- Home
- देश
- फतेहपुर । उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसायकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। हथगाम थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ए.के. सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे हथगाम-छिवलहा मार्ग में जगन्नाथ मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसायकिल सवार पप्पू (25) की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं गंभीर रूप से घायल उसी के रिश्तेदार रामप्रसाद (47) और रामप्रकाश (45) की अस्पताल में मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्जकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-
हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के बहर गांव में अवैध संबंधों के चलते किसान की हत्या उसके आरोपी सगे छोटे भाई ने की थी। एसपी ने बुधवार को हत्याकांड का राजफाश करते हुए जांच टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार भी दिया है।
एसपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बहर निवासी लालाराम मंदिर में पूजा करते थे। पैतृक खेतीबाड़ी को लेकर उनका गांव के ही दूसरे समुदाय के परिवार से विवाद चल रहा था। तीन मार्च की रात खेत में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके भाई ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराई थी। जांच में लालाराम का छोटा भाई आरोपी विपिन ही हत्या में शामिल निकला।
एसपी ने बताया कि आरोपी विपिन की पत्नी से लालाराम के अवैध संबंध थे। घटना वाली रात के चार दिन पहले ही आरोपी ने अपनी पत्नी को बड़े भाई के साथ देख लिया था, लेकिन उस समय आरोपी ने अपनी पत्नी और भाई को कुछ नहीं कहा और मन ही मन हत्या की योजना बना डाली। तीन जनवरी को दिन में खेत पर लालाराम के साथ फसल में पानी लगवाया और फिर रात में वहीं पर लेट गया। आरोपी विपिन पहले से ही तमंचा लेकर गया था और लालाराम के पहले ही सोने का नाटक कर लिया। जब देखा कि लालाराम सो गया है तो आरोपी उठा और तमंचा से लालाराम के एक पेट और एक गर्दन पर गोली मारी। उनकी मौत हो जाने के बाद घर आया और सोने का बहाना करने लगा। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सब सच बता दिया। -
राजपुरा (पटियाला)। पंजाब में सगी बहन को ममेरे भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर 14 वर्षीय अनुज का कत्ल करके लाश को गांव भद्दक के नजदीक फेंका गया था। दो मार्च को अनुज की लाश लावारिस हालत में पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह निवासी गांव भद्दक ने देखी थी। पुलिस ने लाश मौके पर अपने कब्जे में ली थी। दो दिन पहले ही लाश की पहचान हुई। पहचान होते ही डीएसपी घनौर जसविदर सिंह टिवाणा की देख रेख में थाना खेड़ी गंडिया के इंचार्ज व पुलिस पार्टी ने पड़ताल शुरू करते हुए 48 घंटे में केस हल करके आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने प्रेस वार्ता में बताया कि अनुज का कत्ल उसके मामा के बेटे आरोपी शामू शर्मा व आरोपी बबलू उर्फ विजय निवासी गांव कांसपुर थाना दत्तागंज बदायूं यूपी ने मिलकर किया था। अनुज ने आरोपी शामू को अपनी बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद अनुज आरोपी शामू के खिलाफ रिश्तेदारों को बोलने लगा था कि इन लोगों का आचरण सही नहीं है। बेइज्जती होती देख इन दोनों आरोपी सगे भाइयों ने अनुज को एक योजना बनाकर चाकू से कत्ल करके लाश को भद्दक पेट्रोल पंप के पिछले हिस्से में फेंक दिया था। अनुज के पिता कल्लू शर्मा के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ खेड़ी गंडिया थाना में कत्ल का केस दर्ज करने के बाद दस मार्च को सैदखेड़ी गांव के पास इन्हें गिरफ्तार कर लिया
एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि घटना के अनुसार कल्लू शर्मा शहीद ऊधम सिंह कालोनी राजपुरा में किराये के मकान में रहते हैं। उनका बेटा अनुज बाइक रिपेयर की दुकान पर काम करता था। परिवार में उसके अलावा एक करीब 19 साल की बहन भी है, जिसके आरोपी शामू के साथ करीब दो साल से संबंध थे। आरोपी शामू व आरोपी विजय दोनों ही 19 व बीस साल के करीब हैं। आरोपीशामू का परिवार रेलवे फाटक के नजदीक धमौली गांव में किराये के मकान में रहता है। अनुज ने अपने मामा के बेटे आरोपी शामू को अपनी बहन के साथ एक अगस्त 2019 को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद से ही वह इन दोनों भाइयों के आचरण को लेकर रिश्तेदारों को बोलने लगा था। यही नहीं घटना की असलियत भी माता-पिता को बता दी तो आरोपी शामू के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी थी। बाद में दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया था लेकिन अनुज अभी भी इनके खिलाफ था। बदला लेने की नीयत से आरोपियों ने प्लान बनाकर कत्ल कर लाश को भद्दक पेट्रोल पंप के पीछे छप्पड़ में फेंक दिया था। - सिवान। बिहार के सिवान में ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों शनिवार सुबह साइकिल से कोचिंग पढऩे जा रही थी। हादसा दरौंदा थाना क्षेत्र के सवानविग्रह पंचायत भवन के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिस कारण आवागमन बाधित हो गया। इधर, कुछ लोगों ने भाग रहे आरोपी ट्रैक्टर चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। लोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर हंगामा करने लगे।इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। प्रशासन द्वारा पीडि़त परिवार को 4 लाख रुपया का चेक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। मृत छात्रा की पहचान पकवलिया निवासी अवधेश साह की पुत्री वैजंती कुमारी 14 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार वैजंती अपने सहेली प्रिया कुमारी के साथ साइकिल से शनिवार सुबह महराजगंज कोचिंग पढऩे जा रही थी। इसी दौरान सवानविग्रह पंचायत भवन के पास सुबह 6:10 बजे आलू से लदे ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसा इतना भीषण था कि वैजंती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिया गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वह शहर के एक निजी अस्पताल भर्ती है।
- नई दिल्ली. पूरी दुनिया में जुड़वा बच्चों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। आजकल जुड़वा बच्चा होना सामान्य बात हो गई। मौजूदा समय में जितने जुड़वे बच्चे पैदा हो रहे हैं उतने इतिहास में कभी नहीं हुआ। पिछले 40 साल में एक-तिहाई जुड़वा बच्चों की पैदाइश हुई है। जुड़वे बच्चे को लेकर एक वैश्विक अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है।विश्व में करीब हर 40 में से एक बच्चा जुड़वा के रूप में पैदा हो रहा है। हालांकि पहले के मुकाबले यह संख्या बहुत ज्यादा है। डॉक्टरों की मदद (आईवीएफ) से होने वाली बच्चों की पैदाइश को इसके लिए सबसे बड़ी वजह बताया जा रहा है।साइंस जर्नल ह्यूमन रिप्रोडक्शन में छपी एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में हर साल 16 लाख जुड़वा बच्चे पैदा हो रहे हैं। वहीं, रिसर्च में शामिल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर क्रिश्टियान मोंडेन का कहना है कि जुड़वां बच्चों की तुलनात्मक और विशुद्ध संख्या दुनिया में बीसवीं सदी के मध्य के बाद अब सबसे ज्यादा है और यह सर्वकालिक रूप से सबसे ज्यादा रहने की उम्मीद है।पांच साल तक आंकड़े जुटाएशोधकर्ताओं ने इसके लिए 165 देशों से साल 2010-2015 के बीच के आंकड़े जुटाए और उनका विश्लेषण किया। इस दौरान दुनिया के 99 फीसदी जनसंख्या को इसमें शामिल किया गया। जुड़वा बच्चे पैदा होने की दर सबसे ज्यादा अफ्रीका में है। हालांकि शोधकर्ताओं ने इसके लिए अफ्रीका महाद्वीप और बाकी दुनिया के बीच जेनेटिक फर्क को इसके लिए जिम्मेदार माना है। एक शोधकर्ता ने बताया कि संसार के गरीब देशों में जुड़वा बच्चों की संख्या बढ़ने से चिंता भी है।तकनीक की मददविकसित देशों में 1970 के दशक से प्रजनन में मदद करने वाली तकनीक यानी एआरटी का उदय हुआ। इसके बाद से इसने जुड़वा बच्चों के जन्म के मामलों में बड़ा योगदान दिया है। अब बहुत सी महिलाएं ज्यादा उम्र में मां बन रही हैं और फिर उनके जुड़वां बच्चे होने के आसार बढ़ जाते हैं। महिलाएं अपना परिवार ज्यादा उम्र में अकेले रहने के बाद शुरू कर रही हैं और इसके साथ ही कुल मिला फर्टिलिटी रेट में आई गिरावट को भी इसके लिए जिम्मेदार बताया गया है।जुड़वा पैदा होने की सबसे तेज दरमहादेश दरउत्तरी अमेरिका 71 फीसदीयूरोप 60 फीसदीएशिया 32 फीसदी
-
4 परिवार दिल्ली से जैसलमेर घूमने जा रहे थे
