- Home
- देश
- जयपुर। एक बेटी की गलती की सजा एक मां को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जयपुर जिले के शाहपुरा में जहां एक भांजे ने अपनी ममेरी बहन से इश्क के चक्कर में अपनी ही मामी की हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार घासीपुरा गांव के खेत में एक महिला का शव पड़ा मिला था, जो बुरी तरह से लहूलुहान स्थिति में था। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जांच में महिला के गले पर किसी धारदार हथियार से वार कर हत्या करने की बात सामने आई है। मृतका की पहचान ढाणी नृसिंहवाली संजया देवी के रूप में हुई। सूचना पर एएसपी भरतलाल मीणा, डीएसपी सुरेंद्र कृष्णिया, दिनेश यादव मौके पर पहुंचे। हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को उठाने से रोक दिया। जब पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया, कि मामले का खुलासा जल्द कर लिया जाएगा, तब जाकर ग्रामीणों ने शव उठाने दिया।पुलिस ने घटना के महज 12 घण्टों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया। गिरफ्तार आरोपी रामजीलाल मीणा शाहपुरा के कांट गांव की परसाला ढाणी का रहने वाला है। आरोपी मृतका का रिश्ते में भांजा लगता था। आरोपी ने अपनी ही मामी को सबक सिखाने के लिए गले पर चाकू से वार कर उसकी हत्या की थी।पुलिस ने कैसे किया पूरे मामले का खुलासाजांच के दौरान सामने आया कि घटना की रात्रि को आरोपी भांजा और मृतका के बीच फोन और सम्पर्क हुआ था। घटना के बाद आरोपी रामजीलाल मीणा घर से फरार हो गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी रामजीलाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लॉकडाउन के समय अधिकतर समय वह अपने मामा के घर पर रहा था। इसी दौरान उसके ममेरी बहन से संबंध बन गए और वह समय-बेसमय उसे फोन करने लगा। युवती के समझाने के बाद भी आरोपी नहीं माना और उसने फोन करना नहीं छोड़ा। युवती ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी थी। घटना वाले दिन उसने फोन कर मृतका को सबक सिखाने की धमकी दी।बुधवार रात को करीब 10 बजे आरोपी ने संजया देवी को बातचीत करने के लिए घर के बाहर बुलाया। महिला अपने भांजे की बातों में आकर फोन पर बात करते हुए घर से बाहर घटना स्थल पहुंची। आरोपी रामजीलाल पहले से वहां खड़ा था। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई और आरोपी भांजे ने महिला का मुंह दबाकर चाकू से उसका गला रेत दिया। आरोपी ने मृतका के गले पर चाकू से दो-तीन वार किए और मौके से फरार हो गया।आरोपी रामजीलाल मीणा राजस्थान से बाहर भागने की फिराक में था। आरोपी ने अपना फोन भी बंद कर रखा था, लेकिन उसके बाद भी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
- बलिया (उप्र)। बलिया की एक अदालत ने दहेज हत्या के साढ़े तीन साल पुराने मामले में शनिवार को विवाहिता के पति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।अपर शासकीय अधिवक्ता विष्णु दयाल पांडेय ने शनिवार को बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में छह अगस्त 2017 को धर्मराज ने अपनी पत्नी रूमी की मायके में ही कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि विवाहिता के पिता मोहन राम ने रसड़ा कोतवाली में धर्मराज के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए , 302 ,504 व 506 में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।उन्होंने बताया कि रूमी का विवाह गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव के धर्मराज से वर्ष 2011 में हुआ था और वह चार अगस्त 2017 को धर्मराज के साथ अपने मायके आयी थी एवं उसके दो दिन बाद ही यह वारदात हुई। पांडेय ने बताया कि विशेष न्यायाधीश रणविजय सिंह ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद धर्मराज को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
- अहमदाबाद । गुजरात सरकार ने शनिवार को प्रदेश के चार प्रमुख शहरों- अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा और राजकोट में कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए लागू रात्रिकालीन कर्फ्यू को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रात्रिकालीन कर्फ्यू की अवधि हालांकि घटाकर रात 10 बजे से सुबह छह बजे की जगह अब रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक कर दी गई है। नवंबर में दीपावली के बाद कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी होने पर सरकार ने इन चार शहरों में रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया था। इसने घोषणा की थी कि रात्रिकालीन कर्फ्यू 31 जनवरी तक लागू रहेगा लेकिन फिलहाल सिर्फ समय में एक घंटे की कमी की गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) पंकज कुमार ने कहा, “गुजरात केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 27 जनवरी को जारी कोविड-19 दिशा-निर्देशों का फरवरी के शुरू से लेकर 28 तारीख तक सख्ती से पालन करेगा।” उन्होंने कहा, “राज्य के चार महानगरों- अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत और राजकोट में रात्रिकालीन कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। लेकिन अब यह 15 फरवरी तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक होगा।” कुमार ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की दर अब 96.94 प्रतिशत हो गई है।उन्होंने कहा, “लेकिन अब भी सजग व सतर्क रहने तथा कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए अनुशंसित रणनीति के अनुपालन की जरूरत है।
