- Home
- छत्तीसगढ़
- -धवलपुर, जिडार, जुगाड़ एवं पीपरछेड़ी में बनेगा सर्वसुविधायुक्त छात्रावास-विशेष पिछड़ी जनजाति बच्चों को अब पढ़ाई के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया शिलान्यासरायपुर /गरियाबंद के वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद प्रवास के दौरान केन्द्र सरकार की विशेष योजना ‘पीएम जनमन’ के तहत 4 नये छात्रावास भवनों का शिलान्यास किया। ये छात्रावास धवलपुर, जिडार, जुगाड़ और पीपरछेड़ी में बनाए जाएंगे। इन छात्रावासों को पूर्ण करने के लिए 10 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।उल्लेखनीय है कि वनांचल गरियाबंद जिले में कमार विशेष पिछड़ी जनजाति निवास करती है। इन वर्गों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए पीएम जनमन योजना के तहत इन छात्रावासों का निर्माण किया जा रहा है। इससे इन वर्गों के बच्चों की पढ़ाई निरंतरता आएगी। साथ ही वे अपने बेहतर कैरियर का भी निर्माण कर सकेंगे। पीएम जनमन योजना के तहत बनाए जाने वाले ये छात्रावास सर्वसुविधायुक्त होंगे। इन छात्रावासों में पुस्तकालय एवं कंप्यूटर कक्ष का भी निर्माण किया जाएगा।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गरियाबंद में राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में हुए शामिलरायपुर / भारत की सनातन परंपरा एक उदार परम्परा है, जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सनातन परम्पराओं और संस्कारों से हम सभी को जोड़ने के लिए अनेक अभिनव प्रयास किया जा रहा है। पिछले वर्ष ही अयोध्या धाम में बने भव्य राम मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी जी ने श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा की। आज देश-दुनिया से बड़ी संख्या में लोग श्रीरामलला के दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। हमारी सरकार श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के जरिए भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के लोगों को श्रीरामलला के दर्शन करा रही है। अब तक छत्तीसगढ़ से 20 हजार से अधिक लोगों ने योजना का लाभ उठाते हुए श्रीरामलला जी का दर्शन किया है। हमने राज्य की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए राजिम मेले का आयोजन पुनः उसके व्यापक स्वरूप में राजिम कुंभ कल्प के रूप में शुरू किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में आमसभा को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की सभ्यता है कि हम स्त्री को देवी का स्वरूप मानते हैं। हमारी सरकार ने देवी स्वरूप माताओं-बहनों के लिए महतारी वंदन योजना लागू कर उन्हें सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि गायत्री परिवार के सदस्यों ने वेदमाता गायत्री के 108 कुण्डीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया है और गायत्री महायज्ञ के माध्यम से समाज को धर्म, सद्कर्म से जोड़ने और सद्भाव बढ़ाने का प्रयास किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गायत्री परिवार के सदस्यों ने देश को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है, क्योंकि कोई भी देश तभी मजबूत हो सकता है, जब उसकी बुनियाद मजबूत हो। हमारे देश की बुनियाद हमारी सनातन परम्पराओं में है। उन्होंने बताया कि हमारा परिवार कई दशकों से गायत्री परिवार के साथ जुड़ा हुआ है। गायत्री परिवार के सदस्य धर्म जागरण का कार्य कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश माता कौशिल्या की धरती है तथा भगवान श्रीराम जी का ननिहाल है। गायत्री महामंत्र वेदों का और हमारी सनातन परम्परा का सबसे महत्वपूर्ण मंत्र है। यह हमें सन्मार्ग की ओर चलने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के उप कुलाधिपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि मनुष्य को जीवन एक स्वर्णिम अवसर के रूप में मिला है, जिसे अच्छे उद्देश्य में लगाना चाहिए। गायत्री परिवार इंसान के अंदर देवत्व की भावना को जगाने वाला परिवार है। यज्ञ हमें श्रेष्ठ कर्म की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने गायत्री परिवार के सदस्यों को आह्वान किया कि वे समाज से नशे की बुराई को दूर करने के लिए लगातार प्रयास करें। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक श्री रोहित साहू सहित गायत्री परिवार के सदस्यगण एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
- -जिला प्रशासन के विशेष अभियान से 50 अनुकंपा नियुक्ति एवं 206 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाओं की हुई है भर्तीरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर गरियाबंद जिले में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण एवं आंगनबाड़ी के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके फलस्वरूप लगभग 50 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति मिल चुकी है, साथ ही 206 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती भी हुई है। आज गरियाबंद जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शामिल होकर जिला प्रशासन के इस विशेष अभियान की प्रशंसा की। साथ ही लाभान्वित हितग्राहियों ने एक स्वर में थैंक्यू सीएम सर कहकर मुख्यमंत्री श्री साय का आभार जताया। कार्यक्रम स्थल में लगाये गये विभागीय स्टॉल के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय से नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका ने मुलाकात की। सभी ने प्रसन्न होकर हुए मुख्यमंत्री को अपनी नियुक्ति के संबंध में जानकारी दी। सभी ने शासन के विशेष पहल से नौकरी मिलने की जानकारी देते हुए खुशी जताई।अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों में छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पाण्डुका निवासी 18 वर्षीय दीपशिखा सिन्हा भी शामिल है। उन्होने बताया कि उनकी मां श्रीमती दुर्गा सिन्हा प्राथमिक बालक शाला पाण्डुका में सहायक शिक्षक के रूप में पदस्थ थी। 23 मई 2022 को अचानक उनका निधन हो गया। अचानक मां के आकस्मिक निधन से जीवनयापन का बड़ा संकट आ पड़ा। परंतु राज्य सरकार की पहल से मुझे 10 सितंबर 2024 चतुर्थ श्रेणी में भृत्य के पद पर नियुक्ति प्रदान की है। मेरी पोस्टिंग शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अतरमरा में दी गई है। उन्होंने बताया कि सरल प्रशासनिक प्रक्रिया से अनुकंपा नियुक्ति मिल जाने से कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। अब शासकीय नौकरी मिल जाने से परिवार के भरण पोषण एवं भविष्य की भी चिंता दूर हो गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए निष्ठा एवं लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शुभकामनाएं दी।
- -छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर मुख्यमंत्री साय के विजन से अमेरिकी राजदूत हुए परिचित-रक्षा, लॉजिस्टिक्स, आईटी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश को लेकर हुई अहम चर्चा-छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन के क्षेत्र में सरप्लस स्टेट, यहां निवेश की अपार संभावनाएं: राजदूत श्री एरिक गार्सेटी-मुख्यमंत्री ने भेंट किए छत्तीसगढ़ हर्बल के स्थानीय उत्पाद-मुख्यमंत्री के साथ चाय का आनंद लेकर श्री गार्सेटी ने कहा - आई लव चायरायपुर /छत्तीसगढ़ आना मेरा सपना था, मैने छत्तीसगढ़ की प्रकृति और यहां के पर्यटन स्थलों, संस्कृति के विषय में बहुत कुछ पढ़ और सुन रखा था। आज यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय मुलाकात के दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत श्री एरिक गार्सेटी ने कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शांत और सुंदर प्रदेश है। इस सुंदर प्रदेश की विकास यात्रा में अब अमेरिका भी साझेदार बनेगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात के दौरान राजदूत श्री गार्सेटी ने राज्य में निवेश को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक पहलुओं और आर्थिक संभावनाओं पर गहन चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों और नई औद्योगिक नीति से निवेशकों के लिए बने अनुकूल वातावरण के बारे में विस्तार से बताया। श्री साय ने कहा कि हमारा राज्य वैश्विक निवेशकों के लिए खुला है और यहां हर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास हो रहा है। अमेरिका जैसे मित्र राष्ट्रों का सहयोग हमारे लिए गौरव की बात है।चर्चा के दौरान राजदूत श्री गार्सेटी ने कहा छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन के क्षेत्र में सरप्लस स्टेट है। यहां ऊर्जा, रक्षा, लॉजिस्टिक्स, आईटी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। राजदूत ने कहा, हम छत्तीसगढ़ में विभिन्न अमेरिकी कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में मिलकर काम करेंगे। छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण डेस्टिनेशन बन सकता है। मुख्यमंत्री ने श्री गार्सेटी से कहा कि सभी निवेशकों का छत्तीसगढ़ में स्वागत है और उनके लिए सभी जरूरी सुविधाएं देने का काम सरकार करेगी।राजदूत श्री गार्सेटी ने कहा परिवार के साथ आऊंगा बस्तरमुख्यमंत्री श्री साय ने बातचीत के बीच अमेरिकी राजदूत श्री एरिक गार्सेटी से कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ एक सुंदर प्रदेश है। यहां प्रकृति की गोद में बसे मनोरम पर्यटन स्थल हैं। आप छत्तीसगढ़ आए है तो बस्तर जरूर घूमें। मुख्यमंत्री के आग्रह पर श्री गार्सेटी ने कहा कि मैं पूरे परिवार के साथ बस्तर जरूर घूमने आऊंगा।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय एवं राजदूत श्री गार्सेटी के बीच विभिन्न विषयों पर बात हुई। मुख्यमंत्री से राजदूत ने कई रोचक प्रश्न भी किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी बड़ी सहजता से अपने सार्वजनिक व व्यक्तिगत जीवन से जुड़े विषयों पर बातचीत की। दोनों ने घर के सदस्यों के बारे में जानकारी ली, उनका हालचाल जाना। बड़े मित्रवत अंदाज में दोनों इन बातों को साझा कर रहे थे, जिससे यह लगा ही नहीं कि वे पहली बार मिल रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजदूत श्री गार्सेटी के भांगड़ा डांस और हिन्दी सिनेमा के गानों के प्रति उनके जुड़ाव की खूब प्रशंसा की। इस पर श्री गार्सेटी ने मुख्यमंत्री से कहा कि अगली दिवाली हम साथ मनाएंगे और डांस करेंगे।छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर जाना मुख्यमंत्री का विजनमुख्यमंत्री श्री साय से बातचीत में राजदूत श्री गार्सेटी ने छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर मुख्यमंत्री के विजन और इस दौरान आ रही चुनौतियों पर भी बात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा के विपुल भण्डार वाला अग्रणी राज्य है। कई रेयर अर्थमेटल भी छत्तीसगढ़ में पाए जाते है। लिथियम आयन की नीलामी करने वाला देश का पहला राज्य है। 