- Home
- देश
- बलिया (उत्तर प्रदेश) । बलिया जिले में बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी गांव में 20 वर्षीय एक लापता युवती का शव रविवार को सुबह अवनीनाथ महादेव मंदिर के तालाब में पाये जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा के अनुसार, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर गांव की युवती (20) का शव आज सुबह बड़सरी ग्राम के अवनीनाथ महादेव मंदिर के तालाब में मिला। उन्होंने बताया कि युवती शनिवार शाम से घर से गायब थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर उसका कुछ भी पता नहीं चला। ताडा ने युवती के परिजनों द्वारा दी गई जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि युवती पिछले सात साल से मिर्गी रोग से पीड़ित थी । वह पिछले कुछ समय से परेशान थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- भदोही (उत्तर प्रदेश)। भदोही जिले के गोपीगंज इलाके में तेज रफ्तार से जा रही कार सड़क के किनारे खड़े एक ट्रॉलर से जा टकराई जिससे उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने रविवार को बताया कि वाराणसी के बड़ागांव निवासी विकास गौतम (22), गोलू (22), दीपू (23), दिलीप (25), प्रीतम (30) और ट्विंकल (22) शनिवार की आधी रात एक किराए की कार लेकर घूमने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। रास्ते में उनकी तेज रफ्तार कार लाला नगर टोल प्लाजा के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रॉलर से जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में गोलू और दीपक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विकास की वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।।. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन अन्य युवकों को वाराणसी रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रॉलर को कब्जे में लेकर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
- जयपुर । राजस्थान के नागौर जिले के कुचेरा और डेगाना थाना क्षेत्रों में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 30 अन्य लोग घायल हो गये। कुचेरा के थानाधिकारी देवीलाल ने बताया कि जावला से बुटाटी जा रही एक जीप का टायर फट गया और वह पलट गई जिससे उसमें सवार मंजू देवी (30) और केलम बाई (28) की मौत हो गई जबकि 19 अन्य लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जोधपुर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वाहन में अधिकतर महिलाएं सवार थीं और फसल काटने के लिये जा रही थी। वहीं डेगाना थाना क्षेत्र में एक अन्य हादसे में वाहन पलटने से 11 लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
- शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश)। शाहजहांपुर जिले में रविवार की सुबह सड़क के किनारे खड़े तीन लोगों की अज्ञात वाहन से कुचल कर मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि अल्लाहगंज क्षेत्र में दामोदर (30) सड़क के किनारे खड़े प्यारेलाल (48) और अनिल कुमार (28) से बातचीत कर रहा था। उसी दौरान जलालाबाद की ओर से आए किसी अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचल दिया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद वाहन चालक भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।
- कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को घोषणा की कि यदि पश्चिम बंगाल में उसकी सरकार बनती है तो राज्य सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, पांच साल के भीतर प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रोजगार और मंत्रिमंडल की पहली बैठक में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू किया जाएगा।