल संख्या 39 है।घोषित परिणाम के अनुसार अन्य अभ्यर्थी श्री गणेश राम धु्रव को 6651 मत प्राप्त हुए। इसी तरह श्री चम्पालाल पटेल गुरूजी धरती पकड़ को 1379 मत, श्री नारद प्रसाद निषाद 899 मत, श्री नितेश कुमार रात्रे को 2373 मत, श्री फरीद कुरैशी 1077, डॉ. विरेन्द्र चौधरी 2099, श्री ईश्वर मारकंडे 957, श्री कालिया प्रसाद सेठ 1531, श्री महेश स्वर्ण 1486, श्री मुकेश कुमार अग्रवाल 3691, श्री रेखराम बाघ 7878, श्री सुखनंदन देशकर 3555, प्रोफेसर सुरेश साहू 11888 और श्री संतोष दारचंद बंजारे को 6054 कुल मत प्राप्त हुए।
- रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट से रिकार्ड 5 लाख 75 हजार 285 मतों से जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा अंतर्गत आने वाली सभी 9 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई है। उन्हें बलौदाबाजार में 59 हजार 778 वोट की लीड मिली। भाटापारा में 21 हजार 400, धरसींवा में 71 हजार 602, रायपुर ग्रामीण 1 लाख 7 हजार 609, रायपुर पश्चिम 87 हजार 371, रायपुर उत्तर 51 हजार 726, रायपुर दक्षिण 89 हजार 153, आरंग 41 हजार 576, अभनपुर 43 हजार 576 वोटों की लीड मिली।रायपुर लोकसभा सीट में 9 विधानसभाएं आती हैं. इनमें रायपुर की चारों सीटों के अलावा अभनपुर, आरंग, धरसींवा, बलौदाबाजार और भाटापारा शामिल है. इनमें से सिर्फ भाटापारा सीट ही कांग्रेस के पास है जबकि बाकि सभी आठों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. कांग्रेस इस सीट पर जीत का खाता खोलने के लिए कड़ी कोशिश कर रही है. लेकिन इस बार भी कांग्रेस को निराशा हाथ लगी है.
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ के 11 संसदीय क्षेत्र में से 10 संसदीय क्षेत्र में मिली ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा जनों ने जश्न मनाया। एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में काफी संख्या में उपस्थित भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में भाजपा को मिली प्रचंड जीत को पूरी विनम्रता से स्वीकार कर इसे पूरे छत्तीसगढ़ की जीत बताया है। पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त कर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने और विश्व मंच पर भारत के गौरव को पुनर्प्रतिष्ठित करने के लिए प्रदेश की जनता का हृदय से आभार मानकर बधाई भी दी है।मंगलवार की शाम एकात्म परिसर में भाजपा जनों ने जबरदस्त जश्न मना कर होली और दिवाली का आतिशी व रंगीन नजारा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, पूर्व विधायक नंदे साहू, छगनलाल मूंदड़ा,पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, अशोक बजाज, मिनल चौबे, अमरजीत छाबड़ा, हरीश ठाकुर, प्रवक्ता प्रवीण साहू, सुनील चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।
- जगदलपुर। मंत्री केदार कश्यप ने कहा बस्तर की जनता ने भ्रष्ट नेता को नकारते हुए सीधे, सहज और सरल व्यक्ति को चुनकर सांसद भवन भेजने का फैसला लेकर यह स्पष्ट कर दिया है कि बस्तर की जनता मोदी जी के साथ है। भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन वाली सरकार देश को नई ऊँचाई पर ले जाने का कार्य करेगी। जनता के इस विश्वास पर NDA सरकार दिनरात कार्य करेगी।श्री कश्यप ने कहा यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस अब अकेले चुनाव लड़ने की स्थिति में नही है। इस बात को देशवासियों ने समझा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को अकेले जितना सीट प्राप्त हुआ। उतना इंडि गठबंधन को नही मिला। देश की 37 बड़े पार्टीयों ने मिलकर bjp को हराने के प्रयास किया। लेकिन जनता ने इंडी गठबंधन को भी नकार दिया है।बस्तर का होगा समुचित विकासश्री कश्यप ने कहा बस्तर की जनता ने विकास के लिए भाजपा को चुना है। बस्तर की आवाज अब दिल्ली के सांसद भवन में सुनाई देगा। बस्तर के आदिवासियों और उनके हितों की रक्षा के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित है। केंद्र और राज्य सरकार साथ मिलकर बस्तर को संवारने का कार्य करेगी।
-
राजनांदगांव। प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी और राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को हार का सामना करना पड़ा। भूपेश बघेल को मौजूदा सांसद और भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने शिकस्त दी है। उन्होंने 4 लाख 44 हजार 11 वोटों से जीत हासिल की है। संतोष पांडेय को कुल 7 लाख 12 हजार 57 वोट मिले हैं। वहीं भूपेश बघेल को 6 लाख 67 हजार 646 वोट मिले हैं। इस तरह जीत का अंतर 4 लाख 44 हजार 11 रहा। संतोष पांडेय के कुल वोट का प्रतिशत 49.25 और भूपेश का 46.18 रहा।
राजनांदगांव से प्रदेश के पूर्व सीएम और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विधायक चुने गए हैं, इस लिहाज से भी यह सीट खास हो जाती है। भाजपा के संतोष पांडेय यहां से सांसद हैं। इतना ही नहीं भाजपा ने यहां से लगातार 4 बार जीत हासिल की है। राजनांदगांव लोकसभा सीट में 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें राजनांदगांव, खुज्जी, मोहला मानपुर, डोंगरगांव, खैरागढ़, डोंगरगढ़, कवर्धा और पंडरिया शामिल हैं।पिछले चुनाव के परिणामराजनांदगांव लोकसभा सीट में हुए पिछले पांच चुनावों में भाजपा ने यहां से जीत हासिल की है। हालांकि बीच में एक उपचुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस को जीत मिली थी। 1999 में इसी सीट से डॉ. रमन सिंह जीते थे। 2004 में प्रदीप गांधी को जीत हासिल हुई थी, फिर 2007 के उपचुनाव में कांग्रेस के देवव्रत सिंह ने जीत दर्ज की थी। 2009 में मधुसूदन यादव यहां से सांसद बने। फिर 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह यहां से सांसद बने। 2019 में भाजपा ने संतोष पांडे को मौका दिया और वह सांसद बने।

.jpg)


.jpg)















.jpeg)






