- Home
- खेल
- नयी दिल्ली। पिछले साल ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के बाद पहली बार रिंग में उतरी छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किलो) ने स्पेन के कास्टेलानो में चल रहे बोक्साम इंटरनेशनल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया । मैरीकॉम ने इटली की जियोर्डाना सोरेंतिनो को बंटे हुए फैसले पर हराया । अब वह अमेरिका की वर्जिनिया फुश से खेलेगी । इससे पहले ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भारतीय मुक्केबाज मनीष कौशिक (63 किग्रा) ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता मनीष ने मंगलवार की रात को स्पेन के अमारी राडुआने को 5-0 से शिकस्त देकर अंतिम आठ में जगह बनायी जिसमें उनका सामना कजाखस्तान के सुफीयुलिन जाकिर से होगा जो दो बार के एशियाई रजत पदकधारी हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता कौशिक जोर्डन में एशियाई क्वालीफायर में ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के एक साल बाद रिंग में वापसी कर रहे हैं। वह घुटने की चोट से परेशान थे।
- नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक और शतक बनाया लेकिन इस बार क्रिकेट की पिच से दूर जब वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने। कोहली एशिया-प्रशांत क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति हैं।आईसीसी ने ट्वीट किया, ''विराट कोहली- इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर का आंकड़ा छूने वाले पहले क्रिकेट स्टार।'' कोहली इंस्टाग्राम में सर्वाधिक फॉलोअर वाले खिलाडिय़ों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 26 करोड़ 50 लाख फॉलोअर के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद अर्जेन्टीना के फुटबॉल कप्तान और एफसी बार्सीलोना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेस्सी और ब्राजील के नेमार का नंबर आता है जो क्रमश: 18 करोड़ 60 लाख और 14 करोड़ 70 लाख फॉलोअर के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 27 और एकदिवसीय क्रिकेट में 43 शतक दर्ज हैं। कोहली दो साल से अधिक समय से भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं।
- दोहा। सानिया मिर्जा ने डब्ल्यूटीए सर्किट में जीत के साथ वापसी की जब उन्होंने और स्लोवाकिया की उनकी जोड़ीदार आंद्रेजा क्लेपैक ने नादिया किचेनोक और ल्युडमाइला किचेनोक की युक्रेन की जोड़ी को हराकर यहां कतर टोटल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।भारत और स्लोवेनिया की जोड़ी ने सोमवार रात डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट के पहले दौर में नादिया और ल्युडमाइला की जोड़ी को 6-4 6-7 10-5 से हराया। सानिया का 12 महीने में यह पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला था। वह पिछली बार फरवरी 2020 में दोहा ओपन में ही खेली थी जिसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में टेनिस प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं की जा रही थीं।सानिया मातृत्व अवकाश के बाद जब प्रतिस्पर्धी टेनिस में लौटी थी तो उन्होंने नादिया के साथ ही जोड़ी बनाई थी और पिछले साल जनवरी में होबार्ट ओपन का खिताब जीता था। सानिया और आंद्रेजा ने हालांकि पहले सेट के शुरू में ही अपनी सर्विस गंवाई जिससे यह जोड़ी 0-3 से पिछड़ गई। चौथे गेम में भी यह जोड़ी अपनी सर्विस गंवाने के कगार पर थी लेकिन स्कोर 1-3 करने में सफल रही। भारत और स्लोवेनिया की जोड़ी ने सातवें गेम में किचेनोक बहनों की सर्विस तोड़कर वापसी की और स्कोर 4-4 किया। नौवें गेम में युक्रेन की जोड़ी की सर्विस तोडऩे और फिर अपनी सर्विस बचाकर सानिया और आंद्रेजा ने पहला सेट जीता। युक्रेन की जोड़ी ने दूसरे सेट में सानिया और आंद्रेजा की सर्विस तोड़कर 3-1 की बढ़त बनाई। भारत और स्लोवेनिया की जोड़ी ने सेट को टाईब्रेकर तक खींचा लेकिन हार गईं। सुपर टाईब्रेकर में सानिया और आंद्रेजा छाई रही। इस जोड़ी को 5-1 की बढ़त बनाने के बाद मुकाबला जीतने में अधिक परेशानी नहीं हुई।
- अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को यहां एक अस्पताल में कोविड-19 का टीका लगवाया। शास्त्री ने सहयोग और समर्थन के लिए अपोलो अस्पताल के स्टाफ को धन्यवाद दिया। वह 58 बरस के हैं।इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ट्वीट किया, ''कोविड-19 टीके की पहली डोज लग गई। चिकित्सा पेशेवरों और वैज्ञानिकों को धन्यवाद जिन्होंने महामारी के खिलाफ भारतीय झंडा बुलंद किया।''भारत में सोमवार से दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई जिसमें इसके दायरे को बढ़ाते हुए वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीडि़त 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी टीके लगाए जा रहे हैं। शास्त्री ने लिखा, ''कांताबेन और उनकी टीम ने अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण के दौरान जो पेशेवरपन दिखाया उससे काफी प्रभावित हूं।'' अभी हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ के किसी अन्य सदस्य को भी टीका लगा है या नहीं। भारतीय क्रिकेट टीम यहां इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में खेल रही है।चौथा और अंतिम टेस्ट अहमदाबाद में गुरुवार से खेला जाएगा। भारत अभी श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है।