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र 'सोनार बांग्ला संकल्प पत्र' जारी करते हुए यह भी दावा कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री शरणर्थी योजना की शुरुआत की जाएगी और इसके तहत प्रत्येक शरणर्थी परिवार को पांच साल तक प्रति वर्ष 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। शाह ने यह भी कहा कि बांग्ला को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा बनाने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा, ''हमने तय किया है कि नागरिकता संशोधन कानून को पहली ही कैबिनेट में लागू करेंगे और मुख्यमंत्री शरणार्थी योजना के तहत प्रत्येक शरणार्थी परिवार को पांच साल तक सीधे बैंक खाते में 10 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे।'' उन्होंने कहा, ''राज्य सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देने के साथ ही 75 लाख किसानों को जो 18 हजार रुपये तीन साल से ममता दीदी ने नहीं पहुंचाया है, वह भी सीधे किसानों को बैंक खाते में देंगे।'' उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हर वर्ष किसानों को भारत सरकार की ओर से जो 6000 रुपये दिये जाते हैं, उसमें राज्य सरकार का चार हजार रुपया जोड़कर दिया जाएगा। इसके अलावा मत्स्य पालकों को हर वर्ष छह हजार रुपये दिए जाएंगे।उन्होंने कहा, ''राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद पांच साल में हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार देंगे।''
- नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 20 मार्च को यहां एम्स कोविड केंद्र में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने रविवार को एक बयान में बताया कि बिरला की हालत स्थिर है और उनके अहम अंग सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं। अस्पताल के मुताबिक, 58 वर्षीय बिरला 19 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और अगले दिन उन्हें एम्स कोविड केंद्र में निगरानी के लिए भर्ती कराया गया ।
- भुवनेश्वर । दिग्गज शास्त्रीय नर्तक केलुचरण महापात्र की पत्नी और प्रख्यात ओडिसी नृत्यांगना लक्ष्मीप्रिया महापात्र का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया है। वह 86 वर्ष की थीं। परिवार के लोगों ने जानकारी दी कि लक्ष्मीप्रिया महापात्र का शनिवार को यहां उनके आवास पर रात निधन हो गया। उनके परिवार में बेटा रतिकांत महापात्र और बहू सुजाता महापात्र हैं। दोनों ही ओडिसी कलाकार हैं।पुरी में 1947 में अन्नपूर्णा थिएटर से बहुत कम उम्र में अपने नृत्य करिअर की शुरुआत करने वाली लक्ष्मीप्रिया कटक में अन्नपूर्णा थिएटर-बी में केलुचरण महापात्र से मिलीं। ओडिसी और गोटिपुआ नृत्य कलाओं में निपुण केलुचरण उस समय थिएटर में तबला बजाते थे। दोनों ने 1947 में शादी की। उन्होंने चार ओडिसी फिल्मों में भी अभिनय किया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर शोक जताया और ओडिसी नृत्य के प्रचार में उनके योगदान को याद करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पुरी के स्वर्गद्वार में महापात्र का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की घोषणा की।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च को आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 75वीं कड़ी होगी। श्री मोदी ने लोगों से इस कार्यक्रम में अपने विचार साझा करने का आग्रह किया है।लोग अपने विचार नमो एप या माईगोव ओपन फोरम पर साझा कर सकते हैं। वे टोल फ्री नम्बर 1 8 8 0 - 11 - 7 8 0 0 पर भी डायल कर हिन्दी या अंग्रेजी में अपने संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं।लोग 1 9 2 2 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं और एसएमएस पर प्राप्त लिंक के जरिए प्रधानमंत्री को अपने सुझाव सीधे भेज सकते हैं। सुझाव इस महीने की 25 तारीख तक दिए जा सकते हैं।--
-
