- Home
- देश
- भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले पांच वर्ष में ऑनलाइन धोखाधड़ी के1,366 मामले दर्ज किए गए। इनमें 51.33 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा राज्य विधानसभा में शुक्रवार को पूछे गए एक लिखित प्रश्न के उत्तर में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी। मंत्री ने उत्तर में कहा कि आनलाइन धोखाधड़ी के मामलों की संख्या प्रदेश में पिछले पांच साल में लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में जनवरी 2017 से अब तक आनलाइन धोखाधड़ी के कुल 1,366 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 51,33,86,577 रुपए की धोखाधड़ी की गई है। वर्ष 2017 में ऑनलाइन धोखाधड़ी के 170 मामले दर्ज किए गए जो इसके अगले साल बढ़कर 211 हो गए । इसी प्रकार 2019 में मामले बढ़कर 245 जबकि 2020 में यह संख्या 37 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 338 हो गई। आंकड़ों के अनुसार 2021 में अब तक प्रदेश में ऑनलाइन धोखाधड़ी के 402 मामले दर्ज किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि इस साल आनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में शामिल राशि पिछले पांच सालों में सबसे अधिक 26.85 करोड़ रुपए है। उन्होंने यह भी बताया कि इस पांच साल की अवधि में साइबर अपराध के कुल 3,191 मामले दर्ज किए गए हैं।-
- नयी दिल्ली। फॉस्फेटिक और पोटाश (पीएंडके) उर्वरकों की वैश्विक कीमतों में तेज वृद्धि के बीच इनके घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने मौजूदा पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) नीति में फेरबदल करने का शनिवार को फैसला किया। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक बैठक में, फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन के लिए घरेलू उद्योग को समर्थन जारी रखने और देश में इन उर्वरकों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान की एनबीएस नीति में अतिरिक्त प्रावधानों का प्रस्ताव करने का निर्णय लिया गया। इसमें कहा गया कि यह फैसला इन उर्वरकों के घरेलू उत्पादन की क्षमता का पूरा लाभ उठाने में मददगार होगा और इससे ‘आत्मनिर्भर भारत' को भी बढ़ावा मिलेगा। अप्रैल 2010 में लागू एनबीएस नीति के तहत फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के लिए उनके पोषण तत्व के आधार पर प्रति वर्ष एक तय राशि की सब्सिडी दी जाती है। हालांकि चालू वित्त वर्ष 2020-2021 में सरकार ने इन उर्वरकों के लिए एनबीएस दरें दो बार अधिसूचित कीं ताकि इनकी घरेलू कीमतों को किसानों के लिए किफायती बनाया जा सके और इनकी पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भारत इन उर्वरकों का आयात करता है। इस वर्ष की शुरुआत से इन उर्वरकों की वैश्विक कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।0
- जयपुर । जयपुर शहर में शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल से गिर कर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना यहां झोटवाड़ा इलाके के एक शॉपिंग मॉल में हुई। युवक मॉल में दूसरी मंजिल से नीचे खड़ी एक युवती के ऊपर गिरा। घटना में घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या दुर्घटना। सीसीटीवी फुटेज का अध्ययन किया जा रहा है। युवक की पहचान अभी नहीं हुई है।
- खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक निजी स्कूल में कक्षा छह की परीक्षा में बॉलीवुड कलाकार करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का पूरा नाम पूछे जाने के मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। हालांकि स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि इस सवाल को विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के प्रयास के तौर पर देखा जाना चाहिए। खंडवा शहर के एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल की कक्षा 6 के सामान्य ज्ञान विषय के प्रश्न पत्र में गुरुवार को सवाल पूछा गया था कि ‘‘ करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे का पूरा नाम लिखें''। इस सवाल पर एक स्थानीय अभिभावक-शिक्षक निकाय ने आपत्ति व्यक्त की और कई अन्य लोगों ने विभिन्न सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र की प्रति साझा की। जिला शिक्षा अधिकारी संजीव भालेराव ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और विभाग संबंधित स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ इस मामले में स्कूल का उत्तर मिलने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।'' भालेराव ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा दी जानी चाहिए जिससे राष्ट्रहित में उनका ज्ञान बढ़े।