44 प्रतिशत वन क्षेत्र यहां मौजूद है। छत्तीसगढ़ के समावेशी विकास के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। श्री साय ने उन्हें हाल ही में राजधानी नई दिल्ली में आयोजित इंवेस्टर मीट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 हजार करोड़ रूपए से अधिक के निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। यह प्रदेश की नई औद्योगिक नीति की बड़ी सफलता है। प्रदेश भौगोलिक रूप से महत्वूपर्ण स्थान रखता है। बढ़ते रेल, हवाई और रोड कनेक्टिविटी ने निवेशकों को आकर्षित करने का काम किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना के बारे में भी उन्हें जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश का आदिवासी बाहुल्य बस्तर क्षेत्र नक्सल प्रभावित है, जो अब तक बड़ी चुनौती बनी हुई थी। हमारी सरकार इन इलाकों में शांति स्थापना की दिशा में और आदिवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से इन दूरस्थ अंचलों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का काम तेजी से हो रहा है। नए कैम्प खुलने से नक्सलियों का दायरा सिमटा है और विकास का रास्ता तेजी से खुल रहा है। मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलंपिक के सफल आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से बस्तर के युवा, बुजुर्ग, महिलाओं ने मिलकर न केवल अपनी क्षमता और खेल कौशल को दिखाया बल्कि शांति का बड़ा संदेश देने का काम किया। राजदूत श्री गार्सेटी ने कहा कि बस्तर ओलंपिक में ओलंपिक विजेता एथलीट को भी आमंत्रित करें ताकि दुनिया बस्तर को जाने और बस्तर भी दुनिया से उस अंदाज से जुड़ पाए। मुख्यमंत्री ने उनके इस सुंदर के लिए धन्यवाद दिया। श्री गार्सेटी ने मुख्यमंत्री को 2028 में अमेरिका में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।चाय की चुस्कियों के साथ स्वीकार किया मुख्यमंत्री का आतिथ्य, कहा आई लव चायछत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे अमेरिकी राजदूत श्री गार्सेटी जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले तो उन्होंने शॉल और बेलमेटल की नंदी भेंट कर उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत किया। अतिथि परम्परा निभाते हुए जब मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि आप चाय या कॉफी क्या लेना पसंद करेंगे, मुख्यमंत्री श्री साय की बात सुनते ही राजदूत श्री गार्सेटी ने कहा कि आई लव चाय और मुख्यमंत्री के साथ चाय का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने गुड़ के रसगुल्ले का भी स्वाद चखा। मुख्यमंत्री ने श्री गार्सेटी एवं उनके सहयोगियों को छत्तीसगढ़ हर्बल के स्थानीय उत्पाद उपहार स्वरूप भेंट किए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव सर्व श्री राहुल भगत, सचिव श्री पी. दयानंद, सचिव डॉ. बसवराजु एस, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल, संचालक उद्योग श्री प्रभात मलिक और अमेरिकी राजदूत के साथ आए अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- रायपुर । कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर मुख्यालय में तहसील कार्यालय के समीप 48.03 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री नेताम ने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों को सरल और प्रभावी बनाने में मदद करेगा। उन्होंने इसे जनता की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंत्री श्री नेताम ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर दिया और कहा कि सरकार आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने नए कार्यालय भवन के लिए सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। शुभारंभ अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर श्री विनय पैकरा, उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित, गणमान्य नागरिक श्री ओमप्रकाश जायसवाल अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
- -नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा में 615.37 लाख रुपए के भूमिपूजन और 102.61 लाख रुपए के विकास कार्याें का हुआ लोकार्पणरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सकारात्मक कदम उठाये जा रहे हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार तथा उनके आत्मसम्मान को सुरक्षित किया गया है। सरकार आमजनों के हितों को ध्यान रखते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने उक्त बातें तिल्दा नेवरा नगर पालिका परिषद में विभिन्न विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर कहा। इस समारोह में उन्होंने अधोसंरचना मद के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 256.94 लाख रुपये और 15 वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के 358.43 लाख रुपये के विभिन्न कार्याें का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-7 में 102.61 लाख रुपये से जुना पैठू तालाब में सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमीक्षा गुरु डहरिया, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड में रायपुर आटोमोबाईल डिलर्स एसोसियेशन (राडा) के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान 15 जनवरी से 15 फरवरी तक राजधानी रायपुर के साइंस कालेज ग्राउण्ड में आयोजित ऑटो एक्सपो 2025 के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल एवं रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे। एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन एवं प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को ऑटोएक्सपो 2025 के उद्घाटन हेतु मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए एसोसिएशन के सदस्यों को धन्यवाद दिया।एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री भसीन ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि इस एक्सपो में छत्तीसगढ़ के प्रमुख ऑटोमोबाइल व्यवसायी भाग लेंगे। प्रदर्शनी में दोपहिया, चारपहिया, कमर्शियल वाहन, ट्रैक्टर डीलर्स, फाइनेंसर, ऑइल एजेंसी सहित ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न श्रेणियों के 200 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इस दौरान नवीनतम वाहनों का प्रदर्शन किया जाएगा और लोगों को नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी। पोस्टर विमोचन के दौरान राडा के उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर परवानी, फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री मनीष राज सिंघानिया उपस्थित थे |
