- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर, / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 01 मई से 15 मई तक परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव प्रबंधन, कैरियर, विषय चयन संबंधी मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाईन नम्बर 18002334363 पर सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक परीक्षार्थियों के सवालों, संकायों का समाधान किया जा रहा है। इस टोल फ्री हेल्प लाईन नंबर पर आज परीक्षार्थियों ने पूछा कि पुनर्मूल्यांकन करवाने से नबर कम तो नहीं हो जाएंगे। अवसर परीक्षा पूरक के साथ ही होती है क्या? अवसर परीक्षा कब तक होगी। केमेस्ट्री में 3 नंबर आया है पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहता हूं।
हेल्पलाईन में जिलों से विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछा गया कि पुनर्मूल्यांकन करवाना है कैसे होगा ? फिजिक्स का पेपर अच्छा गया था नंबर कम आए हैं, आर्टस सब्जेक्ट लिया है। कैरियर में क्या ऑप्शन है ? मेरी बहन दो विषय में फेल हो गई है पूरक परीक्षा कब होगी, नंबर कम आया है श्रेणी सुधार करना चाहता हूं। ओपन स्कूल का रिजल्ट कब आएगा 12वीं में फेल हो गया हूं, क्रेडिट योजना से परीक्षा दे सकता हूं ?छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती रेणु जी पिल्ले के संरक्षण में एवं सचिव श्रीमती पुष्पा साहू के आदेशानुसार हेल्पलाईन संचालित है। परीक्षा परिणाम के पूर्व विद्यार्थियों के मन में परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव के प्रबंधन, कैरियर, विषय चयन संबंधी मार्गदर्शन के लिए आज मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर श्री तरूण कुकरेजा, डॉ. मोनिका साहू, उपसचिव जे. के. अग्रवाल के मार्गदर्शन, हेल्पलाइन नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक श्रीमती मनीषी सिंह, श्रीमती प्रीति शुक्ला, श्री अंशुमन कसेर (प्व्प्) द्वारा परीक्षार्थियों, अभिभावको में परीक्षा परिणाम से पूर्व उनके मन में आने वाले विभिन्न प्रकार के प्रश्नों, समस्याओ का त्वरित निराकरण किया गया।शिक्षा मण्डल के हेल्पलाईन नम्बर पर आज 158 फोन कॉल आए। आगामी दिवस 11 मई को प्रातः 10ः30 बजे से सायं 05ः00 बजे तक डॉ. मोनिका साहू, मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर, मनोचिकित्सक के द्वारा समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। - रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षाबलों को फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर में नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र के पीडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में हमारे सुरक्षाबलों को भारी सफलता मिली है। मुठभेड़ समाप्त हो चुका है, 12 डेडबॉडी नक्सलियों के मिले हैं। मैं इसके लिए सुरक्षाबलों को, अधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।जब से हम लोग सरकार में आए हैं नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी चाहते हैं कि प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो। डबल इंजन की सरकार होने के कारण इसका लाभ हमको मिल रहा है। file photo
- -कुलपति डॉ. चंदेल ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा कर अच्छी फसल की कामना की-कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थानों में भी मनाया गया अक्ती तिहाररायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज यहां अक्षय तृतीया के अवसर पर विश्वविद्यालय स्तरीय अक्ती तिहार समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र में माटी पूजन एवं बीज संस्कार कर खेत में धान के बीजों की बुवाई की। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेतों की जुताई भी की। डॉ चंदेल ने अच्छी फसल के लिये धरती माता से प्रार्थना करते हुवे कोठी से धान के बीज लाकर पूजा की और गौ माता को चारा भी खिलाया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की आंतरिक बस सेवा का शुभारंभ भी किया गया।अक्ती तिहार समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में अक्षय तृतीया को किसानों द्वारा मिट्टी एवं बीजों की पूजा कर बीज बुवाई करने की परंपरा है। इस प्रकार अक्षय तृतीया के दिन से नये कृषि सत्र की शुरूआत होती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए समस्त कृषि महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं बीज प्रक्षेत्रों में अक्ती तिहार समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. चंदेल ने कहा कि आज का दिन मिट्टी, पानी तथा पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों को विभिन्न फसलों के उन्नत प्रमाणीकृत बीज उपलब्ध कराए जा रहे है जिससे उन्हंे अच्छी पैदावार मिल सके और अधिक लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. एस.एस. टुटेजा, निदेशक विस्तार सेवायें डॉ. अजय वर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय शर्मा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर डॉ. जी.के. दास, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी डॉ. वी.के. पाण्डेय, अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्योगिकी डॉ ए.के. दवे सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक कृषि वैज्ञानिक उपस्थित थे।