शहर के एक अभिभावक-शिक्षक संघ के पदाधिकारी अनीस अरझरे ने आपत्ति जताते हुए कहा कि विद्यार्थियों से छत्रपति शिवाजी महाराज और अहिल्याबाई होल्कर जैसे नायकों से संबंधित सवाल पूछे जाने चाहिए। उन्होंने स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्कूल की संचालक श्वेता जैन ने कहा कि प्रश्न पत्र दिल्ली स्थित एक संगठन द्वारा तैयार किए जाते हैं जिसके साथ उनका स्कूल संबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘ अभी तक स्कूल के किसी भी विद्यार्थी के माता-पिता ने इस मामले में शिकायत नहीं की है'' और जो लोग विरोध कर रहे हैं वह स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता नहीं हैं। जैन ने यह भी कहा कि सवाल को धर्म या सांप्रदायिकता से जोड़ना गलत है इसे मात्र ज्ञान बढ़ाने के प्रयास के तौर पर देखा जाना चाहिए।-
- नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि भारत में अनौपचारिक क्षेत्र का हर तीसरा श्रमिक अब ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है और पोर्टल पर कुल पंजीकरण का आंकड़ा चार महीने में 14 करोड़ को पार कर गया है। ई-श्रम पोर्टल पर अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस बनाया जा रहा है, जिससे सरकार को उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने में मदद मिलेगी। ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत 26 अगस्त 2021 को हुई थी। श्रम और रोजगार मंत्री ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘ई-श्रम पोर्टल महज चार महीने में 14 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया... उन सभी को बधाई, जिन्होंने इसे संभव बनाया।'' मंत्री के अनुसार अनौपचारिक क्षेत्र के 14,02,92,825 श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।पोर्टल के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि पंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पांच राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड हैं। पंजीकरण करवाने वालों में 52.56 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि 47.44 प्रतिशत पुरुष हैं।
- मुजफ्फरनगर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शीघ्र ही इथेनॉल की पांच और डिस्टिलरी स्थापित की जाएंगी। इस संबंध में जिले के अधिकारियों ने ऐसी चार इकाइयों को लाइसेंस जारी कर दिया है तथा एक और इकाई को मंजूरी दी जानी है। इन इकाइयों के स्थापित होने के बाद मुजफ्फरनगर में इथेनॉल की आठ डिस्टिलरी होंगी। अधिकारियों के अनुसार, जिले में पहले से इथेनॉल की तीन डिस्टिलरी हैं जिनसे वर्ष 2020-21 के दौरान 6.73 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन हुआ। यह इकाइयां एक साल में 10.97 करोड़ लीटर इथेनॉल उत्पादन की क्षमता रखती हैं। जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश सिंह ने बताया कि उनके विभाग ने इथेनॉल की चार नई डिस्टिलरी के लिए लाइसेंस जारी किया है। एक अन्य इकाई को लाइसेंस मिलना बाकी है। उन्होंने कहा कि पांच उद्योगपतियों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।
- हैदराबाद। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण करते हुए तेलंगाना सरकार ने सी वी आनंद को शहर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है, जबकि निवर्तमान पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का महानिदेशक बनाया गया है। मुख्य सचिव सोमेश कुमार द्वारा शुक्रवार रात जारी सरकारी आदेश के अनुसार, कुछ जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 30 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। 1991 बैच के अधिकारी आनंद केंद्र में सेवाएं देने के बाद अपनी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे। आनंद इससे पहले साइबराबाद के पुलिस आयुक्त के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, हैदराबाद (अपराध) शिखा गोयल को एसीबी की निदेशक नियुक्त किया गया है।
