- Home
- देश
- नयी दिल्ली। जानलेवा स्पेनिश फ्लू समाप्त होने के एक साल बाद 1920 में जन्मे और अब 101 साल के हो चुके बृजप्रकाश गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 रोधी टीका लगवाया। गुप्ता (101), पिछले साल 20 मार्च के बाद से पहली बार दक्षिण दिल्ली स्थित अपने घर से बाहर निकले और कोविशील्ड टीका लगवाने अस्पताल पहुंचे। उनके बेटे विमल गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके पिता अच्छा महसूस कर रहे हैं।विमल ने कहा, मेरे पिता का जन्म दिल्ली में 26 नवंबर 1920 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली में एक बैंक में प्रबंधक के तौर पर सेवा दी थी। चूंकि बैंक का कार्यालय पुरानी दिल्ली में था और देश के विभाजन के समय सांप्रदायिक हिंसा हो रही थी, ऐसे में मेरे पिता ने बैंक की नौकरी छोड़ दी और फिर अपना व्यवसाय शुरू किया था।'' करोल बाग में रहने वाले विमल (65) ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले उनकी पत्नी ने भी टीका लगवाया था और उनके पिता ने यहां बीएलके अस्पताल में टीके की पहली खुराक ली।'' इससे पहले, 15 मार्च को 107 वर्षीय केवल कृष्ण ने यहां एक निजी अस्पताल में कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था। वह 1918 के स्पेनिश फ्लू के समय महज पांच साल के थे और बाद में वह संविधान की मसौदा समिति का हिस्सा रहे थे। उनके बेटे अनिल कृष्ण ने कहा, ‘‘मार्च 2020 में लॉकडाउन लागू होने के बाद से उनके पिता दक्षिण दिल्ली स्थित अपने आवास से पहली बार बाहर निकले और कोविशील्ड टीका लगवाया। '' साथ ही, तुलसीदास चावला (104) ने भी यहां सर गंगा राम अस्पताल में पांच मार्च को कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था।-File photo
- मुंबई । आईपीएस परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया है। 1988 बैच के आईपीएस परमबीर सिंह ने 29 फरवरी 2020 को आईपीएस अधिकारी संजय बरवे की जगह इस पद की जिम्मेदारी मिली थी। परमबीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया है। उनकी तैनाती अब डीजी होम गार्ड के तौर पर की गई है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने यह जानकारी दी। परमवीर की जगह पर हेमंत नागराले को मुंबई का नया कमिश्नर बनाया गया है।
- नई दिल्ली। सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि रेल मंत्रालय रेलवे स्टेशनों को निजी क्षेत्र को सौंपने नहीं जा रहा है और इनका स्वामित्व रेलवे के पास ही रहेगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में इस बात की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने सचिवों का एक समूह गठित किया है, जो पचास रेलवे स्टेशनों का सार्वजनिक-निजी साझेदारी से तेजी से विकास करेगा। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में श्री गोयल ने कहा कि रेलवे ने अपनी परिसंपत्तियों को बेचने की योजना बनाई है और अब तक 87 भूखंड, 84 कॉलोनियां, चार पर्वतीय रेलवे और तीन स्टेडियमों की पहचान, बेचने के लिए की गई है।
- -43 हजार 850 रुपए में घूमिए 11 रात और 12 दिननई दिल्ली। चारधाम की यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) हिमालयन चार धाम यात्रा-2021 के लिए बेहतरीन टूर पैकेज जारी कर दिया है। पैकेज के अनुसार प्रति व्यक्ति का किराया तय कर दिया गया है। इसके तहत केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कराए जाएंगे।दो धाम यात्रा के लिए 37 हजार 800 रुपए लगेंगेआईआरसीटीसी द्वारा ट्वीट कर दी गई जानकारी के अनुसार 11 रात 12 दिन के टूर पैकेज का किराया 43 हजार 850 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। वहीं, दो धाम यात्रा के लिए 37 हजार 800 रुपए खर्च करने होंगे।थ्री स्टार होटल में रहने-खाने की व्यवस्था रहेगीहरिद्वार से यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों को 40 हजार 100 रुपए चार धाम जबकि 34 हजार 650 रुपए दो धाम की यात्रा के लिए खर्च करने होंगे। खास बात यह है कि कोरोना महामारी के कारण एक ग्रुप में सिर्फ 20 यात्रियों को चार धाम की यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। टूर पैकेज में थ्री स्टार होटल में ठहरने और भोजन की व्यवस्था शामिल है।ऑनलॉइन बुकिंग की सुविधा उपल्ब्धचार धाम यात्रा के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट आईआरसीटीसीटूरिज्म ऑट इन पर जाकर बुकिंग की जा सकती है, साथ ही किसी प्रकार की जानकारी के लिए आईआरसीटीसी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9717641764, 8287930908, 8287930909, 8595930981 और 8287930910 पर संपर्क किया जा सकता है।