- -कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र व कृषि विज्ञान केंद्र का संयुक्त प्रयासबिलासपुर//अक्षय तृतीया के अवसर पर कृषि महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक पूजा विधियां संपन्न की गई और प्रक्षेत्र में बीजों की बुवाई की गई। इस अवसर पर छात्रों को परंपरागत और वैज्ञानिक अनुसंधान दोनो के बीच संतुलन की सलाह दी गई।"आज अक्षय तृतीया है, जिसे छत्तीसगढ़ में अक्ती तिहार के रूप में मनाया जाता हैं l अक्ती का यह दिन हमारी संस्कृति के साथ-साथ हमारी कृषि परंपरा में भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है l आज के दिन से ही नई फसल के लिए तैयारी शुरू हो जाती है। आज से छत्तीसगढ़ में नए युग की शुरुआत हो रही है।"यह उद्गार डॉ. आर.के.एस. तिवारी, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर ने अक्ती तिहार के अवसर पर व्यक्त किए। आपने आगे कहा कि हमारे पूर्वजों ने इस त्यौहार को धरती माता से जोड़ा है l उनका संदेश यही था कि हमारे जीवन का मूल यही माटी है l इसे हमेशा जीवंत मानते हुए उसका आदर सम्मान करना चाहिए l राज्य के समस्त अन्नदाता कृषक बंधुओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है l वैज्ञानिक अनुसंधान का लाभ तभी है जब वह किसानों के खेतों तक पहुंचे,उन्होंने किसानों को परंपरागत खेती को बढ़ावा दिए जाने और अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपरा की ओर लौटने के लिए प्रोत्साहित किया lकृषि महाविद्यालय में अक्ती तिहार के अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. आर.के. एस. तिवारी, प्राध्यापक गण एवं कर्मचारियों ने प्रक्षेत्र में पारंपरिक पूजा विधियां संपन्न कर प्रक्षेत्र में बीजों की बुवाई की। इस महा अभियान के माध्यम से रासायनिक खादों और कीटनाशकों के स्थान पर जैविक खाद, वर्मी कंपोस्ट और गोमूत्र के प्रयोग को बढ़ावा दिए जाने का संकल्प लिया गया lआयोजन में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र व कृषि विज्ञान केंद्र, बिलासपुर के अधिकारी, प्राध्यापक, वैज्ञानिक गण, कर्मचारी बंधु एवं छात्र- छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे l
- रायपुर । पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा अपरिहार्य (poor patronization) कारणों से जबलपुर से 20 मई से 17 जून 2024 तक (05 फेरे) चलने वाली गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल एवं दुर्ग से 21 मई से 18 जून 2024 तक (05 फेरे) चलने वाली गाड़ी संख्या 01702 दुर्ग-जबलपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया गया है ।रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा करें ।
- बलरामपुर।बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 794 पाव अंग्रेजी शराब ज़ब्त किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार जब्त किया।पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धूंई थाना रमकोला जिला सुरजपुर निवासी 28 वर्षीय सोनू यादव पिता रामेश्वर यादव डस्टर कार क्रमांक एचआर 26 बीएक्स 9941 में अंग्रेजी शराब लेकर प्रेमनगर तिराहा की ओर से वाड्रफनगर की ओर जा रहा है। पुलिस ने पनसरा मोड़ के पास कार को रुकवाकर चेकिंग किया तो कार की डिक्की में 794 पाव अग्रेजी शराब मिला। पुलिस ने ज़ब्त अंग्रेजी शराब की अनुमानित लागत 94060 रुपए आंकी है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय से जेल भेजा।
- बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी पूनम ने फिर अपने देश का परचम पूरे विश्व में लहराया है । 27 अप्रैल से 07 मई 2024 तक कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित एएसबीसी एशियन अंडर-22 और यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पूनम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है ।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी पूनम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर के अकाउंट विभाग में अकाउंट असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है । इससे पहले भी पूनम कई बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में देश एवं भारतीय रेलवे का परचम लहरा चुकी है ।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है। इसी का परिणाम है कि आज विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी देश एवं भारतीय रेलवे के साथ ही साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी नाम रोशन कर रहे है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी पूनम को अंतराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर महाप्रबंधक द्वारा बधाई दी गई है तथा भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया ।
- जशपुर। नेशनल हाईवे 43 पर स्पोर्ट्स बाइक पर खतरनाक तरीके से स्टंट बाजी करते युवक एवं युवती को पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने अपनी कार से दौड़ाकर पकड़ा लिया।,वही मोके पर ही स्टंटबाज की मोटरसाइकिल जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर भविष्य में स्टंटबाजी नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी।दअरसल शुक्रवार को झारखंड के सिमडेगा जिले के गोमाला का रहने वाला विनय साय उम्र 20 साल एवं उसके साथ रही एक 18 वर्षीय युवती दोनों एक स्पोर्टस बाईक में सवार होकर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते हुये नेशनल हाईवे 43 में कुनकुरी की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस अधीक्षक जशपुर भी कुनकुरी की ओर जा रहे थे।इसी दौरान वे दोनों पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की कार को देखकर भाग रहे थे,। पुलिस अधीक्षक ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया, ओर कुनकुरी पुलिस को कार्यवाही के लिए सौंप ओर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिये मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179(2) के तहत् कार्यवाही करते हुये 500 रू. का चालान भी काटा। इस दौरान युवक विनय साय तरह-तरह की अर्नगल बातें कर रहा था, जिसे कड़ाई से हिदायत दिया गया एवं भविष्य में स्टंटबाजी नहीं करने की हिदायत दी गई।पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि वह कुनकुरी से जशपुर की ओर आ रहे थे तभी उन्होंने देखा कि एक प्रेमी युगल खतरनाक तरीके से नेशनल हाईवे 43 पर स्टंट कर रहा था । युवक ने मोटरसाइकिल की टंकी पर युवती को अपनी और चेहरा मोड कर बैठा रखा था और मोटरसाइकिल को चला रहा था । उन्हें दौड़कर पकड़ाकर पकड़ा गया और पूछताछ की गई । उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि यह प्रेमी युगल झारखंड के सिमडेगा से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी स्थित मायाली डैम घूमने आए हुए थे रास्ते में स्टंट बाजी कर रहा था । उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई इसके साथ उन्होंने आम जनता से अपील की की बच्चों को इस तरह से हाई स्पीड मोटरसाइकिल देकर स्टैंड बाजी करने से रोके। उन्होंने बताया कि जिले कब सभी थाना चौकी के प्रभारी द्वारा बाईक में स्टंटबाजी करने वालों, नशे की हालत में वाहन चलाने, तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों के विरूद्ध महाअभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी, ।