जोधपुर। जोधपुर के बाप थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन पुरुष, तीन महिलाएं और छह बच्चे घायल हो गए। दिल्ली के पर्यटकों की मिनी बस जैसलमेर से जाते समय गाडना गांव के पास ट्रोले से जा भिड़ी। सभी घायलों को बाप के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि जैसलमेर-बीकानेर हाईवे पर सुबह सात बजे एक मिनी बस और ट्रॉले में टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की स्पीड तेज थी। ट्रॉले से टक्कर साइड से हुई। इसमें मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। बस की पूरी बॉडी उखड़ गई। बस की छत और जिस तरफ से टकराया उस तरफ की चादर ट्रॉले में फंसकर उखड़ गई। बस में दिल्ली के रहने वाले 4 परिवारों के लोग थे, जो कि जैसलमेर जा रहे थे। हादसे के बाद बस सवार सभी लोग अंदर फंस गए। मौके पर वीभत्स हालात के बीच क्षेत्र के लोगों ने राहत कार्य शुरू कर पुलिस को सूचना दी।
दो महिलाओं और तीन पुरुष मिनी बस के अंदर बुरी तरह से फंस गए। उनकी वहीं पर मौत हो गई। उनके शव क्षत-विक्षत हो गए। हादसे में एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग होकर करीब 100 फीट दूर जा गिरा। अन्य लोग भी बस में बुरी तरह फंस गए। छह बच्चे, तीन पुरुष व तीन महिलाओं को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बड़ी मुश्किल से बाहर निकला और अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में मिनी बस का ड्राइवर फारूक और बस में सवार विकास रोहिला, जेवेद्र चौधरी, पूजा पंचाल और रिऋा जैन की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हैं, जिनमें सर्वात्तम पंचाल, आरनव पंचाल (13), अभिनव पंचाल (8), रिऋा रोहिला, विहान रोहिला, अंकुल चौधरी, आरव चौधरी (8), संदीप कुमार, कामना शिवेन, विवान, पुलकित जैन हैं। इन्हें बीकानेर रैफर किया गया है। -
गांव से 2 किमी. दूर पेड़ पर लटके मिले शव
चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में शनिवार को एक युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव एक ही पेड़ से लटके मिले। दोनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सुबह दोनों के सुसाइड की खबर परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार घटना सरदार शहर के जीवणदेसर की रोही गांव की है। यहां सुबह करीब 4:30 बजे लोगों को पता चला की एक युवक-युवती खेत में पेड़ से लटके हैं। युवती नाबालिग है। जिसकी उम्र 15 साल थी और वह 9वीं क्लास की छात्रा थी। वहीं, युवक की पहचान कालूराम (24) के रूप में हुई है। दोनों एक ही परिवार के थे। दोनों गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर फंदे से लटके मिले। दोनों रात को करीब 2 बजे से घर से गायब थे। मौके पर किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। उनकी जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर थाना अधिकारी और डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। परिवार से लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
-- -
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के कल्लीपूरब क्षेत्र में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्याकांड पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या उसकी मंगेतर ने अपने प्रेमी और उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर की है।
ट्रांसपोर्ट नगर में खराद का काम करने शहाबुद्दीन उर्फ मनीष बंथरा का रहने वाला है। 30 साल के शहाबुद्दीन की शादी उसके परिजनों ने कल्लीपूरब के बाबूखेड़ा गांव में आरोपी हस्मतुन्निशा से तय की थी। शुक्रवार को उसका चाकुओं से गोदा गया शव भी उसी गांव के पास मिला था।
एसीपी दिलीप कुमार सिंह के मुताबिक मंगेतर आरोपी हस्मतुन्निशा शादी तय होने से नाराज थी। उसका प्रेम प्रसंग इलाके के ही आरोपी सोनू नाम के युवक के साथ चल रहा था। शादी तय होने की वजह से दोनों आरोपी टेंशन में थे। हालांकि मामले का खुलासा होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मंगेतर ने गुरुवार को शहाबुद्दीन को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। रोज पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने वाला शहाबुद्दीन उस दिन गाड़ी से घर पर किसी दोस्त का बर्थडे बता कर निकला था। लेकिन शुक्रवार को उसका शव मिला। खुलासा होने पर पता चला कि जब शहाबुद्दीन आरोपी मंगेतर से मिलने पहुंचा तो वहां आरोपी सोनू और उसके आरोपी दोस्त भी थे। वहां पर कहासुनी हुई और फिर शहाबुद्दीन की हत्या कर दी गयी। लेकिन मौके पर संघर्ष के दौरान आरोपियों की दो घडिय़ां गिर गयी। जोकि पुलिस को मिली। इन्ही घडिय़ों और कॉल रिकाड्र्स की मदद से पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई।