- नई दिल्ली। .मध्य भारत के एक वायुसेना अड्डे पर मिग-21 बाइसन के बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से भारतीय वायुसेना के एक ग्रुप कैप्टन की मौत हो गई।वायुसेना ने ट्वीट किया कि विमान ने एक लड़ाकू प्रशिक्षण मिशन के लिए उड़ान भरी थी, तभी वह हादसे का शिकार हो गया, जिसमें ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता की जान चली गई। हादसे के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी शुरू की गई है।वायुसेना ने कहा, मध्य भारत में एक वायुसेना अड्डे पर लड़ाकू प्रशिक्षण मिशन के लिए उड़ान भरते समय वायुसेना का मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। (फाइल फोटो)
- नई दिल्ली। भारत में पात्र लोगों को अब तक तीन करोड़ 50 लाख से अधिक कोविड के टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इनमें से 75 लाख 6 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को पहले दौर का टीका लगाया गया है जबकि 45 लाख 54 हजार को दूसरे दौर का टीका लगाया गया है। अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं में से करीब 76 लाख को पहले दौर का और 16 लाख 47 हजार को दूसरे दौर का टीका लगाया गया है।मंत्रालय में बताया है कि अन्य बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक के 21 लाख 66 हजार से ज्यादा पात्र लोगों को और 60 वर्ष से अधिक उम्र के एक करोड़ 15 लाख से अधिक लोगों को पहले दौर का टीका लगाया गया है। पिछले 24 घंटे में 21 लाख 17 हजार से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।इस समय देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 96.56 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 17 हजार से अधिक कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं। मंत्रालय ने बताया है अब तक इस बीमारी से एक करोड़ दस लाख से अधिक रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय देश में दो लाख 34 हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं जो कुल मामलों का केवल 2.05 प्रतिशत है। कोविड मामलों की संख्या एक करोड़ 14 लाख से अधिक हो गई है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में दैनिक मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में सामने आए कोविड के मामलों का 71.10 प्रतिशत इन्हीं राज्यों से हैं।
- नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वायुसेना ने बयान जारी कर बताया कि आज सुबह सेंट्रल इंडिया में एक एयरबेस से कॉम्बेट ट्रेनिंग मिशन के लिए रवाना होने के दौरान मिग-21 विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद हो गए। वायुसेना ने हादसे के कारण का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया है। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। भारतीय वायुसेना ने कहा, इस दुखद दुर्घटना में भारतीय वायुसेना ने अपने ग्रुप कैप्टन ए. गुप्ता को खो दिया। भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करता है और दुख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों के साथ मजबूती से खड़ा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।क्या है मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमानभारतीय वायुसेना ने 1961 में मिकोयान-गुरेबिच डिजाइन ब्यूरो निर्मित मिग-21 विमान को हासिल किया था। इसमें एक इंजन और एक सीट है। यह विभिन्न भूमिका निभाने वाला लड़ाकू विमान है, जो जमीन पर मार करने में सक्षम है। यह विमान लंबे समय तक भारतीय वायुसेना की रीढ़ रही है। इसकी अधिकतम गति 2230 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 23 मिलीमीटर के दो बैरल वाले तोप के साथ चार आर-60 लड़ाकू मिसाइल ले जा सकता है।