मुंबई । महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड की एचएससी (12वीं कक्षा) और एसएससी (10वीं कक्षा) की अगले महीने से होने वाली लिखित परीक्षाएं केवल ऑफलाइन तरीके से आयोजित की जाएंगी। राज्य की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने शनिवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने इन कयासों के बीच यह घोषणा की है, कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि को देखते हुए इन परीक्षाओं को ऑनलाइन आयोजित किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "बोर्ड परीक्षाएं केवल ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इसका मतलब है कि छात्रों को लिखित परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों पर शारीरिक रूप से उपस्थित रहना होगा।" उन्होंने कहा, "छात्रों के स्कूल उनके परीक्षा केंद्र होंगे। परीक्षा के नियमित तीन घंटे की अवधि के अलावा, उन्हें प्रश्नों को समझने के लिए अतिरिक्त आधे घंटे का समय मिलेगा।" मंत्री ने कहा कि लेकिन अगर कोई छात्र कोविड-19, परिवार के किसी सदस्य के संक्रमित होने या स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लागू होने के कारण किसी विशेष लिखित परीक्षा या कई परीक्षाओं के लिए उपस्थित होने में विफल रहता है, तो उसे परीक्षा के लिए रियायत स्वरूप 15 दिनों की अतिरिक्त अवधि मिलेगी। गायकवाड ने कहा कि परीक्षा की तिथियां पहले ही घोषित की जा चुकी हैं और लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र (एचएससी) परीक्षा 23 अप्रैल से 21 मई के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (एसएससी) परीक्षा 29 अप्रैल से 20 मई के बीच आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा की परीक्षा में 13 लाख विद्यार्थी और 12वीं कक्षा की परीक्षा में 16 लाख विद्यार्थी भाग लेंगे। मंत्री ने कहा, "मैंने सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय से सभी शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराने का अनुरोध किया है, जो परीक्षा के आयोजन में शामिल होंगे।" उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय के अनुसार मुंबई में उपनगरीय ट्रेनों को चलाने और छात्रों को अपने हॉल टिकट के आधार पर स्थानीय लोकल ट्रेनों में सवार होने की अनुमति देने के लिए राज्य के मुख्य सचिव से अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा, "अगले कुछ दिनों में इस पर निर्णय लिया जाएगा।" गायकवाड ने कहा कि जो छात्र अनुत्तीर्ण हो जाएंगे या अपने ग्रेड को बढाना चाहेंगे, उनके लिए जुलाई और अगस्त में वार्षिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
--file photo
-
नयी दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में नगर निकाय उप चुनाव में खाता नहीं खोल पाने के बाद भाजपा की दिल्ली इकाई की कार्यकारी समिति ने शनिवार को बैठक करके आगे की चुनौतियों पर चर्चा की। दिल्ली में अगले साल निकाय चुनाव होने वाले हैं। बैठक में पार्टी के नेताओं ने विभन्न मुद्दों को उठाया जिसमें अनाधिकृत कालोनियों को नियमित किया जाना और नगर निगम के चुनाव से संबंधित विषयों को रेखांकित किया गया। बैठक में शामिल एक सदस्य ने बताया, ‘‘पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव में विजयी होगी।'' नगर निगमों के उप चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पांच में से चार सीट पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस को एक सीट पर जीत हासिल हुई। वहीं भाजपा अपना खाता नहीं खोल पाई। भाजपा शालीमार बाग का सीट भी आप के हाथों गंवा बैठी। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिल्ली इकाई के भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि वॉर्ड इकाइयों का संगठनात्मक दौरे में उन्हें कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पार्टी 2022 निकाय चुनाव के लिए तैयार है। -
लातूर। महाराष्ट्र के लातूर जिले में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच विद्यालय, कॉलेज और कोचिंग संस्थाओं को सोमवार से 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश जिलाधिकारी पृथ्वीराज बीपी ने जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जा सकती है और पूर्व निर्धारित बोर्ड और विश्वविद्यालय स्तर की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित हो सकती हैं।
-