- चंडीगढ़। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे पंजाब के 22 किसान संगठनों ने शनिवार को एक राजनीतिक मोर्चा बनाया और घोषणा की कि वे आगामी राज्य विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस संबंध में निर्णय इन संगठनों के प्रतिनिधियों ने यहां लिया। ये 22 किसान संगठन पंजाब के उन 32 किसान संगठनों में से हैं, जिन्होंने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से अधिक समय तक चले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। किसान नेता हरमीत सिंह कादियान ने कहा कि पंजाब में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए संयुक्त समाज मोर्चा का गठन किया गया है।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि देश को सचेत रहने की जरूरत है। दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की वजह से संक्रमण बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि सावधान रहें सतर्क रहें। कोरोना नियमों का पालन पूरी तरह करते रहें।प्रधानमंत्री ने कहा कि हम 2021 के अंतिम सप्ताह में हैं। 2022 आने ही वाला है। आज दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से संक्रमित होने का पता चला है। आप सभी से आवेदन है कि पैनिक न करें। भारत ने इस साल 16 जनवरी से अपने नागरिकों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि ये देश के सभी नागरिकों का सामूहिक प्रयास और सामूहिक इच्छाशक्ति है कि आज भारत 141 करोड़ वैक्सीन डोज के अभूतपूर्व और बहुत मुश्किल लक्ष्य को पार कर चुका है। आज भारत की वयस्क जनसंख्या में से 61 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। इसी तरह, वयस्क जनसंख्या में से लगभग 90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है।कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ाई का अब तक का अनुभव यही बताता है कि व्यक्तिगत स्तर पर सभी दिशानिर्देशों का पालन, कोरोना से मुकाबले का बहुत बड़ा हथियार है और दूसरा हथियार है वैक्सीनेशन। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत होगी।-60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को, उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की Precaution Dose का विकल्प उनके लिए भी उपलब्ध होगा। ये भी 10 जनवरी से उपलब्ध होगा- PM-हम सबका अनुभव है कि जो कॉरोना वॉरियर्स हैं, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं, इस लड़ाई में देश को सुरक्षित रखने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। वो आज भी कोरोना के मरीजों की सेवा में अपना बहुत समय बिताते हैं: PM-इसलिए Precaution की दृष्टि से सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की Precaution Dose भी प्रारंभ की जाएगी। इसकी शुरुआत 2022 में, 10 जनवरी, सोमवार के दिन से की जाएगी: PM-15 साल से 18 साल की आयु के बीच के जो बच्चे हैं, अब उनके लिए देश में वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा। 2022 में, 3 जनवरी को, सोमवार के दिन से इसकी शुरुआत की जाएगी: PM- कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ाई का अब तक का अनुभव यही बताता है कि व्यक्तिगत स्तर पर सभी दिशानिर्देशों का पालन, कोरोना से मुकाबले का बहुत बड़ा हथियार है और दूसरा हथियार है वैक्सिनेशन: PM-भारत में भी कई लोगों के ओमीक्रॉन से संक्रमित होने का पता चला है। मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि panic नहीं करें सावधान और सतर्क रहें। मास्क और हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर पर धुलना, इन बातों को याद रखें:PM-भारत ने इस साल 16 जनवरी से अपने नागरिकों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया था। ये देश के सभी नागरिकों का सामूहिक प्रयास और सामूहिक इच्छाशक्ति है कि आज भारत 141 करोड़ वैक्सीन डोज के अभूतपूर्व और बहुत मुश्किल लक्ष्य को पार कर चुका है: PM- आज भारत की वयस्क जनसंख्या में से 61 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। इसी तरह, वयस्क जनसंख्या में से लगभग 90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है: PM