- राजभवन से जारी हुआ आदेश- संभागायुक्त डॉ अलंग ने लिया उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति का चार्जरायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने प्रदेश के महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है । इस संबंध में आज ही राजभवन से आदेश जारी किया गया है। राज्यपाल ने उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 17 अंतर्गत डॉ. राम शंकर कुरील को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग के कुलपति के पद से तत्काल प्रभाव से हटाये जाने का आदेश दिया गया है।महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 14(7) अंतर्गत संभागायुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग के कुलपति के रुप में दायित्व निवर्हन हेतु नामनिर्देशित किया गया है।आदेश के परिपालन में संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज ही कुलपति पद का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है ।
- -प्रदेश में खनन गतिविधियों के सुचारू संचालन पर विस्तृत विचार-विमर्श-केन्द्रीय खनिज सचिव ने की प्रदेश में खनन गतिविधियों की समीक्षारायपुर, /केंद्रीय खनिज सचिव श्री व्ही.एल. कान्ता राव की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर अटल नगर के न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व, पर्यावरण तथा खनिज विभाग के सचिव और खनिज विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में प्रदेश के उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा कर प्रदेश में खनन गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में खनिज विभाग के सचिव श्री पी.दयानंद ने प्रदेश में खनिज साधन विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों और कार्यों के बारे में बिन्दुवार जानकारी दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ के राजस्व सचिव श्री अविनाश चंपावत, पर्यावरण विभाग की सचिव श्रीमती आर. संगीता, खनिज विभाग के संचालक श्री सुनील जैन, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारी सहित विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।केन्द्रीय सचिव श्री राव ने औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर प्रदेश में खनन तथा खनिज उद्योगों की गतिविधियों और कार्याें की जानकारी ली और उनकी समस्याएं भी सुनी। उन्होंने औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों से उत्खनन कार्य को अधिक बेहतर बनाने और माईनिंग गतिविधियों के सुगम संचालन के संबंध में उनके सुझाव लिये। केन्द्रीय सचिव श्री राव ने कहा कि उत्खनन क्षेत्र में ग्रीन माईनिंग की नवीन तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि खनन और खनिज उद्योगों में ग्रीन एनर्जी का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने खनिज संसाधनों का जीडीपी में वर्तमान में दो प्रतिशत की भागीदारी को बढ़ाने पर बल दिया। केन्द्रीय खनिज सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों की उपलब्धता और खनन गतिविधियों में देश का अग्रणी राज्य है। खनन गतिविधियों में प्रदेश को और आगे लेकर जाना है, जो आर्थिक दृष्टि से भी देश और प्रदेश के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने क्रिटिकल मिनरल्स की प्रोसेसिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुझाव दिया।बैठक में औद्योगिक प्रतिनिधियों ने भूमि संबंधी, खनिज लौह अयस्क की कमी, वन एवं पर्यावरण स्वीकृति के लिए सिंगल विन्डो प्रणाली की जरूरत बताई। केन्द्रीय सचिव श्री राव ने कहा कि स्वीकृत खदानों को जल्द से जल्द ऑपरेशनल बनाने के लिए बिडर्स और संबंधित विभागों के बीच अधिक समन्वय से काम किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने खनिज साधन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में ऐसे समस्त विभागों के सचिवों, जिनसे स्टेकहोल्डर्स को सहमतियां लेनी होती है, की माईनिंग रिव्यू कमिटी गठित की जाए। साथ ही समय-समय पर बैठक आयोजित कर स्वीकृत ब्लाकों में खनन संबंधी गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करने को कहा।केन्द्रीय सचिव ने खनिज साधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसी खदाने जो बंद हो चुकी हैं उनमें अवैध उत्खनन न हो, बंद खदानों में यदि खनिज है तो उनमें खनन के लिए जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है, जहां डीएमएफ का ऑनलाईन पोर्टल संचालित है। केन्द्रीय सचिव ने डीएमएफ से हितग्राहीमूलक नवीन गतिविधियों को बढ़ाने, खनन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मांग पर अधोसंरचना विकास के काम किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि माईनिंग क्लोजर और बंद खदानों को हैण्ड ओवर करने की समीक्षा राज्य स्तर पर नियमित रूप से की जाए।उन्होंने खनिज ब्लाक्स के ऑपरेशनल स्टेटस की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। केन्द्रीय सचिव श्री राव ने जानकारी देते हुए बताया कि खनन के क्षेत्र में रिसर्च और डेव्लपमेंट का कार्य गंभीरता के साथ किया जा रहा है। इसके लिए संस्थाओं को आवश्यक आर्थिक सहयोग भी मुहैया कराया जाता है। उन्होंने खनन क्षेत्र की नीलामी के बाद ऑपरेशनल बनाने के लिए आगे की कार्रवाई की सुगमता और मॉनिटरिंग के लिए सेल गठन के संबंध में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने नेशनल जियोसाइंस डेटा रिपॉजिटरी के संचालन और उसके उपयोगिता की जानकारी भी साझा की।खनिज साधन विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने कहा कि खनन क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स ने आज महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। इन सुझावों पर निश्चित रूप से विचार किया जाएगा। उन्होंने केन्द्रीय सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की बात दोहराई। बैठक में खनिज विभाग के संयुक्त संचालक श्री अनुराग दीवान ने प्रदेश में खनन गतिविधियों और उनके महत्व पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।