-
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राजधानी शहर रायपुर के अनेक विभिन्न मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर आमजनों की शीतलहर से राहत देने अलाव जलाने की व्यवस्था प्रतिदिन सतत निरन्तर दी जा रही है.इस व्यवस्था की नियमित प्रतिदिन उपलब्धता के चलते आमजनों को राजधानी शहर में ठण्ड से राहत मिल रही है. इस सम्बन्ध में आमजनों को शीतलहर से राहत देने के कार्य को दृष्टिगत रखकर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने नगर पालिक निगम के सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, सहायक अभियन्ताओं, उप अभियंताओं, जोन स्वच्छता निरीक्षकों को सभी जोनों के क्षेत्र के अंतर्गत समस्त वार्डों के विभिन्न प्रमुख सार्वजनिक स्थानों में आमजनों को शीतलहर से राहत देने अलाव जलाने की व्यवस्था शीतलहर के दौरान प्रतिदिन सतत निरन्तरता से देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ. इसके अंतर्गत राजधानी शहर क्षेत्र में महोबा बाजार, ट्रांसपोर्ट नगर टाटीबंध, गोगांव बाजार सुलभ के पास, एम्स अस्पताल परिसर, संत रविदास वार्ड नम्बर 70 के क्षेत्र के अंतर्गत टाटीबंध चौक में सुलभ शौचालय काम्प्लेक्स के पास, जीईरोड में टाटीबंध गुरूद्वारा गार्डन परिसर, अंतर राज्यीय बस स्टेण्ड भाठागांव, खमतराई बाजार चौक के समीप, खमतराई चौक, भनपुरी बाजार चौक के पास, होटल पैराडाइज के पास,श्रीनगर सुलभ शौचालय के सामने, यतियतनलाल वार्ड नम्बर 4 में वार्ड पार्षद के निवास कार्यालय के समीप सार्वजनिक स्थल, लाखेनगर चौक, स्टेशन परिसर, रेल्वे स्टेशन चौक , मेकाहारा अस्पताल परिसर, सामने मुख्य मार्ग के चौक, टाउन हाल परिसर, जयस्तम्भ चौक के समीप, खमतराई बाजार, सहित विभिन्न मुख्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, चौक - चौराहों पर आमजनों को शीतलहर से राहत देने अलाव जलाने की व्यवस्था प्रतिदिन सतत निरन्तर दी जा रही है.
- रायपुर / इंटरनेशन सेंटर फॉर कल्चरल स्टडीज़ के रायपुर चैप्टर का पहला सेमिनार आज पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया। इस सेमिनार में विश्व की इंडिजेनस संस्कृतियों का अध्ययन और प्रचार प्रसार पर चर्चा की गई । इंटरनेशन सेंटर फॉर कल्चरल स्टडीज़ की स्थापना सन् 1997 में नागुपुर में की गई। इस संस्था में 40 से भी अधिक देशों की सहभागिता है , जिसकी पहल भारत ने की है और यह एक अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है ।सेमिनार में प्रोफ़ेसर एल. एस . गजपाल ने तिब्बत की संस्कृति के विषय में सेमिनार की प्रस्तुति की। सेमिनार में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर एवं पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर्स, पीएचडी स्कालर्स एवं B.Ed. के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आज के सेमिनार में वनवासी कल्याण आश्रम के श्री राजीव शर्मा जी ने संस्था के क्रियाकलापों एवं भविष्य की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला।
- बिलासपुर, / अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध धरपकड़ अभियान और कार्रवाई आज भी जारी रही। संयुक्त टीम ने आज दो ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर 237 बोरी अर्थात लगभग 94 क्विंटल धान जब्त किया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर आगे और कार्रवाई तेज होगी। सरकारी धान खरीदी संपन्न होते तक कार्रवाई हर रोज चलेगी।खाद्य विभाग के जिला अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील बेलतरा के ग्राम नेवसा में व्यापारी सूरज साहू के घर से 102 कट्टी (40) क्विंटल) धान पाया गया। उपरोक्तानुसार धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने के कारण धान को राजस्व विभाग द्वारा सील किया गया। इसी प्रकार तहसील नेवसा में ही व्यापारी हरि सूर्यवंशी के घर पर उसके टोकन से 135 कट्टी (54 क्विंटल) धान का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण उपरोक्तानुसार धान को सील किया गया।गौरतलब है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया वर्तमान में सतत रूप से जारी है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान उपार्जन केन्द्रों में धान व्यापारियों,कोचियों द्वारा अवैध रूप से धान को खपाने संबंधी क्रिया-कलापो पर कड़ी निगरानी रखने एवं उन पर कार्रवाई किये जाने के निर्देश शासन द्वारा दिये गये है। उपरोक्त निर्देशों के परिपालन में जिले में राजस्व, खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिले में धान के अवैध रूप से भण्डार एवं धान का अवैध रूप से परिवहन करने वालों पर दण्डात्मक कार्रवाई की जा रही है। आगे भी जारी रहेगी।