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 84वीं कडी होगी।प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा था कि इस माह का मन की बात कार्यक्रम, इस वर्ष का अंतिम कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के लिए उन्हें अनेक सुझाव और विचार मिल रहे हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों और जमीनी स्तर पर बदलाव लाने के लिए काम कर रहे लोगों के बारे में है।कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित होगा। यह आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज ऑन ए आई आर मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध रहेगा। आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनल पर भी यह सीधा प्रसारित होगा।
- नई दिल्ली। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 141 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड रोधी टीके लगाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में 66 लाख नौ हजार से अधिक टीके लगाये गये और इसी दौरान सात हजार 286 रोगी ठीक हुए। स्वस्थ होने की दर 98.4 प्रतिशत है। अब तक तीन करोड़ 42 लाख 23 हजार से ज्यादा मरीज कोविड से ठीक हो चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 7 हजार 189 नए कोविड मामले दर्ज किए गये। इस समय देश में लगभग 77 हजार रोगियों का इलाज चल रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि अब तक 67 करोड़ 10 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है।
- नई दिल्ली। केन्द्र ने कोविड के बढ़ते संक्रमण, नये वेरिएंट ओमीक्रॉन के बढते मरीजों और टीकाकरण की धीमी गति वाले दस राज्यों में केन्द्रीय दल तैनात किये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ये दल केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड और पंजाब भेजे गये हैं। ये दल इन राज्यों में तीन से पांच दिन तक रहेंगे और कोविड प्रबंधन के लिए राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ काम करेंगे।ये दल विशेष रूप से संक्रमित लोगों का पता लगाने, निगरानी और कंटेनमेंट क्षेत्र के बारे में ध्यान देंगे। इसके अलावा कोविड जांच के साथ साथ जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए पर्याप्त नमूनों को भेजने पर भी ध्यान देंगे। ये दल कोविड दिशा निर्देशों को लागू करवाना, अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता, चिकित्सा ऑक्सीजन और वेंलिटलेटर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के बारे में भी बातचीत करेंगे। वे कोविड टीकाकरण की प्रगति का भी अवलोकन करेंगे। केन्द्रीय दल स्थिति का आकलन कर निराकरण के उपाय सुझायेंगे और सामान्य स्वास्थ्य गतिविधियों के बारे में प्रतिदिन रिपोर्ट भेजेंगे। देश में अब तक 415 ओमीक्रॉन संक्रमित लोगों का पता चला है। इनमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 108, दिल्ली में 79 और गुजरात से 43 मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब तक 115 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।
- आज से अगली तीन दिन हल्की बारिश की संभावना...भोपाल। पाकिस्तान से आने वाली नमी भरी हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश में ठंड से काफी राहत मिल गई है। सिर्फ भोपाल और दतिया में रात का तापमान कुछ नीचे आया है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के नीचे आ गया, जबकि प्रदेश में अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा पचमढ़ी में रात का पारा 8 डिग्री चढ़कर 12 पर पहुंच गया। पचमढ़ी में अभी तक पारा 4 डिग्री से नीचे चल रहा था। होशंगाबाद और इंदौर में पारा 12 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चले गए हैं। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चले गए हैं।मध्यप्रदेश में सोमवार से हल्की बारिश की संभावना है। यह लगातार तीन दिन तक हो सकती है। प्रदेश में रविवार के बाद तीन दिन तक हल्की बारिश होगी। इस सिस्टम का असर पूरे प्रदेश में रहेगा। सबसे ज्यादा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में देखने को मिलेगा। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है।