- चरखी दादरी। हरियाणा में दंगल गर्ल गीता फौगाट और भाजपा नेता व पहलवान बबीता फौगाट की ममेरी बहन रितिका ने सोमवार रात को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रितिका ने अपने फूफा महाबीर फौगाट के गांव बलाली स्थित मकान में फंदा लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव राजस्थान के झुंझुनूं जिले के जैतपुर में मंगलवार को किया गया।झोझू कलां के थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि रितिका ने 12 से 14 मार्च तक भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर महिला व पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस दौरान 14 मार्च को हुए फाइनल मुकाबले में रितिका हार गई थी और मैच में मिली हार के बाद से ही रितिका सदमे में थी। 15 मार्च की रात करीब 11 बजे महाबीर फौगाट के गांव बलाली स्थित मकान के कमरे में पंखे पर दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।झोझू कलां के थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पहलवान द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। जिसका सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया हैं। मामले में उनके पिता मैनपाल के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
- सुपौल। बिहार के सुपौल के सदर बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में एक कंपाउंडर की फंदे के सहारे चौकी पर अटकी लाश बरामद हुई है। मृतक एक हड्डी अस्पताल में कई सालों से काम कर रहा था। उसकी पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के जोलाहनियां निवासी संजय मंडल के रूप में की गई है। सुबह-सुबह क्लिनिक में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इधर, परिजनों को भी सूचना दी गई, जिसके बाद रोते-बिलखते परिजन क्लिनिक पहुंचे। पुलिस से परिजनों ने आशंका जताई है कि संदीप की हत्या की गई है। पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक के भाई रामविलास के अनुसार मंगलवार को ही मृतक घर से क्लिनिक आया था। वह सुसाइड नहीं कर सकता था।पुलिस ने बताया कि अस्पताल से बरामद शव को फंदे के सहारे एक चौकी पर अटकी हुई है। इसलिए प्रथमदृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। लेकिन, मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंच गई है। सुबह-सुबह लाश मिलने से अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ गई। पुलिस के अनुसार सुसाइड होता तो फंदे से शव झूलता होता। लेकिन, अस्पताल से जो शव बरामद हुआ है, वह फंदे के सहारे चौकी पर अटका हुआ है। इसलिए हत्या की आशंका है, पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।(File Photo)
- गरियाबंद। गरियाबंद में शराब पीने के लिए एक अधेड़ अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। इस दौरान बेटे ने मना किया तो उसे भी डंडे से पीटा। इस पर गुस्साए बेटे ने लात-घूंसों से पीट-पीट कर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला कोतवाली क्षेत्र के बेंदकुरा पंचायत में मंगलवार देर रात का है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बेंदकुरा पंचायत के आश्रित गांव जुनाडीह निवासी सुखराम यादव (55) मंगलवार को अपनी पत्नी से शराब के लिए रुपए मांग रहा था। पत्नी ने रुपए देने से इनकार कर दिया। इसके चलते दोनों के बीच विवाद हो रहा था। यह देखकर उसका बेटा आरोपी दिनेश (25) बीच बचाव के लिए आया तो सुखराम का उससे भी विवाद होने लगा। थोड़ी देर बाद जब विवाद शांत हुआ तो आरोपी दिनेश घर से बाहर चला गया और दोस्तों के साथ जाकर बैठ गया।इस बीच सुखराम डंडा लेकर वहां पहुंच गया और आरोपी दिनेश को पीटना शुरू कर दिया। यह देख दोस्तों ने सुखराम को रोका और उनका झगड़ा शांत कराया। इसके बाद पिता-पुत्र दोनों घर चले आए। यहां पर दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि आरोपी दिनेश ने सुखराम की लात-घूंसों से बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके चलते सुखराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
- लहरागागा (संगरूर)। पंजाब में गांव लदाल में पत्नी द्वारा अपने पति पर अन्य महिला से अवैध संबंध होने का शक करने पर आरोपी पति ने पत्नी को पीट-पीटक कर मौत के घाट उतार दिया। थाना लहरागागा पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों के आधार पर आरोपी पति और उसके घरवालों पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई गोरा सिंह निवासी हंबलवास जखेपल ने बताया कि उसकी बहन कुलजीत कौर उर्फ ममता का विवाह करीब दस वर्ष पहले आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी लदाल से हुआ था। कुलजीत कौर को अपने पति आरोपी कुलदीप सिंह पर शक था कि उसके किसी अन्य महिला से नाजायज संबंध हैं। इसके लिए कुलजीत कौर आरोपी कुलदीप को अक्सर रोकती रहती थी, जिस कारण दोनों में झगड़ा होता रहता था। 14 मार्च को भी इन दोनों में इसी बात को लेकर झगड़़ा हो गया, जिसके बाद पति आरोपी कुलदीप सिंह ने कुलजीत कौर की मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।थाना लहरागागा पुलिस को गौरा सिंह ने बताया कि परिवार वाले उससे अक्सर ही झगड़ा करते रहते थे। कई बार पंचायती तौर पर कुलदीप सिंह को समझा भी चुके थे, लेकिन वह अपने हरकतों से बाज नहीं आता था।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता की हत्या के आरोप में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