- नयी दिल्ली । देश भर में अब तक 35 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 5,70,000 लोगों को टीका लगाया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि कुल 35,00,027 लाभार्थियों में से उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 4,63,793 लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद राजस्थान में 3,24,973, कर्नाटक में 3,07,891 और महाराष्ट्र में 2,61,320 लोगों को टीका लगाया गया। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि पिछले 24 घंटे में 10,809 सत्रों में कुल 5,71,974 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक कुल 63,687 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। बयान में कहा गया, ‘‘भारत में उपचाराधीन लोगों की संख्या 1.7 लाख से कम (1,69,824) हो गई है। अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या देश में संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या का 1.6 प्रतिशत से भी कम (1.58 प्रतिशत) है।'' मंत्रालय ने बताया कि लोगों के संक्रमित पाए जाने की साप्ताहिक दर नौ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से अधिक है। केरल में लोगों के संक्रमित पाए जाने की सर्वाधिक साप्ताहिक दर (12.20 प्रतिशत) है और इसके बाद चंडीगढ़ का नंबर (7.30 प्रतिशत) आता है।
- मुंबई । महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक मालवाहक वाहन से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई जिससे उस पर सवार दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना आसेगांव पुलिस थाना क्षेत्र के तहत परतवाड़ा गांव के निकट हुई जब मोटरसाइकिल की टक्कर शुक्रवार शाम मालवाहक वाहन से हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे सार्थक वैद्य (17) और निवरुत्ति सालव (15) की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सड़क पर 25 से 30 मीटर तक घिसटती चली गई जिसकी चलते घर्षण से निकली चिंगारी से दोपहिया वाहन के पेट्रोल टैंक में विस्फोट हो गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों नाबालिग आग की चपेट में आ गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।उन्होंने बताया कि तालानी गांव का रहने वाला सार्थक 10वीं कक्षा का छात्र था जबकि निवरुत्ति आठवीं में पढ़ता था। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पानी की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि मालवाहक वाहन के चालक के खिलाफ आसेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
- प्रतापगढ़ (उप्र) । जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन स्थित गुड्स शेड में शनिवार की सुबह ट्रक की टक्कर से मालगाड़ी का एक डिब्बा पलट गया। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि मालगाड़ी मध्य प्रदेश से सीमेंट लादकर शुक्रवार यहां पहुंची थी और गुड्स शेड में सीमेंट उतारने के लिए खड़ी की गई थी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे एक ट्रक ने मालगाड़ी के एक डिब्बे में टक्कर मार दी, जिसके कारण डिब्बा और ट्रक दोनों पलट गए। मिश्र ने बताया कि क्रेन की मदद से दोपहर लगभग 12 बजे डिब्बे को उठा कर मार्ग को बहाल कर दिया गया एवं घटना की जांच की जा रही है।
-
मुंबई। भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र बार्क के एक वैज्ञानिक अधिकारी ने कथित तौर पर पत्नी से झगड़े के बाद उपनगर ट्रॉम्बे स्थित अपने आवास में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार की है और मृतक की पहचान अनुज त्रिपाठी के तौर पर की गई है। ट्रॉम्बे पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सिद्धेश्वर गोवे ने बताया कि गुरुवार सुबह त्रिपाठी का अणुशक्तिनगर स्थित आवास पर अपनी पत्नी के साथ बच्चों को खाना खिलाने को लेकर तेज झगड़ा हुआ। बाद में उसने शयनकक्ष में तौलिए के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि त्रिपाठी की पत्नी और कुछ पड़ोसी उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोवे ने बताया कि ट्रॉम्बे पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।