- इंदौर। महाराष्ट्र की सयाली वानी ने हरियाणा की सुहाना सैनी को 4-3 से हराकर 82वीं कैडेट एवं सब जूनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीता। शीर्ष वरीय सुहाना सब जूनियर फाइनल में 3-2 (11-6, 8-11, 11-5, 9-11, 11-5, 11-9) से आगे चल रही थी लेकिन अगले दोनों गेम गंवाकर मुकाबला हार गईं। कैडेट लड़कियों के फाइनल में एम हंसिनी ने तमिलनाडु की अनन्या मुरलीधरन को 4-2 (11-6, 8-11, 11-5, 9-11, 11-5, 11-9) से हराया।
- नयी दिल्ली। भारतीय पैरा तीरंदाज राकेश कुमार ने दुबई में फाजा विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में कंपाउंड व्यक्तिगत जबकि हरविंदर सिंह और पूजा की जोड़ी ने रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। राकेश ने फाइनल में हमवतन श्याम सुंदर को 143-135 से हराया जबकि सेमीफाइनल में उन्होंने तुर्की के अज्ञान को 143-138 से शिकस्त दी। हरविंदर और पूजा ने फाइनल में तुर्की की दुनिया की नंबर एक जोड़ी को हराया। श्याम सुंदर और ज्योति बालियान ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता। इन दोनों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी रजत पदक जीते। इस प्रतियोगिता के साथ एक साल बाद पैरा तीरंदाजी की वापसी हो रही है। प्रतियोगिता में 11 देशों के 70 तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा और वरिष्ठ अधिकारी वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को यहां एक कार्यक्रम में तीरंदाजों को सम्मानित किया। मुंडा ने उम्मीद जतायी कि भारतीय तीरंदाज इस साल तोक्यो में होने वाले पैरालंपिक में भी पदक जीतने में सफल रहेंगे। इस अवसर पर दिग्गज निशानेबाज लिंबा राम ने तीरंदाजों को आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया।
- क्रेफेल्ड (जर्मनी)। युवा खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद के एक मिनट के अंदर किये गये दो गोल के साथ पूरी टीम की शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय हॉकी टीम ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी करते हुए रविवार को यहां जर्मनी को 6-1 से करारी शिकस्त दी। भारत के लिए विवेक (27वें और 28वें मिनट) के अलावा, नीलकांत शर्मा (13 वें मिनट), ललित कुमार उपाध्याय (41 वें मिनट), आकाशदीप सिंह (42 वें मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (47 वें मिनट) ने गोल किये। लंबे समय के बाद मैदान पर उतरी भारतीय टीम शुरू से आक्रामक खेल का सहारा लेकर अपने इरादे जाहिर कर दिये थे जिससे जर्मनी की टीम दबाव में आ गयी। भारत को आक्रामक खेल का फायदा पहले क्वार्टर के 13वें मिनट में मिला जब नीलकांत शर्मा ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल कर टीम का खाता खोला। इसके अगले ही मिनट में हालांकि जर्मनी के कांटेस्टाइन स्टैब ने बराबरी का गोल दाग दिया।दूसरे क्वार्टर की शुरुआत मेजबानों ने भारत पर दबाव बनाने के साथ लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। भारतीय टीम ने हालांकि इसका शानदार बचाव करते हुए जवाबी हमला किया जिससे मिडफील्डर विवेक ने 27वें और 28वें मिनट में दो गोल दागे। जर्मनी ने तीसरे क्वार्टर में भी भारत पर दबाव बनाये रखा और टीम ने छह पेनल्टी कार्नर हासिल किये। कप्तान और गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने हांलाकि जर्मनी को गोल नहीं करने दिया। रक्षापंत्ति की शानदार खेल के बाद भारतीय अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों ललित और आकाशदीप ने 41वें और 42वें मिनट में दो गोल कर विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज टीम का मैच में प्रभुत्व बना दिया। आखिरी क्वार्टर में मैच के 47 मिनट में भारतीय टीम पेनल्टी कार्नर हासिल करने में सफल रही और इस बार हरमनप्रीत ने कोई गलती नहीं कि जिससे टीम की बढ़त 6-1 की हो गयी। मैच के बाद कप्तान श्रीजेश ने कहा, इतने लंबे समय के बाद खेलना बिल्कुल रोमांचकारी था। कोच ने हमें खेल का लुत्फ उठाने की सलाह दी थी और हमने ऐसा ही किया।
- छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से 11 हजार 797 धावकों ने कराया था पंजीयनहैदराबाद के अनीब थापा रहे पहले स्थान परमहिला वर्ग में उत्तरप्रदेश की रीनू रही अव्वल, तामसी सिंह ने प्राप्त किया दूसरा स्थानसांसद दीपक बैज ने विजेताओं को किया पुरस्कृतरायपुर/ अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन में आज हजारों धावकों ने दौड़ लगाई। मैराथन दौड़ सबेरे 6.30 बजे जिला मुख्यालय नारायणपुर के उच्चतर माध्यमिक विधालय मैदान से शुरू हुई। इस मैराथन दौड़ के लिए छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों के 11 हजार 797 धावकों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था। बस्तर सांसद श्री दीपक बैज ने अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के तीसरे आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, भिलाई नगर विधायक श्री देवेन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल, कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेन्द्र, कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, बस्तर आईजी श्री पी.सुंदरराज, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव एनएमडीसी और भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारीगण और अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के ब्रांड एम्बेस्डर श्री अनुज शर्मा और अनुराग शर्मा एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।सांसद श्री बैज और मुख्य अतिथियों ने सभी विजयी धावकों को पुरस्कृत किया और अपनी शुभकामनाएं दी। पहले स्थान प्राप्त विजेताओं को मैडल और 1 लाख 61 हजार रूपए की नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। द्वितीय स्थान पर रहे धावक को 61 हजार रूपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 31 हजार रूपए की नकद राशि और मैडल से पुरस्कृत किया गया। मैराथन दौड में 10 स्थान प्राप्त करने वालों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही नारायणपुर जिले और ओरछा विकासखंड के 10 पुरूष वर्ग और 10 महिला वर्ग को भी मैडल और 5-5 हजार रूपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।मैराथन दौड़ शुरू होने के पूर्व हजारों धावकों को वार्मअप कराने हेतु जुम्बा डॉस कराया गया, जिसका धावकों ने खूब आनंद लिया। मैराथन दौड़ ओरछा विकासखंड के ग्राम बासिंग में संपन्न हुई जहां विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। पुरूष वर्ग में हैदराबाद के अनीब थापा मगर ने 55 मिनट 19 सेकंड में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महाराष्ट्र के धावक श्री अंगारिया विक्रम सिंह भरत ने 55 मिनट 59 सेकण्ड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महाराष्ट्र के ही दीपक बापू 56 मिनट 39 सेकण्ड में दौड़ पूरी कर तीसरे स्थान पर रहे।महिला वर्ग में अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन वर्ष 2020 में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली उत्तर प्रदेश की धाविका कुमारी रीनू ने इस मैराथन में 1 घंटा 7 मिनट 16 सेकेन्ड में दौड़ पूरी कर पहले स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के ही धाविका कुमारी तामसी सिंह ने 1 घंटा 7 मिनट 58 सेकण्ड में दौड़ पूरी कर द्वितीय स्थान पर रही। तीसरा स्थान महाराष्ट्र की कुमारी ज्योति जे चौहान ने प्रापत किया। इन्होंने दौड़ 1 घंटा 8 मिनट 42 सेकण्ड में पूरी की।
- एडीलेड। फ्रेंच ओपन चैंपियन इगा स्वियाटेक ने शनिवार को यहां मेमोरियल ड्राइव पर बेलिंडा बेनसिच को 6-2, 6-2 से हराकर एडीलेड इंटरनेशल टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीत लिया। पोलैंड की 19 साल की खिलाड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया और सिर्फ 22 गेम हारी। स्वियाटेक पहले सेट में जब 3-2 से आगे थी तब उन्होंने बेनसिच की सर्विस तोड़ी जब स्विट्जरलैंड की खिलाड़ी ने तीन डबल फॉल्ट किए। पोलैंड की खिलाड़ी को इसके बाद मैच जीतने के लिए अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा।
- काहिरा। भारत के मैराज अहमद खान, अंगद वीर सिंह बाजवा और गुरजोत खांगुरा ने यहां आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में पुरूषों की स्कीट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता । भारतीय टीम ने कजाखस्तान के डेविड पोचिवालोव, एडुअर्ड येचशेंको और अलेक्जेंडर एम की टीम को 6 . 2 से हराया । भारतीय तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन दौर में 491 का स्कोर किया । इसमें सात दौर में प्रत्येक दौर में 25 निशाने लगाने थे । भारतीय टीम फाइनल में भी पहुंच जाती लेकिन शूटआफ में रूस से 6 . 5 से हार गई । रूस ने चेक गणराज्य को 6 . 0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता । भारतीय महिला टीम भी कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंची लेकिन कजाखस्तान से 4 . 6 से हार गई । भारतीय टीम में गनीमत सेखों, परिनाज धालीवाल और कार्तिकी सिंह शेखावत शामिल थे । रूस ने महिला वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीता जबकि चेक गणराज्य को रजत पदक मिला । इससे पहले भारतीय निशानेबाज गुरजोत व्यक्तिगत स्कीट स्पर्धा में मामूली अंतर से फाइनल में प्रवेश से चूक गए । उन्होंने आखिरी क्वालीफिकेशन दौर में 24 और 25 का स्कोर किया और दसवें स्थान पर रहे ।
- नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट (डे-नाइट) मैच में अपना 400वां विकेट पूरा करने करने वाले टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वे अकस्मात ही क्रिकेटर बन गए। अश्विन ने अपन टीवी साक्षात्कार में कहा, 'मैं अकस्मात ही क्रिकेटर बना। मैं असल में क्रिकेट को चाहने वालों में शामिल था जो क्रिकेटर बन गया। मैं यहां अपना सपना जी रहा हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भारत की तरफ से खेलूंगा।'अश्विन ने कहा, 'मैच समाप्त होने के बाद और अगर मैंने जीत में योगदान दिया तो मैं सोचता था कि मुझ पर ईश्वर की कृपा है, लेकिन कोविड के समय में मुझे अहसास हुआ कि मैं कितना भाग्यशाली हूं जो मुझे भारत की तरफ से खेलने का मौका मिला।' उन्होंने कहा, 'यहां तक कि जब मैं आईपीएल से वापस आया तो मैंने नहीं सोचा था कि मैं ऑस्ट्रेलिया में खेलूंगा और इसलिए मैं कहता हूं सब कुछ उपहार है। जिस खेल को मैंने चाहा उसने मुझे वापस बहुत कुछ दिया।'अश्विन ने कहा कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान व्यक्तिगत प्रदर्शन के कई वीडियो देखे, जिससे उनकी खेल के प्रति अपनी समझ बेहतर हुई। उन्होंने कहा, 'मैं पहले भी काफी फुटेज देखा करता था लेकिन इस बार मेरी खेल के प्रति समझ बेहतर हुई। लॉकडाउन के दौरान मैंने पूर्व के कई मैच देखे विशेषकर सचिन की चेपॉक में खेली गई पारी और अन्य मैच।'दरअसल, अश्विन ने जोफ्रा आर्चर के रूप में 400वां विकेट लिया और बल्लेबाज ने जब डीआरएस लिया तभी उन्हें अहसास हुआ कि वह इस मुकाम पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, 'असल में उस समय जब उसने (आर्चर) डीआरएस लिया तभी मुझे अहसास हुआ कि मैंने 400वां विकेट ले लिया है। इसके बाद जब बोर्ड पर 400वां विकेट दिखाया गया, तब स्टेडियम में सभी खड़े होकर तालियां बजा रहे थे।' बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उन्हें वर्तमान समय का 'लीजेंड' करार दिया।
- नई दिल्ली। एशियाई रजत पदक विजेता दीपक कुमार (52 किलो) ने आसान जीत के साथ बुल्गारिया में चल रहे 72वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना ओलंपिक और विश्व चैम्पियन शखोबिदिन जोइरोव से होगा ।दीपक ने बुल्गारिया के दारिस्लाव वासिलेव को 5 . 0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया । वहीं एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता जोइरोव ने अमेरिका के एंथोनी हेरेरा को 5 . 0 से हराया ।पूर्व युवा विश्व चैम्पियन ज्योति गूलिया (51 किलो) और भाग्यवती कचारी (75 किलो) हालांकि महिला वर्ग में हारकर बाहर हो गई। महिला वर्ग में भारत की चुनौती बिना किसी पदक के खत्म हो गई ।पुरूष वर्ग में मनजीत सिंह (प्लस 91 किलो) भी हारकर बाहर हो गए । दो बार की विश्व चैम्पियन नाजिम काइजेबे को क्वार्टर फाइनल में हराने वाली गूलिया को रोमानिया की लाकरामियाआरा पेरिजोच ने 5 . 0 से हराया । कचारी भी इसी अंतर से अमेरिका की नाओमी ग्राहम से हार गई। मनजीत को आर्मेनिया के गुरजेन होवहानिस्यान ने मात दी ।
- मुंबई। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन पांच मार्च से रायपुर में शुरू हो रही अनअकैडेमी सड़क सुरक्षा विश्व क्रिकेट सीरिज में इंग्लैंड लीजैंड्स के कप्तान होंगे जबकि खालिद महमूद बांग्लादेश लीजैंड्स की कप्तानी करेंगे ।पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू होगार्ड, ओवैस शाह, मोंटी पनेसर, निक क्रॉम्पटन भी इंग्लैंड टीम का हिस्सा हैं ।वहीं बांग्लादेश टीम में नफीस इकबाल, अब्दुर रज्जाक और मोहम्मद रफीक भी शामिल होंगे ।इंग्लैंड लीजैंड्स टीम शुक्रवार को दोपहर में रायपुर पहुंचेगी जबकि बांग्लादेश की टीम शनिवार को पहुंचेगी । इस टी20 सीरिज का पहला सत्र 11 मार्च 2020 से खेला जाना था जो कोरोना महामारी के कारण चार मैचों के बाद रद्द हो गया ।----
- अहमदाबाद। पिछले एक दशक से अपनी बलखाती गेंदों से दुनियाभर के बल्लेबाजों को चकमा देने वाले भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गुरुवार को यहां 400 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गये। अश्विन ने जोफ्रा आर्चर का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्हें इस मुकाम पर पहुंचने के लिये इस मैच से पहले छह विकेट की जरूरत थी। अश्विन ने पहली पारी में तीन विकेट लिये थे। आर्चर को पगबाधा आउट करने से पहले उन्होंने गुरुवार को बेन स्टोक्स और ओली पोप को पवेलियन भेजा था। अश्विन टेस्ट मैचों में 400 विकेट लेने वाले दुनिया के 16वें और भारत के चौथे गेंदबाज बन गये हैं। वह छठे स्पिनर हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में 400 विकेट लिये हैं। भारत की तरफ से उनसे पहले अनिल कुंबले (619), कपिल देव (434) और हरभजन सिंह (417) इस मुकाम पर पहुंचे थे। अश्विन से पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाले स्पिनरों में मुथैया मुरलीधरन (800), शेन वार्न (708), कुंबले, रंगना हेराथ (433) और हरभजन शामिल हैं। अश्विन ने अपने 77वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की और इस तरह से मुरलीधरन (72) मैच के बाद सबसे तेज इस मुकाम पर पहुंचे। कुंबले ने अश्विन को 400 विकेट के क्लब में शामिल होने पर बधाई दी। कुंबले ने ट्वीट किया, शाबाश अश्विन। 