- रायपुर, / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा अपने कोर्ट हाल में दोपहर 4 बजे न्यायमूर्ति श्री राकेश माहन पाण्डेय साहब, न्यायमूर्ति श्री सचिन सिंह राजपूत तथा न्यायमूर्ति श्री राधाकिशन अग्रवाल साहब को शपथ दिलाई गई।न्यायमूर्ति श्री राकेश माहन पाण्डेय द्वारा स्थायी जज के रूप में तथा न्यायमूर्ति श्री सचिन सिंह राजपूत तथा न्यायमूर्ति श्री राधाकिशन अग्रवाल द्वारा एडिशनल जज के रूप में शपथ ली गयी। इस अवसर पर समस्त माननीय न्यायमूर्तिगण भी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्लो द्वारा 9 मई 2024 को उक्त के संबंध में अधिसूचना जारी की गयी है।शपथ ग्रहण कार्यकम में महाधिवक्ता श्री प्रफुल्ल एन. भारत, डिप्टी सॉलीसिटर जनरल श्री रमाकांत मिश्रा, अध्यक्ष उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन श्री उमाकांत सिंह चंदेल, वरिष्ठ अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं रजिस्ट्री व ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना कार्य के सुचारू संपादन हेतु अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी (मतगणना) तथा अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी पोस्टल बैलेट/इटीपीबी नियुक्त किये है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन के लिए कार्यपालन अभियंता विद्युत यांत्रिकी लाईट मशीनरी नलकूल दुर्ग श्री रमन लाल गायकवाड़, उप संचालक उद्यानिकी दुर्ग श्रीमती पूजा कश्यप साहू एवं महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दुर्ग श्री पुकुल राम खंडेलवाल अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये है। विधानसभा 63 दुर्ग ग्रामीण के लिए पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ , जामगांव आर पाटन श्री बी. मुखोपाध्याय, कार्यपालन अभियंता गृह निर्माण मंडल दुर्ग श्री राम ठाकुर एवं उपसंचालक समाज कल्याण विभाग दुर्ग श्री अमित परिहार अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये है। विधानसभा 64 दुर्ग शहर के लिए उपसंचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग श्री आर. के. कुर्रे, कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन दुर्ग श्री सुरेश कुमार पांडेय एवं प्राचर्य आई.टी.आई भिलाई श्री टी.एस.तंवर अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये है। विधानसभा 65 भिलाई नगर अतिरिक्त क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी दुर्ग श्री स्टालिन लकड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग श्री अजय शर्मा एवं कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यंात्रिकी सेवा दुर्ग श्री जागेश्वर कुमार अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये है। विधानसभा 66 वैशालीनगर के लिए कार्यपालन अभियंता शिवनाथ मंडल दुर्ग श्री के. एल. तारम, कार्यपालन अभियंता अधीक्षण अभियंता कार्यालय कार्यालय शिवनाथ मंडल दुर्ग श्री ए.के. हजारी एवं परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना पाटन श्री सुमित गंडेचा अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये है। विधानसभा 67 अहिवारा के लिए सहायक आयुक्त राज्यकर वृत 1 दुर्ग श्रीमती कांति पिसदा, उप संचालक औद्योगिक एवं सुरक्षा दुर्ग श्री आशुतोष पांडे एवं सहायक अभियंता नगर पालिक निगम भिलाई श्री चन्द्रभान परधनिया अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये है।इसी प्रकार पोस्टल बैलेट/इटीपीबी मतगणना कार्य के लिये सहायक अभियंता नगर पालिक निगम रिसाली श्री एम. पी.देवांगन, संयुक्त संचालक कृषि श्री राजेश कुमार राठौर, सहायक अभियंता नगर पालिक निगम भिलाई श्री अजय सिंह गौर, सहायक संचालक उपसंचालक कृषि श्री सुमन कुमार कोर्राम, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री शैलेन्द्र सिंह, सहायक संचालक छत्तीसगढ़ राज्य बीज एंव कृषि विकास निगम रूआबांधा श्री संतोष कुमार बेहरा, सहायक अभियंता कार्यपालन अभियंता परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 01 छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण श्री आर. राम मोहन राव, श्री मुकेश कुमार सांकरकर, सहायक अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल भिलाई श्री प्रिवेश साहू, सहायक अभियंता नगर पालिक निगम भिलाई श्री चन्द्रभान परधनिया, सहायक नियंत्रक नापतौल श्री एम एल कुंजाम, उप अभियंता कार्यापालन अधिकारी तांदुला जल संसाधन संभाग श्री सुनिल कुमार पंधारे अतिरिक्त सहायक रिटंर्निंग आधिकारी होंगे। इसके अलावा सहायक अभियंता कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन श्री देवनारायण शुक्ला, सहायक संचालक कृषक प्रशिक्षण केन्द्र रूआबांधा श्री प्रमोद कुमार गढ़ेवाल, सहायक अभियंता नगर पालिक निगम दुर्ग श्री जितेन्द्र कुमार सैमया, अधीक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री जागेश्वर कौशल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वृत्त एवं विकास निगम श्री श्यामल दास, सहायक उपसंचालक हथकरधा श्री राजू कोल्हे, उपअभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री संजीव रंजन सिंह एवं प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री तुषार त्रिपाठी अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाये गये है। उक्त अधिकारियांे को 16 मई 2024 को बीआईटी दुर्ग में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थिति सुनिश्चित करनें कहा गया है।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा उच्च न्यायालय भवन में आर्काइव/म्यूजियम कक्ष का आज उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर समस्त न्यायमूर्तिगण भी उपस्थित रहे। मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में उक्त आर्काइव कक्ष की स्थापना की गई है।आर्काइव कक्ष में वर्ष 1879 के दस्तावेज, सेन्ट्रल प्रोविजन्स व बरार का नक्शा, सेन्ट्रल प्रोविजन्स के अंतर्गत नागपुर उच्च न्यायालय से संबंधित दस्तावेज व भवन की सुंदर तस्वीर, संविधान समिति के सदस्यों की तस्वीरें व अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री रविशंकर शुक्ल की तस्वीर से कक्ष को सुशोभित किया गया है।