- मुंबई। जनवरी 2022 से मुंबई में वाटर टैक्सी सर्विस शुरू होने जा रही है। इसका संचालन मुंबई से नवी मुंबई के बीच होगा। इसके शुरू होने से दोनों शहरों के बीच की दूरी और समय में 75फीसदी की कटौती हो जाएगी। यानी आप सिर्फ 15 मिनट में मुंबई से नवी मुंबई पहुंच सकते हैं। पहले यह वाटर वे सर्विस मार्च 2021 में शुरू होने वाली थी, परंतु संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए इसे उस समय शुरू नहीं किया जा सका।मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड और सिडको द्वारा संयुक्त रूप से संचालित इस वाटर टैक्सी सेवा का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इसी दौरान पीएम मुंबई पोर्ट ट्रस्ट में एक रासायनिक टर्मिनल का भी उद्घाटन करेंगे। इस टैक्सी सेवा को संचालित करने का लाइसेंस दो निजी कंपनियों-इन्फिनिटी हार्बर सर्विसेज एलएलपी और वेस्ट कोस्ट मरीन को सौंपा गया है।वाटर टैक्सी मुंबई से एलिफेंटा और जेएनपीटी तक 15 मिनट में और मुंबई से बेलापुर, नेरुल, वाशी और रीवास तक लगभग 25-30 मिनट में यात्रा करेगी। इसका रूट मझगांव के डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल से शुरू होकर बेलापुर, नेरुल, वाशी, ऐरोली, रीवास (अलीबाग के पास), जेएनपीटी, करंजदे और मझगांव में इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल के एलीफेंटा गुफाओं पर समाप्त होगा।
- शादी के बाद प्रेमी से करवाई पति की हत्या...!भोपाल। मध्यप्रदेश में चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सांपो गांव में 21 दिसंबर की रात विकास कुमार की गर्दन रेत कर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि हत्या की मास्टरमाइंड विकास की पत्नी ही निकली। आरोपी महिला का अपने मायके में प्रेम प्रसंग था। यह जानकारी विकास को हो चुकी थी।जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि शादी के 6 माह बाद महिला ने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके लिए घटना वाली रात पति को जबरन ये कहते हुए घर से बाहर जाने की बात कही कि मेरे रिश्तेदार की बाइक खराब हो गई है और आप रिंच लेकर वहां जाइए। पति नहीं जाना चाहता था पर पत्नी ने उसे जबरदस्ती भेजा। पति के वहां पहुंचते ही महिला के प्रेमी और उसके साथी ने उसकी गर्दन रेत कर हत्या कर दी।पुलिस ने इस मर्डर केस में विकास की पत्नी आरोपी काजल, उसके प्रेमी आरोपी रंजन व उसके दोस्त आरोपी लड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शक के आधार पर महिला को हत्या के अगले ही दिन हिरासत में ले लिया था। शनिवार को पुलिस ने इस हत्याकांड से पर्दा उठा दिया है।जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी रंजन द्वारा बताया गया कि हत्या की साजिश मर्डर के दो दिन पूर्व रची गई थी। साथ ही हत्या कि वजह बताई गई कि विकास को आरोपी काजल के प्रेम प्रसंग की बात पता चल चुकी थी और वो अपनी पत्नी की हत्या करना चाह रहा था। पर इससे पहले ही आरोपी काजल ने उसका काम तमाम करवा दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बीते 10 दिसंबर को विक्की अपनी पत्नी आरोपी काजल को गौना कराकर घर लाया था।
- नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग पर शुक्रवार रात एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि दनकौर कोतवाली क्षेत्र के कनरसा गांव निवासी सोमदत्त और प्रदीप दोनों सगे भाई हैं। बीती रात दोनों भाई बाइक से बिलासपुर से किसी काम के चलते अपने घर को लौट रहे थे। इसी दौरान यूपी के बिलासपुर कस्बे के बाहर सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों दोनों को मृत घोषित कर दिया।