सहारनपुर। उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले की थाना देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है । बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक और अवैध असलहा बरामद किया गया है । उस पर 50 हजार रुपये का इनाम है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । शहर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिह ने बताया कि शुक्रवार की रात देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीजोपुरा नहर पुल के निकट से 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अयाज उर्फ कंगारू को एक मुठभेड़ के बाद धर दबोचा । सिंह ने बताया कि उसके कब्जे से दो कारतूस एक तमंचा और चोरी की बाइक बरामद की गयी है। अधिकारी ने बताया कि अयाज पर 50 हजार का इनाम घोषित है ओर वह वर्ष 2016 से फरार चल रहा था ।
--File photo
-
झुंझुनूं । राजस्थान के झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां टीले पर खेल रहे तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, टोडपुरा व बागोरियों की ढाणी के चार बच्चे टीले के नीचे सुरंगनुमा घर बनाकर खेल रहे थे। अचानक मिट्टी का टीला ढह गया जिससे चारों बच्चे दब गए। तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं, एक घायल बच्चे का इलाज सीकर के एसके अस्पताल में चल रहा है।
बागोरियों की ढाणी में नवोड़ी कोठी के पास घर से कुछ दूरी पर 4 बच्चे टीले के ठीक नीचे सुरंग बनाकर खेल रहे थे, वहीं एक बच्चा दूर से उनको देख रहा था। बच्चों ने टीले के नीचे करीब 5-6 फीट सुरंग खोदी थी। इसी बीच मिट्टी का टीला ढह गया। इसमें चारों बच्चे दब गए। वहीं, दूर खड़े एक बच्चे ने उनके घरवालों को जानकारी दी।
इन बच्चों की हुई मौत
मृतक बच्चों में बागोरियों की ढाणी निवासी प्रिंस (10 साल) , निशा (8 साल) , टोडपुरा निवासी प्रिंस (9 साल) , कृष्ण सैनी (8 साल) शामिल हैं। उनसे थोड़ी दूरी पर राज सैनी खड़ा-खड़ा उनको देख रहा था। राज सैनी ने अपने परिजनों को आवाज लगाई और चिल्ला-चिल्लाकर बचाव के लिए लोगों को एकत्रित किया। बच्चों के परिजन व ढाणी के लोग वहां एकत्रित हो गए व हाथाें से ही मिट्टी हटाकर बच्चों को निकालने लगे। इसके बाद एक-एक कर शवों को बाहर निकाला गया। -
जबलपुर । जबलपुर-भोपाल फोरलेन पर उमरिया गांव के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार हाइवा tvने बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक सवार एलआईसी में अभिकर्ता था। वह जबलपुर से घर लौट रहा था। मृतक घर की इकलौता बेटा था। 15 साल पहले शादी हुई थी, पर उनके भी औलाद नहीं थी। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान पिपरिया कला शहपुरा निवासी अवधेश दुबे (38) के रूप में हुई। अवधेश के पिता दिनेश दुबे पंडिताई करते हैं। मां सरोज दुबे गृहणी हैं। अवधेश दुबे एलआईसी में एजेंट थे। उनकी शादी 15 साल पहले ऋचा दुबे से हुई थी, लेकिन कोई औलाद नहीं था। अवधेश दुबे भी मां-पिता की इकलौती संतान थे।
अवधेश दुबे शनिवार सुबह एलआईसी के काम से जबलपुर गए थे। शाम करीब चार बजे के बाइक एमपी 20 एनएच 3827 से लौट रहे थे। इसी दौरान उमरिया गांव के पास सामने से आ रहे हाइवा ने कुचल दिया। वह बाइक समेत हाइवा के पहिए के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीर मदद के लिए पहुंचे, तब तक ड्राइवर फरार हो गया। शहपुरा पुलिस ने हाइवा व बाइक को जब्त कर लिया है। -
नागपुर। महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच नागपुर जिले में लगाए गए प्रतिबंध 31 मार्च तक जारी रहेंगे, लेकिन कुछ ढील भी दी जाएगी। कोविड-19 संक्रमण में वृद्धि के बाद, 15 से 21 मार्च तक जिले में कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
जिला संरक्षक मंत्री राउत ने स्थिति का आकलन करने के लिए जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मंत्री ने कहा कि जिले में आंशिक छूटों के साथ प्रतिबंध 31 मार्च तक लागू रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि होली के त्योहार के लिए एक अलग मानक संचालन प्रक्रिया जारी की जाएगी। मंत्री ने कहा कि आवश्यक सामान को बेचने वाली दुकानों को अपराह्न चार बजे तक खोलने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रात 11 बजे तक खाद्य वितरण सेवाओं की अनुमति दी जाएगी।
मंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। नागपुर में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,235 नए मामले सामने आए, जिससे जिले में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,85,787 तक पहुंच गए।-file photo
- - अब धीरे-धीरे बड़े होने लगेंगे दिन और छोटी होंगी रातेंउज्जैन। 21 मार्च, रविवार को सूर्य भूमध्य रेखा पर होगा। जिससे दिन और रात बराबर रहेंगे। यानी दोनों ही 12-12 घंटे के होंगे। इसे वसन्त सम्पात भी कहा जाता है। पिछले साल ये भौगोलिक घटना 20 मार्च को ही हो गई थी। इसलिए भौगोलिक गणना के जानकारों ने 20-21 मार्च और 22-23 सितंबर को सूर्य के गोलाद्र्ध परिवर्तन के दिन बताए हैं। इनके बाद दिन और रात के समय में बदलाव होने लगते हैं।जब सूर्य भूमध्य रेखा, कर्क रेखा और मकर रेखा पर होता है। तब क्रमश: मार्च विषुव, जून अयनांत, सितंबर विषुव, दिसंबर अयनांत चार सूर्य स्थितियां बनती है। इस बार 21 मार्च, रविवार को वसंत विषुव को सूर्य भूमध्य रेखा पर रहेगा। इस समय कोई व्यक्ति भूमध्य रेखा पर खड़ा हो तो सूर्य उसे सीधे अपने सिर के ऊपर दिखाई देगा।उत्तरी गोलार्द्ध में सूर्य का प्रवेश21 मार्च को मेष राशि में सूर्य के भूमध्य रेखा पर आने के बाद अब उत्तरी गोलार्द्ध में प्रवेश करेगा। सूर्य के उत्तरी गोलार्द्ध में आने के कारण भारत सहित ऐसे देश जो उत्तरी गोलार्द्ध में मौजूद हैं, उनमें दिन का समय धीरे-धीरे बढऩे लगेगा और रातें छोटी हो जाएंगी। ये स्थिति 21 जून तक रहेगी। सूर्य के विषुवत रेखा पर लंबवत रहने की इस स्थिति को वसंत संपात भी कहा जाता है।वेधशाला में देखी गई 0 डिग्री पर सूर्य की स्थितिजीवाजी वेधशाला उज्जैन के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त के मुताबिक शंकु यंत्र और नाड़ीवलय यंत्र से 0 डिग्री पर सूर्य की स्थिति को देखा जाएगा। उन्होंने बताया 21 मार्च को पूरे दिन शंकु की छाया सीधी रेखा में चलती हुई दिखाई देगी। इससे पहले 22 सितंबर से 20 मार्च तक नाड़ी वलय यंत्र के दक्षिणी हिस्से पर धूप थी। अब 21 मार्च से अगले 6 महीने यानी 22 सितंबर तक इस यंत्र के उत्तरी गोल हिस्से पर धूप रहेगी। इस तरह सूर्य के गोलार्द्ध में बदलाव को सीधे देखा जा सकता है।कहां-कहां से गुजरती है भूमध्य रेखाभूमध्य रेखा चौदह देशों में से होकर गुजरती है। पृथ्वी की सतह पर अधिकतर भूमध्य रेखीय क्षेत्र समुद्रीय ही हैं। भूमध्य रेखा के आस-पास के स्थान अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना के लिए अच्छे होते हैं। गुयाना अंतरिक्ष केंद्र, कौरोऊ व फ्रेंच गुयाना का अंतरिक्ष केंद्र भी भूमध्य रेखा पर ही मौजूद है।
- नयी दिल्ली ।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 टीका आठ से दस महीने तक संक्रमण से पूरी सुरक्षा देने में सक्षम हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि टीके का कोई बड़ा दुष्प्रभाव सामने नहीं आया है।गुलेरिया ने आईपीएस (सेंट्रल) एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "कोविड-19 टीका आठ से दस महीने और शायद इससे भी ज्यादा समय तक संक्रमण से पूरी सुरक्षा दे सकता है।" उन्होंने कहा कि मामलों में उछाल का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोगों को लगता है कि महामारी खत्म हो गई है और वे कोविड से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा, "संक्रमण में वृद्धि के कई कारण हैं, लेकिन मुख्य कारण यह है कि लोगों के रवैये में बदलाव आया है और उन्हें लगता है कि कोरोना वायरस खत्म हो गया है। लोगों को अभी भी कुछ और समय के लिए गैर-जरूरी यात्रा को स्थगित करना चाहिए।" नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा कि संक्रमण की श्रृंखला को रोकना होगा और इसके लिए टीका एक उपकरण है, लेकिन दूसरा है रोकथाम और निगरानी रणनीति। उन्होंने कहा, "कोविड-19 मानकों का पालन नहीं करना और लापरवाही उछाल का प्रमुख कारण है।"