400 विकेट पर पहुंचने पर बधाई। अभूतपूर्व। इस शानदार उपलब्धि के लिये बधाई। आगे बढ़ते रहो।
- पटियाला। भारत की स्टार धाविका हिमा दास ने एक साल से ज्यादा समय बाद अपनी पहली प्रतिस्पर्धी रेस में भाग लेते हुए यहां गुरूवार को नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान परिसर में आयोजित इंडियन ग्रां प्री 2 में महिला 200 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया। इक्कीस साल की हिमा ने 23.31 सेकेंड के समय से रेस जीती। 400 मीटर में 2018 में विश्व जूनियर चैम्पियन रहीं। हिमा ने इससे पहले केवल तीन बार (2018 में दो बार और 2019 में एक बार) ही इससे कम समय में रेस जीती हैं। हिमा अभी तक आगामी तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी हैं और उन्होंने अगस्त 2019 में अपनी अंतिम प्रतिस्पर्धी रेस में हिस्सा लिया था। कोविड-19 महामारी के बाद पूरा घरेलू कैलेंडर अस्त व्यस्त हो गया और कोई भी भारतीय एथलीट विदेश में किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सका। वहीं दुती चंद ने महिला 100 मीटर स्पर्धा 11.44 सेकेंड में जीती और उन्होंने पिछले हफ्ते पहली ग्रां प्री में हासिल किये गये 11.51 सेकेंड के समय में सुधार किया। वह 11.15 सेकेंड के मानक समय से ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीद लगाये हैं। वह अपनी रैंकिंग के आधार पर भी तोक्यो ओलंपिक में 56 शुरूआत करने वाले एथलीट के तौर पर क्वालीफाई कर सकती हैं। वह इस समय विश्व रैंकिंग में 33वें नंबर पर हैं। पुरूषों की 400 मीटर स्पर्धा में दिल्ली के अमोज जैकब ने 46 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से पहला स्थान हासिल किया। वहीं 200 मीटर स्पर्धा में अरोकिया राजीव ने मोहम्मद अनस याहिया को पछाड़कर 21.24 सेकेंड से स्वर्ण पदक जीता। केरल के एम श्रीशंकर ने लंबी कूद स्पर्धा और पुरूष शॉट पुट में तजिंदरपाल सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। भाला फेंक स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की अनु रानी ने 61.22 के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता।
- अहमदाबाद। भारत की गुरुवार को दिन रात्रि तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में इंग्लैंड पर 10 विकेट से जीत से विराट कोहली ने कप्तान के रूप में घरेलू धरती पर सर्वाधिक टेस्ट जीतने के महेंद्र सिंह धोनी के रिकार्ड को तोड़ दिया। कोहली की कप्तानी में भारत ने अपनी सरजमीं पर जो 29 टेस्ट मैच खेले हैं उनमें से 22 में उसे जीत मिली है। धोनी की अगुवाई में भारत ने घरेलू धरती पर 30 टेस्ट मैचों में 21 जीत हासिल की थी। कोहली 35 जीत के साथ पहले ही भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी की अगुवाई में भारत ने कुल 27 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की। उनके बाद सौरव गांगुली (21 जीत) और मोहम्मद अजहरूद्दीन (14 जीत) का नंबर आता है।
- नई दिल्ली। भारत घुड़सवारी टेंट पेंगिंग टूर्नामेंट के लिये 11 से 14 मार्च तक ग्रेटर नोएडा में विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी करेगा।बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय घुड़सवारी महासंघ और इक्विविंग्स स्पोट्र्स द्वारा संयुक्त रूप मिलकर किया जायेगा जो देश में इस खेल के आयोजन की निजी फर्म है। मेजबान भारत सहित सात देशों के इस टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद है जिसमें रूस, अमेरिका, बेलारूस, पाकिस्तान, सूडान और बहरीन शामिल हैं। इन सात टीमों में से शीर्ष दो टीमें विश्व कप के लिये क्वालीफाई करेंगी जो दक्षिण अफ्रीका में 2023 में होना है। विश्व कप क्वालीफायर 'द पेंटा ग्रांड 2021' का हिस्सा होगा जिसमें राष्ट्रीय घुड़सवारी टेंट पेगिंग चैम्पियनशिप, द हाफ मिलियन कप और तीन से 14 मार्च तक ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी स्पोट्र्स स्टेडियम में होने वाला 'नोएडा होर्स शो' भी शामिल है। टेंट पेगिंग को 1982 में एशिया ओलंपिक परिषद ने अधिकारिक खेल के तौर पर शामिल किया था।