- -कलेक्टर ने मिल मालिक को थमाया नोटिसबिलासपुर /कस्टम मिलिंग के लिए दिए गए धान को एक राईस मिलर्स ने दूसरे व्यापारी को बेच दिया। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान इसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य विभाग ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए राईस मिलर्स को नोटिस जारी किया है। उन्हें दो दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर जवाब मांगा गया है। अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई के साथ - साथ उनका पंजीयन भी निरस्त किया जायेगा। मामला बिल्हा ब्लॉक के ग्राम केशला स्थित मेसर्स शंकर राईस प्रोडक्ट का है। राइस मिल के मालिक और संचालक मनोज अग्रवाल पिता राजाराम अग्रवाल हैं।खाद्य नियंत्रक बिलासपुर द्वारा मिल के संचालक को जारी नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा संचालित राईस मिल खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के कस्टम मिलिंग हेतु पंजीकृत है। जिसके परिपेक्ष्य में आपको दिनांक 16 दिसंबर 2024 को उपार्जन केन्द्र सेवांर से 280 क्विंटल धान उठाव हेतु डी०ओ० कमांक 002024124001839 जारी हुआ था। जिसके विरूद्ध आपके द्वारा दिनांक 03 जनवरी 2025 को वाहन क्रमांक सीजी 04 एलजेड 7978 के द्वारा धान का उठाव किया गया। दिनांक 03 जनवरी 2025 को राजस्व विभाग तहसील-बिल्हा के अधिकारियों द्वारा ग्राम बरतोरी वि०ख०-बिल्हा स्थित ओम ट्रेडर्स की जाँच की गई, जहाँ से आपके मिल हेतु जारी डी०ओ० के विरूद्ध उठाव किये गये 280 क्विंटल धान (700 कट्टी) धान को वाहन कमांक सीजी 04 एलजेड 7978 से खाली कराया जा रहा था एवं वाहन चालक भी मौके से फरार था। इस प्रकार आपके द्वारा समर्थन मूल्य पर उपार्जित शासकीय धान का निजी व्यापारी को विक्रय जाना प्रमाणित होता है।आपका उपरोक्त कृत्य छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 का उल्लंघन है एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय अपराध की श्रेणी का कृत्य है। अतः आपके उपरोक्त कृत्य हेतु क्यो न आपके विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत् अभियोजनात्मक कार्रवाई प्रारंभ करने एवं आपके संस्थान को वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग कार्य से पृथक रखने की कार्यवाही की जावे। उपरोक्त संबंध में आप अपना जवाब 2 दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। जवाब प्राप्त न होने की दशा में आपके विरूद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जावेगी।
- बिलासपुर, / धान खरीदी में गड़बड़ी की आशंका वाले 28 संवेदनशील खरीदी केन्द्रों की निगरानी के लिए विशेष अधिकारी तैनात किए गए हैं। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर उप पंजीयक सहकारिता ने आदेश जारी किए हैं। प्रत्येक केंद्र के लिए दो अधिकारी होंगे। एक सहकारिता विस्तार अधिकारी और दूसरा जिला सहकारी बैंक के सुपरवाइजर हैं। ये टीम एक साथ दौरा कर केंद्र की गतिविधियों पर नजर रखेगी और केंद्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा गड़बड़ी की सूचना सीधे कलेक्टर को देंगी।उप पंजीयक सहकारिता श्रीमती मंजू पाण्डेय ने बताया कि राजस्व और खाद्य विभाग की टीम पूर्ववत कार्य करती रहेंगी। इसके अतिरिक्त ये टीमें भी सक्रियता से केंद्र विशेष में काम करेंगी। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त श्रीमती शोभा बंदे को कोटा और तखतपुर तथा संजय फ्रेंकलिन को बिल्हा और मस्तुरी के लिए इस काम के लिए प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। गठित विशेष दल में कोटा ब्लॉक के केंदा खरीदी केंद्र में सीईओ एनएन पुरेना और सहकारी बैंक करगी रोड के सुपरवाइजर मनहरण साहू को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चपोरा, पचरा और पोंडी केंद्र में एनएन पुरेना और सुपरवाइजर गुरुदयाल यादव, आमगोहन और मिट्ठू नवागांव में सीईओ जीप बिंद और करगी रोड सहकारी बैंक के सुपरवाइजर मनहरण साहू जांच करेंगे। तखतपुर विकासखंड के धान खरीदी केंद्र घुटकू लमेंर,पोंडी और गनियारी के निरीक्षण की जिम्मेदारी सीईओ श्रीमती शिवानी मूले और पर्यवेक्षक सहकारी बैंक श्री बजूर सिंह राज निरीक्षण करेंगे। बिल्हा विकासखंड के ग्राम बिरकोना व भरारी रतनपुर के निरीक्षण की जिम्मेदारी सी आई मीनू अग्रवाल व सहकारी बैंक सिणधरी के सुपरवाइजर नीलम सोनी को सौंपी गई है। धान खरीदी केंद्र पिरेया, बोड़सरा के निरीक्षण की जिम्मेदारी सी आईं मनीष वर्मा सुपरवाइजर हितेश सलूजा, बेलतरा व सलका की जिम्मेदारी सी आई श्वेता दुबे व सुपरवाइजर गुरु दयाल यादव को दी गई है । मस्तूरी विकासखंड के इरमशाही, गतोरा, गोदाडीह और जयरामनगर धान खरीदी केंद्र की जांच सी आई डीके पाटिल और सुपरवाइजर जितेंद्र तिवारी करेंगे। इसी प्रकार खरीदी केंद्र टिकरी, धुर्वाकारी और वेद परसदा के निरीक्षण की जिम्मेदारी सीआई सीपी बाजपेई और सुपरवाइजर बिंदा प्रसाद भारद्वाज को दिया गया है।भट्टचेरा, भरारी व मल्हार केंद्र का निरीक्षण कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर एस आर भगत व लोहारसी सहकारी बैंक के सुपरवाइजर ज्ञान प्रसाद करियरें करेंगे । मस्तूरी और रिसदा खरीदी केंद्र के निरीक्षण की जिम्मेदारी सीआई पूजा बोथरा और पर्यवेक्षक संतोष कुमार ध्रुव को सौंपी गई है।