-
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत पहले से बेहतर है। उन्हें आज (शनिवार) को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। कोलकाता के अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गांगुली के स्वास्थ्य में काफी सुधार है और अगर स्वास्थ्य जांच में उनका सब कुछ सामान्य रहा तो उन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। अधिकारी के मुताबिक, गांगुली की तबीयत स्थिर है। उन्होंने शुक्रवार की रात में अच्छी नींद ली और सुबह में हल्का नाश्ता भी किया।
गौरतलब है कि महीने में दूसरी बार उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद इसी हफ्ते बुधवार को उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार को दूसरी बार उनकी एंजियोप्लास्टी की गई और धमनियों के अवरोध को हटाने के लिए दो स्टेंट भी डाले गए। - पटना। बिहार के सहरसा जिले में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी की घटना का अंजाम दिया है। बदमाशों ने बॉलीवुड के दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार और यामाहा शोरूम के मालिक राजकुमार सिंह और उनके सहयोगी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गोलीबारी की इस घटना में राजकुमार सिंह और उनके सहयोगी आमिर हसन जख्मी हो गए। अमीर हसन की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने शोरूम मालिक राजकुमार सिंह और उनके सहयोगी को इलाज के लिए गंगजला चौक स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। राजकुमार सिंह के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा जख्मी बैजनाथपुर निवासी आमिर हसन के कमर समीप गोली लगी और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।राजकुमार सिंह का सहरसा और मधेपुरा में शोरूम है। शनिवार की सुबह करीब दस बजे वे अपने कर्मी सह मैकेनिक हसन के साथ बाइक से मधेपुरा स्थित शोरूम खोलने जा रहा थे। इसी दौरान बैजनाथपुर से आगे कुछ किलोमीटर आगे बढऩे पर सबैला व तिरी के पास पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर लिया। ओवरटेक करने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने सामने से उनके ऊपर कई राउंड गोलीबारी की, जिसमें से एक गोली राजकुमार सिंह और दूसरी गोली हसन को लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल को लेकर कभी सहरसा जिला और कभी मधेपुरा जिला में उलझी रही। बाद में बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं सदर एसडीपीओ संतोष कुमार पीडि़तों की हालत जानने निजी क्लिनिक पहुंचे। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना के बाद हडकंप मच गया। पीडि़त शोरूम मालिक के भाई अनुज कुमार सिंह उर्फ चुन्नु ने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।
- महाराज गंज। उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में 30 साल की एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर महिला का खून से लथपथ शव सरसों के खेत से बरामद हुआ। उसके शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार किए गए थे। वारदात स्थल की परिस्थितियों के अनुसार ऐसा लग रहा था कि उसके शव को सरसों के खेत में छिपाने की कोशिश की गई। सूचना पाकर पुलिस ने जांच शुरू की है।यह पूरा मामला बृजमनगंज क्षेत्र के दुबौलिया गांव के टोला दीनापुर निवासी अनिल यादव व उसकी पत्नी शशिकला के कोई संतान नहीं थी। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात शशिकला खाना बनाने के बाद शौच के लिए बाहर निकली थी। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन ने उसे ढूंढना शुरू किया। लेकिन रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश गांव से डेढ़ सौ मीटर दूर सरसों के खेत में मिली। धारदार हथियार से गला रेत हत्या की गई थी। चेहरे और नाक को भी क्षत विक्षत कर दिया गया था।सूचना मिलते ही बृजमनगंज एसओ कमलेश सिंह, कोतवाल फरेंदा गिरिजेश उपाध्याय, सीओ अशोक कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद एसपी प्रदीप गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौका मुआयना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है।पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि एक महिला की हत्या हुई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हत्या क्यों हुई? इस संबंध में परिवार के लोग अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- कन्नौज। उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सौरिख के पास शनिवार सुबह कोहरे में हुए हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। एक्सप्रेस वे पर आगे चले रहे ट्रक से कार टकरा गई, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है। मरने वालों में दो लखनऊ के रहने वाले हैं और एक प्रतापगढ़ के निवासी हैं।