- राष्ट्रपति ने दुनिया के सबसे बड़े स्पोट्र्स स्टेडियम नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन भी किया- विश्व का यह सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम सरदार वल्लभ भाई पटेल संकुल के ही अंतर्गत आता हैनई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बुधवार को अहमदाबाद, गुजरात में भारत रत्न व गुजरात की भूमि के वीर सपूत सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम से एक विशाल स्पोट्र्स एन्क्लेव का भूमि पूजन किया। साथ ही राष्ट्रपति ने दुनिया के सबसे बड़े स्पोट्र्स स्टेडियम नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन भी किया। विश्व का यह सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम सरदार वल्लभ भाई पटेल संकुल के ही अंतर्गत आता है। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू और गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी उपस्थित थे।स्टेडियम के उद्घाटन और स्पोट्र्स एन्क्लेव के भूमि पूजन के लिए राष्ट्रपति का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन भारत के खेल इतिहास का स्वर्णिम दिन है। आज राष्ट्रपति जी के कर-कमलों से लौह पुरुष भारतरत्न सरदार पटेल जी के नाम पर एक बड़े स्पोट्र्स एन्क्लेव का भूमि पूजन हुआ है। अमित शाह ने कहा कि अत्याधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम नरेन्द्र मोदी स्टेडियम होगा। इस स्टेडियम में 1.32 लाख दर्शक मैच का लुत्फ़ उठा सकेंगे। स्टेडियम में 11 पिच हैं, जो विश्व के किसी अन्य स्टेडियम में नहीं हैं। चार ड्रेसिंग रूम हैं, साथ ही कितनी भी बारिश हो, बरसात रुकने के आधे घंटे में मैच डिस्टर्ब करे बगैर आगे का खेल शुरू किया जा सकेगा। स्टेडियम में इस प्रकार की एलईडी लाइट्स लगी हैं जिनसे खिलाड़ी की परछाई पिच पर नहीं पढ़ेगी और 40 से 50त्न बिजली की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में एक हाई टेक मीडिया रूम भी बनाया गया है जो यहाँ होने वाली खेल प्रतिस्पर्धाओं को दुनिया भर तक पहुँचाएगा।श्री शाह ने कहा कि यह एक बहुत ही ऐतिहासिक स्टेडियम है और यहाँ कई रिकॉर्ड बने हैं। उन्होंने कहा कि आज पहली बार इस स्टेडियम में पिंक गेंद से मैच खेला जाएगा। श्री शाह ने कहा कि कपिल देव ने सर्वाधिक 431 विकेट लेने के रिचर्ड हेडली के रिकॉर्ड को इसी मैदान पर तोड़ा था। सुनील गावस्कर ने 10 हजार रन इसी मैदान पर बनाए थे और सचिन तेंदुलकर ने वनडे मैचों में 18 हजार रन और क्रिकेट कैरियर में अपने बीस साल इसी स्टेडियम में पूरे किए थे।केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यहाँ बनने वाला सरदार वल्लभभाई स्पोट्र्स एन्क्लेव एक महत्वकांक्षी परियोजना है। उन्होंने कहा कि 233 एकड़ भूमि में बनने वाला यह देश का सबसे बड़ा स्पोट्र्स एन्क्लेव होगा। इसमें सभी विश्व स्तरीय खेल सुविधाएँ होंगी। एन्क्लेव में नारायणपुरा में बनने वाला 18 एकड़ का एक नया स्पोट्र्स कंपलेक्स भी शामिल है। श्री शाह ने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स संकुल, नरेंद्र मोदी स्टेडियम और नारायणपुरा में बनने वाला स्पोट्र्स कंपलेक्स, यह तीनों मिलाकर किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में खेले जाने वाले सभी खेलों की पूरी व्यवस्था एक ही शहर में एक ही जगह पर उपलब्ध होगी जो अहमदाबाद के लिए गौरव की बात है। यहाँ 250 कोचेस के रहने की व्यवस्था होगी और 3,000 बच्चे एक साथ प्रशिक्षण ले सकेंगे। श्री शाह ने कहा कि चाहे कॉमन वेल्थ गेम करने हों या ओलंपिक, अहमदाबाद 6 महीने के अंदर तैयार हो जाए इस प्रकार का इंफ्रास्ट्रक्चर बनने की आज यहां शुरुआत हुई है। श्री शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब देखा हुआ उनका सपना आज साकार होने जा रहा है और अहमदाबाद भारत में स्पोर्ट सिटी के नाम से जाना जाएगा।श्री शाह ने बताया कि आवाजाही के लिए बीआरटीएस तथा मेट्रो भी यहां तक पहुंचने वाली है और जब रिवर फ्रंट का एक्सटेंशन समाप्त हो जाएगा, तब नर्मदा और साबरमती का जल हमेशा यहां शांति और शीतलता प्रदान प्रदान करता रहेगा। श्री शाह ने कहा कि गांधीनगर और अहमदाबाद ग्रामीण जिला के 600 से ज्यादा स्कूलों को इसके साथ जोड़ा जाएगा जिससे जिन स्कूलों के पास अपने प्लेग्राउंड नहीं हैं उनके बच्चों को खेलने की सुविधाएं मिल पाएंगी। सप्ताह में एक दिन बच्चा यहां आएगा पूरा दिन खेलेगा, खाना खाएगा और शाम को सुरक्षित अपने घर पंहुच जाएगा। उन्होंने कहा कि सरदार स्पोट्र्स एंक्लेव में कुल 20 स्टेडियम बनेंगे और जिन खिलाडिय़ों ने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है उन सभी के नाम पर इन स्टेडियम का नामकरण किया जाएगा जिससे कि खेल को बढ़ावा देने वालों को भी प्रेरणा मिलेगी। यहां पर लगभग लगभग 3,000 अपार्टमेंट बनेंगे जिनमें 12,500 बच्चे रह पाएंगे।