इसके साथ ही मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के भवन की तस्वीर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर की स्थापना से संबंधित राजपत्र की तस्वीर, तदुपरांत छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के उद्घाटन व भवन की तस्वीर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के नवीन भवन के उद्घाटन व नवीन भवन की तस्वीरें व ज्यूडिशियल एकेडमी के भवन के उद्घाटन की तस्वीरों से कक्ष को सुसज्जित किया गया है।आर्काइव कक्ष में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के नवीन विस्तार भवन के उद्घाटन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण, आवासीय परिसर में 100 फिट उंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना तथा संविधान के जनक डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के अनावरण की तस्वीरें भी लगायी गयी हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन व दिशा-निर्देश में ही उक्त नवीन विस्तार भवन व अन्य का निर्माण / स्थापना की गई है।आर्काइव कक्ष में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर की स्थापना उपरांत पदस्थ मुख्य न्यायाधीशगण तथा न्यायमूर्तिणों की तस्वीरें सुसज्जित की गई हैं। साथ ही ऐसे न्यायमूर्तिगण जो कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के साथ ही उच्चतम् न्यायालय में पदस्थ हुये, उनकी भी तस्वीरें सुसज्जित की गयी है।उक्त आर्काइव कक्ष से आगुंतकों को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर तथा न्यायिक व्यवस्था के संबंध में अधिक से अधिक ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त होगी तथा उनके ज्ञान में वृद्धि होगी।इस अवसर पर महाधिवक्ता श्री प्रफुल्ल एन. भारत, डिप्टी सॉलीसिटर जनरल श्री रमाकांत मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री उमाकांत सिंह चंदेल व पदाधिकारी, अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल व न्यायिक अधिकारीगण, ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण, रजिस्ट्री के अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
-
*बन रहे ग्रामीण आवासों का किश्त जारी करने के निर्देश*
बिलासपुर/पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री राजेश राणा ने आज तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम भरनी का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में बन रहे प्लास्टिक कचरा प्रबंधन ईकाई, प्रधानमंत्री आवास एवं कोसा रीलिंग कार्य में लगे स्व सहायता समूह के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें हरसंभव मदद करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान सहित विभागीय अधिकारी इस दौरान साथ थे।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि भरनी में कन्वजेन्स के तहत साढ़े 24 लाख की लागत से प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संयत्र तैयार की जा रही है। एसबीएम ग्रामीण, मनरेगा और डीएमफ के सहयोग से इसे बनाया जा रहा है। संयंत्र के तैयार हो जाने पर पूरे ब्लॉक से प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर इस संयत्र के जरिए निपटान किया जायेगा। सचिव श्री राणा ने अब तक की कार्यप्रगति की जानकारी लेकर इसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत भरनी में 113 हितग्राहियों के आवास निर्माण के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शेष 8 आवास को भी जल्द पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने आवास हितग्राही अरविन्द अवस्थी, दिनेश अवस्थी एवं जनक नंदिनी के बनाये जा रहे आवास निर्माण का भी अवलोकन किया एवं गुणवत्ता की जांच की। इन हितग्राहियों की किश्त जल्द रिलिज करने के निर्देश दिए। मालूम हो कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को चार किश्तों में 1 लाख 20 हजार रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है। सचिव ने भरनी में एनआरएलएम योजना के तहत संचालित कोसा रिलिंग कार्य का भी अवलोकन किया। जय महाकालेश्वर स्व सहायता समूह के 11 सदस्यों द्वारा रीलिंग का कार्य किया जाता है। चाम्पा से कोसा लाकर उसे धागा में परिवर्तित कर चांपा में ही व्यापारियों को अच्छे दामों पर बेचा जाता है।
-
रायपुर/रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा प्रतिदिन नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जनशिकायतों के त्वरित निदान एवं जनसमस्याओं के त्वरित नियमानुकूल समाधान के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दे रहे हैँ इस क्रम में आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम जोन क्रमांक 6 के तहत बोरियाखुर्द में अवैध प्लाटिंग होती देखकर इसे लेकर अपनी गहन नाराजगी व्यक्त की एवं नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल को तत्काल अभियान चलाकर अवैध प्लाटिंग के सभी प्रकरणों में कड़ी कार्यवाही करते हुए इस पर नियमानुकूल कड़ाई के साथ कारगर रोक लगाया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है. अवैध प्लाटिंग के सभी प्रकरणों में अवैध प्लाटिंग पर कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही रायपुर तहसीलदार से अतिशीघ्रप्रकरणवार अधिकृत जानकारी लेकर सभी सम्बंधित अवैध प्लाटिंगकत्ताओं पर नियमानुसार नामजद एफआईआर सम्बंधित थाने में कानूनी कार्यवाही नियमानुसार करवाने हेतु दर्ज करवाने निर्देशित किया है. आयुक्त ने निर्देशित किया है कि सभी जोन कमिश्नरगण एवं कार्यपालन अभियंतागण हर हाल में सुनिश्चित करें कि नगर निगम क्षेत्र में कहीं पर भी अवैध प्लाटिंग ना होने पाए. अवैध प्लाटिंग होने की जानकारी मिलते ही उस पर तत्काल कार्यवाही कर कारगर रोक लगाया जाना सुनिश्चित हो. आयुक्त ने कौशल्या विहार क्षेत्र का निरीक्षण कर वहाँ नाली के गंदे पानी के ओवरफ्लो होने की समस्या का निरीक्षण कर जोन 6 जोन कमिश्नर को रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से समन्वय कर नाले के पानी के ओवरफ्लो होने की समस्या का शीघ्र निदान करवाने के निर्देश दिये.