पुलिस ने बताया कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर चार लोग कार से लखनऊ लौट रहे थे। शनिवार की भोर पहर कन्नौज के सौरिख के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कोहरे में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार 40 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र राजकुमार निवासी अर्जुनगंज लखनऊ, तीस वर्षीय पंकज सिंह पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह निवासी शिव नगर कॉलोनी प्रतापगढ़, 40 वर्षीय मनीष वर्मा पुत्र पीके वर्मा निवासी अलीगंज लखनऊ तथा कंचन सिंह पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी सूरजदीप कांप्लेक्स लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे की एक लेन पर यातायात प्रभावित हो गया।सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह यादव और उनके साथियों ने कार की खिड़की को काटकर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर सैफई भिजवाया। रास्ते में अजीत सिंह, पंकज सिंह और मनीष वर्मा की मौत हो गई। वहीं, कंचन सिंह गंभीर घायल हैं। उनका उपचार इटावा सैफई अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार कार सवार दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लखनऊ लौट रहे थे।
- भोपाल। भोपाल में एक युवक की मौत उसके 28वें जन्मदिन मनाने के बाद संदिग्ध परिस्थितयों में हो गई। वह अपनी प्रेमिका के साथ एक होटल में केक काटने के बाद रिसेप्शन पर पैसे देने पहुंचा था। कंधे में दर्द होने पर वहीं गिर गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस को दिल का दौरा पडऩे से मौत की आशंका है।पिपलानी पुलिस के अनुसार आनंद नगर निवासी 28 वर्षीय दीपक रैकवार पिता आरसी रैकवार प्राइवेट जॉब करता था। परिजनों ने बताया कि दीपक का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह जन्मदिन मनाने अपनी प्रेमिका के साथ आनंद नगर के एक होटल में गया था। यहां उसने प्रेमिका के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। शाम करीब साढ़े 6 बजे वह रिसेप्शन पर रुपए देने पहुंचा।यहां पहुंचते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। होटल प्रबंधन ने उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना देर रात हमीदिया अस्पताल से मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शनिवार सुबह परिजनों की उपस्थिति में उसका पोस्टमार्टम कराया गया।दीपक की प्रेमिका ने बताया कि वे दोपहर में होटल आए थे। केक काटने के दौरान दीपक के बाएं कंधे और हाथ में दर्द होने लगा था। उसने उसका कंधा और हाथ दबाया और मालिश भी की थी, लेकिन उसका दर्द कम नहीं हो रहा था। इसी कारण उसने कहा कि घर चलते हैं। इसके बाद वह रिसेप्शन पर चेक आउट के लिए पहुंचा। यहां पर वह गिर गया।दीपक के पिता एक बैंक में जॉब करते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक की अभी शादी नहीं हुई थी। वह प्राइवेट जॉब करता था। वह दो बेटों में सबसे बड़ा था। हालांकि परिजनों के अभी पूरी तरह से बयान नहीं हो पाए हैं।
- लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाइक सवार युवक का फायरिंग करते हुए वीडियो सामने आया है। बाइक पर पीछे बैठा युवक गलियों में फर्राटा भरते हुए तमंचे से सड़क पर खुलेआम फायरिंग करता नजर आ रह है। यह वीडियो 27 जनवरी का बताया जा रहा है। जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो कैसरबाग थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में सफेद अपाचे गाड़ी दिख रही है। जिस पर दो लोग सवार हैं। पीछे बैठा युवक अचानक से तमंचा निकलता है और हवा में ऊपर की तरफ फायर करता दिखाई पड़ रहा है। गली में फायरिंग करने के बाद तेजी से युवक फरार होते हुए दिखाई दिए।इंस्पेक्टर कैसरबाग आनंद शुक्ला ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गाड़ी पर पड़ा नंबर फर्जी है। गाड़ी पर जो नंबर पड़ा हुआ है उस नाम पर ग्रे रंग की अपाचे रजिस्टर है। लेकिन वीडियो में जो गाड़ी है वो सफेद रंग की नजर आ रही है। वायरल वीडियो किस क्षेत्र का है। इसकी भी जांच की जा रही है।
-
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुंदरकी थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर एक मिनी बस और कैंटर ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे के मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि घायलों को पर्याप्त चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निजी बस बिलारी से मुरादाबाद आ रही थी। हादसा मुरादाबाद आगरा हाईवे पर नानपुर गांव के सामने हुआ। मौके पर भारी भीड़ है। मोर्चरी और जिला अस्पताल पर शव की शिनाख्त में पुलिस जुटी है। मृतकों में से अधिकांश बिलारी थाना क्षेत्र के लोग बताए जा रहे हैं।8 बजे के करीब हुआ हादसामुरादाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बतया कि सुबह कऱीब 8:10 बजे हादसा हुआ। हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है, 10-11 घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों के निशुल्क और समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।मृतकों की पहचान करने की कोशिशजिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद जिला अस्पताल में घायलों को देखने पहुंचे और उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। -