- भोपाल। मध्यप्रदेश के निपानिया बैजनाथ गांव में घर में मिली खून से सनी लाश के मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या की वजह बना जीजा-साली के बीच अफेयर। साली की शादी के बाद पहली रात ही जीजा ने साली के पति को कॉल कर उससे दूर रहने के लिए धमकाया था। उसी रात साली के पति ने ठान लिया था कि उसकी हत्या कर देगा। आरोपी ने अपने आरोपी चचेरे भाई के साथ गुप्ती से गोद दिया था। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।एसपी राकेश कुमार सगर ने बताया कि 1 दिसंबर की रात निपानिया बैजनाथ गांव के रहने वाले 44 साल के नूर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। आरोपियों का सुराग नहीं मिलने पर आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर टीम बनाई। जांच में पता चला कि नूर ने तीन शादियां की थी। तीसरी शादी उसने गंगापुर की रानी पिता वकील खां से की थी। वह पत्नी और चार बच्चों के साथ करीब चार साल से ससुराल में रहने आ गया था। कुछ समय बाद ही वह अपने गांव निपानिया बैजनाथ रहने गया था।एसपी राकेश कुमार सगर ने बताया कि ससुराल में रहते हुए नूर का साली से अफेयर हो गया। नवंबर 2020 में साली की शादी 22 साल के आरोपी सोहेल से हुई थी। साली ससुराल पहुंची तो पहली रात ही नूर ने आरोपी सोहेल को कॉल किया और धमकाया कि तेरी पत्नी को मैंने रख रखा है। तू उससे दूरी बनाकर रखना, नहीं तो ठीक नहीं होगा। इससे गुस्साए आरोपी सोहेल ने उसी रात नूर को रास्ते से हटाने का ठन लिया था। पुलिस को पता चला कि 30 नवंबर को आरोपी सोहेल बाइक से नूर मोहम्मद के गांव आया था।एसपी राकेश कुमार सगर ने बताया कि वारदात के दिन मृतक की पत्नी एक कार्यक्रम में गंगापुर गांव गई हुई थी। 30 नवंबर को आरोपी सोहेल भी गंगापुर पहुंचा, जहां उसे नूर नजर नहीं आया। आरोपी सोहेल यहां से अपने 22 साल के चचेरे भाई आरोपी जाफर के साथ निपानिया बैजनाथ पहुंचा। यहां नूर को अकेला पाकर उन्होंने गुप्ती से उसे गोद दिया। हत्या कर लौटते समय गुप्ती को रास्ते में पुलिया के नीचे फेंक दिया था। बड़ौद पहुंचकर वे सबसे पहले अपने गैराज पहुंचे। यहां बाइक खड़ी कर खून से सने कपड़ों को जला दिया। पुलिस ने जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
- होशंगाबाद। होशंगाबाद रेलवे स्टेशन के पास बालागंज रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा होने से बचा। शुक्रवार देर शाम रेलवे क्रॉसिंग पर पिकअप गाड़ी रेलवे फाटक तोड़कर ट्रैक पर पलट गई। पिकअप में रखा बड़ा जनरेटर भी ट्रैक पर पलट गया। तत्काल भोपाल से आने वाली पंजाब मेल ट्रेन को होशंगाबाद से पहले बुदनी में रोका गया। करीब आधा घंटे ट्रैक पर आवाजाही बंद रही। ट्रैक्टर की मदद से पिकअप और जनरेटर को निकाला गया। इसके बाद इमरजेंसी गेट लगाकर ट्रेनों को निकाला गया।हादसे की वजह से फिरोजपुर एलटीटी पंजाब मेल, जनशताब्दी और राजगढ़ हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन करीब आधा घंटे प्रभावित हुईं। पिकअप का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। होशंगाबाद आरपीएफ ने मौके पहुंचकर पिकअप जब्त की। गाड़ी चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 107,174 के तहत केस दर्ज किया।
- आज से अगली तीन दिन हल्की बारिश की संभावना...भोपाल। पाकिस्तान से आने वाली नमी भरी हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश में ठंड से काफी राहत मिल गई है। सिर्फ भोपाल और दतिया में रात का तापमान कुछ नीचे आया है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के नीचे आ गया, जबकि प्रदेश में अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा पचमढ़ी में रात का पारा 8 डिग्री चढ़कर 12 पर पहुंच गया। पचमढ़ी में अभी तक पारा 4 डिग्री से नीचे चल रहा था। होशंगाबाद और इंदौर में पारा 12 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चले गए हैं। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चले गए हैं।मध्यप्रदेश में सोमवार से हल्की बारिश की संभावना है। यह लगातार तीन दिन तक हो सकती है। प्रदेश में रविवार के बाद तीन दिन तक हल्की बारिश होगी। इस सिस्टम का असर पूरे प्रदेश में रहेगा। सबसे ज्यादा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में देखने को मिलेगा। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है।