- -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में प्रहरी अभियान में आई तेजी-वीआईपी रोड के पेड़ों की हुई छटाई, मार्गाें को अवरूद्ध करने वाले बिजली के पोल की शिफ्टिंग का कार्य जारीरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आमजनों को राहत देने राजधानी में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में शहर के 15 प्रमुख चौक-चौराहों का चिंहाकन किया गया है। जहां पर ट्रैफिक को दुरूस्त करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही व्यस्तम मार्गों से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सड़कों के किनारे लगे बोर्ड को हटाकर उन सभी मार्गाें को चौड़ा किया जा रहा है और सड़कों के किनारे लगे बिजली पोल से बाधित होने वाले सड़कों का चिंहाकन कर पोल को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा उन मार्गाें की चैड़ाई भी बढ़ाई जा रही है। इससे आने वाले दिनों में निश्चित तौर सड़कों में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी और सड़कों की चौड़ाई बढ़ने से यातायात भी सुगम होगा।नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर डाॅ. सिंह के निर्देश पर वीआईपी रोड के सड़कों के किनारे लगे पेड़ों की छटाई की जा रही है। इसके लिए नगर निगम और वन विभाग की टीम का गठन किया गया है। संयुक्त टीम वीआईपी रोड के अलावा प्रमुख जिन भी मार्गाें में वृक्षों की वजह से यातायात संचालन में बाधा आ रही है, उन वृक्षों की छटाई करेगी। रायपुरा ओव्हर ब्रिज के नीचे वाली सड़कों में यातायात बाधित न हो, इसके लिए बोर्ड्स को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन मार्गाें को चौड़ा किया जा रहा है। शंकर नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे लगे बिजली के पोल को हटाकर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके बाद उन मार्गाें को भी चौड़ा किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर रायपुर शहर की ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए प्रहरी टीम का गठन किया गया है। यह टीम प्रत्येक मार्गाें में पहुंचकर यातायात को दुरूस्त करने का कार्य कर रही है। साथ ही 3 जनवरी को कलेक्टर ने ट्रैफिक संचालन को बेहतर करने के लिए समीक्षा बैठक ली थी। कलेक्टर ने यातायात दुरूस्त करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
- रायपुर । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जनपद पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आबंटन की कार्रवाई जनपद पंचायत कार्यालय धरसींवा, जनपद पंचायत कार्यालय तिल्दा-नेवरा, जनपद पंचायत कार्यालय अभनपुर में 9 जनवरी को 11 बजे होगी। इस संबंध में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आम सूचना जारी कर दी है।
- रायपुर । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत ग्राम पंचायत के पंच पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आबंटन की कार्रवाई 8 एवं 9 जनवरी को होगी। आरक्षण एवं आबंटन की कार्रवाई जनपद पंचायत कार्यालय आरंग में 9 जनवरी को दोपहर 11 बजे से होगी। इसके अलावा आरक्षण एवं आबंटन की कार्रवाई जनपद पंचायत कार्यालय धरसींवा, जनपद पंचायत कार्यालय तिल्दा-नेवरा और जनपद पंचायत कार्यालय अभनपुर में 8 जनवरी को 11 बजे से होगी।
- -12 से 14 जनवरी तक सांइस कालेज में होगा आयोजन-प्रख्यात कवि श्री कुमार विश्वास और सुपर 30 के फेम श्री आनंद कुमार होंगे शामिलरायपुर । राजधानी में तीन दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने बैठक ली। यह आगामी 12 से 14 जनवरी को साइंस कालेज ग्राउंड में आयोजित होगी। कलेक्टर ने जिसमें प्रदेश के युवा अपनी प्रतिभाओं की प्रस्तुति देगें। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यभार की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के लिए सभी अधिकारी जुट जाएं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समर्पित होकर कार्य करें। युवा उत्सव कार्यक्रम में देश के प्रख्यात कवि श्री कुमार विश्वास, ने अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही सुपर 30 फेम श्री आंनद कुमार का प्रेरणादायक उद्धबोधन भी होगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
- भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के तालाबों को संरक्षित करने के लिए एनजीटी के माध्यम से निरीक्षण किया गया। चिन्हित तालाबों को रखरखाव उसको व्यवस्थित करने हेतु चयन किया गया था। निगम क्षेत्र में लगभग डेढ़ सौ से अधिक तालाब है। तालाबों पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा न होने पाए, इसलिए उसका सीमांकन करने का आदेश प्राप्त हुआ है। इससे यह भी पता चलेगा कि तालाब का क्षेत्रफल क्या है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय जोन कमिश्नर अजय सिंह राजपूत को लेकर जुनवानी शीतला तालाब का निरीक्षण करने गए। क्या आवश्यकता है किस प्रकार से सफाई होगी इत्यादि के बारे में चर्चा किया। जोन कमिश्नर के अनुसार तालाब सफाई का टेंडर हो गया है संबंधित एजेंसी दो दिन के अंदर कार्य शुरू कर देगी। जुनवानी शीतला तालाब बहुत ही पुराना अच्छा प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। पुराने वृक्ष , बगल में मंदिर है उसका संरक्षण किया जाएगा और बेहतर हो जाएगा। इसके साथ ही आयुक्त ने निर्देश दिया जितने भी निर्माण कार्य हो स्थाई रूप से वहां पर एक बोर्ड लगाया जाए। जिस पर ठेकेदार का नाम, कितने लागत से कार्य हो रहा है, उसका मोबाइल नंबर, पता, तालाब का नाम क्षेत्रफल इत्यादि स्पष्ट होना चाहिए। जिससे कोई भी व्यक्ति आवश्यकता अनुसार बात कर सके जानकारी प्राप्त कर सके। यह देख करके वहां पर काम कर रही श्रीमती राही बाई ने पूछा आप लोग क्या कर रहे हो, जब बताया गयाइस तालाब का साफ सफाई सौंदरीकरण होगा उसने कहा बहुत अच्छा होगा। हम सबकी इच्छा थी कि तलब साफ-सफाई हो जाए। शीतल तालाब से हम लोगों की भावनाएं जुड़ी है। हमारे बच्चे यही खेल कर बड़े हुए हैं।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, अभियंता श्वेता महेश्वर, पुरुषोत्तम सिन्हा, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