-- -
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में लखनऊ-बहराइच हाई वे घाघराघाट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। बाइक पर सवार तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले आई। उधर, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। तीनों युवक बाराबंकी के लोधेश्वर मंदिर से जलाभिषेक कर वापस घर लौट रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जरवलरोड थाना क्षेत्र के साकिनान पारामाझा गांव के निवासी विनोद कुमार (29) पुत्र राधवराम, तगुरूपासी (23) पुत्र राम हरक व धु्रवराज (25) पुत्र साहब लाल बाइक पर सवार होकर गुरुवार को अपने घर से निकले हुए थे। गुरुवार देर शाम को वापस जरवल की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह घाघराघाट के पहले पानीटंकी के पास पहुंचे थे वैसे ही सामने से बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और घटना स्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। सूचना पर जरवलरोड थानाध्यक्ष रमेश कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ड्राइवर फरार हो गया।
---
-
पटना। बिहार में एक दंपत्ति ने तीन बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि मेहनत-मजदूरी की जगह पुश्तैनी जमीन बेचकर खाने और नशे में उड़ाने की परिणति शुक्रवार देर रात बिहार के सीमावर्ती जिले सुपौल के राघोपुर में सामने आई। मृतक की 10 कट्ठा जमीन बिक चुकी थी, अंतिम 5 कट्ठा नहीं बिक रहा था तो आर्थिक संकट आ गया। न खाने के पैसे थे और न पीने के, तो 2 बेटी, एक बेटा और पत्नी के साथ मिश्री लाल साह फंदे पर झूल गया। घर से उठती सड़ांध से सपरिवार खुदकुशी का यह मामला खुला। पुलिस के अनुसार अंतिम बार 6 दिन पहले जन वितरण प्रणाली की दुकान पर मिश्री लाल को देखा गया था और लाशें भी गल चुकी हैं, इसलिए माना जा रहा है कि आत्महत्या 5-6 दिन पहले की गई होगी।
गद्दी वार्ड नंबर 12 में एक परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर सुनते ही इलाके में सनसनी मच गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। पुलिस के अनुसार गांव के मुखिया मो. तस्लीम समेत कई लोगों ने इस घटना के पीछे की वजह आर्थिक तंगी को बताया।
इधर, घटना की सूचना की मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। भागलपुर से फोरसिंग टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम के अधिकारियों ने अपने सामने दरवाजा खुलवाया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी मनोज कुमार ने बताया कि एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश फंदे से लटकी हुई मिली। लाश से तेज दुर्गंध आ रही थी। मृतकों की पहचान मिश्री लाल साह (52) पत्नी रेणु देवी (44) बेटी रौशन कुमारी (15) व फूल कुमार (8) और बेटा ललन कुमार (14) साल के रूप में हुई है। (फाइल फोटो)
-- - नई दिल्ली। उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने शुक्रवार को उन राशन कार्ड धारकों को लाभ पहुंचाने के लिए मेरा राशन मोबाइल ऐप की शुरूआत की, जो लोग आजीविका की तलाश में नए स्थानों पर जाते हैं।नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सचिव सुधांशु पांडे ने कहा कि वर्तमान में 32 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत आते हैं- शेष चार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एकीकरण अगले महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक यह प्रणाली देश में लगभग 69 करोड़ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-के तहत लाभार्थियों को जोड़ती है। श्री पांडे ने बताया कि वन नेशन वन राशन कार्ड कोविड-19 महामारी के समय प्रवासी मजदूरों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हुई, जिन्हें सब्सिडी वाले खाद्यान उठाने की अनुमति दी गई थी।