रांची। झारखंड में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां चक्रधरपुर पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के जोजोगुट गांव में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। यही नहीं हत्या के बाद घर के आंगन में ही मां की चिता जलाई। इतने से भी उसका वहशियानापन शांत नहीं हुआ तो चिता की आग पर मुर्गा सेंककर उसे खाया।
पुलिस ने बताया कि इस जघन्य वारदात के बाद वह कलयुगी बेटा घर में ही मौजूद रहा। शनिवार की सुबह उसने अपनी मां की अधजली लाश को एक बार फिर घर के चूल्हे के पास फेंक दिया। इसके बाद उसकी बहन सोमवारी सोय ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। रोंगटे खड़े देने वाली इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी प्रधान सोय है।
पुलिस के अनुसार चार साल पहले आरोपी ने अपने पिता गोपाल सोय (65 वर्षीय) की भी हत्या कर दी थी। अब आरोपी ने अपनी मां सुमी सोय (60 वर्षीय) को मौत के घाट उतार दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। गांव वालों ने आरोपी प्रधान सोय के हाथ-पांव बांध दिए और पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। - नई दिल्ली। देश में अब तक 29 लाख 28 हजार से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार को 5 लाख 72 हजार से अधिक लोगों को कोविड की खुराक दी गई।इस बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 20 हजार से अधिक रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने की दर 96.96 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने कहा है कि एक करोड़ तीन लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड के सक्रिय मामलों में निरन्तर कमी आ रही है। इस समय संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 71 हजार 686 रह गई है जो कुल संक्रमितों की 1.60 प्रतिशत है।देश में कल 18 हजार 855 नये रोगियों के आने से संक्रमित लोगों की संख्या एक करोड सात लाख से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कल 163 लोगों की मौत की पुष्टि होने के साथ ही मृतकों का आंकडा बढ़कर एक लाख 54 हजार से अधिक हो गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा परिषद ने कहा है कि कल विभिन्न जांच केन्द्रों में सात लाख 42 हजार कोविड जांच की गई। देश में अब तक 19 करोड 50 लाख कोविड जांच की जा चुकी है।
- बरेली (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के अंबरपुर गांव में एक युवक और किशोरी की कथित तौर पर हत्या कर शवों को पेड़ पर लटकाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत पर किशोरी के पिता, भाई समेत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने शुक्रवार को बताया कि दिव्यानंद (19) का गांव की ही एक किशोरी के साथ कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के अनुसार गुरुवार को दिव्यानंद अपने खेत पर काम कर रहा था जबकि बगल वाले खेत में किशोरी अपने पिता तेज राम , चाचा राम स्वरूप, ओम प्रकाश उफऱ् पप्पू और भाई टिंकू के साथ काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान किशोरी दिव्यानंद से मिलने चली गयी और किशोरी के परिजनों ने दोनों को एकांत में बात करते हुए देख लिया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस पर गुस्साए किशोरी के घर वालों ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद दोनों की हत्या कर दी और शवों को रस्सी से पेड़ पर लटका दिया। एसएसपी ने बताया कि युवक के चाचा की तहरीर पर लड़की पक्ष के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है और इनमें से दो आरोपियों लड़की के एक चाचा और भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
- नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 के टीकों की किसी भी तरह की बर्बादी नहीं होने देने को सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये हैं। साथ ही, मंत्रालय ने कहा है कि इस उद्देश्य (टीकों की बर्बादी नहीं होने देने) के लिए टीकाकरण केंद्रों को प्रत्येक दिन के लिए निर्धारित 100 लाभार्थियों के अलावा अतिरिक्त लाभार्थियों को जोडऩे की अनुमति दी गई है, बशर्ते कि निर्धारित लाभार्थी टीका लगवाने नहीं पहुंचें।स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि जब टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया था, तब 10 फीसदी बर्बादी होने की हिसाब लगाया गया था। दरअसल, उनसे पूछा गया था कि देश में टीकों की बर्बादी से निपटने के लिए मंत्रालय क्या कर रहा है। भूषण ने कहा, ''टीकों की बर्बादी कैसे रोकी जाए, इस पर हमने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विस्तृत दिशानिर्देश जारी किये हैं। हमने अपने डिजिटल मंच को स्थिति के अनुरूप ढालने लायक बनाया है और यह अनुमति दी है कि 100 निर्धारित लाभार्थियों के अलावा, किसी टीकाकरण स्थल पर टीकाकरण सत्र का संचालन करा व्यक्ति डेटाबेस के आधार पर अतिरिक्त लोगों को शामिल कर सकता है। टीकों की बर्बादी को कम करने को सुनिश्चित करने के लिए यह किया जा रहा है। '' उन्होंने कहा, ''इससे आगे बढ़ते हुए, हम टीके की बर्बादी का विश्लेषण किये जाने के बाद इसके आंकड़े भी साझा करेंगे।'' भूषण ने कहा कि भारत में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से गुरुवार दोपहर दो बजे तक 25, लाख 7 हजार 556 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाये गये हैं।उन्होंने कहा कि जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने टीकाकरण कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन किया है तथा जहां स्वास्थ्य कर्मियों का 35 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण कवरेज किया गया है, उनमें लक्षद्वीप (83.4 प्रतिशत), ओडिशा (50.7 प्रतिशत), हरियाणा (50 प्रतिशत), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (48.3 प्रतिशत), राजस्थान (46.8), त्रिपुरा (45.6 प्रतिशत), मिजोरम (40.5 प्रतिशत), तेलंगाना (40.3 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (38.1 प्रतिशत), कर्नाटक (35.6 प्रतिशत) और मध्य प्रदेश(35.5 प्रतिशत) शामिल हैं। भूषण ने कहा कि वहीं, दिल्ली में 15.7 प्रतिशत, झारखंड में 14.7 प्रतिशत, उत्तराखंड में 17.1 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 20.6 प्रतिशत, जबकि महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 20.7 प्रतिशत है।
- कानपुर (उप्र)। कानपुर देहात जिले के मूसा नगर इलाके में गुरुवार को कथित रूप से कब्रिस्तान की जमीन बचाने में प्रशासन की मदद न मिलने से क्षुब्ध एक युवक ने अपनी पत्नी, छह बच्चों और खुद को आग लगाने की कोशिश की। अपर पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) केशव कुमार चौधरी ने बताया कि एक कब्रिस्तान की देखरेख करने वाला गुलफाम (35) नामक युवक कथित रूप से कब्रिस्तान के एक हिस्से में अवैध निर्माण नहीं रोके जाने के विरोध में अपनी पत्नी अजमेरुन (31), बेटियों महजबीं (13), मसीहा (आठ), मोईना (सात), चांद तारा (पांच), सितारा (दो) और बेटे मोहम्मद आतिफ (10) के साथ निर्माणस्थल पर पहुंचा और पत्नी, बच्चों तथा खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। उन्होंने बताया कि चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फौरन पहुंचकर आग बुझायी। करीब 10-12 प्रतिशत तक झुलसे सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में सभी को हैलट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जाती है। आग बुझाने की कोशिश में हेड कांस्?टेबल राजेन्द्र पांडे के दोनों हाथ झुलस गये। चौधरी ने बताया कि गुलफाम एक कब्रिस्तान की देखरेख करता है। उसका दावा है कि कब्रिस्तान की जमीन के एक टुकड़े पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। उसका कहना है कि प्रशासन से कई बार शिकायत किये जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर उसने परिवार सहित आत्मदाह जैसा कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि गुलफाम के आरोपों की जांच के आदेश दिये गये हैं और अगर कब्रिस्तान में हो रहा निर्माण कार्य अवैध है तो उसे रोकने में जिला प्रशासन की मदद ली जाएगी। फोटो - प्रतीकात्मक।
- नई दिल्ली। साल 2020 के भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (सीपीआई) में 180 देशों में भारत का स्थान छह पायदान फिसलकर 86वें नंबर पर आ गया। वर्ष 2020 के लिए ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल (टीआई) का भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक बृहस्पतिवार को जारी किया गया। सूचकांक में 180 देशों में सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार के स्तर का रैंक जारी किया जाता है, जिसमें शून्य से लेकर 100 तक के पैमाने का उपयोग किया जाता है, जहां शून्य स्कोर वाले देश को सबसे अधिक भ्रष्ट माना जाता है और 100 स्कोर वाले को सबसे साफ माना जाता है। भारत 40 अंकों के साथ 180 देशों में 86वें स्थान पर है।