- Home
- देश
- फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र साल पहले में 28 जनवरी को नाले में मिली लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक महिला, उसके आरोपी प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी महिला मृतक की पत्नी है। दोनों ने दस साल पहले वर्ष 2010 में लव मैरिज की थी। लेकिन दोनों से कोई बच्चा नहीं हुआ था। बाद में उसने पांच साल के बच्चे को गोद ले लिया था।पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी के मुताबिक मृतक शराब का आदी था। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। परेशान होकर आरोपी महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और आरोपी प्रेमी के दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। शव को नाले में फिंकवा दिया था। हैरानी की बात ये है कि पुलिस को धोखा देने के लिए आरोपी महिला ने पति के शव को पहचानने से भी इंकार कर दिया था।पुलिस ने बताया कि जब सख्ती दिखाई तो वह सारी कहानी बयां कर दी। पुलिस आरोपी महिला के आरोपी प्रेमी और उसके आरोपी साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने पति की हत्या कराने के लिए 41 हजार की सुपारी दी थी। बता दें कि 28 जनवरी को डबुआ पुलिस ने नाले से एक सड़ा गला शव बरामद किया था। जांच के दौरान पता चला कि मृतक दिनेश कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और पत्नी सपना (बदला नाम) के साथ सैनिक कॉलोनी में ही रहता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी सपना और दिनेश ने वर्ष 2010 में लव मैरिज किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला सपना ने अपने मुंह बोले चाचा हरजीत और अपने आरोपी प्रेमी नितिन, उसके आरोपी दोस्त विष्णु, आरोपी दीपक, आरोपी विनीत के साथ मिलकर 11 जनवरी की रात में दिनेश को सैनिक कॉलोनी में घर पर सिर में डंडा मारकर एवं गला दबाकर हत्या कर दी थी।
- कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बुधवार सुबह भीषण हादसा हुआ। मामला तालाग्राम थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का है। यहां एक्सप्रेस-वे पर खड़ी बस और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण के वैन में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में यूपीडा के दो कर्मियों सहित 4 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को पुलिस कर्मियों ने तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। जांच जारी है।पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह तालग्राम थाना क्षेत्र के बेहटा गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर जयपुर से बिहार जा रही प्राइवेट बस अचानक खराब हो गई थी। यूपीडा के कर्मचारी सेफ्टी कोन लगा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कर्मियों को रौंद दिया। इसके बाद ट्रक ने वैन में टक्कर मारते हुए प्राइवेट बस से टकरा गई। हादसे में मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ी गांव निवासी शैलेंद्र यादव व भाग्य नगर निवासी सुरेश चंद्र और बिहार के मधुबनी जिला के खालघाट थाना क्षेत्र के वैगर गांव निवासी गोविंद राम पुत्र योगेंद्र राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बल्हा गांव निवासी मुकेश पुत्र राम चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की खबर मिलते ही तालग्राम थाना व सौरिख थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को पुलिस के द्वारा दी गई है।जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र और पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने भी फोर्स के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत मौके पर हो गई थी। जबकि छह घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज लाया गया था।