- आगरा (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को बदमाश एक एटीएम को गाड़ी में रखकर ले गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । घटना की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी जिसके बाद ताजगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एटीएम बिना फाउंडेशन बनाए रख दिया गया था और एटीएम कक्ष में मशीन के अलावा कहीं भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश पुलिस से पहुंचने से ही एटीएम को गाड़ी में लोड करके भाग गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एटीएम में 8.30 लाख रुपये थे। वहीं क्षेत्राधिकारी सदर राजीव कुमार का कहना है कि बदमाशों का सुराग तलाशने की कोशिश की जा रही है।
- नयी दिल्ली। केंद्र ने भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों में लगातार वृद्धि के मद्देनजर बृहस्पतिवार को उन राज्यों को संवेदनशील आबादी की रक्षा के लिए कोविड टीकाकरण को तेजी से बढ़ाने की सलाह दी जहां अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्क रहने और मामले की सकारात्मकता, दोहरीकरण दर और नए मामलों के समूह की निगरानी करने और क्रिसमस तथा नए साल से पहले स्थानीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करने की सलाह दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने टीकाकरण की प्रगति के साथ-साथ कोविड-19 और ओमीक्रोन स्वरूप से निपटने के लिए राज्यों की सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की ऑनलाइन तरीके से समीक्षा करते हुए, राज्यों को सलाह दी कि महामारी का मुकाबला करने के लिए अपनी तैयारियों को पूरा रखें। बयान में कहा गया है कि उन्होंने दोहराया कि स्थानीय निरूद्ध क्षेत्र जैसे उपायों को तब लागू किया जाना चाहिए जब या तो जांच संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक हो जाए या 40 प्रतिशत से अधिक ऑक्सीजन युक्त बिस्तर मरीजों से भर जायें। भूषण ने कहा, ‘‘हालांकि, स्थानीय स्थिति और घनत्व जैसी जनसंख्या विशेषताओं के आधार पर और ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इन सीमाओं तक पहुंचने से पहले ही रोकथाम के उपाय कर सकते हैं और प्रतिबंध लगा सकते हैं।'' राज्यों को सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रतिबंध को न्यूनतम 14 दिनों के लिए लागू किया जाना चाहिए। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि ओमीक्रोन स्वरूप के कारण होने वाले संक्रमण के लक्षण सामान्य सर्दी जैसे होते हैं। टीकाकरण के बारे में, राज्यों को सलाह दी गई है कि वे पहली और दूसरी खुराक के छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का 100 प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें और उन जिलों पर विशेष ध्यान दें जहां पहली और दूसरी खुराक कवरेज राष्ट्रीय औसत से कम है। भूषण ने बैठक में कहा कि अगले कुछ महीनों में जिन राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उन्हें विशेष रूप से कम कवरेज वाले जिलों में टीकाकरण में तेजी लाने की जरूरत है। रोकथाम रणनीतियों पर, राज्यों को सलाह दी गई है कि वे रात्रि कर्फ्यू लागू करें, बड़ी सभाओं का सख्त नियमन सुनिश्चित करें और कोविड मामलों के नए समूह सामने आने पर ‘निरूद्ध क्षेत्र' को तुरंत अधिसूचित करें।
- मुंबई। मलयालम अभिनेता तोविनो थॉमस ने कहा कि उनकी अगली फिल्म ‘मिन्नल मुरली' केरल के कराकुलम के एक आम इंसान की कहानी है जिसके पास एक दिन दिव्य शक्तियां आ जाती हैं लेकिन वह हॉलीवुड फिल्मों के सुपरहीरो की तरह ऊंची-ऊंची इमारतों पर उड़ने नहीं लगता है। थॉमस ने कहा कि बासिल जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक स्थानीय सुपरहीरो की कहानी है, जो पारंपरिक कहानी की तरह अगले ही दिन खलनायकों से नहीं लड़ता है। थॉमस ने बताया, ‘ ‘हम एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे जो दुनिया भर के सुपरहीरो फिल्म के प्रशंसकों समेत ऐसे आम दर्शकों को भी पसंद आए जिन्होंने ऐसी कम ही फिल्में देखी हैं। मैंने इसके लिए अपने अभिभावकों के बारे में सोचा जो ‘स्पाइडर मैन' जैसी फिल्में नहीं देखते हैं।'' उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी एक आम इंसान की है, जिसके पास दिव्य शक्तियां आ जाती हैं लेकिन वह तुरंत दुनिया बचाने की मुहिम पर नहीं निकल जाता है। वह अपनी शक्तियों के साथ प्रयोग करता है। फिल्म में उसे दीवार तोड़ते, पंखे से लटकने समेत इस तरह की अन्य गतिविधियां करते दिखाया गया है। ‘मिन्नल मुरली' में थॉमस सुपरहीरो जैसन की भूमिका में हैं, जो आकाशीय बिजली की चपेट में आता है और दिव्य शक्तियां उसमें समाहित हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि यह हॉलीवुड के सुपरहीरो की नकल नहीं है। इसका सुपरहीरो धोती और चप्पल पहनता है। यह फिल्म शुक्रवार को ऑनलाइन प्रसारण मंच नेटफ्लिक्स पर मलयालम के साथ ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में डबिंग के साथ रिलीज होगी।