सूचकांक में कहा गया है कि 2019 में भारत 180 देशों में 80वें स्थान पर था। इस वर्ष भारत का सीपीआई स्कोर पिछले वर्ष के स्कोर के बराबर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अब भी भ्रष्टाचार सूचकांक में काफी पीछे है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि सीपीआई किसी भी देश में भ्रष्टाचार के वास्तविक स्तर को नहीं दर्शाता है। यह समग्र स्कोर किसी देश की भ्रष्टाचार की स्थिति का आकलन करता है। इस साल, न्यूजीलैंड और डेनमार्क 88 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहे। सोमालिया और दक्षिण सूडान 12 स्कोर के साथ सबसे नीचे 179वें स्थान पर रहे।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि विश्व को भारत में बने कोविड-19 के दो टीके उपलब्ध कराने के बाद देश जल्द ही कई और टीके दुनिया को उपलब्ध कराएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोरोना महामारी संकट के दौरान भारत ने न सिर्फ अपने लोगों की जान बचाई बल्कि अपनी वैश्विक जिम्मेदारी भी निभाई। विश्व आर्थिक मंच के'दावोस संवाद को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह वैश्विक उद्योग जगत को आश्वस्त करना चाहते हैं कि आर्थिक मोर्चे पर भी अब भारत की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने देश की विकास यात्रा में शामिल होने के लिए उद्योग जगत को आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा, कोरोना के शुरुआत दिनों में कहा गया था कि भारत में कोरोना संक्रमण की सुनामी आएगी। किसी ने 20 लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु का अंदेशा जताया। दुनिया के बड़े-बड़े और स्वास्थ्य सुविधाओं वाले देशों की हालत देखकर भारत को लेकर यह चिंता स्वाभाविक थी। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि तब हमारी क्या मनोदशा रही होगी। लेकिन भारत ने निराशा को हावी नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने इस परिस्थिति से निपटने के लिए मानव संसाधन को प्रशिक्षित किया और इस लड़ाई को हर भारतीय ने जन आंदोलन बना दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सफलता को किसी एक देश की सफलता से आंकना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा, जिस देश में विश्व की 18 प्रतिशत आबादी रहती है। उस देश ने कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण करके, पूरी दुनिया को, मानवता को बड़ी त्रासदी से भी बचाया है। कोरोना शुरु होने के समय हम मास्क और पीपीई किट विदेशों से मंगवाते थे लेकिन आज भारत इनकी आपूर्ति कर रहा है। उन्होंने कहा, आज भारत उन देशों में है जो ज्यादा से ज्यादा लोगों के जीवन बचाने मे सफल रहा और जहां आज कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से घट रही है। आज भारत दुनिया के अनेक देशों में टीके भेजकर दूसरे देशों के नागरिकों का भी जीवन बचा रहा है। आज भारत ही है, जिसने दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि भारत आज न सिर्फ अपनी घरेलू जरूरतें पूरी कर रहा है बल्कि इन्हें अन्य देशों में भेजकर वहां के नागरिकों की सेवा भी कर रहा है। भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के टीकाकरण अभियान की गति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सिर्फ 12 दिन में भारत अपने 23 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हो चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा, ये सुनकर विश्व आर्थिक मंच में सभी को तसल्ली होगी कि अभी तो सिर्फ दो मेड इन इंडिया टीके आए हैं। आने वाले समय में कई और टीके भारत में आने वाले हैं। ये टीके दुनिया के देशों को और गति से मदद करने में सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा संसार स्वस्थ रहे, की भारत की हजारों वर्ष पुरानी भावना के चलते संकट के समय में भारत ने अपनी वैश्विक जिम्मेदारी को भी शुरू से निभाया। उन्होंने कहा कि जब दुनिया के देशों में हवाई मार्ग बंद थे तो एक लाख से ज्यादा नागरिकों को उनके देश पहुंचाने के साथ ही भारत ने 150 से ज्यादा देशों को जरूरी दवाइयां भी भेजी। उन्होंने कहा, अनेक देशों के स्वास्थ्यकर्मियों को भारत ने ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया। हमने दुनिया को बताया कि भारत की परंपरागत आयुर्वेद से इम्यूनिटी कैसे बढ़ाई जा सकती है।'' प्रधानमंत्री ने विश्व समुदाय को आश्वस्त किया कि आर्थिक मोर्चे पर भी अब भारत की तस्वीर बदलेगी।