- अग्रोहा। हिसार के अग्रोहा में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-9 पर गांव लांधड़ी के पास ट्रक ने टाटा एस को टक्कर मार दी। हादसे में 3 की मौत हो गई। 12 लोग घायल है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार मिरकां निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह सोमवार को अपनी धर्म बहन के घर भात भरने परिवार व रिश्तेदारों के साथ गांव खैरमपुर गए थे। रात को करीब 10 बजे वापस आ रहे थे। गांव लांधड़ी के पास ट्रक ने टाटा एस को टक्कर मार दी। इस हादसे में लिछमा देवी और मिरकां निवासी राजेंद्र और शांति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- अलीगढ़। ताले के लिए मशहूर यूपी के अलीगढ़ जिले में एक बुजुर्ग दंपति ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी चारों ओर चर्चा है। बुजुर्ग सत्य प्रकाश शर्मा ने अपनी पत्नी रुकमणि के साथ मिलकर 300 किलो वजन का ताला बनाया है। ताले को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।नौरंगाबाद स्थित ज्वालापुरी मोहल्ले में ताला बनाने वाले बुजुर्ग दंपति को इस ताले को बनाने में एक साल का समय लगा है। इस दौरान इसमें करीब एक लाख का खर्चा भी आया है। ताले की लम्बाई 6 फुट 2 इंच और चौड़ाई 2 फुट साढ़े 9 इंच है। ताले की चाबी 40 इंच की है, जिसका वजन लगभग 12 किलो है।राम मंदिर के लिए बनाना चाहते हैं तालादंपति ने बताया कि हमारी इच्छा थी हम कुछ ऐसा काम करें जिससे अलीगढ़ की पहचान के साथ हमारा भी नाम हो, इसीलिए हम चाहते हैं कि मोदी और योगी सरकार इस ताले को देश में लगने वाली प्रदर्शनियों में मॉडल के रूप में प्रदर्शित करे। दंपति ने कहा कि अब हमारी इच्छा है कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए भी हम शानदार ताला बनाएं।पत्नी ने किया सहयोगताले को बनाने में अपने पति का सहयोग करने वाली रुकमणि शर्मा ने बताया कि उनकी ससुराल में ताला बनाने का काम होता था जिस वजह से वो भी ताला बनाना सीख गई। पति को दिल की बीमारी होने की वजह से मैंने उनका सहयोग किया और ये ताला बनाया।
- देहरादून । उत्तराखंड के उच्च गढवाल हिमालय में स्थित प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब गुरूद्वारे के कपाट इस वर्ष 10 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे । यहां मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिलने आए हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून की बजाय 10 मई को खोलने का निर्णय लिया गया है। गत वर्ष यात्रा कोविड—19 के कारण बाधित रही थी इसलिए इस वर्ष 10 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने का निर्णय लिया गया है ।
- नई दिल्ली। संसद की एक समिति ने केंद्र सरकार से यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत बालिग होने की उम्र को 18 से घटाकर 16 कर देने की सिफारिश की। समिति का कहना है कि यदि यौन अपराध संबंधी छोटी घटनाओं के मद्देनजर यदि अपराधी को उचित सलाह नहीं दी गई तो आगे चलकर वह गंभीर और जघन्य अपराध को अंजाम दे सकता है।कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली गृह मामलों की स्थायी संसदीय समिति ने राज्यसभा में सोमवार को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि पोक्सो कानून के तहत ऐसे कई मामले आए जिनमें अपराधी किशोर की उम्र निर्धारित उम्र से कम थी। रिपोर्ट के मुताबिक समिति का मानना है कि किशोर यौन अपराधी को उचित परामर्श नहीं दिए जाने से आगे चलकर वे गंभीर और जघन्य अपराधों को अंजाम दे सकते हैं। बहुत महत्वपूर्ण है कि उम्र संबंधी वर्तमान प्रावधानों पर पुनर्विचार किया जाए क्योंकि ऐसे अपराधों में और अधिक किशोर सम्मिलित पाये जा रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया, ''समिति सिफारिश करती है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय बालिग होने की वर्तमान उम्र 18 को घटाकर 16 करने पर समीक्षा के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय से चर्चा करे।
