साली की शादी की रात उसके पति से जीजा ने क्या कहा...! और फिर...!
भोपाल। मध्यप्रदेश के निपानिया बैजनाथ गांव में घर में मिली खून से सनी लाश के मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या की वजह बना जीजा-साली के बीच अफेयर। साली की शादी के बाद पहली रात ही जीजा ने साली के पति को कॉल कर उससे दूर रहने के लिए धमकाया था। उसी रात साली के पति ने ठान लिया था कि उसकी हत्या कर देगा। आरोपी ने अपने आरोपी चचेरे भाई के साथ गुप्ती से गोद दिया था। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी राकेश कुमार सगर ने बताया कि 1 दिसंबर की रात निपानिया बैजनाथ गांव के रहने वाले 44 साल के नूर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। आरोपियों का सुराग नहीं मिलने पर आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर टीम बनाई। जांच में पता चला कि नूर ने तीन शादियां की थी। तीसरी शादी उसने गंगापुर की रानी पिता वकील खां से की थी। वह पत्नी और चार बच्चों के साथ करीब चार साल से ससुराल में रहने आ गया था। कुछ समय बाद ही वह अपने गांव निपानिया बैजनाथ रहने गया था।
एसपी राकेश कुमार सगर ने बताया कि ससुराल में रहते हुए नूर का साली से अफेयर हो गया। नवंबर 2020 में साली की शादी 22 साल के आरोपी सोहेल से हुई थी। साली ससुराल पहुंची तो पहली रात ही नूर ने आरोपी सोहेल को कॉल किया और धमकाया कि तेरी पत्नी को मैंने रख रखा है। तू उससे दूरी बनाकर रखना, नहीं तो ठीक नहीं होगा। इससे गुस्साए आरोपी सोहेल ने उसी रात नूर को रास्ते से हटाने का ठन लिया था। पुलिस को पता चला कि 30 नवंबर को आरोपी सोहेल बाइक से नूर मोहम्मद के गांव आया था।
एसपी राकेश कुमार सगर ने बताया कि वारदात के दिन मृतक की पत्नी एक कार्यक्रम में गंगापुर गांव गई हुई थी। 30 नवंबर को आरोपी सोहेल भी गंगापुर पहुंचा, जहां उसे नूर नजर नहीं आया। आरोपी सोहेल यहां से अपने 22 साल के चचेरे भाई आरोपी जाफर के साथ निपानिया बैजनाथ पहुंचा। यहां नूर को अकेला पाकर उन्होंने गुप्ती से उसे गोद दिया। हत्या कर लौटते समय गुप्ती को रास्ते में पुलिया के नीचे फेंक दिया था। बड़ौद पहुंचकर वे सबसे पहले अपने गैराज पहुंचे। यहां बाइक खड़ी कर खून से सने कपड़ों को जला दिया। पुलिस ने जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Leave A Comment