अधिक लोगों का टीकाकरण करने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में, पॉल ने कहा कि टीके का यह मुद्दा सीमित है और यही कारण है कि प्राथमिकता तय की गई है। उन्होंने कहा, "अगर हमारे पास असीमित आपूर्ति होती तो हम सभी के लिए टीकाकरण शुरू कर देते। यही कारण है कि हर किसी को टीके नहीं लगाए जा रहे हैं। दुनिया के अधिकांश देश इस वजह से प्राथमिकता समूह से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।" नीति आयोग के सदस्य ने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा मृत्यु दर वृद्धावस्था वाले लोगों में देखी गई।उन्होंने कहा, "इन लोगों को टीके लेने में देरी नहीं करनी चाहिए। इसलिए संदेश यह है कि उन्हें इसकी आवश्यकता दूसरों की तुलना में अधिक है। यही कारण है कि उन्हें कोविड-19 टीके देने में प्राथमिकता दी गई है।" । उपलब्ध कोविड-19 टीकों- कोवैक्सीन और कोविशील्ड की प्रभावशीलता के बारे में बात करते हुए गुलेरिया ने कहा, “अगर हम दोनों टीकों को देखें, तो वे एक समान एंटीबॉडी का उत्पादन करते हैं और बहुत मजबूत हैं। हमें हमारे पास उपलब्ध टीके लगवाने चाहिए क्योंकि प्रभावकारिता और दीर्घकालिक सुरक्षा के संदर्भ में दोनों टीके समान रूप से प्रभावी हैं।” देश में अब तक चार करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।
- बेंगलुरू। कर्नाटक में जन्मे दत्तात्रेय होसबोले शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘सरकार्यवाह' चुने गए। अभी तक वह संघ के सह-सरकार्यवाह थे। चुनाव अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की दो दिवसीय वार्षिक बैठक में हुआ जो संघ की सर्वोच्च नीति निर्णायक इकाई है। बैठक यहां शुक्रवार को शुरू हुई। आरएसएस ने ट्वीट किया, ‘‘बेंगलुरू : आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) ने श्री दत्तात्रेय होसबोले को सरकार्यवाह चुन लिया।'' संघ ने ट्वीट में कहा, ‘‘वह 2009 से ही आरएसएस के सह- सरकार्यवाह थे।''होसबोले, 73 वर्षीय ‘भैयाजी' जोशी का स्थान लेंगे, जो तीन-तीन वर्षों के लिए चार बार सरकार्यवाह रहे। सरकार्यवाह पद को संघ में सरसंघचालक के बाद दूसरे नंबर का पद माना जाता है। वर्तमान में मोहन भागवत सरसंघचालक हैं। एबीपीएस की वार्षिक बैठक अलग-अलग स्थानों पर होती है लेकिन हर तीसरे वर्ष यह नागपुर स्थित आरएसएस के मुख्यालय में होती है जहां सरकार्यवाह का चुनाव होता है। बहरहाल, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस वर्ष इसे बेंगलुरू स्थानांतरित कर दिया गया। 65 वर्षीय होसबोले का जन्म शिवमोगा के सोराब में हुआ था। वह अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक हैं। 1968 में वह संघ में शामिल हुए थे। शुरू में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) के साथ जुड़े जो आरएसएस की छात्र शाखा है।
- आगरा,20 मार्च ।आगरा के थाना लोहामंडी अंतर्गत बल्का बस्ती में शनिवार को 36 वर्षीय कपड़ा व्यापारी राहुल उर्फ गोपाल ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोहामंडी थाने के निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि व्यापारी द्वारा की गयी आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि मृतक पैसों की लेन-देन को लेकर कई दिनों से परेशान था।
- जींद। हरियाणा के जींद जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी। संबंधित थाना पुलिस ने मरने वालों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बतााय कि अभिभावकों की शिकायतों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं और पुलिस मामलों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान अंकित (19), विनोद और राजेश के रूप में की गयी है । पुलिस ने बताया कि तीनों जींद जिले के अलग अलग गांव के रहने वाले थे ।
- पणजी। गोवा के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद हरीश जांतीय का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को उनके आवास पर निधन बाद हो गया। उनके परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 85 वर्ष के थे। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में उनका बेटा और तीन बेटियां हैं। उनके बेटे प्रवीण भाजपा नेता हैं और मायेम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। जांतीय 1980 और 1990 के बीच विधायक रहे और पर्यटन, नागरिक आपूर्ति, शिक्षा समेत अन्य विभागों में मंत्री रहे। वह 1990 और 1995 के बीच लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक ट्वीट में कहा, पूर्व सांसद और गोवा के पूर्व मंत्री हरीश जांतीय जी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। ओम शांति।
- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र में एक युवती के कथित रूप से जहर खा कर जान देने के बाद उसके प्रेमी ने भी फांसी लगा कर कथित रूप से अत्महत्या कर ली । इसके बाद आनन फानन मे प्रेमी युगल के परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सहारनपुर के देहात पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि बेहट थाने के अब्दुल्लापुर में एक किशोर का अपनी ही जाति की नाबालिग किशोरी से काफी समय से प्रेम सम्बध चल रहा था । उन्होंने बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन इनके परिजन इसके लिये तैयार नही थे । उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी, इसके बाद उसे तुरन्त ही उपचार के लिये चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । शर्मा ने बताया कि किशोरी की मौत की सूचना जब उसके प्रेमी को मिली तो उसने भी गांव के पास ही एक पेड़ पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि दोनों के परिजनो ने उनका अन्तिम सस्कार कर दिया । उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
- जयपुर । राजस्थान के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से दो शावक व चार बाघ पिछले लगभग एक साल से गायब हैं। उद्यान के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के फील्ड निदेशक टीसी वर्मा ने बताया, "इन चार वयस्क और दो शावकों का अंतिम बार पिछले साल मार्च और अप्रैल में कैमरा ट्रैप के जरिए देखा गया था। उसके बाद से यह छहों नजर नहीं आ रहे हैं।' उन्होंने कहा कि "चूंकि प्राकृतिक मौत या अवैध शिकार का कोई सबूत नहीं है इसलिए अधिक संभावना यही है कि ये बाघ किसी दूसरे वन क्षेत्रों में चले गए होंगे।" वर्मा के अनुसार अधिकारी कर्मचारी इन बाघ का पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं।
- मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन थाना इलाके में संपत्ति से बेदखल करने पर दो पुत्रों ने अपने पिता की कथित रूप से धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार को मधुबन थाना क्षेत्र के बिग्रहपुर गांव की है। मधुबन के क्षेत्राधिकारी अमित सिंह ने तहरीर का हवाला देते हुये बताया कि दो आरोपी बेटों ने अपने पिता बुद्धिराम (65) की गड़ासे से काटकर शुक्रवार को कथित रूप से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर आरोपी भूपेंद्र और आरोपी अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बुद्धिराम अपने बड़े बेटे राजेंद्र शर्मा के साथ रहते थे जबकि दो बेटों आरोपी भूपेंद्र और आरोपी अखिलेश को जमीन जायदाद से बेदखल कर दिया था, जिसको लेकर आये दिन विवाद होता रहता था। उन्होंने बताया कि जमीन के मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन बात नही बनी । उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बुद्धिराम के बड़े बेटे राजेन्द्र और छोटे बेटों आरोपी भूपेंद्र व आरोपी अखिलेश के बीच विवाद होने लगा। बुद्धिराम विवाद रोकने के लिए पहुंचे तो उनके छोटे बेटों आरोपी भूपेंद्र और आरोपी अखिलेश ने गड़ासे से उनके सर पर वार कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस विवाद में भोला और सुभाष नामक दो अन्य लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है ।
-
नयी दिल्ली । दिल्ली में शनिवार की सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
रविवार को 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ‘सफर' ऐप के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 293 रहा। गौरतलब है कि 201 से 300 के बीच के एक्यूआई को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी का माना जाता है, जबकि 500 से ज्यादा का एक्यूआई अत्यंत गंभीर श्रेणी में आता है।






.jpg)




