- इंदौर। प्रेम प्रसंग को लेकर लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को महिला की हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने महिला को पहले मिलने बुलाया। इसके बाद 5 साल की बच्ची के सामने ही कैंची से महिला का गला काट दिया। खून से लथपथ महिला सामने स्थित दुकान की सीढिय़ों पर गिर गई। बच्ची के सामने महिला ने दम तोड़ दिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि प्रिया (26) अपने पति श्याम और 5 साल की बेटी काव्या के साथ ज्ञानशीला कॉलोनी में रहती थी। उसकी 6 साल पहले ही शादी हुई थी। 3 साल पहले वह यहां रहने आई थी। गांधी नगर में ही उसका मायका भी है। श्याम साबूदाने की फैक्टरी में काम करता है। करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर आरोपी सौरभ नाम के युवक से उसकी पहचान हुई। इसके बाद दोनों में बातचीत बढऩे लगी। गुरुवार रात आरोपी ने प्रिया को मिलने बुलाया। प्रिया अपनी 5 साल की बेटी के साथ मिलने पहुंची। यहां आरोपी अपने दो साथियों के साथ नशे में धुत हो कर खड़ा था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आरोपी ने प्रिया का कैंची से गला काट दिया।सामने स्थित दुकान पर सीसीटीवी लगे हैं। इसमें खून से लथपथ प्रिया तड़पते हुए सामने ही स्थित एक दुकान की सीढिय़ों पर गिरती नजर आ रही है। बच्ची भी मां को लहूलुहान देख घबरा गई। वह रोने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।आरोपी बोला- बात नहीं कर रही थी, इसलिए मार दियापुलिस ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जनता क्वार्टर से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उससे बात नहीं कर रही थी, इसलिए मार डाला।
- -बोडो विद्रोहियों ने 30 वर्ष पहले इस संस्थान को जला दिया थानई दिल्ली। असम के सबसे पुराने खादी संस्थानों में से एक, जो 30 वर्षों से बोडो विद्रोह के चलते बर्बाद रहा, उसे खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने नई जिंदगी दी है। असम के बक्सा जिले के कावली गांव में इस खादी उद्योग जिसे 1989 में बोडो विद्रोहियों द्वारा जला दिया गया था, उसे केवीआईसी ने सिल्क रीलिंग सेंटर के रूप में पुनर्जीवित किया गया है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में 15 महिला कारीगरों और 5 अन्य कर्मचारियों के साथ यहां कताई और बुनाई की गतिविधियां फिर से शुरू होंगी।1962 में चीन के आक्रमण के बाद अरुणाचल प्रदेश से असम में स्थानांतरित हुए तामुलपुर आंचलिक ग्रामदान संघ नामक खादी संस्था द्वारा इसका निर्माण किया गया था। शुरुआत में सरसों के तेल का उत्पादन यहां शुरू हुआ था और 1970 से यहां कताई और बुनाई गतिविधियों ने भी 50 कारीगर परिवारों को यहां आजीविका प्रदान करना शुरू कर दिया था। मगर त्रासदी तब हुई जब 1989 में इस संस्थान को चरमपंथियों द्वारा जला दिया गया और तब से यह बंद रही।केवीआईसी के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि इस खादी संस्थान के पुनरुद्धार ने ऐतिहासिक महत्व ग्रहण किया है और खादी गतिविधियों को फिर से शुरू करने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा, "शुरुआत में केवाइसी असम की एरी सिल्क की रीलिंग के लिए इकाई को विकसित करेगा। भविष्य में अन्य खादी गतिविधियों जैसे ग्रामोद्योग उत्पादों का निर्माण भी शुरू किया जाएगा। यह केंद्र स्थानीय कारीगरों के लिए एक प्रमुख रोजगार सृजन का काम करेगा। यह पहल खादी के मुख्य गांधीवादी सिद्धांत 'ग्रामीण पुनरुत्थान' से जुड़ी है जो माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण - सबका साथ, सबका विकास के अनुरूप है।यह खादी संस्था गुवाहाटी से 90 किमी दूर स्थित है। केवीआईसी से वित्तीय सहायता के साथ इसे पुन: कार्यशील बनाया जा रहा है जिसके पीछे मकसद खादी कारीगरों को बेहतर कार्यशील स्थिति प्रदान करना है जिससे अंतत: उनकी उत्पादकता में सुधार होगा। हाल के वर्षों में केवीआईसी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, ओडिशा और तमिलनाडु जैसे राज्यों में कई ऐसे खादी संस्थानों को पुनर्जीवित किया है जो कई दशकों से खराब पड़े हुए थे।
- मोरबी। गुजरात में मोरबी कस्बे के बाहरी इलाके में गुरुवार तड़के एक मिनी ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मलिला चौराहे के निकट हुई। एक मिनी ट्रक कथित तौर पर दोपहिया वाहन को टक्कर मारकर चला गया। मोरबी 'बी' डिवीजन के निरीक्षक आई एम कोंधिया ने कहा कि प्राथमिक जांच के अनुसार घायल दिनेश शंभू राजस्थान का रहने वाला है और उसने एक बस स्टॉप पर चार युवकों को बाइक पर बिठाया था। बाइक पर पीछे बैठे चारों लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि शंभू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्होंने बताया कि सभी मृतक राजस्थान के रहने वाले हैं और फैक्टरियों में काम करने के लिए मोरबी आए थे।
- नोएडा (उप्र)। जिले के फेस-3 थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में बुधवार रात लापरवाही तथा तेजी से वाहन चला रहे व्यक्ति ने एक महिला को टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र ने बताया कि बहलोलपुर गांव में बुधवार रात एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक महिला को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
















.jpg)

.jpg)




.jpg)
.jpg)


