हाथ के नाखूनों की बनावट खोलती है व्यक्ति के व्यक्तित्व से जुड़े कई राज
हस्त रेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं के अलावा नाखूनों का भी खास महत्व है। हाथ के नाखूनों की बनावट भी व्यक्ति के व्यक्तित्व व स्वभाव से जुड़े कई राज खोलते हैं। हर व्यक्ति के हाथ के नाखूनों की बनावट अलग-अलग होती है। कुछ लोगों के नाखून छोटे, किसी के लंबे या चौड़े होते हैं। जानें हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ के नाखूनों की बनावट से क्या संकेत मिलते हैं।
चौड़े नाखून
कहते हैं कि जिन लोगों के हाथ के नाखून चौड़े होते हैं वे बुद्धि के धनी होते हैं। ऐसे लोगों में सोचने व फैसला लेने की क्षमता अधिक होती है। ये अपने सभी कार्यों में सफलता पाते हैं।
गोलाकार नाखून
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के नाखून गोलाकार होते हैं, वे व्यक्ति सशक्त विचारों वाले एवं तुरंत फैसला लेने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति जो भी फैसला लेते हैं उन पर अमल करना भी जानते हैं।
चौकोर नाखून
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, चौकोर नाखून वाले व्यक्ति स्वभाव से गंभीर माने जाते हैं। इन लोगों में लीड करने की क्षमता होती है। कहते हैं कि लोग राजनीति में सफल होते हैं।
लंबे नाखून
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के लंबे नाखून होते हैं, वे रोमांस से भरपूर होते हैं। यह स्वभाव से भोले और विनम्र होते हैं। यह लोग आसानी से दूसरों पर भरोसा कर लेते हैं।
पूर्ण नाखून
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ के नाखूनों चौड़ाई की अपेक्षा मामूली लंबे होते हैं और अपनी प्राकृतिक चमक लिए हुए होते हैं। ऐसे व्यक्ति उत्तम विचारों वाले और निरंतर आगे की ओर बढ़ते रहने की भावना रखने वाले होते हैं। ऐसे लोग सामाजिक मान-प्रतिष्ठा पाते हैं।










Leave A Comment