- नई दिल्ली। भारत ने अब तक लगभग 70 देशों में स्वदेश में बनी वैक्सीन की पांच करोड 85 लाख से अधिक खुराक भेजी हैं। इनमें से लगभग 80 लाख वैक्सीन 35 देशों में अनुदान सहायता के रूप में नि:शुल्क, जबकि 18 देशों में कोवैक्स सुविधा के रूप में लगभग एक करोड 64 लाख वैक्सीन की आपूर्ति की गई है।कोवैक्स सुविधा अनूठा वैश्विक सहयोग है, जिसके तहत विश्व के दो तिहाई से अधिक देशों में कोविड वैक्सीन की आपूर्ति की जा रही है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि तीन करोड 39 लाख से अधिक वैक्सीन वाणिज्यिक आधार पर 15 देशों में भेजी गई है। भारत ने वैक्सीन मैत्री पहल करीब डेढ महीने पहले शुरू की थी। इसके तहत विभिन्न देशों में कोविड वैक्सीन भेजी जा रही है।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत की उपलब्धि न सिर्फ भारत के लिए, बल्कि समूची मानवता के लिए लाभदायक है और उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति के लिए नई आशा का संचार किया।
प्रधानमंत्री शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव के संबंध में विभिन्न गतिविधियों के शुभारंभ और गुजरात में साबरमती आश्रम से दांडी तक की पदयात्रा के शुरूआत के अवसर पर जन समूह को संबोधित कर रहे थे। श्री मोदी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ का मतलब 75 विचार, 75 उपलब्धियां और 75 कार्यों तथा इरादों से है, जो हमें स्वतंत्र भारत के सपनों को साकार करने के लिए आगे बढने की प्रेरणा देंगे।श्री मोदी ने कहा कि नमक आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन मूल्यों और आत्म-सम्मान के अलावा अंग्रेजों ने नमक पर भी हमला किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश के दर्द को महसूस किया और नमक सत्याग्रह के रूप में लोगों की नब्ज को समझा, इसलिए वह आंदोलन जन-जन का आंदोलन बन गया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के विकास से दुनिया के विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा।उन्होंने कहा कि भारत कोविड वैक्सीन का विकास करने और बनाने में आत्मनिर्भर है। श्री मोदी ने कहा कि हम कोविड महामारी से लडाई में विश्व के अन्य देशों की भी सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव संबंधी देशव्यापी समारोहों में जन-भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने लोगों से आगे आने और इस महोत्सव में नये विचारों के साथ योगदान देने की अपील की। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में आजादी का अमृत महोत्सव के लिए विशेष वेबसाइट की भी शुरूआत की। लोग और विशेष रूप से युवा इस वेबसाइट पर आजादी का अमृत महोत्सव के बारे में वीडियो और फोटो शेयर कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को प्रोत्साहन देने के लिए आत्मनिर्भर इन्क्यूबेटर की भी शुरूआत की।इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जन-आंदोलन होगा, जिसे भारत के लोग चलाएंगे। उन्होंने भारत को आत्मनिर्भरता की राह पर आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्?द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि साबरमती आश्रम में मगन निवास के निकट चरखा भी लगाया गया है। यह आत्मनिर्भर भारत संबंधी प्रत्येक ट्वीट पर एक पूरा चक्कर लगायेगा। उन्होंने लोगों से कोई भी स्थानीय उत्पाद खरीदने और हैश टैग वोकल फॉर लोकल का इस्तेमाल करते हुए उसका फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अपील की।गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि 1930 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक दांडी मार्च ने अंग्रेजों के शासन के विरूद्ध देश भर में स्वाधीनता संग्राम को प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ऐसी हस्ती थे, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद सभी रियासतों का भारत में विलय किया। - ब्रह्मपुर/कटक । पिछले 20 साल से गिरफ्तारी से बच रहा हत्या का एक आरोपी शख्स गंजाम जिले में ओडिशा पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में पकड़ा गया। ओडिशा पुलिस ने सात मार्च से लंबित सभी गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट की तामील के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। छतरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रयास रंजन छोत्रे ने बताया कि आरोपी की पहचान राजेंद्र दास उर्फ बुला दास (42) के तौर पर हुई। वह छतरपुर थाना अंतर्गत साराभीमापुर का रहने वाला है। उसे बुधवार रात पुरूषोत्तमपुर में गिरफ्तार किया गया। राजेंद्र पर उसी गांव के दो अन्य लोगों के साथ मिलकर 16 अक्टूबर 2000 को गोपी दास की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने गोपी दास का शव 19 जनवरी 2001 को बरामद किया था और दो लोगों को गिरफ्तार किया था। हत्या मामले में अदालत ने दो आरोपियों को दोषी ठहराया जबकि आरोपी राजेंद्र फरार था।आरोपी राजेंद्र ने अपना नाम बदलकर बुला दास कर लिया था और गांव में राजमिस्त्री का काम करता था। छोत्रे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक की मां ने आरोपी की पहचान की।