- नयी दिल्ली । ज्योति गूलिया (51 किलो) ने बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 72वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में दो बार की विश्व चैम्पियन कजाखस्तान की नाजिम काइजेबी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि भारत के तीन मुक्केबाज दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए । विश्व युवा चैम्पियन 2017 गूलिया ने 2014 और 2016 की सीनियर विश्व चैम्पियनशिप विजेता काइजेबी को 3 . 2 से मात दी । हरियाणा की यह मुक्केबाज 2019 की राष्ट्रीय चैम्पियन भी है । अब उसका सामना रोमानिया की पेरिजोक लाकरामियोआरा से होगा । भारत की भाग्यवती कचारी ने रूस की अन्ना गालिमोवा को 5 . 0 से हराकर 75 किलोवर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई । पुरूष वर्ग में नवीन बूरा ने आर्मेनिया के आर्मेन एम को हराकर 69 किलोवर्ग के अंतिम आठ में प्रवेश किया । वहीं नवीन कुमार (91 किलो) फ्रांस के विलफ्राइड फ्लोरेंटिन से 5 . 0 से हार गए जबकि अंकित खताना (75 किलो) को बेलारूस के विक्टर डी ने 3 . 2 से हराया । लाइट हैवीवेट (81 किलो) में सचिन कुमार को आर्मेनिया के गोर एन ने 5 . 0 से मात दी । टूर्नामेंट में 30 देशों के मुक्केबाज भाग ले रहे हैं । भारत ने अपनी 12 सदस्यीय टीम भेजी है ।
- कोलंबो। श्रीलंका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया । अपने 15 वर्ष के कैरियर में उन्होंने थोड़े समय के लिये श्रीलंकाई टीम की कमान भी संभाली थी । छत्तीस वर्ष के थरंगा 2017 में जुलाई से नवंबर तक कप्तान थे । उन्होंने श्रीलंका के लिये आखिरी बार 2019 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेला था । थरंगा ने ट्वीट किया , मैने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है । थरंगा ने श्रीलंका के लिये 31 टेस्ट खेलकर 21 . 89 की औसत से 1754 रन बनाये जिसमें तीन शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं । उन्होंने अहमदाबाद में दिसंबर 2005 में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेला और आखिरी टेस्ट भी 2017 में भारत के ही खिलाफ खेला था । बायें हाथ के बल्लेबाज थरंगा वनडे क्रिकेट में अधिक सफल रहे जिसमें उन्होंने 235 मैचों में 33 . 74 की औसत से 6951 रन बनाये । इसमें 15 शतक और 37 अर्धशतक शामिल थे । उन्होंने 26 टी20 मैचों में 407 रन भी बनाये । थरंगा ने कहा , हर अच्छी चीज का अंत होता है और अब मेरे लिये भी 15 बरस के अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर पर विराम लगाने का समय आ गया है । उन्होंने कहा , इस सफर में अच्छी यादें बनी और गहरी दोस्ती भी । मैं श्रीलंका क्रिकेट को धन्यवाद देना चाहता हूं जिसने हमेशा मुझ पर भरोसा जताया । मैं क्रिकेटप्रेमी प्रशंसकों , दोस्तों और अपने परिवार को भी धन्यवाद देना चाहता हूं ।
- नयी दिल्ली। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ओमान के खिलाफ 25 मार्च और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ 29 मार्च को मैत्री मैच खेलेगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दोनों मैच दुबई में खेले जाएंगे। भारतीय टीम ने नवंबर 2019 के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई मैच नहीं खेला है। उसने तब फीफा विश्व कप 2022 के क्वालीफायर्स में अफगानिस्तान और ओमान का सामना किया था। भारत ने अब तक क्वालीफायर्स में जो पांच मैच खेले हैं उनमें उसने तीन अंक हासिल किये हैं। ओमान और यूएई के खिलाफ मार्च में होने वाले मैचों की तैयारियों के लिये राष्ट्रीय टीम 15 मार्च से शिविर में भाग लेगी। यह शिविर भी मुख्य कोच इगोर स्टिमाक की देखरेख में दुबई में ही आयोजित किया जाएगा ताकि खिलाड़ी परिस्थितियों से सामंजस्य बिठा सके।
- - ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए होगा निशानेबाजों का चयन-छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन और जेएसपीएल के संयुक्त तत्वावधान में होगी प्रतियोगितारायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन एवं नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के संयुक्त तत्वावधान में 26 फरवरी से राज्य स्तरीय 19वीं निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।यह आयोजन हर बार की तरह छत्तीसगढ़ सशस्त्र सुरक्षा बल चौथी बटालियन के माना स्थित शूटिंग रेंज में होगा, जिसमें ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए निशानेबाजों का चयन होगा। कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस प्रतियोगिता में पूर्ण सतर्कता बरती जाएगी।एक प्रेस विज्ञप्ति में एसोसिएशन के महासचिव राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में व्यापक व्यवस्था की गई है। महिला, पुरुष एवं अलग-अलग आयु वर्ग के लिए 50 मीटर, 10 मीटर और 25 मीटर रायफल पिस्टल प्रतियोगिताएं 26 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुरूप जो प्रतियोगी वांछित अंक हासिल करेंगे, उनका चयन 11 से 14 मार्च तक पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाली ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए होगा। ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप क्वालिफाई करने वाले निशानेबाजों का चयन राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए होगा, जिसका आयोजन अप्रैल माह में होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता वर्ष 2002 से आयोजित की जा रही है और छत्तीसगढ़ की अनेक प्रतिभाओं को इस प्रतियोगिता के