- बिलासपुर, / केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने एक टेबल बुक का आज विमोचन किया। वर्ष 2025 के इस टेबल बुक सह कलेंडर में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर और वरिष्ठ पत्रकार शिरीष डामरे की खींची हुई तस्वीर लगाई गई हैं। टेबल बुक में चार ऐसी चिड़ियों की दुर्लभ तस्वीर है, जिसमें रिसर्च के लिए टैग लगाई गई है। इनमें से एक लेजर सेंड फ्लोवर जिसमें मुंबई में टैग किया गया था। दूसरा बार हेडेड गुज है, जिसे मंगोलिया में टैग किया गया था जो हिमालय पार करके बिलासपुर पहुंची थी। तीसरा यूरेशियन विंब्रेल है, जिसे मेडागास्कर के आइसलैंड में टैग किया गया था। जो सात समुंदर पार करके बेमेतरा पहुंची थी। इस पक्षी में जीपीएस लगा हुआ था। चौथी बर्ड सवाई माधोपुर से खींची गई थी जिसका नाम इंडियन स्कीमर है। इसे चंबल में टैग किया गया था। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की दुर्लभ पक्षियों की फोटो लगी है।
- -सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर समय पर प्रबंधन करने के दिए निर्देशदुर्ग/ भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित दुर्ग प्रवास कार्यक्रम के सन्दर्भ में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने ग्राम नगपुरा के कार्यक्रम स्थल में आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने नगपुरा स्थित कार्यक्रम स्थल अंतर्गत आत्मानंद स्कूल प्रांगण नगपुरा, हेलीपेड स्थल, पार्किंग स्थल एवं रेस्ट हॉउस नगपुरा का अवलोकन किया एवं आवश्यक सभी सुविधाओं हेतु सम्बंधित विभाग प्रमुख अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में डोम निर्माण, बैठक व्यवस्था, पेय जल, विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, वाहन पार्किंग स्थल, हैलीपेड स्थल आदि के संबंध में समुचित प्रबंधन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर समय पर कार्य करने कहा। निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री अरविंद एक्का, एएसपी सुखनंदन राठौर और अभिषेक झा, जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ श्री बजरंग दुबे एवं सभी संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ राजनीतिज्ञ पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्मविभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी के 5 जनवरी को जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने कहा है कि डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी की विद्वता, सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भारत के पुनरुत्थान के पुरोधाओं में एक बड़ा नाम डॉ. जोशी का है। भारत की वैज्ञानिक, तकनीकी आत्मनिर्भरता की बात डॉ. जोशी काफी लंबे समय से करते रहे हैं। शैक्षणिक उन्नति की दिशा में उनके प्रयासों ने एक अमिट छाप छोड़ी है। मुख्यमंत्री ने श्री जोशी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा है कि डॉ जोशी का मार्गदर्शन हमे देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। फारेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 05 जनवरी को जिला मुख्यालय गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे और वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 338 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होंगे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से सुबह 11.55 बजे रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचेंगे और वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 3.10 बजे गरियाबंद के गांधी मैदान में राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे शाम 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।
- -अधिकारों की मान्यता, वनों का प्रबंधन एवं संरक्षण तथा अभिसरण से आजीविका संवर्धन सहित विभिन्न विषयों पर होगी परिचर्चारायपुर /आदिम जाति विकास विभाग द्वारा ’धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत वन अधिकार अधिनियम 2006 के बेहतर क्रियान्वयन विषय पर संबंधित विभागों एवं अशासकीय संस्थानों के मध्य परिचर्चा-परामर्श हेतु एफईएस एवं एटीआरईई संस्था के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला न्यू सर्किट हाऊस, सिविल लाईन्स, रायपुर में होगा। आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने पत्र जारी कर सभी जिलों के सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग जिला परियोजना समन्वयक के साथ कार्यशाला में उपस्थित रहने को कहा है।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 02 अक्टूबर 2024 को धरती आवा- जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान अंतर्गत 17 मंत्रालयों के सहयोग से भारत सरकार की 25 योजनाओं को सुसंगत तरीके से धरातल पर उतारना है जिसमें वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन अंतर्गत मुख्य रूप से निश्चित समयावधि में वन अधिकारों की मान्यता की प्रकिया को पूर्ण किया जाना है। विभिन्न मंत्रालयों (जनजातीय कार्य मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, मतस्य विभाग, पशुपालन विभाग इत्यादि) के योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से वननिवासी जनजातीय परिवारों के सतत आजीविका की सुरक्षा, परस्थितिकीय संतुलन हेतु वनों की सुरक्षा, संवर्धन, संरक्षण एवं प्रबंधन इत्यादि जैसे लक्ष्यों की प्राप्ति शामिल है।