- पुडुचेरी। पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदराजन ने केन्द्र शासित प्रदेश में एक से नौवीं कक्षा तक के छात्रों को इस अकादमिक वर्ष में 'उत्तीर्ण' घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।राजनिवास की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उपराज्यपाल ने केन्द्र शासित प्रदेश के सभी चारों क्षेत्रों में एक से नौवीं कक्षा तक के छात्रों को 'उत्तीर्ण' घोषित करने के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पुडुचेरी में 10वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों और (तमिलनाडु के पाठ्यक्रम का पैटर्न अपना रहे) कराइकल क्षेत्र के छात्रों को तमिलनाडु राजकीय शिक्षा बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार 'उत्तीर्ण' घोषित किया जाएगा
- नई दिल्ली। केन्द्र ने भारत बायोटेक द्वारा स्वदेशी तौर पर विकसित कोवैक्सीन को ''क्लीनिकल परीक्षण प्रारूप'' से बाहर कर दिया गया है और अब इसे सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित कोविशील्ड की तरह नियमित रूप से सीमित आपातकालीन उपयोग की अनुमति प्रदान की गई है।नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने गुरुवार को साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोवैक्सीन को सार्वजनिक हित में आपातकालीन स्थिति में नियमित सीमित उपयोग की अनुमति दी गई है और सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित दोनों टीके भारत बायोटेक कोवैक्सीन और कोविशील्ड को अब एक जैसा दर्जा मिल गया है। पॉल ने कहा, ''कोविड-19 टीके कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों के पास अब एक जैसा लाइसेंस दर्जा है। कोवैक्सीन सुरक्षा के संदर्भ में कसौटी पर खरी उतरी है। केवल 311 व्यक्तियों पर न्यूनतम दुष्प्रभाव थे। यह भारत के अनुसंधान और विकास उद्यम और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उद्यम के लिए एक जीत है।'' भारत के दवा नियामक ने तीन जनवरी को सार्वजनिक हित में आपात स्थितियों में कोवैक्सीन के सीमित उपयोग की अनुमति दी थी।केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ)की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने भारत बायोटेक के स्वदेशी तौर पर विकसित कोवैक्सीन के आपात उपयोग की मंजूरी देने की सिफारिश की थी जबकि टीके को लगाये जाने के लिए ''क्लीनिकल परीक्षण प्रारूप'' की शर्त को हटा दिया था।
-
नयी दिल्ली । भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए ईरान, बेनिन और बहामास को भारत निर्मित टीके की खेप भेजी हैं । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को यह जानकारी दी । जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ आदान प्रदान की परंपरा जारी है । भारत निर्मित टीके ईरान पहुंचे । ''
एक अन्य ट्वीट में विदेश मंत्री ने कहा कि पश्चिमी अफ्रीका के प्रति एक और प्रतिबद्धता । भारत निर्मित टीके बेनिन पहुंचे । जयशंकर ने कहा कि राष्ट्रमंडल सम्पर्क...मेड इन इंडिया टीके बहामास पहुंचे ।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से प्रधानमंत्री कार्यालय का ट्वीट साझा किया जिसमें उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण काल में भारत ने दुनिया को दवाइयां मुहैया कराई और अब वह टीके भी उपलब्ध करवा रहा है। गौरतलब है कि भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए कनाडा, लेसोथो को भारत निर्मित टीके की खेप भेजी थी । इसके अलावा ग्वाटेमाला, केन्या, रवांडा, सेनेगल, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो को भारत निर्मित कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजी गई थी । इससे पहले भारत ने नाइजीरिया, अंगोला को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजी थी। भारत ने कैरीकॉम देशों से की गयी अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए कोविड-19 रोधी टीके एंटीगुआ और बारबुडा, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेन्ट और ग्रेनेडाइन्स एवं सूरीनाम को भेजे थे। भारत ने ‘टीका मैत्री' अभियान के तहत भूटान को 1.5 लाख, मालदीव, मॉरीशस और बहरीन को एक लाख, नेपाल को 10 लाख, बांग्लादेश को 20 लाख, म्यांमा को 15 लाख, सेशल्स को 50,000, श्रीलंका को पांच लाख कोविड-19 रोधी टीके की खुराक मुहैया कराई है। इसके अलावा अनेक देशों को टीके की वाणिज्यिक आपूर्ति भी की गई है ।(File Photo) -