- आयुक्त ने भाठागांव बस स्टेण्ड के सामने रिक्त भूमि को फूल बाजार बनाने किया चिन्हाकित, नागरिकों को मिलेगी राहत, बस स्टेण्ड के सामने पेट्रोल पम्प हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण कर दिये निर्देशरायपुर /रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा प्रतिदिन नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याओं को सुनकर एवं निरीक्षण कर लोगों को त्वरित राहत दिलवाने हरसंभव प्रयास एवं उपाय करवा रहे हैँ. इसी क्रम में आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम जोन 6 के तहत भाठागांव के नए बस स्टेण्ड के सामने की रिक्त भूमि को जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से राजधानीवासियों को शहर में एक और फूल बाजार शीघ्र देने की दृष्टि से स्थल पर पहुंचकर चिन्हाकित किया है. आयुक्त ने जोन 6 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल को भाठागांव बस स्टैंड के सामने की रिक्त भूमि पर शीघ्र नया फूल बाजार बनाने प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिये हैँ. वर्तमान में रायपुर शहर के लोगों के लिए शारदा चौक के समीप फूल बाजार लग रहा है.रायपुर शहर का एकमात्र अधिकृत फूल बाजार होने के कारण वहां अत्यधिक भीड़ लगने से अधिकतर यातायात बाधित हो जाता है. जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है. भाठागांव बस स्टेण्ड के सामने रिक्त भूमि पर नया फूल बाजार बन जाने से नागरिकों को एक अतिरिक्त एवं नए फूल बाजार की सुविधा मिल सकेगी एवं यह नया फूल बाजार प्रारम्भ हो जाने पर शारदा चौक के समीप के पुराने फूल बाजार में लोगों की भीड़ कम हो जाएगी और इससे नागरिकों को काफी राहत मिलेगी. आयुक्त ने जोन 6 जोन कमिश्नर को शीघ्र नया फूल बाजार का निर्माण एवं विकास करने नियमानुसार स्वीकृति लेने की कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित करने निर्देशित किया है. रायपुर जिला कलेक्टर के निर्देश पर आयुक्त ने जोन 6 जोन कमिश्नर की उपस्थिति में भाठागांव बस स्टेण्ड के सामने इंडियन आयल कारपोरेशन के पेट्रोल पम्प हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया एवं पेट्रोल पम्प के सम्बन्ध में कार्यवाही की प्रगति की जानकारी लेकर सम्बंधित अधिकारियों को स्थल पर आवश्यक निर्देश दिये.
- लगभग 150 से अधिक स्थलों पर जिला स्तर से गठित संयुक्त टीम के द्वारा वर वधुओं की उम्र का सत्यापन किया गयाबालोद..कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले में बाल विवाह की रोकथाम हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत आज अक्षय तृतीया के अवसर पर बालोद ज़िले में अनुमानतः 400 से अधिक विवाहों का आयोजन स्थानीय स्तर पर किया गया। इन विवाहों में से लगभग 150 से अधिक स्थलों पर महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षकों तथा बाल विवाहों की रोकथाम हेतु जिला स्तर से गठित की संयुक्त टीम के द्वारा वर वधुओं की उम्र का सत्यापन किया गया। 03 स्थानों यथा बरसाटोला, नलकसा (परियोजना डौंडी) तथा कलंगपुर (परियोजना गुंडरदेही) में वर/वधू की उम्र 21/18 वर्ष से कम होने के कारण विवाह रूकवा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इन तीनों विवाहों में से बारसाटोला में वधू की उम्र 18 वर्ष से कम पायी गई वहीं दूसरी ओर नलकसा एवं कलंगपुर में वर की उम्र 21 वर्ष से कम पायी गई। ये दोनों ही वर क्रमशः राजनांदगांव एवं दुर्ग जिले के थे। ऐसी स्थिति में संबंधित ज़िले के जिला अधिकारियों से समन्वय करते हुए वहां से बारात का प्रस्थान ही रुकवा दिया गया तथा उनसे लिखित में सहमति लेते हुए विवाह स्थगित करवा दिया गया। इन समस्त कार्यों में महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, पुलिस विभाग तथा जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पर आज बाल विवाहों की रोकथाम हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग का संपूर्ण अमला क्षेत्रीय भ्रमण पर रहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी भी आज क्षेत्रीय भ्रमण पर रहे तथा इस दौरान उन्होंने डौंडी परियोजना के कामता, डौंडी एवं दूरस्थ ग्राम नलकसा में आयोजित हो रहे विवाह का निरीक्षणकिया। इसी दौरान ग्राम नलकसा में आयोजित विवाह में वर की उम्र 21 वर्ष से कम होने की जानकारी प्राप्त होने पर यह विवाह रुकवा दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले के किसी भी स्थान में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 एवं जिला बाल संरक्षण इकाई बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-223941 पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं।
-
राजभवन से जारी हुआ आदेश
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने प्रदेश के महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है । इस संबंध में आज ही राजभवन से आदेश जारी किया गया है। राज्यपाल ने उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 17 अंतर्गत डॉ. राम शंकर कुरील को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग के कुलपति के पद से तत्काल प्रभाव से हटाये जाने का आदेश दिया गया है।महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 14(7) अंतर्गत संभागायुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग के कुलपति के रुप में दायित्व निवर्हन हेतु नामनिर्देशित किया गया है।