- प्रतापगढ़ (उप्र) ।जिला मुख्यालय से साठ किलोमीटर दूर थाना बाघराय अंतर्गत भिटारा गाँव के निकट एक खड़े ट्रक में अनियंत्रित कार के टकरा जाने से दो व्यक्तियों कि मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गयाl थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतकों कि पहचान अदनान (24), कयामत उल्ला (25) के रूप में हुई है जबकि घायल युवक का नाम गुलफाम अहमद है। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात तीनों युवक कार द्वारा प्रतापगढ़ शहर से अपने घर लाल गोपालगंज, प्रयागराज लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वे जैसे ही भिटारा गांव के निकट पहुंचे उनकी अनियंत्रित कार एक ख़डे ट्रक से टकरा गई जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि तीनों व्यक्तियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने अदनान और कयामत उल्ला को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि गुलफाम की स्थिति गंभीर होने के चलते उसे प्रयागराज भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
- कोलकाता। कोलकाता नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फरहाद हकीम को नेता चुन लिया और इसके साथ ही उनके नगर का अगला महापौर बनने का रास्ता साफ हो गया। वह अगले सप्ताह शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में परिवहन एवं आवास मामलों के मंत्री हकीम कोलकाता के 39वें महापौर होंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोलकाता नगर निगम के प्रदर्शन की हर छह महीने में समीक्षा की जाएगी और जो लोग उम्मीद के मुताबिक काम नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के वार्ड संख्या 82 से चुनाव जीतने वाले हकीम शहर के पूर्व महापौर रहे हैं और 2020 में पहले बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें नगर निगम का प्रशासक नियुक्त किया गया था, लेकिन महामारी के कारण चुनाव नहीं हो सके। हकीम कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं। शहर के पहले मुस्लिम महापौर हकीम ने कहा, ‘‘मैं ममता बनर्जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे फिर से कोलकाता के लोगों की सेवा करने का मौका दिया... महापौर पद की शपथ लेने के बाद मैं घोषणापत्र को लागू करने की दिशा में काम करूंगा।'' शोभन चटर्जी के अचानक इस्तीफा देने के बाद दिसंबर 2018 में हकीम को कोलकाता का महापौर बनाया गया था। वहीं, वार्ड संख्या 88 से फिर से पार्षद चुनी गईं दक्षिण कोलकाता लोकसभा सीट से सांसद माला रॉय को केएमसी का अध्यक्ष बनाया गया। वह पूर्व के कार्यकाल में भी नगर निगम की अध्यक्ष थीं। वार्ड संख्या 11 से पार्षद बने काशीपुर-बेलगछिया से विधायक अतिन घोष को फिर नगर निगम का उप महापौर चुना गया है। ममता बनर्जी ने यहां तृणमूल कांग्रेस की बैठक में सभी नामों की घोषणा की। उन्होंने 13 महापौर परिषद सदस्य (मेयर-इन-काउंसिल) के नामों की भी घोषणा की। केएमसी के लिए रविवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन वार्ड में जीत दर्ज की, जबकि वाम मोर्चा और कांग्रेस को दो-दो वार्ड में जीत मिली। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी चुनाव जीते। नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए।
- जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक जीप से टक्कर लगने से बाइक सवार दो सगे भाइयों सहित तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। थानाधिकारी भूताराम ने बताया कि गंगाला के पास चौहटन की ओर जा रही एक तेजगति अनियंत्रित जीप ने विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को टक्कर मारी दी जिससे बाइक सवार दो सगे भाइयों देराजराम और खतराराम और एक अन्य वीराराम की मौत हो गई।


























.jpeg)