- हैदराबाद। कल्याणी राफेल एडवांस्ड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (क्रास) ने भारतीय थलसेना और वायुसेना के लिए सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइल की पहली खेप मंगलवार को प्रदान की। आगामी वर्षों में थलसेना और वायुसेना को इस तरह की एक हजार से अधिक मिसाइल किट दी जानी हैं।इस संबंध में जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मिसाइलों को आगे प्रणाली से जोडऩे के लिए भारत डायनामिक्स लिमिटेड को भेजा जाएगा। क्रास कल्याणी समूह और इजराइल के राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम के बीच एक संयुक्त उपक्रम है। कल्याणी समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बाबा कल्याणी ने कहा कि रक्षा उत्पादों के वैश्विक विनिर्माण के लिए यह एक नए युग और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता की शुरुआत है। उन्होंने कहा, हमें ऑर्डर की आपूर्ति निर्धारित समय से पहले होने का विश्वास है।
- नई दिल्ली।/कोच्चि। पूर्व कांग्रेस नेता पी सी चाको मंगलवार को शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा में शामिल हो गए और कहा कि वह एक सक्रिय पार्टी में शामिल होकर प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं। चाको ने पिछले सप्ताह कांग्रेस छोड़ दी थी।उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''मैं एक ऐसी पार्टी का हिस्सा बनकर खुश हूं जो काम कर रही है, सक्रिय है और एक दिशा के साथ आगे बढ़ रही है।'' कांग्रेस पर हमला बोलते हुए चाको ने कहा कि समय की जरूरत है कि भाजपा का एक विकल्प तैयार किया जाए, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि उनकी पूर्ववर्ती पार्टी इस दिशा में कोई काम कर रही है। राकांपा अध्यक्ष पवार, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं-प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले, सुनील टटकरे तथा अन्य ने चाको का अपनी पार्टी में स्वागत किया। पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने के बाद चाको ने कहा कि केरल में एलडीएफ सत्ता में लौटेगा।केरल में राकांपा एलडीएफ का घटक दल है। चाको ने कहा कि वह केरल में एलडीएफ के लिए प्रचार शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि पवार साहब, उनका नेतृत्व, संपर्क भाजपा के खिलाफ विपक्ष की एकता तैयार करने में सर्वाधिक प्रभावी होंगे
- गया। बिहार के गया जिला के डुमरिया थाना अंतर्गत मौनवर गांव में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के हथियारबंद दस्ते के साथ मंगलवार को हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चार माओवादियों को मार गिराया ।अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) सुशील एम खोपड़े ने बताया कि गया जिला पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से की गयी इस कार्रवाई में मरने वाले में भाकपा माओवादी स्वयंभू जोनल कमांडर अमरेश भोक्ता तथा तीन सब जोनल कमांडर शिवपूजन, श्रीकांत भुंईया और उदय पासवान शामिल हैं । उन्होंने बताया कि नक्सली कमांडर अमरेश भोक्ता के नेतृत्व में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते के डुमरिया थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी की खुफिया सूचना पर जब स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन द्वारा कार्रवाई की गई तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी । उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने तीन एके 47 रायफल और एक इंसास रायफल बरामद की है।अपर महानिदेशक (अभियान) ने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा मंगलवार देर शाम मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके की सघन जांच की जा रही है ताकि मुठभेड़ के बाद फरार हुए नक्सलियों को पकड़ा जा सके। (फाइल फोटो
- नई दिल्ली। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एम ए गणपति को राष्ट्रीय सुरक्षा दल (एनएसजी) का महानिदेशक और कुलदीप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।गणपति, 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के उत्तराखंड कैडर के अधिकारी हैं और वर्तमान में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के महानिदेशक हैं। आदेश के अनुसार, गणपति को 29 फरवरी 2024 तक के लिए एनएसजी का महानिदेशक बनाया गया है।वहीं कुलदीप सिंह, पश्चिम बंगाल कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक हैं। उन्हें 30 सितंबर 2022 तक के लिए महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है
- - मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने के दिए निर्देशआगरा/लखनऊ। आगरा में शौचालय के गड्ढे में गिरे दस वर्षीय एक बच्चे को बचाने की कोशिश में संबंधित बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में हुई।आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि दस वर्षीय एक बच्चा खेलने के दौरान शौचालय के गड्ढे में गिर गया था जिसे बचाने के लिए एक के बाद एक चार लोग गड्ढे में उतर गए और बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि सभी को गड्ढे से बाहर निकालकर फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की मौत हो गई। बाकी के चार लोगों को गंभीर अवस्था में आगरा रेफर कर दिया गया जहां इन सभी की मौत हो गई।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं और दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
- शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा के सांसद राम स्वरूप शर्मा का बुधवार को नई दिल्ली में निधन हो गया।पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। श्री शर्मा का जन्म 10 जून 1958 में मंडी जिले के जल्पेहर गांव में हुआ था। शर्मा 2014 और 2019 में मंडी संसदीय क्षेत्र से क्रमश: 16वीं और 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे।
- मुंबई। भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में दिलीप गांधी जहाजरानी राज्यमंत्री रहे थे।दिलीप गांधीं ने 80 के दशक में पार्षद के तौर पर अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। भाजपा नेता दिलीप गांधीं ने महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से 1999 से लेकर तीन बार लोकसभा चुनाव जीता।
- नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय हस्तशिल्प और हथकरघा निर्यात निगम लिमिटेड को बंद करने की मंजूरी दे दी है। इस निगम में 59 स्थायी कर्मचारी और छह प्रबंधन प्रशिक्षु सेवारत हैं।इन सभी को सार्वजनिक उपक्रम विभाग के नियमों के अनुरूप स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के लाभ लेने का अवसर दिया जाएगा। यह निगम वित्त वर्ष 2015-16 से लगातार घाटे में चल रहा था। इसे घाटे से उभारने और लाभकारी बनाने की कोई संभावना नहीं होने के कारण इसे बंद करने का फैसला लिया गया।---
- नई दिल्ली। केंद्र इस वर्ष अगस्त में देश के सभी जिलों में मिशन के रूप में जल संरक्षण जल शक्ति अभियान की शुरूआत करेगा। जल शक्ति मंत्रालय के कामकाज को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में चर्चा का जवाब देते हुए, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मौजूदा सरकार के शासन में सुरक्षित और नियमित नल के पानी की सुलभता प्रदान करने के कार्य में पिछले 70 वर्षों में किए गए कामों से अधिक है।उन्होंने कहा कि राष्ट्र ने मिशन जल शक्ति के शुभारंभ के बाद से सिर्फ 15 महीनों के अंतराल में नल के पानी के कनेक्शन में लगभग 20 प्रतिशत की बढोत्तरी दर्ज हुई है। देश में सहभागी जल प्रबंधन मॉडल को सुनिश्चित करने की दिशा में प्रधानमंत्री के प्रयासों पर चर्चा करत हुए श्री शेखावत ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सभी गांवों के सरपंचों और प्रधानों को पत्र लिखे हैं। इन पत्रों के माध्यम से ग्रामीण भारत में वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण करने का आग्रह किया।
- नोएडा। उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक अप्रैल से फास्टैग की सुविधा शुरू हो जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड और आईडीबीआई बैंक के बीच सोमवार को इसको लेकर एक करार हुआ। यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह ने बताया कि निजी राजमार्ग होने के कारण जेपी कंपनी ने फास्टैग (एक इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली) शुरू करने से मना कर दिया था। प्राधिकरण की सख्ती के बाद कंपनी तैयार हुई। इसे 15 फरवरी से शुरू होना था, लेकिन सभी तैयारियां पूरी ना होने की वजह से यह चालू नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि सोमवार को यमुना विकास प्राधिकरण, आईडीबीआई बैंक तथा जेपी इंफ्राटेक के प्रतिनिधियों के बीच एक करार हुआ। अब एक अप्रैल से यहां फास्टैग की सुविधा शुरू हो जाएगी।





.jpg)

















.jpg)