जींद (हरियाणा) ।जिले के जुलाना निवासी 50 वर्षीय आढ़ती की रोहतक में दिल्ली रोड पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गुरुवार को दिन-दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि अजय (50) अपने भाई विजय के साथ जुलाना में केदारनाथ सूरजभान के नाम से नई अनाज मंडी आढ़ती का काम करता था। जींद-रोहतक मार्ग पर जुलाना में दोनों का धर्मकांटा भी है। उन्होंने बताया कि अजय पांच-छह साल से रोहतक में अपने परिवार के साथ संत नगर में रहता था। गेहूं एवं धान के सीजन में प्रतिदिन अजय अपनी दुकान पर आता था। पुलिस ने बताया कि आज सुबह अजय स्कूटी से सांई मंदिर जा रहा था रास्ते में खरावड़ गांव के नजदीक पहुंचते ही मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके सीने में गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आइएमटी और सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीजीआई रेाहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अजय के परिवर में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। (File Photo)
- नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि 17 राज्यों ने 'एक देश- एक राशन कार्ड' प्रणाली को लागू कर दिया है। इस योजना से जुड़ने वाले राज्यों में सबसे ताजा नाम उत्तराखंड का है। एक देश- एक राशन कार्ड प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण सुधार को पूरा करने वाले राज्य अपने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के 0.25 प्रतिशत तक अतिरिक्त उधार के पात्र बन जाते हैं। इस प्रणाली के तहत राशनकार्ड धारक देश में कहीं भी राशन की दुकान से अपने हिस्से का राशन ले सकते हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, तदनुसार, इन राज्यों को व्यय विभाग द्वारा 37,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त उधार लेने की अनुमति दी गई है। वन नेशन-वन राशन कार्ड यानी एक राष्ट्र- एक राशन कार्ड प्रणाली के कार्यान्वयन से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवारों को, पूरे देश में कहीं भी उचित मूल्य की दुकान (एफपीएस) पर लाभार्थियों को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित होती है। ये सुधार विशेष रूप से प्रवासी आबादी को ज्यादातर मजदूरों, दैनिक भत्ता लेने वाले श्रमिकों, कूड़ा हटाने वाले, सड़क पर रहने वाले, संगठित और असंगठित क्षेत्रों में अस्थायी कामगार, घरेलू श्रमिकों आदि को खाद्य सुरक्षा के संदर्भ में सशक्त बनाता है, जो अक्सर कामकाज के लिए अपने मूल राज्य से दूसरे राज्यों में जाते हैं। यह प्रौद्योगिकी-चालित सुधार प्रवासी लाभार्थियों को देश में कहीं भी अपनी पसंद के उचित इलेक्ट्रॉनिक मूल्य की बिक्री (ई-पीओएस) से खाद्यान्न का कोटा प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।
-
बहराइच (उत्तर प्रदेश) ।जिले के जरवल रोड इलाके में गुरुवार शाम बहराइच—लखनऊ राजमार्ग पर घाघरा घाट के निकट ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने बताया कि जरवल रोड थाना क्षेत्र के बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर घाघरा घाट के पास शाम करीब चार बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक जरवल रोड की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बहराइच से बाराबंकी की तरफ जा रहे एक ट्रक ने घाघरा घाट के निकट मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक विनोद कुमार (29), सतगुरू पासी (23) तथा धुरूप राज (25) जरवल रोड थाना क्षेत्र के पारामांझा गांव के निवासी थे। सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया है। ट्रक को जरवल रोड पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
