ब्रेकिंग न्यूज़

  इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर सूजन घटाने तक, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन क्यों है इतना खास?

 आयुर्वेद में हल्दी को एक खास औषधि‍ की तरह देखा जाता है। इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण है इसमें पाया जाने वाला एक्‍ट‍िव कंपाउंड करक्यूमिन (Curcumin)। यही तत्व हल्दी को उसका चमकीला पीला रंग देता है और कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। आधुनिक शोधों में भी करक्यूमिन की एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और इम्यूनिटी सपोर्ट करने वाली खूबियों पर ध्यान दिया गया है। आइए जानते हैं कि करक्यूमिन को इतना खास क्यों माना जाता है और यह शरीर को किस तरह फायदा पहुंचा सकता है?  
 हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंंद है करक्‍यूम‍िन
कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि करक्यूमिन हृदय स्वास्थ्य के ल‍िए फायदेमंंद है। साल 2025 में Food And Chemical Toxicology नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, करक्‍यूम‍िन धमन‍ियों में प्‍लाक जमा होने की प्रक्र‍िया को धीमा कर सकता है ज‍िससे धमन‍ियांं सख्‍त नहीं होतींं। साथ ही यह बैड कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है।
 इम्यूनिटी मजबूत होती है
हल्‍दी में मौजूद करक्‍यूम‍िन इम्‍यून‍िटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह इम्‍यून‍िटी सेल्‍स की कार्यप्रणाली को संतुलि‍त करने में मदद करता है। इसल‍िए हल्‍दी को हेल्‍दी डाइट का ह‍िस्‍सा बनाया जाता है ताक‍ि सेहत अच्‍छी रहे।
 सूजन कम करने में मदद म‍िलती है
 करक्‍यूम‍िन में एंंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। जोड़ों की समस्‍या या त्‍वचा रोग में हल्‍दी को बहुत उपयोगी माना जाता है।
 फ्री रेडिकल्स से बचाता है करक्‍यूम‍िन
हमारे शरीर में रोजाना फ्री रेडिकल्स बनते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह नुकसान समय के साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर सकता है। करक्यूमिन एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है।
 करक्यूमिन का सेवन कैसे करें?
हल्दी को भोजन में शामिल करने का सबसे आसान तरीका है क‍ि आप इसे दाल, सब्जी, सूप या दूध में मिला सकते हैं। हालांकि करक्यूमिन की शरीर में एब्‍जॉर्ब होने की क्षमता सीमित होती है, लेक‍िन फि‍र भी एक्‍सपर्ट इसे हेल्‍दी डाइट का ह‍िस्‍सा बनाने की सलाह देते हैं।
 सेहत के ल‍िए हल्‍दी के नुकसान क्‍या हैं?
जरूरत से ज्‍यादा मात्रा में हल्दी लेने से पेट में गड़बड़ी, मतली, दस्त या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english