आदेश के परिपालन में संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज ही कुलपति पद का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है । - कुलपति डॉ. चंदेल ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा कर अच्छी फसल की कामना कीकृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थानों में भी मनाया गया अक्ती तिहाररायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज यहां अक्षय तृतीया के अवसर पर विश्वविद्यालय स्तरीय अक्ती तिहार समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र में माटी पूजन एवं बीज संस्कार कर खेत में धान के बीजों की बुवाई की। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेतों की जुताई भी की। डॉ चंदेल ने अच्छी फसल के लिये धरती माता से प्रार्थना करते हुवे कोठी से धान के बीज लाकर पूजा की और गौ माता को चारा भी खिलाया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की आंतरिक बस सेवा का शुभारंभ भी किया गया।अक्ती तिहार समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में अक्षय तृतीया को किसानों द्वारा मिट्टी एवं बीजों की पूजा कर बीज बुवाई करने की परंपरा है। इस प्रकार अक्षय तृतीया के दिन से नये कृषि सत्र की शुरूआत होती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए समस्त कृषि महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं बीज प्रक्षेत्रों में अक्ती तिहार समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. चंदेल ने कहा कि आज का दिन मिट्टी, पानी तथा पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों को विभिन्न फसलों के उन्नत प्रमाणीकृत बीज उपलब्ध कराए जा रहे है जिससे उन्हंे अच्छी पैदावार मिल सके और अधिक लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. एस.एस. टुटेजा, निदेशक विस्तार सेवायें डॉ. अजय वर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय शर्मा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर डॉ. जी.के. दास, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी डॉ. वी.के. पाण्डेय, अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्योगिकी डॉ ए.के. दवे सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक कृषि वैज्ञानिक उपस्थित थे।
-
दुर्ग,/लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना के प्रशिक्षण के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मतगणना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, प्रत्येक विधानसभा हेतु 02 मास्टर ट्रेनर एवं जिले के टेबुलेशन प्रभारी अधिकारी (एआरओ) 01, पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी 01, ईवीएम नोडल अधिकारी 01, सुरक्षा नोडल अधिकारी 01 एवं प्रोग्रामर 01 के लिए मतगणना प्रशिक्षण संभाग मुख्यालयों में आयोजित किया गया है। दुर्ग जिले के 53 और बेमेतरा जिले के 25 प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रशिक्षण 16 मई को प्रातः 10 बजे से बीआईटी ऑडिटोरियम में आयोजित की गई है। रिसोर्स पर्सन श्रीमती गीता दीवान एनएलएमटी, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रूपेश कुमार वर्मा एवं श्रीमती रश्मि वर्मा, सहायक प्रोग्रामर छाया साहू रहेगी। प्रशिक्षण कार्य के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अश्वनी देवांगन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद कुमार मिश्रा को नियुक्त किया गया है।
सम्पूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारू संपादन के लिए बीआईटी प्राचार्य को प्रशिक्षण स्थल बीआईटी ऑडिटोरियम का दायित्व दिया गया है। सत्कार अधिकारी को सर्किट हाउस में आवश्यकतानुसार ठहरने की व्यवस्था संबंधित प्रशिक्षणार्थियों को सूचना एवं समन्वय कार्य के लिए, सामग्री व्यवस्था के लिए सहायक ग्रेड 3 श्री कृष्ण कुमार देवांगन, करारोपण अधिकारी श्री प्रकाश साहू, सहायक ग्रेड 2 श्री उत्तम साहू, तकनीकी व्यवस्था के लिए जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री एल.बी.सिंह, सहायक प्रोग्रामर सुश्री छाया साहू, ई डिस्ट्रीक्ट मैनेजर सुश्री श्रुति अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को बैठक व्यवस्था, खाद्य नियंत्रक श्री सी.पी.दीपांकर को भोजन व्यवस्था, ईवीएम/वीवीपैट व्यवस्था तथा प्रशिक्षण हेतु नोडल अधिकारी श्री लवकेश ध्रुव को दायित्व सौपा गया है। -
*पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम के वरिष्ठजनों ने लिया स्वास्थ्य शिविर का लाभ*
दुर्ग/ विश्व रेड क्रॉस के उपलक्ष्य में थीम "कीपिंग ह्यूमैनिटी अलाइव" के अंतर्गत पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों का जिले के स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 20 वृद्धजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ लिया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों को आम, केला इत्यादि फलों का वितरण भी किया गया। इस सेवा अवसर पर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ हेमंत साहू, प्रबंधक श्री दीपक चापरिया, रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रबंध कार्यकारिणी एवं जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य श्री दिलीप ठाकुर, मानद सदस्य श्री प्रशांत डोंगावकर एवं श्री धीरज इंगले की गरिमामय उपस्थिति थी।
- भिलाईनगर। निगम क्षेत्र में सड़क किनारे बेतरतीब रखे भवन से निकले निर्माण मलवा को निगम द्वारा जप्ती की कार्यवाही की जा रही है। ताकि लोग दुर्घटना का शिकार न हो और शहर की गंदगी साफ हो।निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर निगम क्षेत्र में जगह-जगह सड़क किनारे, गली मोहल्ले में डम्प किये गये मलवा को निगम द्वारा हटाने का कार्य किया जा रहा है। भवन मालिको द्वारा अपने निर्माणधीन भवन अथवा पुराने भवन को तोड़कर उससे निकलने वाले मलवा को सड़क किनारे अथवा गली मोहल्ले में ढेर लगाकर छोड़ देते है जिससे रात में वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते है। उक्त ढेर शहर की साफ-सफाई में भी बड़ा बाधक रहेता है। जिसकी शिकायत के आधार पर तथा निगम अधिकारियो के भ्रमण के दौरान संज्ञान में आने पर उक्त मलवे के ढेर को निगम द्वारा जे.सी.बी. एवं हाईवा लगाकर जप्ती की कार्यवाही की जा रही है।निगम प्रशासन ने शहर के नागरिको से अपील करते हुए कहा है की अपने धर से निकलने वाले मलवे को सड़क किनारे एवं गली मोहल्ले में डम्प न करे, ताकि लोग सुरक्षित आवागमन कर सके।