- फतेहपुर (उप्र)। फतेहपुर जिले में शहर कोतवाली की पुलिस ने मंगलवार को लखनऊ बाईपास पर सड़क के किनारे से एक मजदूर का शव बरामद किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।पुलिस के अनुसार मजदूर की हत्या की गई है और इस सिलसिले में दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। फतेहपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह लखनऊ बाईपास के नजदीक सड़क किनारे पड़ा एक व्यक्ति का शव बरामद किया है, जिसकी पहचान हुसैनगंज थाने के मानपुर गांव निवासी रज्जन (42) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि उसके पेट में घाव का निशान पाया गया है, जिससे लगता है कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। एएसपी ने मरने वाले के पिता गुलाब के हवाले से बताया कि रज्जन 15 दिन पहले गांव से फतेहपुर शहर मजदूरी करने आया था । कुमार ने बताया कि गुलाब की तहरीर के आधार पर दो लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल अभी गिरफ्तारी नहीं हुई, कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। (प्रतीकात्मक फोटो)
- जयपुर। राजस्थान में 14 साल के एक किशोर विशाल के अंगदान से चार लोगों को नयी जिंदगी मिली है। एक हादसे में गंभीर रूप से घायल विशाल को 'ब्रेन डैड' घोषित कर दिया गया जिसके बाद उसके परिजनों ने अंगदान का फैसला किया।सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुधीर भंडारी ने बताया कि दोनों किडनी का सवाई मानसिंह चिकित्सालय में जबकि लीवर का महात्मा गांधी अस्पताल में प्रत्यारोपित किया गया। उन्होंने बताया कि वहीं ह्रदय व फेफड़े चेन्नई के अपोलो अस्पताल में 46 वर्षीय महिला को प्रत्यारोपित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ह्रदय व फेफड़ों को सोमवार देर रात तीन बजे ग्रीन कॉरिडोर की सहायता से सवाई मानसिंह अस्पताल से हवाई अड्डा पहुंचाया गया।
गौरतलब है कि जयपुर के पास बस्सी का रहने वाला विशाल 26 जनवरी अपने तीन दोस्तों के साथ बाईक से जा रहा था कि उसके आगे चल रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये, जिससे यह बस से टकरा गई तथा हेलमेट ना पहनने की वजह से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया और डाक्टरों ने 31 जनवरी को हालत नाजुक होने के कारण परीक्षण किए गए और विशाल को 'ब्रेन डैड' घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों द्वारा परिजनों को समझाने बुझाने के बाद परिवार के सदस्य विशाल के अंगदान करने पर सहमत हो गए। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने इस फैसले के लिए विशाल के परिजनों का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि अंगदान को सबसे बड़ा दान बताया और कहा कि एक व्यक्ति अंगदान कर कई लोगों की जिंदगियां बचा सकता है।
- नई दिल्ली। भारत के उत्तरी और मध्य भाग में पांच फरवरी तक बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि अगले तीन से चार दिन के दौरान उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की पूरी संभावना है और अगले 24 घंटे में शीतलहर से निजात मिल सकती है।आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अफगानिस्तान के ऊपर चक्रवात की स्थिति बन रही है। मध्य पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान के ऊपर भी चक्रवात की स्थिति है। इन बदलाव के कारण उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर का मौसम प्रभावित हो सकता है। आईएमडी ने कहा, "तीन से पांच फरवरी के दौरान, उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों और मध्य भारत के ऊपर, दक्षिण पश्चिमी हवाओं, पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण पूर्वी हवाओं के मिलने की संभावना है।" इस परिवर्तन के कारण पांच फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश, बर्फबारी, बिजली कड़कने और ओले गिरने की प्रबल आशंका है। आईएमडी ने कहा, "हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर मेंं भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।" उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में बिजली कड़कने के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं। मध्यप्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार तथा झारखंड में पांच से छह फरवरी के दौरान बारिश हो सकती है।
- अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में एक फाइनेंसर ने कथित तौर पर अपने पांच साल के बेटे और पत्नी को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान विक्रमजीत सिंह मान को भारी नुकसान उठाना पड़ा था जिसके कारण वह पिछले कुछ महीनों से अवसाद में था। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि आरोपी मान ने अपनी पत्नी यदकिरण कौर और बेटे वरसिरत सिंह को उस बंदूक से गोली मार दी जो उसने अपने एक दोस्त से एक दिन पहले ली थी। उन्होंने कहा कि बेटे और पत्नी की हत्या करने के बाद मान ने खुद को भी गोली मार ली।
- नई दिल्ली। केंद्र सरकार शहरी क्षेत्र के विस्तार की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आठ नये शहर विकसित करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पंद्रहवें वित्त आयोग ने आठ राज्यों में आठ नये शहर विकसित करने के लिए 8 हजार करोड़ रूपये के परिव्यय की सिफारिश की है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मंत्रालय अपनी तरह की पहली इस परियोजना को लागू करने के लिए विस्तृत रूपरेखा सामने लाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह ग्रीनफील्ड परियोजना होगी तो उन्होंने कहा, ''हां। हम एक तंत्र विकसित करेंगे कि कैसे नये शहर विकसित किये जाएं... सरकार रूपरेखा पर काम करेगी जिसमें छह महीने से लेकर साल भी लग सकता है।'' उन्होंने कहा कि देश में कई सालों से कोई नया शहर नहीं विकसित हुआ है और वित्त आयोग ने नये शहरों के वास्ते 8 हजार करोड़ रूपये मंजूर किये हैं।
- बेंगलुरु। भारतीय वायुसेना की ओर से वायु अंतरिक्ष शक्ति रणनीति तथा तकनीकी विकास' से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए यहां दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न देशों की वायु सेनाओं के प्रमुख हिस्सा लेंगे।रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बेंगलुरु स्थित येलाहंका वायुसेना स्टेशन पर तीन फरवरी को सम्मेलन का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। मंत्रालय द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि इस सम्मेलन में 75 देशों के शामिल होने की उम्मीद है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए सम्मेलन के आयोजन में डिजिटल माध्यम का प्रमुखता से सहारा लिया जाएगा।
- बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव में मंगलवार शाम करीब छह बजे अज्ञात हमलावरों ने एक सर्राफ़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया, "हमें पता चला है कि जबरापुर गांव में एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी है।" फतेहगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नन्दराम प्रजापति ने बताया, "जबरापुर गांव के रहने वाले जितेंद्र सोनी उर्फ छोटा (32) को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी।" उन्होंने बताया, "आज शाम करीब छह बजे जितेंद्र सोनी बघेलाबरी तिराहे से सोना-चांदी के आभूषणों की अपनी दुकान बंद कर प्रतिदिन की तरह मोटरसाइकिल से जबरापुर गांव स्थित अपने घर जा रहा था, तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी।" एसएचओ ने कहा, "फिलहाल अभी घटना की वजह साफ नहीं है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच-पड़ताल की जा रही है।" (प्रतीकात्मक फोटो)
- नई दिल्ली। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार एवियन इन्फ्लुएंजा को फैलने से रोकने के लिए अगले आदेश तक लाल किला बंद रहेगा।बीमारी को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एएसआई को पत्र लिखे जाने के बाद से लालकिले को 19 जनवरी से आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर 22 से 26 जनवरी के बीच भी लाल किला बंद था। अगले दिन इसे खोला जाना था लेकिन 26 को किसान आंदोलन से संबंधित हिंसा के बाद एएसआई ने घोषणा की थी कि इसे 31 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। एएसआई ने इसके लिए बर्ड फ्लू कारण बताया था।एक फरवरी को जारी आदेश में कहा गया है कि जिला मजिस्ट्रेट (मध्य)-सह-जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, दिल्ली एनसीटी प्रशासन से प्राप्त आदेश के अनुसार निर्देशित किया गया है कि लाल किला संक्रमित क्षेत्र में आता है इसलिए एवियन इन्फ्लुएंजा को फैलने से रोकने के लिए अगले आदेश तक इसे आमजन के लिए बंद रखा जाएगा।---
- नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी मई महीने में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा आयोजित करेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को ट्वीट कर यूजीसी नेट परीक्षा 2021 की तारीखों का एलान किया।उन्होंने बताया, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई को यूजीसी-नेट परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबि 9 बजे से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर बाद 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगी। यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) करेगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी । परीक्षा का आयोजन कम्प्यूटर आधारित परीक्षा विधि के माध्यम से होगा। ऑनलाइन आवेदन फार्म 2 फरवरी 2021 से उपलब्ध होंगे और 2 मार्च 2021 तक आवेदन किये जा सकते हैं।
-
पानीपत। मतलौडा थाना क्षेत्र की उरलाना खुर्द नहर के पास कार सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर सींक के युवक से कार और मोबाइल लूट लिया। बदमाश दोनों कार में सवार होकर सफीदों की ओर भाग निकले। पीडि़त ने राहगीर की मदद से 100 नंबर पर कॉल की। मौके पर पहुंची उरलाना कलां चौकी पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि जिले के गांव सींक निवासी प्रमिंद्र मलिक ने बताया कि वह सोमवार को अहमदपुर माजरा निवासी अपने दोस्त सरपंच अमीर मान से मिलने उनकी हैचरी पर गए थे। वह रात को अपनी कार से वापस गांव लौट रहे थे। जब वह गोहाना-सफीदों रोड पर उरलाना खुर्द नहर के पास पहुंचे तो एक स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने ओवरटेक करके उनकी कार रुकवा ली। कार से पिस्तौल लेकर तीन बदमाश उतरे। एक बदमाश ड्राइवर साइड और दूसरा बदमाश कंडक्टर साइड पिस्तौल लेकर खड़ा हो गया और शीशा नीचे करने को कहा। जैसे ही उन्होंने शीशा नीचे किया बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। बदमाशों ने उन्हें कार से नीचे उतार लिया और तलाश ली। उनकी जेब से मोबाइल व कुछ नगदी छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश दोनों कारों में सवार होकर सफीदों की ओर भाग गए। उन्होंने एक राहगीर की मदद से 100 नंबर पर कॉल की। जिसके बाद उरलाना कलां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश दूर निकल चुके थे।
-
अम्बाला। किराए के लिए मकान देखने के बहाने अंदर आया बदमाश घर में अकेली रह रहीं 70 वर्षीय कैलाश रानी से सोने की चेन व कड़े झपट ले गया। कैलाश रानी एयरफोर्स की मेडिकल सर्विस से रिटायर्ड हैं और डिफेंस कॉॅलोनी में मकान नंबर 75-बी में रहती हैं। बदमाश ने हेलमेट पहना हुआ था।
पुलिस ने बताया कि पहले आरोपी ने किराये का घर देखने के बहाने पूरे घर में मौका देखा और कैलाश रानी को अकेला पाकर 10 मिनट में वारदात करके फरार हो गया। मामले की जानकारी कैलाश रानी ने आस-पड़ोस में दी जिसके बाद पंजोखरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि पीडि़त महिला कैलाश रानी सन् 2015 से एयरफोर्स से रिटायर्ड हुई थी। मकान में अकेली रहती है। 2 बेटे व पति अलग रहते हैं। रविवार रात को करीब 8 बजे मैं घर में पूजा करने के बाद चाय बनाने के लिए रसोई में जा रही थी। तभी एक युवक गेट खोलकर अंदर आ गया और बोला-आंटी जी किराए के लिए मकान लेना है। वह कुर्सी पर बैठा था लेकिन हेलमेट नहीं उतारा। बोला-लुधियाना से अम्बाला शिफ्ट हुआ है और प्राइवेट नौकरी करता है। यहां उसे घर चाहिए। मैं उसे घर दिखाने लगी। करीब 5-7 मिनट तक उसने पूरा घर देखा। फिर मुझसे पीने के लिए पानी मांगा। जैसे ही मैं मुड़ी उसने अचानक मुझे जकड़ लिया और घसीटते हुए दूसरे कमरे में ले गया। वह मेरा गला दबाने लगा और धमकाया-तुझे मार दूंगा। मैंने कहा-मुझे मारना नहीं। उसने गले से सोने की चेन और हाथों से सोने के 2 कड़े झपट लिए। ये गहने करीब सवा 3 तोले के थे। करीब सवा तोले की चेन बेटा दुबई से लाया था। घर से भागते समय युवक बाहर से कुंडी भी लगा गया। मैं पिछले दरवाजे से बाहर निकली और शोर मचाया। संघर्ष के दौरान मुझे चोटें लगी। एक दांत टूट गया व कंधे पर भी चोट लगी। छीना-झपटी के दौरान बदमाश का हेलमेट उतर गया था और उसका चेहरा अब भी मेरी निगाह में है।