वन अधिकार अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन में हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। राज्य में अब तक 4 लाख 79 हजार 502 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र एवं सामुदायिक वन संसाधन के अंतर्गत 4377 वन अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं। सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्य ग्रामसभाओं में सामुदायिक वन संसाधनों के प्रबंधन हेतु सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति के गठन की कार्यवाही की जा रही है। अब तक 2081 सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति का गठन किया जा चुका है। वन अधिकार अधिनियम, 2006 अंतर्गत अधिकारों की मान्यता, वनों का प्रबंधन एवं संरक्षण, अभिसरण से आजीविका संवर्धन आदि संपूर्ण कार्यों के बेहतर कियान्वयन हेतु संबंधित शासकीय विभागों तथा अशासकीय संस्थानों की सतत् भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
- -अब तक 97.60 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी-19.34 लाख किसानों को धान खरीदी के एवज में 21 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान-धान खरीदी के साथ-साथ तेजी से हो रहा धान का उठाव-अब तक 65.80 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी-39 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठावरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 97.60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 19.34 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 21 हजार 040 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथी का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। धान उठाव के लिए लगभग 65.80 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 39 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 03 जनवरी 2025 को 66392 किसानों से 3.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 83 हजार 299 टोकन जारी किए गए थे।
- -ग्रामीण भारत महोत्सव दिल्ली में जशप्योर के उत्पाद को बेहतर प्रतिसादरायपुर / नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज से शुरू हुए ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के जशप्योर ब्रांड के उत्पादों को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग भारत मंडपम में लगाए गए स्टॉल क्रमांक 76 में पहुंचकर जशप्योर के उत्पाद को खरीद रहे हैं। जशप्योर उत्पादों की ऑनलाइन भी खरीदी हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले सहित अन्य जिलों के वनोपज उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के प्रयास से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार इस पहल से युवाओं और महिलाओं को रोजगार सुलभ हुआ है।ग्रामीण भारत महोत्सव में हरित क्रांति आदिवासी सहकारी समिति मर्यादित छत्तीसगढ़ द्वारा लगाए गए स्टाल में जशपुर जिले में उत्पादित काजू, जीराफूल चावल, रागी और महुआ का बना लड्डू, कुल्थी दाल, मड़वा आटा, रागी से कुकीज, जैकफ्रूट कुकीज, महुआ एनर्जी कैंडी, महुआ नेक्टर, जशपुर की चाय सहित अन्य कई खाद्य उत्पाद प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध हैं, जिसे जशपुर जिले के वनोपज का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण कर तैयार किया गया है, जो स्वादिष्ट और सेहत के लिए उत्तम है। जशप्योर के प्रोडक्ट का निर्माण आदिवासी युवाओं और महिलाओं द्वारा पूरी शुद्धता के साथ किया जाता है। यही कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जशप्योर ब्रांड ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।जशप्योर का मुख्य उद्देश्य महुआ, रागी और बाजरा जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थों को वैश्विक थाली में लाना है। समर्थ जैन का कहना है कि इन उत्पादों के माध्यम से न केवल पोषण को बढ़ावा दिया जा रहा है, बल्कि इनके संग्रह और प्रसंस्करण में लगे आदिवासी समुदायों को रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण भी हो रहा है। महुआ जशपुर जिले में बहुतायत रूप से पाया जाता है। महुआ पेड़ फूल-फल से लेकर जड़ तक औषधीय गुणों से भरपूर है। महुआ में एंटी बैक्टिरियल गुण होते हैं, इससे शरीर में सूजन कम होती है और घाव जल्दी भरते हैं। महुआ में विटामिन सी होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। महुआ का उपयोग खांसी, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा जैसे श्वसन समस्याओं के उपचार में उपयोगी है। यह फेफडों में जमें कफ को दूर करता है। रागी में भरपूर मात्रा में कैल्सियम, विटामिन, फाइबर पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तनाव में कमी, डिप्रेशन, एंग्जायटी और अनिद्रा की समस्याओं को दूर करता है। इसके सेवन से खून में आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। हड्डियां मजबूत होती है। रागी के सेवन से कोलेस्ट्राल और वजन को कम होता है।गौरतलब है कि ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 4 जनवरी से 9 जनवरी तक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज इस महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव का विषय विकसित भारत 2047 के लिए लचीले ग्रामीण भारत का निर्माण है। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण उद्यमशीलता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार का यह प्रयास ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।











.jpg)














.jpg)