-
भिलाईनगर। निगम भिलाई ने अपने क्षेत्र के करदाताओ को सुविधा प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 का एक मुश्त संपत्तिकर की राशि मई माह में जमा करने पर 6.25 प्रतिशत की छूट प्रदान करने का घोषणा किया है। करो का भुगतान आनलाईन करने हेतु हिन्दी एवं अंग्रेजी में वेबसाईट भी उपलब्ध है।
निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर संपत्तिकर विभाग ने निगम क्षेत्र के भवन मालिको की सुविधा के लिए वेबसाईट https://Chhattishgarhmunicipal.com/nagarnigam/citizen/ लाॅच किया है, जिसमें संपत्तिकर बटन पर क्लीक करने पर संपत्तिकर में रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर ओटीपी आयेगा, ओटीपी डालने पर संपत्तिकर का विवरण, डिमांड नोट आदि की जानकारी प्राप्त होगी। भुगतान में क्लीक करने पर विकल्प के रूप में क्रेडिट, डेबिट, नेटबैंकिग, यूपीआई पूछा जायेगा जिस पर क्लीक करने पर भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण होगी। साथ ही वेबसाईट से ही भुगतान की रसीद जनरेट होगी, जिसे भवन मालिक प्रिंटकर सुरक्षित रख सकते है। निगम के मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय में भी संपत्तिकर जमा करने के लिए काउन्टर है।गौरतलब है कि मई माह में संपत्तिकर राशि का एक मुश्त भुगतान करने पर 6.25 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। भवन स्वामी अपना संपत्तिकर राशि जमा करवाकर छूट का लाभ उठा सकते है। -
*कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र व कृषि विज्ञान केंद्र का संयुक्त प्रयास*
बिलासपुर/अक्षय तृतीया के अवसर पर कृषि महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक पूजा विधियां संपन्न की गई और प्रक्षेत्र में बीजों की बुवाई की गई। इस अवसर पर छात्रों को परंपरागत और वैज्ञानिक अनुसंधान दोनो के बीच संतुलन की सलाह दी गई।
"आज अक्षय तृतीया है, जिसे छत्तीसगढ़ में अक्ती तिहार के रूप में मनाया जाता हैं l अक्ती का यह दिन हमारी संस्कृति के साथ-साथ हमारी कृषि परंपरा में भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है l आज के दिन से ही नई फसल के लिए तैयारी शुरू हो जाती है। आज से छत्तीसगढ़ में नए युग की शुरुआत हो रही है।"
यह उद्गार डॉ. आर.के.एस. तिवारी, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर ने अक्ती तिहार के अवसर पर व्यक्त किए। आपने आगे कहा कि हमारे पूर्वजों ने इस त्यौहार को धरती माता से जोड़ा है l उनका संदेश यही था कि हमारे जीवन का मूल यही माटी है l इसे हमेशा जीवंत मानते हुए उसका आदर सम्मान करना चाहिए l राज्य के समस्त अन्नदाता कृषक बंधुओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है l वैज्ञानिक अनुसंधान का लाभ तभी है जब वह किसानों के खेतों तक पहुंचे,उन्होंने किसानों को परंपरागत खेती को बढ़ावा दिए जाने और अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपरा की ओर लौटने के लिए प्रोत्साहित किया lकृषि महाविद्यालय में अक्ती तिहार के अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. आर.के. एस. तिवारी, प्राध्यापक गण एवं कर्मचारियों ने प्रक्षेत्र में पारंपरिक पूजा विधियां संपन्न कर प्रक्षेत्र में बीजों की बुवाई की। इस महा अभियान के माध्यम से रासायनिक खादों और कीटनाशकों के स्थान पर जैविक खाद, वर्मी कंपोस्ट और गोमूत्र के प्रयोग को बढ़ावा दिए जाने का संकल्प लिया गया l
आयोजन में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र व कृषि विज्ञान केंद्र, बिलासपुर के अधिकारी, प्राध्यापक, वैज्ञानिक गण, कर्मचारी बंधु एवं छात्र- छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे l - बालोद. कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले में बाल विवाह की रोकथाम हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत आज अक्षय तृतीया के अवसर पर डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम बारसाटोला में समुचित कार्रवाई की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन ने बताया कि जिला प्रशासन की सक्रियता से ग्राम बारसाटोला में बाल विवाह की सूचना प्राप्त हुई थी। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशन में बनाई गई संयुक्त जिला स्तरीय टीम के द्वारा सूचना प्राप्त होते ही उक्त ग्राम बारसटोला में प्रकरण का परीक्षण किया गया। यह पाया गया कि ग्राम बारसाटोला में प्राप्त सूचना के आधार पर जांच में पाया गया कि वर एवं वधु की अंकसूची में जन्म तिथि से संबंधित तथ्यों का परीक्षण में वधु की आयु 18 वर्ष पूर्ण नही हुई है। इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला स्तरीय संयुक्त टीम के द्वारा संबंधित परिवार को इस संबंध में समझाईश देते हुए कानूनी स्थिति से भी अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि जिले के किसी भी स्थान में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 एवं जिला बाल संरक्षण इकाई बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-223941 पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं।







.jpg)



