पुलिस का मानना है कि बदमाश ने पहले रैकी की होगी। ऐसे घर जिनमें बुजुर्ग अकेले रहते हैं या जो घर सुनसान होते हैं, वो बदमाशों के निशाने पर रहते हैं। पिछले दिनों डिफेंस कॉलोनी में एक रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के घर चोरी हुई थी। परिवार उपचार के लिए अस्पताल गया हुआ था।
- नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन शनिवार 6 फरवरी से आगन्तुकों के लिए फिर खोल दिया जाएगा। इसे कोविड-19 के कारण पिछले वर्ष 13 मार्च से आगन्तुकों के लिए बंद कर दिया गया था। सरकारी अवकाश को छोड़कर यह शनिवार और रविवार को खुला रहेगा। पहले की तरह पंजीकरण शुल्क प्रति आगन्तुक पचास रूपये ही रहेगा। सुरक्षित दूरी बनाये रखने के लिए एक ही समय पर अधिकतम 25 व्यक्तियों को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए सवेरे साढ़े दस बजे, साढ़े बारह और दोपहर ढ़ाई बजे का समय निर्धारित किया गया है। आगन्तुक जिस समय जाना चाहे उसके लिए वेबसाइट https://presidentofindia.nic.in या https://rashtrapatisachivalaya.gov.in/. पर पहले से बुकिंग करा सकते हैं। उन्हें भवन में प्रवेश के दौरान मास्क के इस्तेमाल और सुरक्षित दूरी बनाने जैसे कोविड नियमों का पालन करना होगा।
- जौनपुर (उप्र)। जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म पर सोमवार की रात नगर पालिका के सभासद बाला यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस उपाधीक्षक (शहर) जितेंद्र दुबे के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सैदनपुर निवासी सभासद बाला लखंदर उर्फ बाला यादव (50) सोमवार की रात 8:30 बजे सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़े थे। उसी समय अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि यादव जमीन के कारोबार से जुड़े थे और उनकी कई लोगों से रंजिश थी। पुलिस इसी पहलू पर विशेष ध्यान देते हुए मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
-
भरतपुर। भतरपुर जिले के बयाना में सोमवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े में चले लाठी-डंडों व पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दोनों पक्षों की 3 महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। उन्हें भरतपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना चीखरू गांव की है।
एसएचओ मदन मीणा ने बताया कि गांव चीख़रू में भूरी सिंह जाटव व सामंता जाटव पक्षों के खेत आसपास हैं। खेत की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में सोमवार सुबह विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और लाठी डंडे चलने के साथ ही पथराव शुरू हो गया। झगड़े में 55 वर्षीय रामदयाल जाटव की मौत हो गई।सूचना पर डिप्टी एसपी अजय कुमार शर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से घटना की जानकारी ली। बाद में पुलिस अधिकारी मौके पर भी गए। वहीं, पुलिस ने सीएचसी में मृतक रामदयाल जाटव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि वादरात में एक पक्ष के सामंता, सियाराम, उदय सिंह, आकाश, रिंकेश व सुनीता घायल हैं। जबकि दूसरे पक्ष के भूरी सिंह, मुमताज, शिमला व राधेश्याम घायल हो गए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। - जयपुर। पेट्रोलियम कंपनियों ने सोमवार को 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 190 रुपए महंगा कर दिया। राजस्थान में इसकी कीमत अब 1360 रुपए से बढ़कर 1550 रुपए हो गई। कंपनियों की ओर से जारी नई दरों के मुताबिक, राज्य में घरेलू सिलेंडरों की मौजूदा दर 698 रुपए है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आम उपभोक्ता की रसोई पर इस माह कोई प्रभाव नहीं पडऩे वाला। बताया जा रहा है कि मौजूदा स्थितियों को देखते हुए अगले माह तक 14.2 किलो एलपीजी वाले घरेलू गैस सिलेंडर की दर में भी बढ़ोतरी हो सकती है। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फैडरेशन के सचिव कार्तिकेय गौड़ का कहना है कि प्रदेश में सिलेंडरों की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है। ऐसे में उपभोक्ताओं को समय पर अपने सिलेंडर रिफिल कराते रहना चाहिए। दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के बीच कंपनियों ने सोमवार को भी इन दोनों की दरों में बढ़ोतरी नहीं की है।
- झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रविवार को दो बाइक की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक शख्स घायल हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया है।गुरसराय थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला निवासी नीरज (30 साल) रविवार की दोपहर अपनी मां 45 साल की विनोदी देवी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। लेकिन गुरसराय में सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में नीरज व उसकी मां समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है। घटना की सूचना के बाद स्वास्थ्य केंद्र पर काफी भीड़ भी एकत्रित हो गई। वहीं सड़क दुर्घटना में एक मृतक और घायल की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
-
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई-नासिक मार्ग पर सड़क दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। भिवंडी पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे भिवंडी डिविजन क्षेत्र में कोंगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिम्पलास गांव के पास हुई।
अधिकारी ने बताया कि कार चालक ने संभवत: वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण कार सड़क पर डिवाइडर से जा टकरायी और फिर सड़क पार कर सामने से आती एक निजी बस से टकरा गयी। बस मुंबई से शिरडी जा रही थी। उन्होंने बताया कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान गोकुल गावते (29), पंकज जावले (29), कार चालक ज्वाला वी बी सिंह (27) और गौरव सुधीर सिंह (27) के रूप में हुई है। कार में सवार दो अन्य लोग और बस के दो यात्री भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोंगांव पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए (लापरवाही से वाहन चलाने के कारण मृत्यु) समेत विभिन्न धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। -
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 2 फरवरी को सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी करेंगे। मंगलवार को टाइम टेबल आने के बाद विद्यार्थियों को इस प्रश्न का उत्तर मिल जाएगा कि उनका कौन सा पेपर किस दिन है। सीबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षा 4 मई से शुरू होंगी और 10 जून तक चलेंगी। प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से होंगे। परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई तक जारी हो जाएंगे।
सीबीएसई ने कहा है कि सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाएं/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन जैसे कार्य उस डेट से पहले-पहले पूरे कर लेने हैं जब उस कक्षा की परीक्षाएं खत्म हो रही हैं। सीबीएसई ने कहा है कि समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित जानकारी दी जाती रहेगी। सोशल मीडिया समेत किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी को तब तक सही नहीं माना जाना चाहिए जब तक कि वह जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध न हो। सीबीएसई परीक्षाएं गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा है कि परामर्श के आधार पर, दिशा-निर्देश तैयार किए जाएंगे जो आगे स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ गृह मंत्रालय द्वारा तय किए जाएंगे। -
जयपुर। राजस्थान के राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र में सात साल की भतीजी को प्रताडि़त करने के आरोप में चाचा-चाची को गिरफ्तार किया गया है।
थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले ही इस बच्ची की मां और देवी सिंह का विवाह हुआ है। करीब दो महीने पहले देवी सिंह और उनकी पत्नी आजीविका के सिलसिले में गुजरात जाने से पहले बच्ची को अपने भाई किशन सिंह और उसकी पत्नी रेखा के पास देखभाल के लिए छोड़ गए। उन्होंने बताया कि आरोपी किशन सिंह और रेखा बच्ची को प्रताडि़त करते, उसकी बुरी तरह से पिटाई करते थे। यह देखकर गांव के एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर बच्ची के सौतेले पिता देवी सिंह को भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि वीडियो प्राप्त होने के बाद देवी सिंह लौटा और इस संबंध में उसने 29 जनवरी को आरोपी किशन सिंह और आरोपी रेखा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि उसी दिन आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और अगले दिन उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि बच्ची के हाथों, कमर, कानों और अंगुलियों पर चोट के निशान हैं। थानाधिकारी ने बच्ची की चिकित्सीय जांच का उल्लेख करते हुए उसके साथ किसी प्रकार के यौन उत्पीडऩ से इंकार किया। -
आगरा । उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
फतेहाबाद थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पति-पत्नी फतेहाबाद के महाराजपुर गांव से आ रहे थे कि इसी दौरान किसी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-
नई दिल्ली। रेलवे स्टेशनों पर रेस्तराओं के खाने की सुविधा देने वाली कंपनी 'रेल रेस्ट्रो' लॉकडाउन के दौरान लंबे समय तक परिचालन बंद रहने के बाद आज एक फरवरी से सेवाएं शुरू करने वाली है। कंपनी ने रविवार को एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी।
कंपनी ने कहा कि अब वह 62 रेल स्टेशनों पर पुन: ऑनलाइन फूड डिलिवरी सेवा शुरू करने वाली है। रेल मंत्रालय ने भी ट्वीट कर इसकी घोषणा की। कंपनी ने रेल मंत्रालय के हवाले से कहा, ''भारतीय रेल द्वारा कोविड संकट के दौरान बंद की गयी ई-कैटरिंग सेवा अब चुनिंदा स्टेशनों पर एक फरवरी से पुन: शुरू की जा रही है। सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करते हुए यह सेवा शुरू की जायेगी। इससे यात्रियों के लिये बेहतर एवं मनपसंद खान-पान की व्यवस्था उपलब्ध होगी।'' कंपनी ने कहा कि रेल मंत्रालय से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद आईआरसीटीसी की ओर से चरणवार तौर पर इसकी सुविधा लोगों को दी जायेगी।
पहले चरण में नयी दिल्ली, पटना, हावड़ा, विजयवाड़ा, एरनाकुलम आदि जैसे रेलवे स्टेशनों पर लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी। रेल रेस्ट्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं संस्थापक मनीष चंद्रा ने कहा, "हम भारतीय रेलवे की ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों को रेस्तरां का स्वादिष्ट भोजन प्रदान करने की अपनी सेवाओं को फिर से शुरू करने से खुश और उत्साहित हैं। हम अपने ग्राहकों की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध हैं। हम कोविड-19 संबंधी सभी एहतियातों का पालन करते हुए ग्राहकों को स्वादिष्ट खाना उपलब्ध कराने जा रहे हैं।'
-
जयपुर। राजस्थान में अलवर जिले के हरसोरा पुलिस थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति की शनिवार रात उस समय पिटाई कर दी, जब वह एक घर में घुस रहा था। थानाधिकारी सत्यनारायण ने बताया-कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि वह व्यक्ति एक मकान से गाय चुराने का प्रयास कर रहा था। हत्या के लिए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।'' उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। -
नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर जिले के अम्भोरा के पास एक दंपति ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ वैनगंगा नदी में कथित रूप से कूद कर जान दे दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।
वेलतुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सहकारिता ऋण सोसाइटी में खजांची श्याम नरनावारे (46), उनकी पत्नी सविता (35) और बेटी ने शनिवार शाम को कथित रूप से नदी में कूद कर जान दे दी। रविवार सुबह उनके शवों को नदी से निकाला गया। वेलतुर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक कविराज आनंद ने कहा, उन्होंने अपने हाथ बांधे और नदी में कूद गए। जिस बाइक पर वे तीनों आए थे, उसे नदी पर बने एक पुल के पास से बरामद कर लिया गया है।" उन्होंने कहा कि अपनी जान देने का कदम उन्होंने क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है।



.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

