- चेन्नई। टेक महिंद्रा ने सोमवार को पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन को अपने साथ जोड़ा जो अपनी तरह की पहली लीग ‘ग्लोबल चेस लीग' में विस्तृत भूमिका निभाएंगे। इस लीग का लक्ष्य सभी खिलाड़ियों को जोड़ना है जिसमें पेशेवर और अन्य खिलाड़ी भी शामिल हैं। सूचना प्रोद्योगिकी कंपनी टेक महिंद्रा ने सोमवार को घोषणा की कि यह लीग फ्रेंचाइजी आधार पर खेली जाएगी। दुनिया भर में इस लीग की आठ फ्रेंचाइजी टीमें होंगी। प्रत्येक टीम में महिला और पुरुष खिलाड़ियों के अलावा जूनियर और वाइल्ड कार्ड धारक खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलेगी जो राउंड रोबिन प्रारूप में एक दूसरे से भिड़ेंगे। समय आने पर लीग का ढांचा और टीम की जानकारी घोषित की जाएगी। ग्रैंडमास्टर आनंद ने ट्वीट किया, ‘निजी गौरव का लम्हा। भारत से जुड़ी वास्तविक वैश्विक स्पर्धा की घोषणा करने का गर्व है। '' यह भी घोषणा की गई कि पांच बार के विश्व चैंपियन और भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर आनंद लीग को तैयार करने में मदद करेंगे और मेंटर, साझेदार की भूमिका निभाते हुए सलाह देंगे।
- बेंगलुरू। स्पॉट फिक्सिंग मामले में लगे प्रतिबंध के बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने लिस्ट ए क्रिकेट में 15 साल में पहली बार पारी के पांच विकेट लिये जिसकी बदौलत विजय हजारे ट्रॉफी में केरल ने उत्तर प्रदेश को तीन विकेट से हराया । सैतीस वर्ष के श्रीसंत का आईपीएल 2021 नीलामी की अंतिम सूची में चयन नहीं हुआ था । उन्होंने आठ साल में पहला लिस्ट ए मैच खेलते हुए 65 रन देकर पांच विकेट लिये । श्रीसंत ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के रूप में पहला विकेट लिया । इसके बाद डैथ ओवरों में वापसी करके उत्तर प्रदेश के कप्तान भुवनेश्वर कुमार, मोहसिन खान, अक्षदीप नाथ और शिवम शर्मा के विकेट लिये । भारत के लिये 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 खेल चुके श्रीसंत ने ओडिशा के खिलाफ शनिवार को 41 रन देकर दो विकेट लिये थे । उत्तर प्रदेश ने 49 . 4 ओवर में 283 रन बनाये । जवाब में केरल ने 48 . 4 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया । अन्य मैचों में कर्नाटक ने बिहार को 267 रन से हराया । कप्तान आर समर्थ ने 144 गेंद में 15 चौकों और एक छक्के के साथ नाबाद 158 रन बनाये जबकि देवदत्त पडीक्कल ने 98 गेंद में 97 रन बनाये जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे । कर्नाटक के तीन विकेट पर 354 रन के जवाब में बिहार की टीम 87 रन पर आउट हो गई । वहीं रेलवे ने ओडिशा को आठ विकेट से शिकस्त दी ।
- नई दिल्ली। कोरोना वायरस के डर ने भारतीय मुक्केबाज एम सी मैरीकोम में प्रतिस्पर्धा की तीव्र इच्छा जगा दी है और वह अब पिछले एक साल में अपने पहले टूर्नामेंट में खेलने के लिये तैयार हैं।इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने 2020 में अधिकतर समय घर में ही अभ्यास किया और डेंगू से उबरने के बाद पिछले महीने ही उन्होंने 15 दिन के लिये बेंगलुरू में शिविर में हिस्सा लिया था। वह पिछले साल जोर्डन में एशियाई क्वालीफायर्स के जरिये तोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने के बाद अब वह स्पेन में बोक्साम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के जरिये पहली बार रिंग में उतरेगी। यह टूर्नामेंट अगले सप्ताह शुरू होगा। मैरीकोम ने कहा, मैं यात्रा करने से डर रही थी और मैं बेहद सतर्क और चिंतित थी लेकिन आप कब तक डरकर जी सकते हो। किसी न किसी मोड़ पर तो इसे रोकना होगा। उन्होंने कहा, किसी को भी वायरस से बचने के लिये समझदार होना चाहिए और मैं अपनी तरफ से यही प्रयास कर रही हूं। मास्क पहन रही हूं और हमेशा की तरह स्वच्छता बनाये रखने पर ध्यान दे रही हूं। लेकिन इससे डरते रहना जैसे कि मैं लंबे समय तक डरती रही, शायद ऐसा नहीं होना चाहिए।महामारी के कारण मैरीकोम इससे पहले अभ्यास के लिये विदेशी दौरों पर जाने से बचती रही लेकिन अब वह ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके आठ अन्य मुक्केबाजों के साथ एक से सात मार्च तक कैस्टीलोन में होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेगी। भारतीय टीम के इस सप्ताहांत रवाना होने की संभावना है।











.jpg)













.jpg)