- नयी दिल्ली ।केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले ‘आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत 13 मार्च को सात जगहों पर डिजिटल तरीके से प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गांधीनगर में साबरमती आश्रम में करेंगे। वहीं कुल 37 राज्यस्तरीय प्रदर्शनियों का उद्घाटन जाने माने लोग करेंगे। जावड़ेकर जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में, बेंगलुरु, पुणे, भुवनेश्वर, मणिपुर के मोइरंग जिले और बिहार के पटना में प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे। मंत्री 13 मार्च को यहां राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में भी एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।इन प्रदर्शनियों में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य पड़ावों को दर्शाया जाएगा जिनमें असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन आदि हैं। साथ ही इनमें डांडी मार्च, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले अन्य महापुरुषों को भी केंद्र में रखा जाएगा।
-
भोपाल ।मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के पांच संभागों में बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने बताया कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद और सागर संभागों के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि होशंगाबाद जिले में पर्वतीय पर्यटन स्थल पंचमढ़ी, जबलपुर और छिंदवाड़ा जिले में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई है। ग्वालियर संभाग के गुना जिले में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कुछ अन्य स्थानों पर भी हल्की बारिश हुई। साहा ने कहा कि दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में ऊपरी हवा के चक्रवाती दबाव और पश्चिमी राजस्थान पर ऊपरी हवा के संचलन के कारण बूंदाबांदी हुई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में रविवार तक ऐसा मौसम बना रह सकता है। साहा ने कहा कि बृहस्पतिवार को खंडवा में अधिकतम तापमान 40.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल, इन्दौर, जबलपुर और ग्वालियर में अधिकतम तापमान क्रमश: 35.3, 35.5, 34.8 और 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- श्रीनगर ।जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में गुरुवार सुबह सीआरपीएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित रूप से खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान अमर ज्योति ने जिले के हुमहमा इलाके में एक होटल में खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।
- नोएडा (उत्तर प्रदेश)। गौतमबुद्ध नगर जिले में गुरुवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के बाजितपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोहम्मद सलीम (21) को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सलीम को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के ओमीक्रॉन-3 क्षेत्र के पास बीती रात को हुए सड़क हादसे में उज्जवल दास (33) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उज्जवल की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसकी वजह से यह घटना हुई। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
- नई दिल्ली। भारतीय नौसेना अप्रैल के मध्य में राफेल लड़ाकू विमान के दूसरे स्क्वॉड्रन (दस्ते) की तैनाती के लिये तैयार है और यह स्क्वॉड्रन पश्चिम बंगाल के हाशिमारा वायु सेना अड्डे पर मुस्तैद रहेगा।राफेल विमानों का पहला स्क्वॉड्रन अंबाला वायुसेना स्टेशन पर तैनात है। विमानों की पहली खेप पिछले साल 29 जुलाई को फ्रांस से भारत आई थी। भारत ने फ्रांस से 59 हजार करोड़ रुपये में 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिये साल 2015 में अंतर-सरकारी करार पर हस्ताक्षर किये थे। पिछले साल 10 सितंबर को अंबाला में हुए एक कार्यक्रम में राफेल लड़ाकू विमानों को औपचारिक रूप से वायुसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया था। तीन विमानों की दूसरी खेप तीन नवंबर को भारत आई थी जबकि तीन और विमानों की तीसरी खेप 27 जनवरी को यहां पहुंची। भारत को अगले कुछ महीनों में फ्रांस से और विमान मिलने की उम्मीद हैं। एक स्क्वॉड्रन में लगभग 18 विमान होते हैं।












.jpg)














